Blog

  • Kulhad Pizza Controversy: प्रशासन से मीटिंग के बाद बोले मान सिंह, जल्द हो सकती है Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो

    Kulhad Pizza Controversy: प्रशासन से मीटिंग के बाद बोले मान सिंह, जल्द हो सकती है Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो

    नेहा कक्कड़ और कंगना रणौत को लेकर मान सिंह ने कही ये बात

    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple के मामले में आज बाबा बुड्ढा दल के मान सिंह जत्थेबंदियों के साथ सीपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया को साथ लेकर अधिकारियों से Kulhad Pizza Couple के मामले में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में गंदगी को खत्म करना चाहते है। मान सिंह ने अधिकारियों को कहा कि Kulhad Pizza Couple ने उन पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन से मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मान सिंह ने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि Kulhad Pizza Couple के समक्ष उनकी मांगों को रखा जाएगा।

    अगर उसके बावजूद मांगों को अमल में नहीं लाया गया तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आज मान सिंह ने कहा कि अब उच्च अधिकारी अच्छा फैसला ले रहे है तो वह मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर वह Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। वहीं हरजिंदर सिंह ने कहाकि Kulhad Pizza Couple द्वारा सोशल मीडिया पर गलत वीडियो वायरल हो रही है। ऐसे में सिख कौम सहित अन्य धर्मों के लोगों ने Kulhad Pizza Couple द्वारा आवाज उठाने के मामले को उनका समर्थन दिया है। उन्होंने कहाकि अभी तक प्रशासन द्वारा तारीख तय नहीं हुई है।

    दरअसल, Kulhad Pizza Couple द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। ऐसे में अधिकारी वहां पर गए है। उन्होंने कहा कि वह पर सुनवाई को लेकर प्रशासन ने उनके साथ होने वाली मीटिंग को स्थगित नहीं किया है, बल्कि हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद वह Kulhad Pizza Couple के साथ हमारे द्वारा प्रशासन के समक्ष उठाए गए मुद्दों को रखेंगे। उन्होंने कहाकि अगर Kulhad Pizza Couple नहीं मानता तो कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएंगी।

    वहीं सासंद कंगना रणौत को लेकर मान सिंह ने कहा कि वह उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उसे चूल्हे में पड़ी रहने दो जहां वह पड़ रही है। मान सिंह ने कहा कि Kulhad Pizza Couple ने कौम की काफी बदनामी की है। वहीं नेहा कक्कड़ के मामले को लेकर मान सिंह ने कहा कि वह हमारे बच्चे है। उन्होंने कहाकि वह उनके खिलाफ डांग नहीं उठाना चाहते है। मान सिंह ने कहा कि वह प्राइवेट लाइफ को अपने अंदर तक रखें। उन्होंने कहा कि वह गीत अच्छे गा रही है ऐसे में उनको भी घर के सीनियर सदस्यों ने ही रास्ता दिखाना है।

  • पंजाब उपचुनाव 2024: चार विधानसभा सीटों पर चुनाव, मतदान 13 नवंबर को; पढ़े पूरी जानकारी

    पंजाब उपचुनाव 2024: चार विधानसभा सीटों पर चुनाव, मतदान 13 नवंबर को; पढ़े पूरी जानकारी

    Highlights:

    1. पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 13 नवंबर 2024 को, और मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी।
    2. 25 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि, और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
    3. मॉडल आचार संहिता 15 अक्टूबर से लागू, चुनावी क्षेत्र में सभी शासकीय गतिविधियों पर विशेष निगरानी।
    चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2024: पंजाब के डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (SC), गिद्दड़बाहा, और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि यह उपचुनाव प्रक्रिया 13 नवंबर 2024 को मतदान और 23 नवंबर 2024 को मतगणना के साथ पूरी होगी। जानें चुनावी कार्यक्रम, नामांकन की प्रक्रिया और आचार संहिता।

    पंजाब उपचुनाव 2024 का चुनावी कार्यक्रम:

    चुनाव आयोग ने पंजाब की चार महत्वपूर्ण सीटों—डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (SC), गिद्दड़बाहा, और बरनाला के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी किया है। यह उपचुनाव कई राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेंगे, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले।
    प्रमुख तारीखें कार्यक्रम
    18 अक्टूबर 2024 गजट अधिसूचना जारी
    25 अक्टूबर 2024 नामांकन की अंतिम तिथि
    28 अक्टूबर 2024 नामांकन पत्रों की जांच
    30 अक्टूबर 2024 नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
    13 नवंबर 2024 मतदान दिवस (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक)
    23 नवंबर 2024 मतगणना
    25 नवंबर 2024 चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति
      इन चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का सीधा असर राजनीतिक संतुलन पर पड़ेगा, क्योंकि ये क्षेत्र राज्य की राजनीतिक धुरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खासकर गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल (SC) जैसी सीटों पर दलित और ग्रामीण वोटरों की भूमिका अहम होगी। अगले विधानसभा चुनावों से पहले ये उपचुनाव राजनीतिक दलों के लिए परीक्षा की तरह होंगे। परिणाम यह संकेत देंगे कि मौजूदा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता ने कितना स्वीकार किया है।

    नामांकन प्रक्रिया और नियमावली:

    1. नामांकन भरने का समय: उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा।
    2. प्रारूप: नामांकन FORM 2B में भरे जाने चाहिए। रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है या टाइप किए हुए फॉर्म भी स्वीकार किए जाएंगे।
    3. योग्यता: उम्मीदवार किसी भी विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता होने चाहिए। इसके लिए इलेक्टोरल रोल की प्रमाणित प्रति पेश करनी होगी।

    आचार संहिता और प्रशासनिक प्रबंधन:

    चुनाव आयोग ने घोषणा के साथ ही मॉडल आचार संहिता लागू कर दी है। आचार संहिता के तहत:
    • सरकारी योजनाओं के नए उद्घाटन और घोषणाएं रोक दी गई हैं।
    • चुनावी क्षेत्रों में विधानसभा सदस्यों और सरकारी अधिकारियों पर विशेष निगरानी रहेगी।
    • प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न हो।

    प्रमुख चुनौतियां और संभावनाएं:

    इन चुनावों में गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक जैसी सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बरनाला में शहरी और ग्रामीण वोटों का समीकरण दिलचस्प रहेगा। राजनीतिक दलों के लिए यह उपचुनाव मतदाताओं का मूड भांपने का मौका है।
    • पंजाब सरकार की योजनाओं जैसे किसान कर्ज माफी, स्वास्थ्य बीमा और रोजगार योजना पर जनता की राय इन परिणामों से झलकेगी।
    • विपक्षी दलों के लिए यह अवसर है कि वे सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दे उठाकर समर्थन हासिल करें।

    सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां:

    पुलिस और प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
    • मतदान केंद्रों पर मजबूत सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।
    • संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार निगरानी रखेंगे।
    • प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है।
    पंजाब उपचुनाव 2024 न केवल इन चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। 13 नवंबर को होने वाला मतदान तय करेगा कि जनता का झुकाव मौजूदा सरकार की नीतियों की तरफ है या विपक्ष के प्रचार का असर अधिक है।
  • Jharkhand Assembly Elections 2024: कांग्रेस-JMM और RJD में सीटों को लेकर फॉर्मूला हुआ तय!

    Jharkhand Assembly Elections 2024: कांग्रेस-JMM और RJD में सीटों को लेकर फॉर्मूला हुआ तय!

    नई दिल्ली : झारखंड चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है लेकिन सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक से लेकर विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तक, सीट शेयरिंग को लेकर भी बात नहीं बन पाई है। तीन दलों के तीन शीर्ष नेताओं की बैठक से पहले अब सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला सामने आया है। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं और सूत्रों की मानें तो इनमें से 43 से 44 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन की अगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चुनाव लड़ सकती है।

     झारखंड चुनावों में जेएमएम ही बड़े भाई की भूमिका में होती है. कांग्रेस को इस गठबंधन में 28 सीटें मिल सकती हैं। लालू यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल को 5 से 6, लेफ्ट को चार सीटें दिए जाने की बात है। सूत्रों का कहना है कि आरजेडी को एडजस्ट करने के लिए कांग्रेस, लेफ्ट के लिए जेएमएम को सीटें छोड़नी होंगी. सीट शेयरिंग फॉर्मूले को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

    बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो दिन के दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी 19 अक्टूबर को रांची में होंगे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीटिंग भी होनी है जिसमें गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

  • इस वजह से आटे में मिलाती थी पेशाब, नौकरानी ने किया खुलासा

    इस वजह से आटे में मिलाती थी पेशाब, नौकरानी ने किया खुलासा

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक कारोवारी के घर काम करने वाली महिला को आटे में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नोकरानी की यह गंदी करतूत कैमरे में कैद हो गई। नौकरानी की पहचान रीना निवासी शांति नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। यह घटना तब सामने आई जब घर के मालिक नितिन गौतम की पत्नी रूपम ने देखा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों को लीवर में समस्या आ रही है, खाने में गड़बड़ी का संदेह होने पर उसने रसोई में मेड की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर के मालिक गौतम ने चुपके से अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें नोकरानी आटे में पेशाब मिलाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और सुबूतों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज की. मंगलवार को रीना को गिरफ्तार कर लिया।

    इस वजह से मिलाती थी आटे में पेशाब

    आरोपी महिला ने कहा कि उसका मालिक छोटी-छोटी गलतियों के कारण उसे अक्सर डांटेते थे। जिसकी वजह से वह अपने मालिक से नाराज थी। बदला लेने की नीयत से उसने आटे में पेशाब मिलाया था।

    8 साल से काम कर रही थी नोकरानी

    पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में बताया था कि यही नोकरानी उनके घर पर 8 साल से काम कर रही थी। पीड़ित अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे। शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। पीड़ित परिवार ने कुछ समय पहले ही अपने घर और रसोई में कैमरे से एक वीडियो रिकार्ड की जिसमें नोकरानी रसोई के अंदर खाने में यूरिन से आटा गूंथती नजर आई।

    खाने में मिलावट करने पर सरकार लाएगी नया कानून

    हाल में उत्त्तर प्रदेश की सरकार ने कई जगहों से खाद्य पदार्थों में मूत्र और थूक सहित मानव अपशिष्ट मिलाए के मामले सामने आने के कारण, प्रदेश सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जल्द ही उन विक्रेताओं के खिलाफ एक नया कानून लाएगी जो ‘अपनी पहचान छिपाते हैं’ और खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मानव अपशिष्ट या अखाद्य सामग्री मिलाते हैं।
  • Punjab सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से बाबा राम रहीम को लगा बड़ा झटका

    Punjab सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से बाबा राम रहीम को लगा बड़ा झटका

    नई दिल्लीः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने 2015 के बेअदबी मामले पर राम रहीम के खिलाफ कार्यवाही पर लगाई गई रोक हटा दी है। शीर्ष अदालत ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को पलट दिया है। दरअसल पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के कार्रवाई पर रोक के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

    इसी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंज पंजाब सरकार की ओर से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मार्च के फैसले के खिलाफ अपील सुन रही थी, जिसमें सिंह के खिलाफ तीन बेअदबी मामलों में कार्यवाही पर रोक लगा दी गई थी। यह मामला बरगड़ी, फरीदकोट जिले में कई घटनाओं से जुड़ा है, जहां पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के शबद/स्वरूप की कथित तौर पर बेअदबी की गई थी और वह गायब हो गई थी। पिछले साल फरवरी में, शीर्ष अदालत ने तीन बेअदबी मामलों में गुरमीत राम रहीम सिंह और डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों के खिलाफ मुकदमे को फरीदकोट की एक अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया था।

    यह कदम डेरा अनुयायी परदीप सिंह कटारिया की हत्या के बाद आया था, जो इस मामले में आरोपी था। दिसंबर 2021 में डेरा सच्चा सौदा चीफ ने उच्च न्यायालय का रुख किया था, मांग की थी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 2015 के तीन बेअदबी एफआईआर की जांच जारी रखे। एडवोकेट जनरल (एजी) गुरमिंदर सिंह ने एडवोकेट विवेक जैन और राजत भारद्वाज के साथ पंजाब राज्य के लिए पेशी की। वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर सिंह के लिए पेश हुईं।

  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर CP दफ्तर पहुंचे मान सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर CP दफ्तर पहुंचे मान सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple के मामले में आज बाबा बुड्ढा दल के मान सिंह जत्थेबंदियों के साथ सीपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया को साथ लेकर अधिकारियों से Kulhad Pizza Couple के मामले में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में गंदगी को खत्म करना चाहते है। मान सिंह ने अधिकारियों को कहा कि Kulhad Pizza Couple ने उन पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। अधिकारियों से बात करते हुए मान सिंह ने कहा कि उनका सीपी दफ्तर में आने का मकसद पंजाब में गंदगी को खत्म करने का है। वहीं मान सिंह ने कहा कि अधिकारियों से मुलाकात के बाद वह श्रीअकाल तख्त साहिब जा रहे है। जहां वह ज्ञानी रघुबीर सिंह से मुलाकात करेंगे और उनके द्वारा हुकमनामा जारी किया जाएंगा कि जिस सिख व्यक्ति ने सिर पर पगड़ी रखनी है, वह अपने धर्म की आन और शान को कायम रखें। उन्होंने कहा कि यह नहीं सिंह साहिब की पगड़ी पहनकर गंंदी फिल्मों को वायरल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सिखों को शोभा नहीं देती। ऐसे में सहज अरोड़ा का नाम लिए बिना मान सिहं ने कहा कि जो पगड़ी उसके द्वारा पहनी गई है, वह सिंह साहिबों वाली है। Kulhad Pizza Couple द्वारा सिक्योरिटी मांगे जाने को लेकर मान सिंह ने कहाकि सिक्योरिटी तो उन्हें तब दी जाए अगर वह उन्हें गालियां निकाल रहे है या कोई हमले कर रहे है। मान सिंह ने कहा कि Kulhad Pizza Couple द्वारा उन्हें धमकियां गैंगस्टरों द्वारा दिलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंद्धातों की बात है ऐसे में सिंद्धातों की राखी उनकी कौम ने ही करनी है। ऐसे में मान सिंह ने कहाकि अपने धर्मों को हमें खुद ही बचाना है। मान सिंह ने कहाकि गंदगी को रोकने के लिए उनके द्वारा अभी छोटी सी शुरूआत की है। धीरे-धीरे गंदगी को खत्म किया जाएंगा। वहीं मान सिंह ने कहा कि कुछ लोग उन्हें कह रहे है कि दुनियां भर में गंदगी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि वह हिंदू नेताओं से अपील करते है कि अगर कोई भी अपने पंजाबी ऐसी गलत हरकते कर रहे है और उन्हें सूचना मिलती है तो वह उनका समर्थन करेंगे और ऐसी गंदगी को मिलकर खत्म करेंगे। मान सिंह ने कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति बेअदबी करता है और उसे इस धर्म के बारे में नहीं पता है तो उस पर तेजधार हथियारों से हमला करने की बजाए उसे बैठकर समझाया जा सकता है।

    CP दफ्तर पहुंचे मान सिंह, देखें वीडियो

  • Cylinder फटने से हुआ Blast, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

    Cylinder फटने से हुआ Blast, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

    फरीदाबाद : गांव भाकरी में देर रात को एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग बेटे कुणाल के जन्मदिन की तैयारी में लगे थे, इसी बीच हादसा हो गया और कुणाल समेत परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।सरजीत के पोते कुणाल का जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ था। लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा। जानकारी के अनुसार देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा-दादी और 14 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भाकरी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया जाता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में से गैस रिसाव हो रहा था और आधी रात के बाद आग लग गई तथा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से सरजीत के मकान की छत गिर गई और वह, उनकी पत्नी और पोता मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकल जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों के शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं।
     इस संबंध में थाना डबवा एसएचओ ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर छत के गिरे मलबे को हाइड्रा मशीन से हटवा कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया।  फिलहाल तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार उनका हार्डवेयर का सामान बेचने का काम है। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
  • Punjab News: नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन, देखें वीडियो

    Punjab News: नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली स्थित गांव जुझार नगर में हुए सरपंची चुनावों में जीत हासल कर नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन किया। इस धन्यवाद रैली में वह अपने गांववासियों, समर्थकों और मतदाताओं को धन्यवाद करते हुए नजर आए, जिन्होंने उन्हें चुनाव में सरपंच पद पर जिताकर जीत हासिल करवाई। इस रैली में सरपंच इकबाल सिंह ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो वादे उन्होंने अपने समर्थकों और आम जनता के साथ किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए की जान लगा देंगे। इकबाल सिंह ने आम जनता के घर-घर जाकर आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले कार्यों की भी घोषणा की। इकबाल सिंह ने कहा कि यह रैली न केवल धन्यवाद देने का अवसर है, बल्कि यह नवनिर्वाचित सरपंच के लिए अपने गांव वासियों और जनता की सेवा करने का मौका भी है। अपने कार्यकाल की शुरुआत उन्होंने गुरु घर में माथा टेक कर की। इस रैली के अवसर स्थानीय नेता, समुदाय के सदस्य, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे हैं। इस धन्यवाद रैली में आम जनता भी बड़ी उत्साहित नजर आ रही थी, जिन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह को गांव के विकास हेतु चुनकर सरपंच बनाया। वहीं अगर नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह ने कहा कि वह गांव के विकास के लिए हमेशा अग्रणीय भूमिका में नजर आएंगे।

    इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: प्रेस वार्ता से पहले मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रेस वार्ता से पहले मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के कंनवीनियर गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा आज दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता रखी गई है। लेकिन उससे पहले शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में 11 बजे मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों में विवाद छिड़ गया।


    इस बैठक में कमेटी के सदस्य आपस में उलझते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि माइक पर एक सदस्य बात कर रहा था। जिसके बाद मीटिंग में बैठे अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें रोका गया। वीडियो में सुना जा सकता है कि उक्त सदस्य कमेटी के अन्य सदस्यों को माइक पर बात करने के दौरान ना रोकने की अपील कर रहा है।

    बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब ने विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल पार्टी से 24 घंटे में 10 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएंगी। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता में बीबी जागीर कौर, चंदूमाजरा, ढीनसा परिवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में एसजीपीसी चुनाव को लेकर बात रखी जा रही है।

     

  • Punjab News: किसानों ने की CM MAAN का आवास घेरने की घोषणा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने की CM MAAN का आवास घेरने की घोषणा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    बोघ सिंह मानसा और अन्य नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

    खरड़ः भारतीय किसान यूनियन द्वारा धान की खरीद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास को घेरने की घोषणा की गई थी। वहीं किसानों की घोषणा के बाद खरड़ पुलिस प्रशासन द्वारा खरड़-लुधियाना हाईवे को भागो महाराज टोल प्लाजा के पास बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। बताया जा रहा हैकि जिसके चलते किसानों द्वारा सड़क पर धरना लगा दिया गया। ऐसे में किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा था, यहां तक ​​कि कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी वापस लौटना पड़ रहा है। दूसरी ओर चंडीगढ़ में किसान भवन में किसान संयुक्त मोर्चा की 32 जत्थेबंदियों के नेताओं द्वारा आज विशेष मीटिंग बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग से पहले बोघ सिंह मानसा और अन्य नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। दूसरी ओर, किसान नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा है कि भले ही उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान का पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने उन्हें 19 अक्टूबर को बातचीत के लिए पंजाब भवन में आमंत्रित किया है। लेकिन अब सभी नेता पंजाब से पंजाब किसान भवन पहुंच रहे हैं और उनके साथ बैठक कर क्या फैसला लिया जाता है, उसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसान भवन पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी है। किसान नेता जंगवीर सिंह चौहान ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बैठक से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। उधर, किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर कई प्रमुख नेताओं समेत उनके साथियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो वे बड़ा फैसला लेने से नहीं हिचकिचाएंगे और पंजाब की सड़कें जाम कर देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ये बातें नहीं चलतीं कि एक तरफ आप मीटिंग के लिए निमंत्रण देते हैं और दूसरी तरफ हमारे साथियों को चंडीगढ़ पुलिस हिरासत में ले लेती है।

    किसानों के CM MAAN के आवास की घोषणा, देखें वीडियो