Blog

  • मूर्ति विसर्जन करने आया युवक नदी में बहा, देखें वीडियो

    मूर्ति विसर्जन करने आया युवक नदी में बहा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंचकूला की घग्गर नदी में गणेश उत्सव को लेकर भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन करने आया चंडीगढ़ का एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक को पानी में बहता देख लोगों ने शोर मचाया। युवक कई सौ मीटर तक पानी में बहता चला गया और आगे जाकर वह एक पत्थर में फंस गया। पानी में फंसे युवक को बचाने वहां मौजूद चार युवकों ने उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया।

    बचाए गए युवक की पहचान चंडीगढ़ के रायपुर खर्द निवासी अनुज के तौर पर हुई है। रायपुर खुर्द से बड़ी संख्या में लोग मूर्ति विसर्जन के लिए आए थे। तभी अनुज अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। अनुज के मुंह में चोटें लगी हैं। वहां मौजूद सभी लोगों ने अनुज की जान बचाने वाले युवकों की पीठ थपथपाई।

    हैरत की बात यह है कि इस दौरान मौके पर न तो पुलिस थी और न ही प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इन दिनों मूर्ति विसर्जन के लिए आसपास के लोग घग्गर नदी में आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से यहां किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है।

  • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

    हुलुनबुइर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने यहां Monday को सेमीफाइनल 2 में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (19वें और 45वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) में 2 गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने किया।

    भारत मंगलवार को होने वाले फाइनल में मेजबान चीन से भिड़ेगा। भारत ने लीग चरण के मैच में चीन को 3-0 से हराया था। इससे पहले चीन ने दिन के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराया था। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थीं। इस बीच पांचवें-छठे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में जापान ने निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी के बाद शूटआउट में मलेशिया को 4-2 से हराया।

     

  • प्राथमिक स्कूलों में तीन हजार पदों पर हो भर्ती: प्राथमिक शिक्षक संघ

    प्राथमिक स्कूलों में तीन हजार पदों पर हो भर्ती: प्राथमिक शिक्षक संघ

    स्थगित की गई खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने की शिक्षकों ने की मांग

    ऊना/सुशील पंडित: प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना की प्रैस वार्ता संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा एवं महासचिव सतेंद्र मिन्हास की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी खंडों के प्रधान एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए ।

    राकेश चंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में सरकार एवं विभाग से शिक्षा शिक्षक एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग की। प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 3000 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं जिस कारण प्राथमिक स्कूलों को चलाना कठिन हो गया है। इन पदों को बच्चों व प्राथमिक शिक्षा के हित में जल्दी से जल्दी भरा जाए।

    उन्होंने कहा कि इस समय 20 से कम संख्या वाली पाठशालाओं में दूसरा शिक्षक नहीं दिया जा रहा है पूर्व में भी ऐसा ही रहा कि हज़ारों रिक्तियों के चलते school लम्बे समय तक बिना अध्यापक या एक अध्यापक के सहारे रहे और बच्चों के माता-पिता बच्चों को निकाल कर मजबूरन दूसरे स्कूल में ले गए बात भी सही है कौन बिना अध्यापक के स्कूल या एक अध्यापक के पास बच्चे भेजेगा जिसके पास अन्य भी विभाग अनगिनत online और अन्य गैर शैक्षणिक काम सौंप रखे हैं l इसलिए हमारी माँग है कि सभी पद भरे जायें फिर अध्यापक बच्चों की संख्या भी बढ़ाकर देगा और बेहतर परिणाम भी l

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6300 के करीब प्राथमिक स्कूलों में पूर्व प्राइमरी कक्षाएं वर्ष 2018 से चल रही हैं परंतु 6 वर्ष बीत जाने पर भी इन कक्षाओं के लिए नर्सरी अध्यापक नहीं रखे गए हैं। इन कक्षाओं में 50000 के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इनको हर तरह की गणना के समय पाठशाला की संख्या के साथ गिना जाना चाहिए जो कि विभाग नहीं करता है बाबजूद इसके कि आज दिन तक इन कक्षाओं का पूरा भार प्राथमिक शिक्षकों पर ही पड़ा हुआ है।

    इस नियुक्ति प्रक्रिया को बिना विलंब पूरा किया जाना चाहिए।
    उन्होंने बताया कि 20 से कम नामांकन वाले स्कूलों में दूसरा प्राथमिक शिक्षक तैनात नहीं किया जा रहा है जिस कारण इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस शर्त को हटाया जाए। वहीं बंद हुए और विलय किये स्कूलों के समस्त पदों को सांझा सरोवर में डालने के बजाय केंद्रीय पाठशालाओं या मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूलों में शिफ्ट किया जाए। और एक्सीलेंस स्कूल की संख्या भी चरणबद्ध तरीके से ही सही लेकिन बढ़ाई जाए l

    उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी पाठशाला को बंद ना किया जाए। जब तक कि हरेक पाठशाला में RTE Act के प्रावधान के अनुरूप कम से कम 2 शिक्षक उपलब्ध न करवा दिए जाएं l किस भी सूरत में कोई भी पाठशाला बिना अध्यापक या एकल अध्यापक के सहारे नहीं होनी चाहिए lवहीं बंद या विलय किये स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों तथा भविष्य में उन गांव के बच्चों को दूसरे स्कूल जाने के लिए भौतिक रूप से यातायात सुविधा प्रदान की जाए।

    उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षक प्रमोशन पर मिलने वाले वित्तीय लाभ को तुरंत बहाल किया जाए । एक JBT अध्यापक लगभग 25 या इससे अधिक वर्षों की सेवा के बाद मुख्य शिक्षक बनता है और सरकार के R&P Rules के अनुसार उसकी वेतन वृद्धि बनती वो उसे हर हाल में मिलनी चाहिए जिसे मनमाने तरीके से बंद कर दिया जाता है और फिर समय समय पर बहाल भी कर दिया जाता है l जो कि सरासर अन्याय है l नव नियुक्त जेबीटी को पंजाब राज्य की तर्ज पर 35400 रुपएका मूल वेतन प्रदान किया जाए।

    उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि हिमाचल प्रदेश अपना वेतन आयोग यह कह कर नहीं बिठाता की हम पंजाब को follow करते हैं और लागू करती बार उसे तोड़ मरोड़ दिया जाता है जिससे हर बार JBT अध्यापकों को छला जाता है l इसे तुरन्त दूर करते हुए JBT को पंजाब के बराबर वेतनमान मिलना चाहिए l
    उन्होंने कहा कि 3 जनवरी 2022 के उपरांत नियमित हुए जेबीटी को हायर पे स्केल 37600 रुपए प्रदान किया जाए। इस तरह का प्रावधान वेतन आयोग में है जिसे मनमाने तरीके से रोक कर रखा गया है इस सम्बन्धी पत्र को वापिस लेकर इस लाभ को बहाल किया जाए l

    10. एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम में 2012 के हायर ग्रेड पे की गणना ना करते हुए वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं तथा 3 जनवरी 2022 को रॉकी गई इस
    योजना को दोबारा बहाल किया जाए । अनुबंध अध्यापकों को नियमित करने के साल में 30 सितंबर और 31 मार्च को पहले की तरह दो बार की जाए।

    उन्होंने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद को गजेटेड किया जाने की भी मांग की
    वहीं स्थगित की गई प्राइमरी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाने की मांग उठाई।

    उन्होंने कहा कि इस बारे हमारे साथ विभाग ने राज्य स्तर पर बैठक कर जरूरी बदलाव भी सदन में पारित करवाए जिसकी कार्यवाही की बाकायदा अधिसूचना भी जारी हुई l जिसके आधार पर जिला और यहाँ तक की खंड स्तर पर भी बैठकें हो गई l सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई और आखिरी वक्त पर इन्हें स्थगित कर दिया गया जो कि नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ नाइंसाफी है l बच्चों की खेल के साथ साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों जिनमें भाषण प्रतियोगिता, लोक गायन की प्रतियोगिता, समूहगान का आयोजन, लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य की प्रतियोगिता, शिक्षाप्रद उद्देश्य से एकांकी का मंचन इन सभी को प्रदर्शित करने के लिए एकमात्र मंच होता है जिसे छीना जाना बिल्कुल गलत है l ऑनलाइन कार्य के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर केंद्रीय स्कूलों में रखे जाएं तथा डाटा पैक उपलब्ध करवाया जाए।

    15. जेबीटी से टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल प्रमोशन के लिए अक्टूबर 2019 में नियमित हुए प्राथमिक शिक्षकों को भी शामिल किया जाए ।

    16. 20 वर्ष का बिना प्रमोशन सेवाकाल पूरा करने वाले प्राथमिक शिक्षकों को सी एंड वी की तर्ज पर दो वेतन वृद्धिया प्रदान की जाए ।

    उन्होंने कहा कि प्राथमिक विभाग में चन्द अनियमित अध्यापक हैं जो लम्बे समय से दूर दराज क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं उन्हें नियमित किया जाए lकिसी भी प्रकार से प्राथमिक शिक्षकों के पदोन्नति वाले किसी भी पद को समाप्त न किया जाए l बंद हुई पाठशालाओं के केन्द्र मुख्य शिक्षक एवं मुख्य शिक्षक के पद तुरन्त शिफ्ट किए जाएँ l
    उन्होंने कहा कि पदोन्नति एवं भर्ती की शक्तियाँ पूर्व की भांति उपनिदेशक कार्यालयों में रहें l उसकी मात्र सूचना निदेशालय को हो और जो पूरी फाइल शिमला में दो-दो महीने घूमती रहती है यह बिना मतलब का विलम्ब करने की अतिरिक्त प्रक्रिया है इसे बंद किया जाए l

    उपरोक्त मांगों को लेकर अनगिनत बार निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और सचिव शिक्षा से हम वार्ता कर चुके हैं परन्तु इनका कोई हल आज दिन तक हो नहीं पाया है उपर से रोज कोई न कोई फरमान जिससे कि प्राथमिक शिक्षा का ढांचा कमजोर पड़ जाए वो जरूर निकल जाता है जिससे प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष है l राज्य के मुख्य मन्त्री महोदय और शिक्षा मंत्री महोदय से निवेदन है कि संगठन आपके समक्ष अपना पक्ष रखना चाहता है हमें बैठक हेतु बुलाया जाए l

    संघ के जनरल हॉउस ने एक मत में यह भी तय किया है कि यदि कोई भी वार्ता संघ के साथ नहीं होती तो 21.09.2024 को विभाग की कार्यप्रणाली के कारण विशाल सांकेतिक रोष प्रदर्शन निदेशालय में किया जायेगा lप्रेस वार्ता में राज्य कोषाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा जिला कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया वरिष्ठ प्रधान हरमीक ठाकुर जिला सलाहकार राजकुमारी राज्य पदाधिकारी केशव सिंह राजेंद्र शर्मा सात खंडो के अध्यक्ष जगदेव सिंह कुलदीप सिंह वरिंदर सिंह सुनीता शर्मा कपिल शर्मा विजय शर्मा महेश शर्मा खंड महासचिव गुरदीप सिंह विनोद राणा किशोरी लाल विजय कुमार संजय धीमान जसविंदर सिंह कोषाध्यक्ष पूजा कंवर राजेश कुमार सुरेश कुमार विपिन कुमार सुरेंद्र शर्मा विनोद कुमार एवं निशा मिन्हास आदि उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple ने Video जारी करके कई महीनों बाद बेटे का चेहरा किया Reveal

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple ने Video जारी करके कई महीनों बाद बेटे का चेहरा किया Reveal

    जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिज्जा कपल बेटे को लेकर सुर्खियों में आ गया। दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपने बेटे वारिस का पहला जन्मदिन मनाया। बेटे के जन्मदिन के मौके पर जहां सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने पहली बार अपने बेटे ‘वारिस’ के चेहरे की झलक दिखाई, वहीं उन्होंने एक पार्टी का भी आयोजन किया। इसके अलावा सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर लंगर भी लगाया था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

  • Punjab : बिट्‌टू के आतंकवादी वाले बयान को लेकर भड़के राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab : बिट्‌टू के आतंकवादी वाले बयान को लेकर भड़के राजा वडिंग, देखें वीडियो

    लुधियाना। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पलटवार किया है। उन्होंने बिट्टू को एहसान फरामोश बताया है। इसके बाद तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार को उनके दिमाग का इलाज करवाना चाहिए।

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर राहुल गांधी को आतंकवादी कहने से बिट्टू का कद बढ़ता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। राजा वडिंग ने कहा कि वह अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहे हैं। जनता यह जानती है कि राहुल गांधी के पिता शहीद हुए थे और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे, आप उन्हें आतंकवादी कहते हैं।

    राहुल गांधी ने बिट्टू को तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने में मदद की। राहुल गांधी की आलोचना करने से पहले बिट्टू को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी आपके बयान से आतंकवादी नहीं हो जाएंगे। देश की जनता आपकी मानसिकता, आपके ज्ञान और एक कृतघ्नता के बारे में जानती है।

  • केंद्र सरकार की आवासीय योजना पर अपनी मोहर लगाकर जनता को भ्रमित कर रहे विधायक: भुट्टो

    केंद्र सरकार की आवासीय योजना पर अपनी मोहर लगाकर जनता को भ्रमित कर रहे विधायक: भुट्टो

    जब अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं,तो केंद्र सरकार की योजनाओं पर लगा रहे अपनी मोहर
     
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा नेता एवं पूर्व में विधायक रहे दविंदर भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की 94 हजार से ज्यादा प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत डेढ़ लाख की धनराशि पक्के मकान बनाने के लिए दी है और उसमे कुटलैहड़ विस क्षेत्र को भी ग्यारह सौ के करीब पक्के मकान बनाने के लिए पर परिवार को डेढ़  लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की चाटुकारिता करते हुए कुटलैहड़ के विधायक द्वारा सभी परिवारों को स्वीकृत पीएम आवास योजना के पत्र दिलाए गए जब कि हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर जिला उना प्रवास पर थे। उन्होंने कहा कि संसद अनुराग सिंह ठाकुर या किसी भाजपा नेता द्वारा यह स्वीकृत पत्र किसानों को मिलना चाहिए थे।
     भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार का पौने दो वर्ष के कार्यकाल में कोई उपलब्धि नहीं है। और न ही जनता को बताने के लिए कोई बिकास योजना है न महिलाओं के खाते में 1500 आए न सौ रुपए दूध बिका न पांच रुपए गोबर सरकार ने खरीदा है और अब केंद्र की योजनाओं पर सुक्खू सरकार अपनी मोहर लगा रही है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हर दिन सुक्खू सरकार अनाप शनाप बयान बाजी कर रही है और दूसरी तरफ केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपनी मोहर लगाकर जनता में बाह बही लूट रही है। राज्य सरकार की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए जा रहे है। कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर राज्य सरकार की मोहर लगाकर जनता में लेकर जाएं। भुट्टो ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी हद में रहकर कार्य करें क्योंकि सरकारें आती जाती रहती है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री हिमाचल की जनता के लिए हर समय सहायता करने के लिए तैयार रहते है व पीएम आवास योजना के तहत राज्य में 94 हजार से ज्यादा घर बनाने के लिए प्रति परिवार को डेढ़ लाख की धनराशि मिलना अपने आप में एक इतिहास है।
  • बंगाणा जोन अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता

    बंगाणा जोन अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता

    बंगाणा स.ए. माही पाठशाला उपविजेता
     
    ऊना/सुशील पंडित : रा.व.मा. पाठशाला लठियाणी में संपन्न हुई अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में बंगाणा स.ए. माही पाठशाला की टीम ने गूंजन की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में रा.10 माध्या लठियाणी टीम को कड़ी टक्कर देते हुए बंगाणा स.ए. माही पाठशाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में आकृति, गूंजन, निलामी, बोशिका, दीषिका, दिया, अंशिता, निधी, और स्तुती ने शानदार खेल दिखाया।
    टीम के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य  भूपेन्द्र सिंह और लेक्चरर सलोन्चता देवी के साथ ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों को मेहनत और लगन के साथ खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सुरजीत, डॉ. राम मूर्ति, सूतील, जितेन्द्र रानी, सुरेश मंडयात, रेवती रानी, रमेश कुमार, इंदु बाला, न्यूपा देवी, रीता देवी, प्रधान रमेश, जीवन आया, याशिवाल सिंह, दीपक खामी, नितीन, और बलदेव कलसी भी मौजूद रहे।
  • Diljit Dosanjh के DIL-LUMINATI India Tour कॉन्सर्ट के नाम पर स्कैम! पुलिस ने फैंस को जारी किया अलर्ट

    Diljit Dosanjh के DIL-LUMINATI India Tour कॉन्सर्ट के नाम पर स्कैम! पुलिस ने फैंस को जारी किया अलर्ट

    नई दिल्लीः दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। 26 अक्टूबर को सिंगर का DIL-LUMINATI India Tour का पहला कॉन्सर्ट होगा। दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बयां नहीं की जा सकती। टिकटों को लेकर लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। दिलजीत दोसांझ को कॉन्सर्ट में गाते देखने के लिए फैंस के बीच ऐसा क्रेज है कि अब दिल्ली पुलिस को बीच में एंट्री लेनी पड़ी है।

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रहे इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। ऐसे में टिकटों के महंगे प्राइस भी फैंस के क्रेज को कम नहीं कर पा रहे। धड़ाधड़ शोज की टिकटें बिक रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन स्कैम के भी चांस बढ़ते जा रहे हैं। अब लोग टिकट खरीदने के चक्कर में किसी मुसीबत में न आ जाएं इसलिए दिल्ली पुलिस ने सिंगर के सभी फैंस को अलर्ट कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

    इस पोस्ट से दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ लोगों को चौकन्ना किया है बल्कि उनका अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, शो की तरह ही ये पोस्ट भी काफी एंटरटेनिंग है। अवेयरनेस बढ़ाने का उनका तरीका हर किसी को पसंद आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने भीड़ की एक तस्वीर शेयर कर उस पर लिखा है, ‘गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए गलत लिंक पर पैसे पुसे देकर अपना बैंड न बाजवा लेना।’ इसके बाद वीडियो में लिखा आता है, ‘लिंक वेरीफाई करना, दिल्ली पुलिस केयर्स।’ इसके पीछे दिलजीत का सुपरहिट गाना चल रहा है।

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए पुलिस ने कैप्शन में लिखा है, ‘पैसे पुसे बारे सोचे दुनिया, अलर्ट रहकर ऑनलाइन फ्रॉड से बचे दुनिया!’ अब उनका ये स्पेशल स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उम्मीद है कि ये पोस्ट देखने के बाद फैंस ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान हो जाएंगे, जो इन दिनों काफी ज्यादा हो रहा है। दूसरी तरफ अब सिंगर के फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर कह रहे हैं, ‘भाई 2 पुलिस वाली टिकट दे दो।’ तो किसी ने उनके स्टाइल पर कमेंट करते हुए कहा, ‘जब आप प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद पुलिस अधिकारी बन जाते हैं।’ कोई बोला, ‘दिल्ली पुलिस Dope है।’

  • इंडस्ट्री में छाया मातम, दिवंगत पॉप सिंगर के भाई का हुआ निधन

    इंडस्ट्री में छाया मातम, दिवंगत पॉप सिंगर के भाई का हुआ निधन

    नई दिल्ली: दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। टीटी गिटार बजाने, गाना गाने और डांस करने में माहिर थे। अब टीटो के निधन के बाद फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। टीटो जैक्सन ने 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसकी पुष्टि जैक्सन परिवार के दोस्त स्टीव मैनिंग ने की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीटो का निधन गाड़ी चलाते समय हार्ट अटैक पड़ने से हुआ है। हालांकि, अभी तक टीटो के मौत की वजह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। टीटो जैक्सन ने हाल ही में अपने भाई मार्लन जैक्सन के साथ इंग्लैंड में एक कार्यक्रम किया था। टीटो ‘जैक्सन 5’ के भी मेंबर रह चुके हैं। बता दें कि माइकल जैक्सन का 25 जून, 2009 को 50 साल की उम्र में निधन हो गया था। अब उनके भाई टीटो जैक्सन के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में मैरिज के दौरान दो पक्षों में हुआ हंगामा, एक व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर में मैरिज के दौरान दो पक्षों में हुआ हंगामा, एक व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कोर्ट परिसर में मैरिज के दौरान दो पक्षों में हंगामा होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया। बताया जा रहा हैकि व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के चलते उसे एबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की रवीना की कोर्ट मैरिज के दौरान वहां पर दोनों पक्ष पहुंच गए।

    इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी बहन की पहले से ही शादी हो चुकी है और लड़का उसे भगाकर यहां पर दोबारा कोर्ट मैरिज करवाने के लिए लेकर आ गया था। जिसकी सूचना मिलने पर वह भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के पक्ष द्वारा कोर्ट से प्रॉडक्शन मिलने को लेकर झूठ कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़का धक्के से उसकी बहन से शादी कर रहा था। इस दौरान उसके पिता बात करने के लिए पहुंचे जहां दूसरे पक्ष के महिलाओं ने पिता पर हमला कर दिया।

    लड़की के परिजनों ने कहा लड़के पक्ष को कोर्ट से प्रॉडक्शन के ऑर्डर भी नहीं मिले है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि कोर्ट से पटिशन मिलने के बाद वह कोर्ट परिसर में शादी के लिए आए थे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। लड़की के परिजनों ने कोर्ट से उनकी लड़की को सही सलामत वापिस लौटाने की गुहार लगाई है। लड़की के चाचा ने कहा कि कोर्ट में उनकी माता को बुलाकर कहा गया कि जल्द उनकी लड़की को मिलवाया जाएंगा। जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। लड़की के चाचा ने कहा कि मक्खन सिंह उनकी भतीजी को जबरदस्ती लेकर कोर्ट में मैरिज करवाने के लिए लेकर आ गया। लड़की के परिजनों ने पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप लगाए है।