Blog

  • Singapore के लिए रवाना हुए PM Modi

    Singapore के लिए रवाना हुए PM Modi

    नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई का दौरा करने के बाद सिंगापुर रवाना हो गए हैं। वह आज ब्रुनेई के प्रधानमंत्री और सुल्तान हाजी हसनल बोल्कैया से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार कि इस दौरान पीएम मोदी ब्रुनेई के सुल्तान के महल में उनके साथ लंच भी करेंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद वह सिंगापुर के दौरे पर रवाना हो जाएंगे।

    वे राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने सुल्तान बोल्किया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापक विषयों पर चर्चा की। दोनों के बीच व्यापार, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने के बारे में चर्चा की गई।

  • Punjab: मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटे ने किया Suicide, मां और प्रेमी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटे ने किया Suicide, मां और प्रेमी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः धारीवाल गांव से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक लड़के की मां नशा बेचती है और महिला पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मृतक गुरदीप सिंह की बहल लवप्रीत कौर की शिकायत पर मृतक की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    धारीवाल पुलिस स्टेशन की SHO बलजीत कौर ने कहा कि युवक की बहन लवप्रीत ने बताया है कि उसके पिता जोगिंदर पाल की मौत हो चुकी है और उसकी मां कुलदीप कौर का गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। जिस पर वह और उसका भाई गुरदीप सिंह अपनी मां को काफी समझाते थे। लेकिन मां ने अपनी हरकतें बंद नहीं की, जिससे गुरदीप सिंह अक्सर परेशान रहता था। जिससे परेशान होकर उसने जान दी है। SHO बलजीत कौर ने बताया कि शिकायत के बाद मृतक की मां कुलदीप कौर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Train में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 लोगों की मौत

    Train में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं रहीं। अब अमेरिका के शिकागो से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक हमलावर ने ‘ब्लू लाइन ट्रेन’ में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी के कारण रेल यात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई, यात्री अपनी जान बचाने को इधर-उधर छुपने लगे।

    मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना बीते दिन शिकागो के ब्लू लाइन ट्रेन पर हुई। पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को अजाम देकर संदिग्ध हमलावर वहां से फरार हो गया, लेकिन बाद में वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया।

  • बड़ा हादसा : Arkestra देख रहे लोगों पर गिरा छज्जा, 100 से अधिक घायल

    बड़ा हादसा : Arkestra देख रहे लोगों पर गिरा छज्जा, 100 से अधिक घायल

    बिहार – छपरा जिले में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है।  जहां इशुआपुर में महावीर मेला के दौरान करकटनुमा छज्जा गिर गया। जानकारी के अनुसार  इशुआपुर मेला में ऑर्केस्टा बुलाया गया था। हजारों की भीड़ जुटी थी।इस दौरान एक घर का छज्जा गिर गया, जिससे 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

    जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मेले के दौरान लोग करकटनुमा छज्जे पर खड़े होकर आर्केस्ट्रा देख रहे थे तभी अचानक छज्जा गिर गया और लोग अचानक गिर पड़े। छज्जा टूटने से सभी लोग जमीन पर गिर गए। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई है।

  • Momos बेचने वाले की नाबालिग ने की हत्या, वजह जान हो जाएंगे हैरान

    Momos बेचने वाले की नाबालिग ने की हत्या, वजह जान हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्लीः दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक मोमोस बेचने वाले की हत्या की खबर सामने आई है। इस घटना में 35 वर्षीय मोमोस विक्रेता की कथित तौर पर 15 वर्षीय एक लड़के ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार किशोर ने अपनी मां की मौत के लिए मृतक को जिम्मेदार मानता था और इसी का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार के दिन उन्हैं अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जिसपर चाकू के कई वार किए गए हैं। मृतक की पहचान कपिल हुई है। उन्होंने बताया कि कपिल की मौत के इलाके के पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर को पकड़ लिया गया है और उसके पास से अपराध में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

  • आप कब तक जिंदा रहेंगे, वैज्ञानिकों की स्टडी में हुआ यह खुलासा

    आप कब तक जिंदा रहेंगे, वैज्ञानिकों की स्टडी में हुआ यह खुलासा

    हेल्थ टिप्सः कोई भी व्यक्ति यह पता नहीं लगा सकता है कि वह कब तक जिंदा रहेगा। हालांकि वैज्ञानिकों ने एक नया टेस्ट डेवलप किया है, जिससे लोगों की मौत की भविष्यवाणी की जा सकती है। यह कारनामा ब्राजील के वैज्ञानिकों ने किया है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह अपनी तरह की पहली स्टडी है, जिससे भविष्यवाणी की जा सकती कि आप कब तक जीवित रहेंगे। इस टेस्ट के नतीजे आपकी लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नई स्टडी में दावा किया है कि ‘फ्लेक्स इंडेक्स’ नाम का यह टेस्ट लोगों के जीवन काल की भविष्यवाणी करने में मदद कर सकता है।

    शोधकर्ताओं ने एक फ्लेक्स इंडेक्स (Flexindex) स्कोर तैयार किया है, जो जॉइंट्स की गतिशीलता को मापता है। अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों और महिलाओं का फ्लेक्स इंडेक्स स्कोर कम था, उन्हें मौत का खतरा ज्यादा था। कुछ मामलों में ऐसे लोगों को मौत का जोखिम 5 गुना ज्यादा था। शोधकर्ताओं ने पाया कि व्यायाम करने से शरीर की गतिशीलता में सुधार होता है, जिससे उम्र बढ़ सकती है। महिलाओं का फ्लेक्स इंडेक्स स्कोर पुरुषों की तुलना में 35% बेहतर था। इस स्टडी में शामिल 61 से 65 साल की महिलाएं औसतन 46 से 50 वर्ष के पुरुषों की तुलना में 10 फीसदी अधिक फ्लेक्सिबल थीं।

  • छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर Nitin Gadkari ने दिया बड़ा बयान

    छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर Nitin Gadkari ने दिया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः भारत के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम में भाग लेने के दोरान नितिन गडकरी ने कहा, “समुद्र के नजदीक बनने वाले पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो वह कभी नहीं गिरती। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल समुद्र से 30 किलोमीटर के भीतर ही किया जाना चाहिए।”

    नितिन गडकरी ने इस दौरान कहा कि हमें 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनना है। हम दुनिया की सबसे तेज बढ़ रही अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें एक्सपोर्ट को बढ़ाना है तो लॉजिकिस्टिक सपोर्ट को कम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लॉजिस्टिक सपोर्ट 14 प्रतिशत के लगभग जाता है, वहीं चीन में यह 8-9 फीसदी है। उन्होंने कहा कि अच्छे रोड़, टनल, ब्रिज बनाने बहुत आवश्यक है ताकि लॉजिस्टिक सपोर्ट को बढ़ावा मिल सके। इस कार्यक्रम में उन्होंने सरकार के कामों और टनलिंग संबंधित पर काफी कुछ कहा।

  • Jalandhar: भाइयों के गम में 17 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा, मौत

    Jalandhar: भाइयों के गम में 17 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा, मौत

    जालंधरः रेलवे फाटक गढ़ा के पास एक युवती का शव फंदे से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती गत दिन ब्यास दरिया में बहे 4 भाइयों की चचेरी बहन थी। वहीं ब्यास दरिया में बहे 4 चचेरे भाइयों का तीन दिन बाद भी कोई सुरान नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक नंदिनी का चारों भाइयों के साथ काफी लगाव था। पंजाब एवेन्यू निवासी नंदिनी के भाई शिव सूदन और भाभी शारदा ने बताया कि पानी में बहे चारों युवक उनकी रिश्तेदारी में आते है। सभी मिलजुल कर एक ही परिवार की तरह रहते थे। जिस दिन वह प्रमिता को स्नान करवाने के लिए निकले थे, उस दिन नंदिनी ने ही उन्हें विदा किया था। भाइयों के बहने की खबर सुनने के बाद से नंदिनी उदास थी। जिससे वह काफी दिन से काम पर नहीं जा रही थी। मंगलवार को उसे समझाकर काम पर भेजा गया था। शाम को जब वापस नहीं आई तो उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। शाम 5 बजे रेलवे फाटक के पास उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची थाना-7 की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

  • Punjab : Truck और Bike की भीषण टक्कर, मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Truck और Bike की भीषण टक्कर, मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर – जंडियाला गुरु गांव के गहरी मंडी रेलवे फाटक के पास ट्रक और बाइक की टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमन कुमार और सुमित्रा(55) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने फाटक के पास एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये लोग अपने घर जंडियाला गुरु लौट रहे थे। मृतक रमन के पिता रमेश लाल ने बताया कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। रमेश ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया है। उसने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि फाटक पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक की मौत हो गई और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ जो भी बनती कार्रवाई होगी, की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये सारा हादसा ट्रक वाले की गलती की वजह से हुआ है।

  • इस बिमारी के बढ़ने पर एक्शन मोड में आई सरकार, नियम न मानने पर लगेगा जुर्माना

    इस बिमारी के बढ़ने पर एक्शन मोड में आई सरकार, नियम न मानने पर लगेगा जुर्माना

    बेंगलुरु: डेंगू के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सिद्दरमैया सरकार ने डेंगू को ‘महामारी रोग’ घोषित कर दिया है। इसी के साथ सरकार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि उन लोगों को दंडित किया जाए जो नियमों का पालन नहीं करते हैं। जो लोग मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए उपाय करने में विफल रहते हैं, उनपर भी कार्रवाई होगी।

    सरकार ने कर्नाटक महामारी रोग विनियमन 2020 में संशोधन भी पेश किए हैं, जिसमें लोगों को वेक्टर जनित रोग के प्रसार को रोकने में अधिक जिम्मेदार होने का आदेश दिया गया है।

    इस बिमारी की रोकथाम के अनुसार घरेलू इमारतों के मालिकों और अधिभोगियों के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करना अनिवार्य है। अधिसूचना के अनुसार, लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के भंडारण कंटेनरों, नाबदानों या ओवरहेड टैंकों को ढक्कन या किसी अन्य सामग्री से ढंकना या सुरक्षित करना सुनिश्चित करना चाहिए।