Blog

  • Stock Market: Sensex and Nifty में गिरावट जारी, IT, रियल्टी और बैंकिंग शेयर भी फिसले

    Stock Market: Sensex and Nifty में गिरावट जारी, IT, रियल्टी और बैंकिंग शेयर भी फिसले

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 9 जुलाई को सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 83,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट है, ये 25,500 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है। टाटा स्टील, HCL टेक और L&T करीब 1% नीचे हैं। एशियन, HUL और पेंट्स में 1.4% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE के IT, रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स गिरे हैं। ऑटो, FMCG, मीडिया और फार्मा में मामूली तेजी है।

    शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए 10 जुलाई अहम होने वाला है। वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हरशुभ शाह के मुताबिक ये दिन बाजार की अगली दिशा तय कर सकता है। वहीं उन्होंने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

  • Punjab News: घर में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई बहादुरी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई बहादुरी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में ट्रैफिक पुलिस कर्मी की लोग काफी सराहना कर रहे है। दरअसल, कर्मचारी गुरिंदरजीत सिंह सिद्धू ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाते हुए एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। घटना उस समय की है जब ड्यूटी के दौरान जाते हुए गुरिंदरजीत सिंह ने रास्ते में एक घर से धुआं निकलता देखा। इस दौरान बिना समय गवाए वह फौरन घर में दाखिल हो गए।

    उन्होंने रसोई में देखा कि आग भड़की हुई थी और सारा सामान जल सकता था। उन्होंने तुरंत पानी और गीले कपड़ों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद गुरिंदरजीत सिंह की सूझबूझ और बहादुरी के आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

    इस दौरान गुरिंदरजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब भी आप रसोई में खाना बना रहे हों तो बच्चों का विशेष ध्यान रखें। रसोई की खिड़कियां खुली रखें ताकि हवा का आवागमन बना रहे। अक्सर ऐसा होता है कि लोग गैस पर कड़ाही में तेल डालकर किसी और काम में लग जाते हैं, जिससे तेल गर्म होकर आग पकड़ लेता है और बड़ा हादसा हो जाता है। अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाए तो भारी नुकसान हो सकता है।

     

  • Jalandhar News: PAP चौंक में लंबे समय से लंबित ROB बनाने की केंद्र से मिली मंजूरी

    Jalandhar News: PAP चौंक में लंबे समय से लंबित ROB बनाने की केंद्र से मिली मंजूरी

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की एक और मेहनत रंग लाई है। सुशील रिंकू की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जालंधर में पीएपी चौक के पास आरओबी निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। इस आरओबी के बनने से जालंधर समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि पीएपी चौक में लंबे समय से लंबित प्रस्तावित आरओबी के निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस आरओबी के निर्माण के लिए संबंधित महकमे के अफसरों को निर्देशित किया है। रिंकू ने बताया कि इस आरओबी के लिए उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर मांग रखी थी।

    पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि पीएपी चौक पर आरओबी बनने से जालंधर से अमृतसर जाने वाले लोगों को रामामंडी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अभी जालंधर से अमृतसर को जाने के लिए पीएपी की बजाए लोगों को रामामंडी जाना पड़ता है, फिर वहां से नेशनल हाईवे पर चढ़ना पड़ता है। इससे लंबी दूरी के साथ ईंधन और समय का नुकसान होता है। पीएपी के पास आरओबी के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • Jalandhar सहित Punjab में कर्मियों ने किया बसों का चक्का जाम, देखें Live

    Jalandhar सहित Punjab में कर्मियों ने किया बसों का चक्का जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में 3 दिन के लिए पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के ठेका मुलाजिम हड़ताल पर रहेंगे और बसों का चक्का जाम आज सुबह से कर दिया है। यह एलान पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा किया गया है। यूनियन के मुताबिक 9 जुलाई से 11 जुलाई तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया जाएगा।

    ऐसे में आम जनता को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सैकेटरी भूपिंदर सिंह ने कहा कि 2011 से पनबस के आने के दौरान उनकी मांगे चल रही है। कोर्ट की ओर से ऑर्डर भी ठेका कर्मियों को पक्का करने के आदेश दे दिए है, लेकिन ना तो पिछली सरकारें उनकी मांगों को पूरा कर रही है और ना ही अब उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है। 30 तारीख को मुख दफ्तर का कर्मियों द्वारा घेराव भी किया गया था, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। एक साल पहले सीएम मान ने साथ भी मुख्य मांगों को लेकर मीटिंग हो चुकी है। उनका कहना है कि मांगी हुई मांगों को अब तक पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।

    प्रधान विक्रजीत सिंह ने कहाकि काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर स्थगित करते आ रहे हैं। कुछ समय पहले कबाना होटल में मुख्यमंत्री के साथ नेताओं की बैठक हुई थी, उस दौरान उन्होंने जल्द ठेकेदारी सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। यूनियन का कहना है कि 3 साल हो गए उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भी लिखित में पत्र दिया है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं। जिसके चलते उन्होंने 3 दिन हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा पहले ही पंजाब में 3 दिन के लिए पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के ठेका मुलाजिम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में आज से ही यह हड़ताल शुरू कर दी गई है। यह एलान पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा किया जा रहा है।

  • आज का राशिफल 9 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 9 जुलाई, 2025

    आज आषाढ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 50 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आप काम को समय से पूरा करेंगें, जिससे आप दूसरे काम को भी शुरू कर सकते है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है।

    वृष राशि:आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा और आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

    मिथुन राशि:आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज आप नए घर को खरीदने का विचार कर सकते है, आज आपको अच्छी डील मिलेगी। छात्र आज किसी नए कोर्स की शुरुआत करेंगें, जिससे वो अपने जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेंगें।

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, सब लोग मिल – जुल कर काम करेंगें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है, आपको अच्छा लगेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन आज अपने व्यापारिक फायदे के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में बढ़िया लाभ कराएगें। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा। आज आपको निजी जीवन से सम्बंधित फैसला सोच – समझकर निर्णय लेना चाहिए। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मिलकर आपको ख़ुशी होगी।


    कन्या राशि:
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लवमेट आज एक – दूसरे का साथ बनाये रखेंगे, परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे आप बेहतर काम कर पाएंगें।

    तुला राशि:आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा एवं संतान की ओर से सुख मिलेगा। पूर्व में किये गए कार्यों का आज आपको बढ़िया फल मिलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक तौर पर मदद करेंगें। बच्चे आज घर के बड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिनसे वो बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगें।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाएं आज किसी संगीत समारोह में शामिल होंगीं। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा होगी। आज आप जीवनसाथी के प्रति थोड़े ज्यादा संवेदनशील रहेंगें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और काम – काज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्या पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है। आज स्कूल में बच्चे अपनी कलाकारी के माध्यम से सबका मन मोह लेंगें। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगें, जिससे आस – पास का माहौल बढ़िया रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढ़िया मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करेंगें। समाज में आपका योगदान बरकार रहेगा, जिससे असहाय लोगों की मदद होगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज अपनों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में मन आपका लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आपको उलझन हो सकती है। लेकिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आप एक्सपर्ट की राय ले सकते है, जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज आप ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा , बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप बच्चों के पसंद का खाना बनायेंगी , जिससे वो बहुत खुश होंगें। छात्रों के लिए आज का दिनख़ुशी देने वाला होगा, उनको टेस्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगें।

  • AAP पार्टी ने Amritsar North की कमान इस नेता को सौंपी

    AAP पार्टी ने Amritsar North की कमान इस नेता को सौंपी

    Tarandeep Singh को मिली Doaba Zone की अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: AAP ने हाल ही में विधायक कंवर विजे प्रताप को 5 साल के लिए पार्टी बाहर निकाल दिया था। वहीं आज आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नार्थ हलके की कमान अब करमजीत सिंह रिंटू को हल्का इंचार्ज बना कर सौप दी है। रिंटू कांग्रेस से AAP में 16 फरवरी 2022 को शामिल हुए थे। वह वर्तमान मे अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के पद पर तैनात है। इसके साथ ही मजीठा के हलके इंचार्ज का पद तलबीर सिंह गिल को सौपा गया है।

    आप पार्टी ने राज्य में पार्टी के मीडिया प्रभारीयो की नियुक्तियों पर भी मोहर लगा दी है। जिसमे दोआबा, मालवा और माझा सहित अन्य जोनो में मीडिया इंचार्जो को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोआबा जोन के इंचार्ज Tarandeep Singh Sunny के पद तैनात किया गया है। Sunny लंबे समय से आप पार्टी के स्पोक्सपर्सन के पद पर सेवाएं दे रहे है।

  • Mumbai News: मोहर्रम जुलूस मे चोरो का आतंक, पुलिस कर्मी के I Phone सहित 40 मोबाइल चोरी

    Mumbai News: मोहर्रम जुलूस मे चोरो का आतंक, पुलिस कर्मी के I Phone सहित 40 मोबाइल चोरी

    मुंबई: दक्षिण मुंबई में आयोजित मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार जेजे मार्ग, बायकुला और डोंगरी पुलिस स्टेशनों में चोरी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। अपराधियों की पहचान के लिए जुलूस मार्ग से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

    शब-ए-आशूरा जुलूस नागपाड़ा से शुरू हुआ और डोंगरी से होते हुए बायकुला पहुंचा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुलूस में भाग लेने के लिए सुबह करीब 4:30 बजे बोहरी मोहल्ला के ज़ेनोबिया हॉल पहुंचे जरघाद सैयद (28) ने पाया कि उनकी जेब से उनका आईफोन चोरी हो गया है।

    जब सैयद जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए, तो उन्होंने पाया कि कई अन्य लोगों के भी फोन गुम हो गए थे। जिनमे पीड़ित फ़राज़ सैयद का सैमसंग फोन). सैयद का आईफोन 13, समर सैयद का आईफोन 12 और गफ्फार दस्तानी का आईफोन 14 शामिल थे। इन सभी ने ज़ेनोबिया हॉल और बोहरी मोहल्ला के बीच रास्ते में अपने फोन खोने की सूचना दी है।

    पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) (चोरी) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह के एक और मामले में छात्र और डोंगरी निवासी मोहम्मद रकीब शेख (20) ने कहा कि उसका फोन उस समय चोरी हो गया जब वह मुगल मस्जिद और रामचंद्र भट्ट मार्ग के बीच एक जुलूस का हिस्सा था।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि अधिकांश प्रतिभागी पारंपरिक कुर्ते पहने हुए थे, जिससे जेबकतरों के लिए भीड़ में घुलना-मिलना आसान हो गया। कई पीड़ितों को अपने फोन गायब होने का एहसास तब हुआ, जब उन्होंने पास की दुकानों पर UPI भुगतान करने की कोशिश की। हालाँकि मुहर्रम के जुलूस दस दिनों तक चलते हैं, लेकिन दसवें दिन सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए पुलिस ने भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया था। अधिकारियों ने पाया कि पिछले तीन दिनों में असामान्य रूप से बड़ी भीड़ देखी गई है।

  • Jaladhar News: आज से ही बसों की हड़ताल शुरू, देखें वीडियो

    Jaladhar News: आज से ही बसों की हड़ताल शुरू, देखें वीडियो

    कल देश भर में हड़ताल का ऐलान

    जालंधर (ENS): देश भर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। दरअसल, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ये ऐलान किया है। वहीं जालंधर में अभी से बसें चलनी बंद हो गई है। बस स्टैंड पर आज देर शाम से ही सनाटा छा गया है। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर स्थगित करते आ रहे हैं।

    कुछ समय पहले कबाना होटल में मुख्यमंत्री के साथ नेताओं की बैठक हुई थी, उस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ठेकेदारी सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। यूनियन का कहना है कि 3 साल हो गए, उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट, मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भी लिखित में पत्र दिया है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं। जिसके चलते उन्होंने 3 दिन हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा पहले ही पंजाब में 3 दिन के लिए पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के ठेका मुलाजिम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया जा चुका है।

    ऐसे में आज से ही यह हड़ताल शुरू कर दी गई है। कल से बसों का चक्का जाम किया जाएगा। यह एलान पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा किया जा रहा है। यूनियन के मुताबिक 9जुलाई से हड़ताल शुरू होगी और 11 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं माना जा रहा है कि चुनावी राज्य होने के कारण बिहार में इसका असर दिखाई दे सकता है।

    साथ ही गैर-भाजपा शासित राज्यों में भी आम जनजीवन पर बंद का असर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाओं से लेकर कोयला खनन तक के क्षेत्रों के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इस देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा से सकते हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अनुसार, भारत बंद का उद्देश्य केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ विरोध करना है।

     

  • Punjab News: राष्ट्रीय भगवा सेना का पंजाब वाइस अध्यक्ष 1.5 किलो अफीम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: राष्ट्रीय भगवा सेना का पंजाब वाइस अध्यक्ष 1.5 किलो अफीम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में अमृतसर पुलिस ने सीआईए स्टाफ-3 की टीम ने 1 किलो 543 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋतेश शर्मा उर्फ रिकी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राष्ट्रीय भगवा सेना का पंजाब वाइस अध्यक्ष है और अपने पदनाम का दुरुपयोग कर नशा तस्करी करता था। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम पुरानी चुंगी छेहर्ट्टा रोड में गश्त पर थी।

    इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच की गई। कार में बैठे व्यक्ति के पास सफेद रंग के मॉमी लिफाफे में अफीम 1 किलो 543 ग्राम अफीम बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक पूछताछ में ऋतेश ने बताया कि वह संगठन में अपने पद का इस्तेमाल कर नशा तस्करी को अंजाम देता था और नैमप्लेट की आड़ में पुलिस की नजरों से बचता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि उसके नेटवर्क और बाकी सहयोगियों की पहचान की जा सके।

  • Punjab News: डॉ. अनिल कंबोज की हालत में सुधार, मेडिसिटी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉ. अनिल कंबोज की हालत में सुधार, मेडिसिटी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, देखें वीडियो

    मोगा: 4 जुलाई को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए मोगा के डॉ. अनिल कंबोज की हालत अभी भी सुधार है। मोगा मेडिसिटी अस्पताल की मेडिकल टीम ने सोमवार को उनकी सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल डॉ. कंबोज वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन अगले दो दिनों में काफी ओर सेहत में सुधार होंगे। डॉ. कंबोज को गोली लगने के बाद उसी दिन करीब डेढ़ बजे अस्पताल लाया गया था।

    स्थिति बेहद गंभीर थी, ब्लड प्रेशर और पल्स दोनों डेड स्टेट में पहुंच चुके थे। डॉक्टरों ने करीब ढाई घंटे की सर्जरी कर पेट की बड़ी ऑपरेशन की और गॉलब्लैडर (पित्ते की थैली) को निकाला। काफी खून बह चुका था लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से उनकी जान बचाई। बुलेटिन जारी करते हुए डॉ. अनूप हांडा (सर्जन), डॉ. संदीप कौर, डॉ. अदिति और डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि मरीज को रेफर करना संभव नहीं था, इसलिए परिवार की सहमति पर यहीं इलाज किया गया।

    अब उनका बीपी 100 के आसपास है और रिकवरी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मरीज के इलाज में कोई कमी न आने दी जाए। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एसएसपी अजय गांधी भी लगातार अस्पताल से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर विजिट कर हालात की जानकारी ले रहे हैं।