Blog

  • प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी खरीफ फसलों के लिए प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले ही खाद के पर्याप्त स्टॉक और वितरण की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि किसानों को लाइनों में न लगना पड़े और न ही किसी परेशानी का सामना करना पड़े।

    बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हैफेड और देश की विभिन्न प्रमुख खाद विक्रेता व उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

    बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान में खाद के स्टॉक की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन में खाद की संभावित मांग, आवक और आपूर्ति श्रृंखला को लेकर अधिकारियों और कंपनियों से महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे।

    श्याम सिंह राणा ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष के सफल और पारदर्शी अनुभव को देखते हुए इस बार भी खाद का वितरण ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर आधारित होना चाहिए। किसानों ने पोर्टल पर जो फसल अपलोड की है, उसी के रकबे के अनुसार उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे वास्तविक किसानों को बिना किसी बाधा के खाद मिल सके।

    किसानों के शोषण को रोकने के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की जमाखोरी और कालाबाज़ारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग के अधिकारी खाद विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित जांच करें। यदि कोई भी दुकानदार या डीलर इस मामले में दोषी या लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    बैठक में कृषि मंत्री ने अपने व्यक्तिगत और दीर्घकालिक कृषि अनुभवों को साझा करते हुए अधिकारियों को एक आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीके की जगह अगर किसान फसलों में फव्वारा सिंचाई पद्धति अपनाएं और खाद को पानी में मिलाकर सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाएं, तो इसके दोहरे लाभ होंगे। इससे न केवल बहुमूल्य पानी की भारी बचत होगी, बल्कि खाद की सही और संतुलित मात्रा सीधे पौधों को मिलेगी, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार होगा।

    बैठक में मौजूद खाद उत्पादक और विक्रेता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री को राज्य में खाद की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे सरकार की नीतियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करेंगे और समय पर खाद का स्टॉक जिला स्तर पर सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग देंगे।

    इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक, हैफेड के प्रबंध निदेशक अनीश यादव सहित विभाग के कई अन्य वरिष्ठ और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

     

     

  • मुख्यमंत्री ने रोहतक में हुए हादसे पर जताया दुःख

    मुख्यमंत्री ने रोहतक में हुए हादसे पर जताया दुःख

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और इस हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक में हुए हादसे में जिन परिवारों ने किसी अपने को खोया है ऐसे परिवारों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि और इस हादसे में जो घायल हैं उन्हें 2 लाख रूपए की सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी।

    इसके अलावा हादसे में घायल लोगों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की इस हादसे की पूर्ण जांच जिला उपायुक्त करेंगे और जो भी जान माल का नुकसान हुआ है, आकलन कर उसकी भरपाई के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

  • Punjab News: Railway Station और ट्रेनों में खोए Mobile असली मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Station और ट्रेनों में खोए Mobile असली मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

    अमृतसरः आजकल, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री अक्सर अपने मोबाइल फोन खो देते हैं, जिसके कारण वे रेलवे प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराते हैं। वहीं उन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऐसे खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए ‘CEIR’ (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद ली है। इसी क्रम में, आज 30 मोबाइल फोन का पता लगाकर उनके असली मालिकों को लौटाए गए हैं।

    सब-इंस्पेक्टर GRP श्याम सुंदर ने बताया कि इन फोन का पता पंजाब, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न जगहों से लगाया गया है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें रेलवे स्टेशन या ट्रेनों में कोई लावारिस वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उन्हें तुरंत ‘GRP’ या ‘RPF’ को इसकी सूचना देनी चाहिए।

     

     

  • Himachal News: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रेडक्रॉस सोसायटी के शिविर में की शिरकत

    Himachal News: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रेडक्रॉस सोसायटी के शिविर में की शिरकत

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने यहां हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसायटी तथा समाज के प्रति रक्तदाताओं के अमूल्य प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा पीड़ितों एवं जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ करुणा और सामुदायिक कल्याण की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

    रक्तदान एक महान कार्य है, जिसमें जीवन बचाने और जरूरतमंद लोगों को नई आशा देने की क्षमता होती है। उन्होंने युवाओं से ऐसे मानवीय एवं जनहितकारी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मोबाइल डेंटल क्लिनिक वैन का निरीक्षण किया और विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को गुणवत्तापूर्ण दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    राज्यपाल ने रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी को निरंतर सहयोग देने तथा वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए राजकुमार को सम्मानित किया।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, डॉ. किमी सूद, जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग आईजीएमसी के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज, रक्तदाता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

     

  • 150 मीटर गहरी खाई में गिरी Bullet Motorcycle, SDRF ने 2 युवकों को किया Rescue, देखें वीडियो

    150 मीटर गहरी खाई में गिरी Bullet Motorcycle, SDRF ने 2 युवकों को किया Rescue, देखें वीडियो

    टिहरीः एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। घटना में 2 युवक भी उसके साथ खाई में गिर गए। सूचना पर मौके पर पहुंची SDRF और देवप्रयाग पुलिस ने तुरंत सर्च आप्रेशन चलाकर दोनों युवकों का रेस्क्यू किया। पुलिस ने घटना के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, देर रात टिहरी के देवप्रयाग-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पीयूष शर्मा (19) और हर्ष कुशवाहा (22) बुलेट बाइक सवार होकर जा रहे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। इस दौरान लोगों ने उन्हें जैसे ही खाई में गिरते देखा, उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। हादसा देवप्रयाग से करीब 5 किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर हुआ था। SDRF और देवप्रयाग पुलिस ने मिलकर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

    रात का अंधेरा और खाई का दुर्गम रास्ता बचाव कार्य में बड़ी चुनौती था। जवानों ने टॉर्च, रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से नीचे उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम दोनों घायलों तक पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। दोनों युवक मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले हैं। हादसे में उनके पैर और कमर में चोटें आई हैं। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और सफल रेस्क्यू के चलते दोनों युवकों की जान बच गई।

  • प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री ने किया ऐलान

    प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी खरीफ फसलों के लिए प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सीजन शुरू होने से पहले ही खाद के पर्याप्त स्टॉक और वितरण की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि किसानों को लाइनों में न लगना पड़े और न ही किसी परेशानी का सामना करना पड़े।

    बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हैफेड और देश की विभिन्न प्रमुख खाद विक्रेता व उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

    बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान में खाद के स्टॉक की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन में खाद की संभावित मांग, आवक और आपूर्ति श्रृंखला को लेकर अधिकारियों और कंपनियों से महत्वपूर्ण सुझाव भी मांगे।

    श्याम सिंह राणा ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष के सफल और पारदर्शी अनुभव को देखते हुए इस बार भी खाद का वितरण ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर आधारित होना चाहिए। किसानों ने पोर्टल पर जो फसल अपलोड की है, उसी के रकबे के अनुसार उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे वास्तविक किसानों को बिना किसी बाधा के खाद मिल सके।

    किसानों के शोषण को रोकने के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की जमाखोरी और कालाबाज़ारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग के अधिकारी खाद विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित जांच करें। यदि कोई भी दुकानदार या डीलर इस मामले में दोषी या लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    बैठक में कृषि मंत्री ने अपने व्यक्तिगत और दीर्घकालिक कृषि अनुभवों को साझा करते हुए अधिकारियों को एक आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। पारंपरिक तरीके की जगह अगर किसान फसलों में फव्वारा सिंचाई पद्धति अपनाएं और खाद को पानी में मिलाकर सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाएं, तो इसके दोहरे लाभ होंगे। इससे न केवल बहुमूल्य पानी की भारी बचत होगी, बल्कि खाद की सही और संतुलित मात्रा सीधे पौधों को मिलेगी, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार होगा।

    बैठक में मौजूद खाद उत्पादक और विक्रेता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री को राज्य में खाद की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे सरकार की नीतियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करेंगे और समय पर खाद का स्टॉक जिला स्तर पर सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग देंगे।

    इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक, हैफेड के प्रबंध निदेशक अनीश यादव सहित विभाग के कई अन्य वरिष्ठ और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर गोलियां मारकर चर्चित व्यापारी बाप-बेटे का कत्ल, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर गोलियां मारकर चर्चित व्यापारी बाप-बेटे का कत्ल, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बागपत: जिला पुलिस ने बड़ौत के चर्चित व्यापारी पिता-पुत्र का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गैंगस्टर वरुण लुहारी के पिता बाबूराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम बड़ौत में कन्फेक्शनरी व्यापारी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर वरुण लुहारी था, जिसकी घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।घटना के संबंध में मृतक व्यापारी पक्ष की ओर से बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी बाबूराम को दबिश देकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2015 से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी अदावत ने मंगलवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस अब पूरे विवाद के इतिहास, पूर्व में दर्ज मुकदमों और दोनों पक्षों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी और प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाएं ज्यादा दूर नहीं हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने खुलेआम वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार होने का प्रयास किया।

    व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या और मुख्य आरोपी वरुण लुहारी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद बड़ौत में हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं। एहतियातन बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी लगातार बढ़ाई गई है।

  • प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

    प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग को प्रमाण-पत्र एवं लाइसेंस आदि सेवाओं की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन एवं डिजिटाइज करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 500 अतिरिक्त युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    इसी वित्तीय वर्ष में 500 युवाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 50 प्रतिशत पूंजीगत अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

    राज्य में व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा व्यवसाय करने में सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 तथा उससे संबंधित नियमों में संशोधन किया है। संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत अधिनियम को पूरे प्रदेश में और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा तथा दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीस घंटे संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

    इस निर्णय से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, उद्यमियों को अधिक सुविधाएं प्राप्त होगी तथा उपभोक्ताओं को सुविधा अनुसार खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवसाय करने में सुगमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अनुपालन प्रणाली को सरल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके कल्याण को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव प्रियंका बसु इंग्टी, श्रम आयुक्त वीरेंद्र शर्मा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

     

  • Waterfall में नहाने दौरान तेज बहाव की चपेट में आया युवक, मौत

    Waterfall में नहाने दौरान तेज बहाव की चपेट में आया युवक, मौत

    महेश्वरः सहस्रधारा जलप्रपात पर एक युवक के नर्मदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर ढूबने का मामला सामने आया है। वह अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। युवक की पहचान हरियाणा निवासी संजय (40) पिता सतवीर के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, युवक वर्तमान में धार जिले के कानवन के पास बिलवाल गांव में फर्नीचर ठेकेदारी का काम करता था। बीती शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वह अपने 2 दोस्तों के साथ सहस्रधारा घूमने आया था। नदी किनारे नहाते समय युवक गहरे पानी और तेज बहाव की ओर चला गया। पानी की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और महेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण मंगलवार को बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका था।

    आज सुबह से खरगोन की एसडीआरएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बोट और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही है। युवक संजय के शव को नर्मदा में तैरते हुए एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 10 बजे बरामद किया। पुलिस द्वारा शव का मौके पर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • TMC को बड़ा झटका : सुष्मिता देव ने राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, ‘काबा-मदीना’ वाली सायोनी घोष भी हुईं बागी

    TMC को बड़ा झटका : सुष्मिता देव ने राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, ‘काबा-मदीना’ वाली सायोनी घोष भी हुईं बागी

    बंगालः ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC को बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर झटका लगा है। सुष्मिता देव ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कुछ दिन पहले वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने सांसदी छोड़ दी थी। सुष्मिता देव ने अपना एक्स का बायो भी बदल लिया है। उन्होंने खुद को पूर्व लोकसभा सांसद और पूर्व राज्यसभा सांसद लिख दिया है। राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्ण को लिखे पत्र में सुष्मिता देव ने कहा है कि मैं राज्यसभा की सदस्य पद से इस्तीफा देती हूं और आपसे इसे तुरंत स्वीकार करने का आग्रह करती हूं।

    सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा सांसद सायोनी घोष अब बागी गुट में शामिल हो सकती हैं। हाल ही में काबा-मदीना गाकर घोष सुर्खियों में आ गईं थीं। कहा जा रहा है कि इस संबंध में उन्होंने सांसद काकोली घोष दस्तीदार से भी संपर्क किया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। घोष ने दस्तीदार की अगुवाई वाले गुट को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फिलहाल, जाधवपुर सांसद ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    आपको बता दें कि राज्य चुनाव में हार के बाद टीएमसी के 80 में से 58 विधायक भी विरोधी गुट बना चुके हैं। उधर ममता पार्टी में टूट रोकने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई हैं लेकिन एक-एक करके उनके साथी साथ छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास टीएमसी के 28 सांसदों में से 20 का समर्थन हासिल है। गौरतलब है कि दलबदल कानून से बचने के लिए विरोधी गुट को 19 सांसदों की जरूरत है।

    सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़कर 2021 में टीएमसी का दामन थामा था. वो कांग्रेस में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की चीफ हुआ करती थीं। वो असम की सिलचर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं अब सुष्मिता देव का असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मिलने की तस्वीर आ गई है। इस तस्वीर के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुष्मिता देव भाजपा में शामिल होने वाली हैं। हालांकि, अभी दोनों तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है।