Blog

  • Punjab News : ड्रग तस्कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, देखें वीडियो

    Punjab News : ड्रग तस्कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, देखें वीडियो

    मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिससे 107 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गये। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर को मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया। जहां, कोर्ट ने ड्रग तस्कर को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

  • सरकार की जनसंकल्प रैली पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा बोले

    सरकार की जनसंकल्प रैली पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा बोले

    रैली में आई जनता ने ही कांग्रेस सरकार को दिखाया आईना 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार द्वारा तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनसंकल्प रैली पर भाजपा किसान मोर्चा के ऊना जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में सर्वाधिक आपदा प्रभावित जिले मंडी और डिसास्टर एक्ट लगाए जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार द्वारा तीन वर्ष की अवधि का जश्न मनाए जाने को जनभावों से खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि रैली में आई जनता ने ही सुक्खू सरकार को आईना दिखा दिया है, क्योंकि रैली में आई महिलाओं ने ही सरकार को उपलब्धि पूछे जाने पर सुक्खू सरकार द्वारा कुछ भी नहीं किए जाने और न ही आगे किए जाने की बात कही है।

    भाजपा नेता ने आगे कहा कि रैली स्थान के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन सरकार की शून्य रही कारगुज़ारी को बताते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में एक तरफ जहां सुक्खू सरकार पंचायती चुनाव निर्धारित समय के बाद भी नहीं करा पाने में असमर्थता जता रही है, वहीं इसके बावजूद वो जश्न मना रही है। धर्मेन्द्र राणा ने कांग्रेस की गारंटियों पर भी हमला बोला और तीन सौ  यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को 1500 योजना को सुक्खू सरकार का एक बड़ा छलावा बताया। उन्होंने कहा कि रैली कुल मिलाकर कांग्रेस सरकार का फ्लॉप शो सिद्ध हुआ है।

  • Haryana News : टैक्सी लूट व मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News : टैक्सी लूट व मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला। पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 को टैक्सी लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टैक्सी लूट व हत्या की साजिश रचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले के बारे मे अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम ने टैक्सी लूट व हत्या की साजिश रचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके सिर पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हमजा पुत्र मोहम्मद जावेज, निवासी जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश हाल गांव किशनपुरा, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। 21 वर्षीय हमजा को 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। हमजा के खिलाफ पौंटा साहिब में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 5 संगीन मामले दर्ज हैं।

    पूछताछ के दौरान हमजा ने अपने एक साथी का नाम उजागर किया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम ने 10 दिसंबर को दबिश देकर हथियार सप्लायर जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी उम्र 21 वर्ष, पुत्र मलकीत सिंह, निवासी पौंटा साहिब, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को भी काबू कर लिया। जस्सी को आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां दोनों से यह जानने के लिए पूछताछ जारी है कि वे हथियार कहां से और किस माध्यम से खरीदते थे।

    19 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे रामगढ़ पुल के नीचे गन पॉइंट पर टैक्सी चालक से टाटा नैक्सन कार लूट मामले मे 4 आरोपियों का हाथ था। 18 नवंबर की रात आरोपियों ने पहले चंडीगढ़ में एक मोबाइल स्नैच की घटना को अंजाम दिया था। मोबाइल स्नैच करने के बाद उन्होंने उसी मोबाइल से ऐप चलाकर टैक्सी बुक की और कार लूट ली थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इस लूटी हुई कार का इस्तेमाल पौंटा साहिब के युवक ऋषभ की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए करने वाले थे।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार इस मामले में क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 इन्चार्ज दलीप सिंह की टीन ने तीन आरोपियों रोहित धीमन, बिट्टू ठाकुर और सतबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई टाटा नैक्सन कार, दो देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद कर लिए थे। अब गैंग के मास्टरमाइंड हमजा और हथियार सप्लायर जस्सी की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
    पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी), शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला पुलिस शहर में अपराध को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी मजबूती और सजगता के साथ कार्य कर रही है। हमारी टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि ऐसे नेटवर्क भविष्य में दोबारा सक्रिय न हो सकें। पंचकूला पुलिस नागरिकों को भरोसा दिलाती है कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शहर की शांति को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • सरस्वती विद्या मंदिर बददी में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

    सरस्वती विद्या मंदिर बददी में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल: सरस्वती विद्या मंदिर बददी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पार्षद नालागढ़ शालिनी शर्मा व मुख्य वक्ता शालिनी गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग संघ की कोषाध्यक्ष और विद्यालय की पूर्व छात्रा वसुन्धरा अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम में  शालिनी गोयल ने कुटुंब परियोजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए और वक्ता सपना ने पर्यावरण पर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्यातिथि शालिनी शर्मा ने पर्यावरण तथा कुटुंब परिवार पर अपने सुंदर विचार तथा अपने अनुभव सांझा किए।

    इस कार्यक्रम में कुछ विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।सम्मानित की गई महिलाओं में शालिनी गोयल (अमरावती), शालिनी शर्मा (नालागढ़) , वसुंधरा अग्रवाल (बददी), संयुक्त परिवार के लिए नीलम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित  प्रश्नों के उत्तर देने वाली महिलाओं को, विद्यालय को कार्यक्रम करने के लिए, विद्यालय को स्थान देने वाले  विजय शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर बददी की छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी, जिसमें छात्रों ने झांसी की रानी, रानी दुर्गावती आदि वीरांगनाओं का वेश धारण कर महिलाओं को अदम शक्ति का संदेश दिया।

  • Jalandhar News : 250 लीटर लाहन, 2 तिरपाल, 2 ड्रम सहित 266 बोतल अवैध शराब ज़ब्त

    Jalandhar News : 250 लीटर लाहन, 2 तिरपाल, 2 ड्रम सहित 266 बोतल अवैध शराब ज़ब्त

    जालंधर, ENS: देहाती पुलिस ने ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कुल 250 लीटर लाहन, 02 तिरपाल, 02 ड्रम और 266 बोतल अवैध शराब पुलिस स्टेशन बिलगा की टीम ने जब्त किया है।

    SSP हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों पर शरारती तत्वों और ड्रग तस्करों के खिलाफ़ शुरू किए गए अभियान के तहत सरबजीत राय PPS. सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, इन्वेस्टिगेशन, जालंधर रूरल और भरत मसीह लधर, PPS. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस सब डिवीज़न फिल्लौर की अगुवाई में आज पुलिस स्टेशन बिलगा के इलाके में सतलुज नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके तहत सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह, चीफ ऑफिसर, पुलिस स्टेशन बिलगा ने अलग-अलग मामलों में 250 लीटर लाहन, 02 तिरपाल, 02 ड्रम और 266 बोतल अवैध शराब जब्त करके बड़ी सफलता हासिल की है।

    पुलिस अधिकारी ने मीडिया को दी ये जानकारी
    इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी Bharat Masih Ladhar ने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस स्टेशन बिलगा की टीम द्वारा बिलगा के क्षेत्र में एक फ्लैग मार्च निकाला गया और सतलुज नदी के किनारे अवैध शराब की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब और लाहन जब्त की गई। मामला नंबर 181 दिनांक 10-12-2025, अपराध 61-01-14 आबकारी अधिनियम पुलिस स्टेशन बिलगा, 250 लीटर लाहन, 02 तिरपाल, 02 ड्रम और मामला नंबर 182 दिनांक 10.12.2025, अपराध 61-1-14 आबकारी अधिनियम पुलिस स्टेशन बिलगा, 02 तुबा जिसमें 100/100 बोतलें थीं, कुल 266 बोतल अवैध शराब जब्त की गई।

  • हिमाचल में विकास की नई रफ्तार CM Sukhu बोले, बदलाव अब तेजी से दिखेगा

    हिमाचल में विकास की नई रफ्तार CM Sukhu बोले, बदलाव अब तेजी से दिखेगा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प रैली के दौरान पिछले तीन वर्षों के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्थिक, राजनीतिक और प्राकृतिक चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार नेे पांच वर्षों के वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा। वर्तमान प्रदेश सरकार को इस कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। यही नहीं, कर्मचारियों के एरियर की अदायगी का 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारी का बोझ भी वर्तमान सरकार पर छोड़ गई।

    उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने कस्टमाईजड पैकेज के नाम पर बिना रजिस्ट्री के 4500 बीघा भूमि सिर्फ एक करोड़ 12 लाख रुपये में बेच दी। हमारी सरकार प्रदेश की संपदा और हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल के हितों को लुटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए बड़े निर्णय लिए गए हैं, साथ ही केन्द्र और पड़ोसी राज्यों से अपने हक लेने के लिए मजबूती से अपना पक्ष रखा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल, शिमला मामले में कानूनी लड़ाई जीती है, जिससे प्रदेश को हर वर्ष 20 करोड़ रुपये की आय होगी। प्रदेश सरकार के प्रयासों से कड़छम-वांगतु परियोजना में रॉयल्टी 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है, जिससे प्रदेश को हर वर्ष 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में शराब की दुकानों को रिन्यू करने से मात्र 450 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि वर्तमान सरकार ने एक वर्ष में ही आबकारी से 450 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कि भाजपा दुष्प्रचार और व्यक्तिगत आक्षेप की राजनीति कर रही है। यहां तक कि मैंने जब अपनी ऑल्टो गाड़ी का प्रयोग किया, उस पर भी ओछी टिप्पणियां की गई। लेकिन प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धियों के दम पर वर्ष 2027 में 52 सीटर वॉल्वो में पुनः सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति के सच्चे सेवक किसी से नहीं घबराते, वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा।

    सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है। हमने सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लागू की। कानून बनाकर अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया। यह सरकार की गारंटी नहीं थी, बल्कि संवेदनशील सोच का परिणाम है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावितों की मदद के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को भी इंगित किया।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ओपीएस देने का निर्णय राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं लिया गया बल्कि कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए लिया गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जन सरोकार व देश सेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो प्रधानमंत्री देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान किये हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर योगदान दिया है।

    उन्होंने प्रदेशवासियों से आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा कि हम दो वर्ष में हिमाचल की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे। निर्णायक युद्ध में जीत जनता की होगी और कांग्रेस पुनः सत्तासीन होगी।

  • Punjab News : ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा। ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर मोगा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान इस मार्च में लगभग 200 पुलिस अधिकारी और मुलाजिम तैनात रहे। विभिन्न सब–डिवीज़नों में एसपी, डीएसपी और एसएचओ रैंक के अधिकारियों ने इस फ़्लैग मार्च का नेतृत्व किया।

    एसएसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील की
    एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि संवेदनशील पोलिंग बूथों के आसपास सुरक्षा को मजबूत बनाने, क्षेत्र में पुलिस का दबदबा बनाए रखने और लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि हर मतदाता बिना किसी डर के मतदान कर सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि गांवों में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही पुलिस द्वारा एक टोल-फ़्री नंबर और अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें।

    मोगा पुलिस ने चुनावों के दौरान जिले में शांति और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है। मोगा में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए मोगा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आज पूरे जिले में फ़्लैग मार्च निकाला गया है, ताकि लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाया जा सके। हमारी अपील है कि हर मतदाता बिना किसी डर के मतदान करे।

  • Jalandhar News: इस दिन लगेगी ‘पासपोर्ट अदालत’

    Jalandhar News: इस दिन लगेगी ‘पासपोर्ट अदालत’

    जालंधर, ENS: पासपोर्ट दफ्तर जालंधर द्वारा 17 दिसंबर को सभी श्रेणियों के आवेदकों की लंबित पासपोर्ट संबंधी आवेदनों के निपटारे के लिए ‘पासपोर्ट अदालत’ लगाई जा रही है। ये जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास ये अदालत लगाई जा रही है।

    अधिकारी ने बताया कि 31 अक्तूबर 2025 या इससे पहले, पासपोर्ट के लिए आवेदन जमा करवाने वाले सभी श्रेणियों के उन आवेदकों, जिनके आवेदन किसी कारणवश लंबित रह गए है, उनके निपटारे के लिए यह पासपोर्ट अदालत आयोजित की जा रही है।

    उन्होंने 31 अक्तूबर या इससे पहले आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से अपील की है कि वे 17 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जरूरी दस्तावेज़ों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में उपस्थित होकर अपने लंबित आवेदनों का निपटारा करवा लें।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए विदेश मंत्रालय ने किसी भी संस्था या बिचौलिए को अधिकृत नहीं किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपना पासपोर्ट केवल विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी बिचौलिए या एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक सीधे पासपोर्ट दफ्तर से संपर्क कर सकते है।

  • Haryana News : नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। पुलिस टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी कुछ दिन पहले पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे।

    ये है पूरा मामला
    मामले संबंधी एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 6 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक चंडीगढ़ से एक कार में अवैध शराब भरकर पंचकूला से होकर यमुनानगर की ओर जा रहे हैं। जानकारी के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव टाबर के पास नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर कार की लाइट बंद कर दी और वाहन को पीछे मोड़कर पास के पेट्रोल पंप पर रोककर भाग निकले। टीम ने कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 65 पेटियां अवैध शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु की।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)A के तहत रायपुर रानी थाना में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने 10 दिसंबर 2025 को रविंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जगाधरी, जिला यमुनानगर तथा सागर पुत्र काबल सिंह निवासी थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों को अदालत में किया गया पेश
    अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी यह अवैध शराब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में बेचने वाले हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा अवैध शराब की सप्लाई कहां-कहां तक फैली हुई है।

  • Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर से एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत का मामला सामने आया है। जहां, सुल्तानविंड रोड पर मंदारवाला बाजार की रहने वाली 22 साल की अनमोलदीप कौर की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई बताया जा रहा है। पुलिस को हॉस्पिटल से जानकारी मिली कि एक शादीशुदा लड़की को इलाज लिये लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के मायके वाले, जो लुधियाना के रहने वाले हैं, अमृतसर पहुंचे और मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाए।

    लड़की के पिता मनमोहन सिंह ने कहा कि शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था और लड़की अक्सर अपने पति द्वारा परेशान किए जाने की बात करती थी। उन्होंने कहा, मेरी बेटी को परेशान किया जाता था। कभी-कभी वह अपनी मां को बताती थी लेकिन हमें पूरी बात नहीं बताती थी। कल भी उसने अपने पिता को फोन करके मिलने के लिए कहा था। पिता ने आरोप लगाया, उन्होंने मेरी बेटी को फांसी पर लटका दिया है, यह सुसाइड नहीं, साफ मर्डर है। हमें इंसाफ चाहिए। परिवार का दावा है कि लड़की पर शादी का दबाव था और उसके परिवार वाले उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाते थे।

    दूसरी ओर, बी डिवीजन थाने के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 22 साल की अनमोलदीप की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, “हमें हॉस्पिटल से कॉल आया था। डेड बॉडी की जांच की गई है और गर्दन पर निशान मिले हैं। लेकिन अभी मौका-ए-वारदात देखना बाकी है। परिवार का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला सुसाइड का है या गलत इलाज से मौत हुई है।