Blog

  • Punjab News: भारी मात्रा में कार से शराब बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में कार से शराब बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पंजाब आबकारी विभाग ने जीरकपुर में कार्रवाई करते हुए कार से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कृष्ण पाल पुत्र गरीब सिंह के रूप में हुई है। वह पंचकूला (हरियाणा) के हरिपुर, सरकपुर में धर्मशाला के नजदीक का निवासी है। यह कार्रवाई पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) खुशदिल सिंह संधू और रोपड़ रेंज के सहायक आबकारी आयुक्त के दिशा-निर्देशों पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। मोहाली के आबकारी अधिकारी दीवान चंद ने इसकी निगरानी की।

    गुप्त सूचना मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह (ज़ीरकपुर) और सतिंदर मल्ही (कुराली) ने आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ज़ीरकपुर-डेराबस्सी मार्ग पर होटल क्लियो के पास नाकाबंदी की। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक सफेद महिंद्रा ज़ायलो (HR71E6677) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 9 पेटी 999 व्हिस्की, 4 पेटी जमीला संत्रा (बोतल), 4 पेटी जमीला संत्रा (हाफ) और 3 पेटी जमीला संत्रा (निप) बरामद हुई।

    कुल 20 पेटियां शराब मिलीं। जांच में सामने आया कि यह शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी। बोतलों पर न तो होलोग्राम थे और न ही ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली के आवश्यक चिन्ह मौजूद थे, जो अवैध तस्करी की पुष्टि करता है। आबकारी विभाग की शिकायत पर ज़ीरकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61(1)(14) और 78(2) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और कर चोरी के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • पीएम के रूप में मोदी जी के 4399 दिन संकल्प से सिद्धि तक

    पीएम के रूप में मोदी जी के 4399 दिन संकल्प से सिद्धि तक

    ऊना सुशील पंडित : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आदरणीय नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के प्राचीन महादेव मंदिर , कोटला कलाँ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो व अन्य गणमान्यों के साथ पूजन-हवन कर मोदी जी के सुखी, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन राष्ट्रनिर्माण, सुशासन और जनसेवा को समर्पित रहे। मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। चाहे अंतरिक्ष क्षेत्र हो या देश की रक्षा-सुरक्षा, भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। ठाकुर ने प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और देश को सशक्त पहचान दिलाने का श्रेय भी दिया। आज वैश्विक पटल पर मोदी जी का नाम भरोसे की पहचान बन गया है और प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन का कार्यकाल संकल्प से सिद्धि का प्रमाण बन गया है। मोदी जी ने राष्ट्र-निर्माण में समर्पित एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने 12 वर्षों के निर्णायक और प्रभावी शासन को साहसिक सुधारों, जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण, वैश्विक मंच पर भारत के उदय और राष्ट्रीय उद्देश्य की नवीनीकृत भावना के साथ चिह्नित किया है। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक क्षेत्र में महाशक्ति बन कर उभरा है, अपनी रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत किया है, व अपनी प्राचीन विरासत में गर्व की भवन को पुनर्जीवित किया है।

    जनता के सच्चे नेता, लगातार तीन प्रचंड जनादेशों के साथ मोदी जी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने राष्ट्र-निर्माण और विकास के साझा सपने के लिए लोगों को इतने बड़े पैमाने पर ऊर्जावान और संगठित किया है। जैसे-जैसे भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अपना मार्ग प्रशस्त कर रहा है, उनका नेतृत्व एक मजबूत, अधिक समृद्ध और वैश्विक रूप से सम्मानित भारत के लिए और प्रभावी बनता जा रहा है” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की शुरुआत हुई जिसने भारत की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक और कूटनीतिक दिशा और दशा दोनों ही बदल दी ।

    2014 से लेकर 2024 के तीनों चुनावों में देश की जनता ने जिस प्रकार से मोदीजी को ऐतिहासिकजनादेश देकर उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है यह अपने आप में एक प्रमाण है कि देश को एक ऐसे सबल और दूरदर्शी नेतृत्व कि तलाश थी जो सबका साथ सबका विकास और अंत्योदय कल्याण कि भावना के साथ भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बना सके । गरीब, युवा, महिलाएं और किसान यह देश के ऐसे चार वर्ग हैं जो हासिये पर खड़े थे मोदी सरकार ने न केवल इस वर्ग के मन में विश्वास पैदा किया उनका सशक्तिकरण भी किया । राष्ट्रसेवा की इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु रहें और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को अनेक वर्षों तक इसी ऊर्जा, समर्पण और दृढ़ नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाते रहें।

     

     

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल विकास एवं जन कल्याण को समर्पित

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल विकास एवं जन कल्याण को समर्पित

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो की अगुवाई में कुटलैहड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महादेव मंदिर कोटला कलां में विशेष हवन, पूजन एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवाओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधान मंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से हुई। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, प्रदेश के विकास और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करवाए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को धुएं से राहत दिलाने के लिए गैस कनेक्शन दिए गए। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से हुआ है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया, जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के कारण आज गांव-गांव तक तकनीक पहुंची है और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा सदस्य, युवा मोर्चा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
     
  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर में अकाली पार्षद ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर में अकाली पार्षद ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम जोन बी दफ्तर में भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल के पार्षद कमल अरोड़ा ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीन सिंगला को उनके दफ्तर में ही थप्पड़ जड़ दिए। कमल अरोड़ा का आरोप है कि प्रवीण सिंगला ना कोई काम करते और ना सही तरीके से बात करते हैं।

    पार्षद ने कहा कि वो नगर निगम जोन में अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों को लेकर आए थे। इस दौरान वह प्रवीन सिंगला से मिले और उन्हें फाइल पास करने को कहा, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। आरोप है कि इससे पहले भी वो लगातार वार्ड के काम लटका रहे थे। इसी बात को लेकर दफ्तर में बहस होने के बाद हाथापाई हुई। घटना के बाद प्रवीन सिंगला जोन बी दफ्तर से निकल गए। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

    वहीं, अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा पूरा अकाली दल अपने पार्षद के साथ खड़ा है। जो अधिकारी हैं उन्हें समझना चाहिए कि जो कौंसलर काम लेकर आया वो जनता है। उनसे ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। किसी अधिकारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए और लोगों के काम करने चाहिए। इस मामले में एडिशनल कमिश्नर नीरज जैन ने कहा कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है जिनके साथ यह घटना घटित हुई है जब वह मेरे पास आएंगे तभी मामले का पता चल पाएगा।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में होटल के शेफ की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में होटल के शेफ की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में होटल के शेफ की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार निवासी थापा खासी कलां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। देर रात घर पर जब रमेश नहीं पहुंचा तो सुबह परिजन उसे ढूंढने निकले। इस दौरान सड़क पर उन्हें सिर्फ उसकी चकनाचूर हुई एक्टिवा ही मिली। मामले की की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी सरस्वती ने बताया रमेश कुमार थापा लार्क ढाबा में शेफ का काम करते थे।
    रात करीब 12 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद रमेश रोजाना की तरह अपनी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर खासी कलां लौट रहे थे। जैसे ही वे ताजपुर रोड स्थित बालाजी पुलिया के पास पहुंचे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही और अंधाधुंध गति से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि रमेश की मौके पर ही जान चली गई, जबकि आरोपी चालक अपने वाहन समेत अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि जब रमेश देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी। बेचैनी के चलते सुबह 4 बजे उन्होंने रमेश के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार वाले लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद सुबह 6 बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें इस दुखद घटना की सूचना दी गई। बदहवास परिवार वाले जब तुरंत घटनास्थल की ओर गए तो वहां रमेश की टूटी हुई एक्टिवा देखकर उनके होश उड़ गए। रमेश कुमार थापा ही अपने परिवार का मुख्य सहारा थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में उनका एक इकलौता बेटा है जो अभी अविवाहित है और रोजी-रोटी कमाने के लिए दुबई गया हुआ है जहां वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। पिता के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बेटी लक्ष्मी के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी पर BNS की धारा 281, 125(A) और 106 के तहत मामला (FIR नंबर 150) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
  • Punjab News: गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, दुकानों पर पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, दुकानों पर पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पूरे उत्तर भारत सहित पठानकोट में इस समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है। गर्मी के इस प्रकोप का असर दुकानदारों के कारोबार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। पठानकोट में भीषण गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर रही हैं।

    दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग खाली दिखाई देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
    इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों और दुकानदारों पर पड़ रहा है। दिन के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम होने के कारण कारोबार लगभग ठप हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रहती थी, वहीं अब लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

    हालांकि जैसे ही सूर्यास्त के बाद तापमान में थोड़ी कमी आती है, लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करना शुरू कर देते हैं। शाम के समय बाजारों में कुछ रौनक लौट आती है और लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकलते हैं। दुकानदारों को भी उम्मीद रहती है कि शाम के समय होने वाली बिक्री से कुछ राहत मिलेगी।

  • Punjab News: कैदियों की पुलिस बस और बाइक की टक्कर में एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कैदियों की पुलिस बस और बाइक की टक्कर में एक घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में गांधी चौक के नजदीक अशोका मेडिकल स्टोर के पास पुलिस गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में घायल नौजवान का चूल्हा टूट गया है। घायल नौजवान की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है।

    वहीं घायल साजन कुमार ने कहाकि कैदियों की पुलिस गाड़ी ने टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार गाड़ी का टायर उसके चूल्हे से गुजर गया। अशोका मेडिकल स्टोर के पास घटना हुई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद भाई सहित राहगीर उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए है। इस घटना में उसका चूल्हा टूट गया।

    वहीं पिता मलकीत ने बताया कि बेटे साजन कुमार घर से काम पर जा रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह पेंट का काम करता है और उसका इकलौता बेटा है। उन्होंने कहा कि घटना में बेटे का चूल्हा टूट गया। इस दौरान मलकीत ने इंसाफ की गुहार लगाई है और मामले की जांच की अपील की है।

    साजन कुमार एक निजी लैबोरेट्री में काम करता है। साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास 10.30 बजे सड़क हादसे का केस आया था। इएमओ और स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेस्ट की रिपोर्ट आने पर आगे की ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: BJP को झटका, सीनियर नेता AAP Party में शामिल

    Jalandhar News: BJP को झटका, सीनियर नेता AAP Party में शामिल

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, सभी पार्टियां दूसरी पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं आज आप पार्टी ने भाजपा को झटका देते हुए सीनियर नेता को पार्टी में शामिल किया है।

    दरअसल, जालंधर कैंट के सीनियर बीजेपी नेता जॉर्ज सागर ने आज आप पार्टी का दामन थाम लिया। जॉर्ज सागर को चंडीगढ़ में पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उनके साथ दीपक बाली और राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने पर अमन अरोड़ा ने जॉर्ज सागर का स्वागत किया।

  • जानवरों का प्रेमः कुत्ते को लेकर 20 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा बंदर, देखें वीडियो

    जानवरों का प्रेमः कुत्ते को लेकर 20 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा बंदर, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल में जानवरों के आपसी प्रेम का एक वीडियो सामने आया है। बंदर एक कुत्ते के पिल्ले को लेकर 20 फुट की ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर बैठे बंदर ने न तो पिल्ले को नुकसान पहुंचाया और न ही पिल्ले ने बंदर से छूटने की कोई कोशिश की। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मंडी के रिवालसर के रहने वाले अजय सूर्या ने बताया कि यह हमारे इलाके का वीडियो है।

    जब बंदर पिल्ले को लेकर पेड़ में चढ़ा तो वहां मौजूद सभी लोग कुत्ते की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे, क्योंकि बंदर पेड़ पर लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर बैठा था। ऐसे में यदि बंदर पेड़ से ही पिल्ले को नीचे छोड़ देता तो इससे उसकी मौत हो सकती थी। हालांकि बंदर ने ऐसा नहीं किया, बल्कि उसे जमीन पर लाकर छोड़ा। उन्होंने कहा कि घटना को देखने के लिए पेड़ के नीचे लोग जमा हो गए।

    उन्हें डर लगा कि अगर बंदर ने पिल्ले को छोड़ दिया तो नीचे गिरकर उसकी मौत हो सकती है। हालांकि करीब 10 मिनट इसी तरह बैठे रहने के बाद बंदर ने पिल्ले को आराम से उतारकर नीचे जमीन पर छोड़ दिया। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने इसे क्लाइमेट चेंज का असर बताया है। अजय सूर्या ने बताया कि जिस पिल्ले को बंदर ने गोद में उठाया था, वह पालतू नहीं बल्कि स्ट्रे-डॉग है। उन्होंने बताया कि बेशक बंदर ने पिल्ले को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। बंदर इंसानों के बच्चों के साथ भी ऐसी हरकत कर सकते हैं।

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ आप का नया अभियान, ई-रिक्शाओं की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ आप का नया अभियान, ई-रिक्शाओं की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशेयां विरुद्ध” मुहिम को और मजबूत बनाने के लिए नशा मुक्ति मोर्चे के मांझा जोन इंचार्ज दिवक्षित धवन, आम आदमी पार्टी अमृतसर के जिला प्रमुख प्रभबीर सिंह बराड़ और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 5 ई-रिक्शाओं को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इन ई-रिक्शाओं पर नशे के विरोध में जागरूकता बैनर लगाए गए हैं और साथ ही शिकायत बॉक्स भी स्थापित किए गए हैं।

    जानकारी देते प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में नशा खत्म करने के लिए पूरी तनदही से काम कर रही है। ये ई-रिक्शे अमृतसर के विभिन्न इलाकों, गलियों और मोहल्लों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ उनसे गुप्त तौर पर जानकारी भी एकत्र करेंगे। कई बार लोग नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत तो करना चाहते हैं, लेकिन अपनी पहचान सामने आने के डर के कारण आगे नहीं बढ़ते। इसी को ध्यान में रखते हुए हर ई-रिक्शा पर विशेष शिकायत बॉक्स लगाया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या जानकारी बिना नाम दर्ज करवा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

    नशा मुक्त मोर्चे के मांझा जोन कोऑर्डिनेटर दिवक्षित धवन ने कहा कि पिछले एक साल दौरान सरकार द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी स्तर पर मुहिम चलाई गई थी, जिसके तहत बड़े नशा तस्करों और गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब इस मुहिम को माईक्रो लेवल पर लाया जा रहा है ताकि हर वार्ड, हर गली और हर मोहल्ले में मौजूद नशा तस्करों की पहचान कर के उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अमृतसर की 5 विधानसभा हलकों — अमृतसर पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर, दक्षिण और केंद्रीय — में एक-एक ई-रिक्शा चलाया जा रहा है। ये रिक्शे लगातार एक महीने तक इलाकों में घूमकर लोगों से जानकारी एकत्र करेंगे और नशा विरोधी संदेश भी फैलाएंगे।

    दिवक्षित धवन ने बताया कि सरकार द्वारा नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों के इलाज के लिए भी बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अमृतसर में अब तक 2500 से अधिक लोगों को नशा मुक्त केंद्रों और काउंसलिंग के माध्यम से इलाज उपलब्ध करवाया गया है। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की स्थिति और इच्छा शक्ति के आधार पर इलाज की योजना तैयार की जाती है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अमृतसरीयों से अपील की है कि वे नशा के खिलाफ इस मुहिम में सरकार का साथ दें और अपने इलाकों में चल रही गैर-कानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर पंजाब को नशा-मुक्त बनाने में योगदान करें। पंजाब को फिर से खुशहाल, हंसता-खेलता और तरक्कीशील बनाना ही इस मुहिम का मुख्य मकसद है।