Blog

  • किसान महापंचायत- Punjab- Haryana बॉर्डर सील

    किसान महापंचायत- Punjab- Haryana बॉर्डर सील

    चंडीगढ़- किसान संगठनों की ओर से बुलाई गई किसान मजदूर महापंचायत से पहले सक्रिय हुए पुलिस और प्रशासन ने किसानों का रास्ता रोकने के लिए हरियाणा पंजाब बॉर्डर को सील करते हुए दीवार के रूप में सीमेंट की बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है।

    हरियाणा के जींद में किसान संगठनों ने आज किसान मजदूर महापंचायत बुलाई है। यह महापंचायत सुबह 10 बजे उचाना की अतिरिक्त नई अनाज मंडी में होगी। किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। अनाज मंडी के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

    इससे पहले, शनिवार-रविवार रात पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को कैथल में गुहला चीका और संगतपुरा के पास सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया है।उचाना थाना SHO पवन कुमार ने बताया कि महापंचायत को लेकर किसानों की तरफ से परमिशन नहीं ली गई है, इसलिए चीका में अधिकारियों के आदेश पर बॉर्डर बंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने दावा किया है कि महापंचायत में हरियाणा के अलावा पंजाब से 50 हजार किसान आएंगे।

  • Punjab: Petrol और Diesel की ठगी को रोकेगा Vehicle fuel theft detector, देखें वीडियो

    Punjab: Petrol और Diesel की ठगी को रोकेगा Vehicle fuel theft detector, देखें वीडियो

    16 वर्षीय बच्चे ने तैयार किया डिवाइस, मोबाइल एप्लीकेश से मिलेगी पूरी जानकारी

    फिरोजपुरः पंपों पर पेट्रोल-डीजल की ठगी रोकने के लिए 16 साल के बच्चे ने एक ऐसा यंत्र तैयार किया है जो आपको बताएगा कि आपकी बाइक में कितान पेट्रोल डाला गया है। अक्सर देखा जाता है कि पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय कर्मी किसी न किसी तरह कट लगाकर पेट्रोल-डीजल ठगी कर ही लेते है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि फिरोजपुर के हरकीरत सिंह ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो आपको पेट्रोल-डीडल की पूरी जानकारी देगा। हरकीरत सिंह जो कि 10वीं का छात्र है। हरकीरत सिंह ने बताया कि उसके साथ कई बार पेट्रोल पंप तेल की ठगी हुई है। जिसके बाद उसने ठगी से बचने के बारे में सोचा। जिसके बाद उसने एक डिवाइस तैयार करने के बारे में सोचा, जिसका आइडिया उसने स्कूल में अपने टीचरों के साथ शेयर किया। जिसके बाद डिवाइस का नाम व्हीकल फ्यूल थैफ्ट डिटेक्टर रखा गया है। हरकीरत ने बताया कि इस डिवाइस की प्रदर्शनी जिला और राज्य स्तरीय पर लगाई जा चुकी है। अब इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत हरकीरत को इस डिवाइस को राष्ट्रीय स्तर पर पेश करने का मौक मिला है। केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्टोलाजी विभाग की ओर से करवाए राज्य स्तरीय मुकाबले में 5 स्कूली बच्चों को अपनी प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका मिला है। हरकीरत और उसके सीनियर ने बताया कि अगर केंद्र सरकार उनके इस प्रोजैक्ट को पैटेंट दे देती है तो बड़े स्तर परहो रही तेल की ठगी को रोका जा सकता है। तेल चोरी की जानकारी मोबाइल पर ही मिलेगी। इसके लिए उनकी तरफ से एक एप्लीकेशन भी तैयर किया गया है।
  • बाघ ने व्यक्ति पर हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

    बाघ ने व्यक्ति पर हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

    वन विभाग ने अलर्ट किया जारी 

    नई दिल्ली –  महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जब इस बारे में लोगों को पता लगा तो सूचना वन टीम को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। यह घटना जमड़ी वन क्षेत्र के एफडीसीएम रिजर्व जंगल के कंपार्टमेंट नंबर 420 में हुई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय बसंत राव धोर निवासी कलपथरी गांव के तौर पर हुई है।

    लोगों ने मांग करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम अभियान चलाकर बाघ को पकड़े। इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गोंदिया जिले के मानद वन्यजीव रक्षक सवान बाहेकर ने बताया कि बसंत राव अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।

    जिसके बाद उसक शव आधा खाया हुआ वन क्षेत्र में मिला। शव की स्थिति देखकर पता चला कि बाघ ने उन पर हमला किया था। बाघ के दांतों के निशान बसंत राव की गर्दन पर मिले है। इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन अधिकारियों ने लोगों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

  • Punjab: नशा बेचने से रोका तो युवक की घर में घुसकर की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab: नशा बेचने से रोका तो युवक की घर में घुसकर की पिटाई, देखें वीडियो

    गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में करवाया भर्ती, घटना CCTV में कैद

    मोगाः तीन नंबर चुंगी के पास घर में घुसकर एक सुखदेव नामक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसमें सुखदेव को काफी चोट लगी। जिसका मोगा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, वहीं अस्पताल की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। पीड़ित सुखदेव ने बताया की जब वह सुबह अपने घर से काम पर जा रहा था तो रास्ते में कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे, उसने भाग कर अपनी जान बचाई। जब वह घर था तो आरोपी उसके घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। सुखदेव ने बताया की मेरे पड़ोस में नशे की बिक्री होती है और में उनको रोकता था। पहले भी उन्होंने मेरे ऊपर हमला करने की कोशिश की। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, जब इस घटना के बारे में थाना मुखी प्रताप सिंह ने बात की तो उन्होंने कहा की उनके पास अभी कोई भी एमएलआर अस्पताल से नहीं आई है। वही इमरजेंसी में तैनात डाक्टर कोमल ने बताया की सुखदेव सिंह नामक एक युवक जिसके काफी चोट लगी है दाखिल है इसकी सूचना मोगा पुलिस को दे दी है युवक का इलाज चल रहा है।
  • Jalandhar पहुंची Olympian विजेता मनु भाकर

    Jalandhar पहुंची Olympian विजेता मनु भाकर

    जालंधर,ENS – पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर अपने परिवार सहित जालंधर पहुंची। इस दौरान मनु भाकर गत शाम श्री सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंची और माथा टेक कर मां का आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर उन्होंने माथा टेक सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जिसके बाद मनु ने फोटो खिंचवाए और लोगों से भी मिलीं। उक्त फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

    पेरिस ओलिंपिक्स में दो कांस्य पदक जीतने वाली दिल्ली निवासी मनु भाकर ने कहा कि उन्हें पहली बार ये सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वह पंजाब के प्रसिद्ध मंदिरों तक पहुंची।

  • Jalandhar: बीच सड़क बच्ची के परिजन और Doctor Kapoor के बीच हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Jalandhar: बीच सड़क बच्ची के परिजन और Doctor Kapoor के बीच हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः बच्ची के इलाज को लेकर कपूर हॉस्पिटल में डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ बच्ची के परिजन आपस में भिड़ गए। जिसमें कुछ लोगों ने डॉक्टरों पर मारपीट के आरोप भी लगाया, लेकिन डॉक्टर कपूर ने सभी आरोप को गलत बताया। बच्ची के परिंजनो ने बताया कि बच्ची 3 दिन से कपूर अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन इलाज के बाद भी बच्ची को आराम नहीं आ रहा था, उन्होंने डॉक्टर को उसे किसी और हस्पताल में ले जाने के लिए बोला तो इसी बात को लेकर डॉक्टर और बच्ची के परिजनों में बहस शुरू हो गई, जब वह अस्पताल के नीचे पहुंचे तो अस्पताल के स्टाफ ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

  • सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी

    सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी

    नई दिल्ली – आगामी विधानसभा चुनाव से से पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। शनिवार को बारामूला में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद आज फिर से सुरक्षाबलों की पुंछ जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

    उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। यहां मेंढर के जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया।

    इसी दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग हुई जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया। गत दिवस जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। वहीं बारामूला में एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

  • आज का राशिफल 15, सितम्बर 2024

    आज का राशिफल 15, सितम्बर 2024

    मेष: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित धनलाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृषभ: अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मिथुन: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी। कर्क: आज रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी। सिंह: धन निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कन्या: आज दूसरों पर अधिक विश्वास धनहानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें। चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। तुला: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यस्थल पर अच्छा लाभ और सम्मान मिलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वृश्चिक: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धनु: आज प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। मकर: आज कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। बाहरी विवाद से बचें। कुंभ: आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। मीन: आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।
  • Punjab News: ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ अभियान के तहत 17 सितंबर को गांव में लगाया जाएगा कैंप

    Punjab News: ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ अभियान के तहत 17 सितंबर को गांव में लगाया जाएगा कैंप

    पंजाब (डेरा बस्सी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ अभियान के तहत आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में दैनिक कामकाज के दौरान आने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाने के उद्देश्य से एक कैंप की डेराबसी के गांव पंडवाला में 17 सितबंर को सुबह 10 बजे से 1 बजे लगाया जा रहा है। इस कैंप में हैबतपुर, सुंढरां, मुबारिकपुर, खेड़ी, निबुंआं, दफरपुर तथा ककराली गांवों के निवासी अपनी कठिनाइयों/समस्याओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम डेराबसी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस कैंप में अलग-अलग विभागों के अधिकारी पहुंचेंगे। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और ज्यादातर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। एसडीएम में कैंप में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों से भी अपील की कि वे जो भी काम कैंप में करवाने के लिए आ रहे हैं, उससे संबंधित पूरे दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि उनका काम सही ढंग से, आसानी से और बिना किसी परेशानी से हल किया जा सके।

    इस कैंप में मुख्य रुप से दी जाने वाली सेवाओं में सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से जन्म और मौत का सर्टिफिकेट, एससी, बीसी, ओबीसी और जनरल कैटेगरी के सर्टिफिकेट व वसनीक (निजी) सर्टिफिकेट, मासिक सहायता स्कीम (बुढ़ापा पेंशन) आदी, विवाह राजिस्ट्रेशन, एफिडेविट तस्दीक, माल रिकार्ड की जांच, रजिस्ट्रड और गैर रजिस्ट्रड दस्तावेज की प्रमाणित कापियां (नकल की सेवा), भार रहित सर्टिफिकेट, गिरवीनामें की इनंक्वायिरी एंट्री, फर्द जनरेशन, दस्तावेजों की काउंटरसाइनिंग, बिजली बिल का भुगतान, शगुन स्कीम आदि शामिल है।

  • Jalandhar News: PPR Market में Police ने दी दबिश, काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Market में Police ने दी दबिश, काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 7 के अंतर्गत पड़ती ppr मार्केट में पुलिस ने ड्रिंक और ड्राइव करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक मार्केट में लोग गाड़ियों में शराब पी रहे थे।

    जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मार्केट में दबिश दी। पुलिस को देख मार्केट में भगदड़ मच गई। इसी बीच Spicy Treasure नामक दुकान के बाहर पड़े टेबेलो पर शराब की बोतले पड़ी देखने को मिली । इस दौरान सरेआम शराब पी रहे ग्राहक बोतले चोद कर वहा से भाग गए।

    इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को राउंड-अप किया। जिसके ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही उसका चालान काटा और मार्केट के दुकानदारों को चेतावनी दी अगर कोई भी दुकानदार नियमों की उल्लंघना करता हुआ पाया गया तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।