Blog

  • पतंग उड़ाने पर हो सकती है सज़ा, लगेगा भारी जुर्माना

    पतंग उड़ाने पर हो सकती है सज़ा, लगेगा भारी जुर्माना

    लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आई है। वहां की सरकार ने पतंगबाज़ी करने वालों के खिलाफ कड़े कानून लागू कर दिए हैं। अब पतंग बनाने और उड़ाने को गैर-जमानती अपराध घोषित किया गया है। संशोधित एक्ट 2007 के तहत, पतंग उड़ाने के लिए धातु के धागे, तारों और स्पाइक्ड धागों के उत्पादन, उपयोग और वितरण को भी अपराध माना जाएगा।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की पंजाब प्रांत में नए नियम के तहत पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले धातु के धागों, तारों और तीखे धागों के उत्पादन को भी दंडनीय मानते माया गया है, यदि कोई व्यक्ति पतंग उड़ाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 3 से 5 साल की कैद, 20 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

     

  • kidney के लिए जानलेवा हो सकते हैं ये food

    kidney के लिए जानलेवा हो सकते हैं ये food

    हेल्थ टिप्सः आजकल किडनी से जुड़ी बीमारियां कई लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिसके चलते किडनी के मरीजों को डायलिसिस कराना पड़ता है। ऐसे मरीजों को विशेष रूप से कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। ताकि, उनकी स्थिति बिगड़ने से बच सके।

    आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सिराज सिद्दीकी ने बताया कि जिन लोगों की किडनी में क्रिएटिनिन और यूरिया का स्तर बढ़ जाता है, उन्हें किडनी डैमेज का खतरा होता है। अगर क्रिएटिनिन का स्तर 2 से ऊपर और यूरिया का स्तर 60 से ऊपर चला जाए, तो सावधानी बरतनी जरूरी है। आहार का सीधा प्रभाव किडनी पर पड़ता है।

    उदाहरण के लिए जैसे बीमार लोगों को घी और दूध जैसी चीजें दी जाती हैं, जिनमें कैल्शियम और पोटैशियम अधिक होते है। ये किडनी के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। वहीं हरी सब्जियां जैसे गाजर, मूली, फ्रेंचबीन, मूंग दाल और मसूर दाल का सेवन किडनी के मरीज ज्यादा कर सकते हैं. फलों में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, अनार, सेब और अनानास का सेवन किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • Museum से करोड़ों के सिक्के चूराकर भागा व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों ने किया काबू

    Museum से करोड़ों के सिक्के चूराकर भागा व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों ने किया काबू

    भोपाल: मध्य प्रदेश से भोपाल ज़िले में स्थित स्टेट मयुज़ियम में चोरी करने का मामला सामने आया है। यहां स्थित मयूज़ियम में चोरी के इराद से आया व्यक्ति मयूज़ियम की इमारत में ही छिप गया, लेकिन पुलिस से बच नहीं पाया।

    मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह प्राचीन सिक्के लेकर भागने की कोशिश में उसे पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि चोर सैकड़ों साल पुराने प्राचीन सिक्के लेकर भाग रहा था जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान बिहार के गया जिले के विनोद यादव के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को बंद मयुज़ियम बंद होने से पहले एक शख्श प्रवेश कर गया और अंदर रहने में कामयाब रहा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे देख लिया गया और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने म्यूजियम पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चोर से गलती यह हुई कि वह दीवार की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा पाया था जिसकी वजह से अपना पैर तुड़वा बैठा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे बेहोशी की हालत में पाया था और पुलिस को सूचित किया था।

    म्यूजियम में हुई इस घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि यहां कई प्राचीन वस्तुएं रखी हुई हैं जो भारत के इतिहास का हिस्सा हैं और जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है।

  • फाइनेंसर और उसकी पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

    फाइनेंसर और उसकी पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

    अंबालाः बीते कुछ दिनों शहर के कमल विहार में फाइनेंसर संजय जोशी और उनकी पत्नी पारुल जोशी का घर में शव मिला था। इस मामले में अंबाला पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक को अंबाला, दूसरे को वृंदावन और तीसरे को नेपाल बोर्डर से काबू किया हैं। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों में से एक जिम संचालक है। पूछताछ में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। जिम संचालक ने दो आरोपियों को पैसों का लालच देकर जाल में फंसाया। जिसमें संजय जोशी का पहले गला दबाकर और फिर चाकू मार कर हत्या की गई थी। उसी तरह संजय जोशी की पत्नी पारुल जोशी की प्रेस की तार से गला घोटकर हत्या की गई थी।

  • Punjab: दुकान बेचने के बाद फिर कब्जा करने की कोशिश, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: दुकान बेचने के बाद फिर कब्जा करने की कोशिश, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के सुल्तानविंड गांव में एक दुकान को बेचने के बाद दुकान के पुराने मालिक के परिवार वालों द्वारा दोबरा दुकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए जसपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने यह दुकान 2013 में ढाई लाख रुपये में जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति से खरीदी थी और यह ज़मीन लाल रेखा के अंदर होने के कारण इसकी रजिस्ट्री और अनुबंध नहीं हुआ था। अब चार-पाँच महीने पहले जसवन्त सिंह की मृत्यु हो गई जिसके बाद उनके परिवार वाले दोबारा दुकान पर कब्ज़ा कर रहे हैं और हमें दुकान खोलने नहीं दिया जा रहा है। जब हमने उनसे कहा कि हमने यह दुकान ढाई लाख रुपये में खरीदी है तो उन्होंने कहा कि , वह वापस ले लो।

    जसपाल सिंह ने कहा कि उनकी दुकान का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है और वह उस दुकान से अपना घर चला रहे हैं। और जिसने दुकान का इकरारनामा भी पुलिस के सामने पेश कर दिया है। इसके बावजूद भी पुराने दुकान मालिकों ने दुकान पर कब्जा कर उसका बोर्ड हटा दिया है और दुकान पर अपना ताला लगाकर खुलेआम दबंगई कर रहे हैं।

    पीड़ित दुकानदार ने कहा कि उसने अब इस संबंध में माननीय न्यायालय में मामला दायर किया है और उन्होंने दुकान के पुराने मालिकों के खिलाफ अमृतसर सुल्तानविंड पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। सुल्तानविंड थाने के पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका तबादला इस थाने में हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान के विवाद का मामला उनके ध्यान में है और इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : दामाद ने ससुर की जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab : दामाद ने ससुर की जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियाना – ताजपुर रोड की गली में बाइक सवार 2 लोग एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। जिसके बाद बाइक सवार लोगो ने बुजुर्ग व्यक्ति की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर गिर गया। जिसके बाद युवकों ने बुजुर्ग को लात घुसे मारकर जमकर पिटाई की।

    जानकारी देते हुए पीड़ित रोडी मल ने बताया हमला करने वाला उसका दामाद सौरव है। उसकी बेटी के साथ उसका झगड़ा चल रहा है। अदालत में केस भी चल रहा है। उसका दामाद उसका हमेशा पीछा करता है। वह किसी काम से वापस घर लौट रहे थे। इतने में उनके दामाद और उसके एक दोस्त ने बाइक उनकी एक्टिवा में मारी। जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो उन लोगों ने उनसे मारपीट की।

    रोडी मल मुताबिक उसका दामाद चाहता है कि उनकी बेटी तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करे। कोर्ट में केस होने के बावजूद दामाद उनकी रेकी करवाता है। पहले भी कई बार लड़की और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। पीड़ित ने बताया कि पिछले 2 दिनों से थाना डिवीजन नंबर 7 में चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं का जा रही।

    बुजुर्ग रोडी मल ने कहा कि उसने खुद इलाके से सीसीटीवी निकाल कर पुलिस को दी है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दामाद और उसके दोस्त ने इलाके में गुंडागर्दी की है। इस मामले में SHO भूपिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है कि बुजुर्ग को दामाद सौरव ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मारपीट की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

  • Jalandhar Heights में युवती ने की आत्महत्या

    Jalandhar Heights में युवती ने की आत्महत्या

    जालंधर,ENS – सबसे पॉश एरिया में से एक जालंधर हाइट्स में 18 साल की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जालंधर के थाना सदर के अधीन आती चौकी जालंधर हाइट्स के एरिया का है। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के तौर पर हुई है। मृतका फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी।
     
     चौकी के इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि किरणदीप कौर जालंधर में सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले किरणदीप के पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां भी नहीं थी। जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपने बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी। बीते दिन  उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भिजवा दिया था। 
     
    जानकारी के अनुसार मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिवार को जानकारी दे दी गई है, उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।
  • चोरों ने ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम

    चोरों ने ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम

    अंबाला – शहर के जंडली गांव में ज्वेलरी शॉप में चोरी की खबर सामने आई है। जानकार के अनुसार चोरों ने लाखों के सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 2 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अंबाला शहर जंडली कौलां गांव में आर्मी गेट के नजदीक स्थित ज्वेलरी शाप को चोरों ने अपना निशाना बनाया और दुकान में सेंध लगा दी।

    चोर दुकान के पीछे से दुकान में घुसे और चांदी के सिक्के, चांदी की पायलें, ब्रसेलेट, इटेलियन चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। सामान का कुल वजन करीब 9 से 10 किलो है अपने साथ ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के अंदर 2 चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। ज्वेलर ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे एक मकान है। मकान से करीब डेढ़ फुट ऊंची उनकी दुकान है।

    इसी डेढ़ फीट हिस्से में होल बनाकर चोर दुकान में घुसे और सामान ले गए। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने बतााया कि सीसीसीवी फुटेज में 2 चोर कैद हुए है, वे सामान साथ ले जाते दिख रहे हैं। फिलहाल चोरों की पहचान करने को कोशिश जारी है, जल्द चोरों को काबू किया जाएगा।

  • Air India flight में Bomb की सूचना से मची अफरा-तफरी

    Air India flight में Bomb की सूचना से मची अफरा-तफरी

    नई दिल्ली – विशाखापत्तनम जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में  देर रात बम होने की खबर मिली, लेकिन विशाखापत्तनम में उतरने के बाद गहन जांच की गई तो खबर झूठी साबित हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को फोन कर किसी ने विमान में बम होने की जानकारी दी।

    इसके मद्देनजर पुलिस ने विमानन कंपनी और विशाखापत्तनम हवाई अड्डे को सतर्क कर दिया। जानकारी के अनुसार ‘फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और अंदर की गहन जांच करने पर ऐसा कोई संदिग्‍ध सामान नहीं मिला। जांच में पता चला कि ये झूठी कॉल थी। विशाखापत्तनम जाने वाले विमान में 107 पैसेंजर्स सवार थे। निदेशक ने कहा कि विमान से यात्रियों को उतारने और जांच करने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

  • Punjab : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत

    Punjab : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत

    संगरूर – गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने की खबर सामने आई है। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचानअंग्रेज सिंह(35) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पन्नवां गांव के सरदारा सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते दिन उसका छोटा भाई अंग्रेज सिंह(35)दवा लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से पन्नवां से भवानीगढ़ जा रहा था।

    रास्ते में काकड़ा रोड पर ठेके के पास गलत साइड से आते हुए किसी अज्ञात वाहन ने बड़ी लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अंग्रेज सिंह के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

     सरदारा सिंह ने बताया कि घायल अंग्रेज सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भवानीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरदारा सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।