Blog

  • जालंधरः युवक पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियार से किया हमला

    जालंधर, ENS: शहर में आए दिन क्राइम की वारदातों के ग्राफ में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात गढ़ा इलाके में चिकन की दुकान पर बैठे युवक पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावारों ने पिस्तौल के बल पर युवक को किडनैप कर उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार अमन फतेह गैंग से संबंधित है।

    वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को गढ़ा में स्थित एसजीएल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित की पहचान नवनीत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए नवीन ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गत रात खा-पी रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आए जिन्होंने पिस्टल दिखा उसे आने साथ जाने को कहा। करीब 3 युवकों के पास पिस्टल थे और बाकी तेजधार हथियार से लैस थे। पीड़ित के अनुसार उक्त हमलावार अमन फतेह गैंग के काली और उसके साथी थे। 

    धमकियां देते हुए आरोपी नवनीत को उठा कर कुछ दूरी पर ले गए और जहां उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नवनीत के दोस्त ने ही दूसरे पक्ष को उसकी लोकेशन बताई थी। कहा जा रहा है उक्त हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस हमले को लेकर थाना 7 की पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले है। जल्द ही पुलिस इस घटना को लेकर खुलासा कर सकती है।

  • पंजाबः यूनिवर्सिटी के पास पेड़ की टहनी गिरने से 2 बाइक सवार घायल

    मोहालीः चंडीगढ़ में 2 मोटरसाइकिल सवारों पर पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त बाइक सवार गांव धनास से सेक्टर-22 की तरफ जा रहे थे। तभी पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर- 3 के पास पहुंचे तो पेड़ की एक टहनी उनके ऊपर गिर गई। इसमें उन्हें हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने उन्हें सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। दोनों पीड़ितों की पहचान धनास निवासी जमालुद्दीन और साजिद के रूप में हुई है। चंडीगढ़ में पिछले महीने बारिश के दौरान तेज हवा के कारण सेक्टर-8 की पार्किंग में एक पेड़ गिर गया था। इस पेड़ के गिरने से आठ गाड़ियां उसके नीचे दब गई थी। जिन्हें बड़ी मुश्किल से पेड़ को काटकर निकाला गया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੱਡੀ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 4 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਬੇਟਾ ਨਿਕਲਿਆ ਮਾਸਟਰ ਮਾਇੰਡ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਵਾਲੀਆਂ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਵਿਵਾਦਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਘਿਰਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ, ਇੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੁੱਟਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਸਾਂਡ ਗਾਡ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦਾ ਸਟੂਡੈਂਟ ਦਸਦਾ ਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਸੇਵਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਇਹ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਤਾਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਇੱਕ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਸਾਥੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ। ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਹੀ ਪੁੱਤਰ ਹਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼ਾਤਰ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ ਗੱਡੀ ਖੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੂੰ ਲਿਆ ਕੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਕਈ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੁਦਈ ਨੂੰ ਕੁੱਟਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ 4 ਆਰੋਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਕੋਟ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਇਸਲਾਮਾਬਾਦ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ। ਮਾਣਯੋਗ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚੋਂ 4 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੰਜਵੇਂ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • 2 कारों के बीच हुई भयानक टक्कर, 8 की मौ’त

    दोनों कारों की उड़ी छते, एक में लगी आग

    सैक्रामेंटोः अमेरिका के टेक्सास के ज़ावला काउंटी में 2 कारों के बीच हुई भयानक टक्कर में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों की छतें उड़ गईं और एक कार में आग लग गई। टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है कि मानव तस्करी में शामिल एक कार के चालक द्वारा पुलिस अधिकारियों से बचने और तेज गति से निकलने की कोशिश के दौरान यह दुर्घटना हुई है। यह दुर्घटना मेक्सिको सीमा से लगभग 60 मील दूर दक्षिण-पश्चिम टेक्सास के बेट्सविले शहर के पास यूएस 57 मार्ग पर हुआ है। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता क्रिस ओलिवरेज़ के अनुसार, होंडा कार का चालक मानव तस्करी में शामिल था और जावला काउंटी पुलिस अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रहा था।

  • कांग्रेस नेता के आवास पर आयकर विभाग की दबिश

    तेलंगानाः 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार पी श्रीनिवास रेड्डी के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली।  रेड्डी खम्मम जिले के पलेयर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि रेड्डी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे। कांग्रेस नेता के समर्थकों ने खम्मम में तलाशी के विरोध में नारे लगाए।

    रेड्डी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संकेत दिया था कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियां उन्हें निशाना बनाकर छापेमारी कर सकती हैं। रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से केंद्रीय एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर अपनी ‘तलाशी’ केंद्रित कर रही हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार और भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर ”हमलों” में मिलीभगत की।

    रेड्डी ने कहा था, ‘मैं अपने सभी अनुयायियों से अनुरोध करता हूं कि वे कोई भी गतिविधि नहीं करें क्योंकि वे (केंद्रीय एजेंसियां) मुझे और मेरी कंपनियों को भी परेशान कर सकती हैं।’ पिछले हफ्ते आयकर अधिकारियों ने महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के लक्ष्मी रेड्डी और बडांगपेट नगर निगम के मेयर चिगुरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के आवासों की तलाशी ली थी।

  • फगवाड़ा : बाप-बेटे ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : मोहल्ला सराफा बाजार में एक युवक को उसी के मोहल्ले के रहने वाले बाप-बेटे ने तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ करण वासी सराफा बाजार के तौर पर हुई है। हमले में युवक की दोनों हाथ की 6 उंगलियों पर बार किया गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में उसके परिजनों की सहायता से सिविल अस्पताल में लाया गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल गुरप्रीत ने बताया कि हमला करने वालों की सराफा बाजार में ज्वेलर्स की मशहूर दुकान है। लड़ाई का कारण घर में लगी पानी की मोटर का है जो कि खराब हो चुकी है।जिसके चलते बाप और बेटे ने हमला कर मुझे बुरी तरह से घायल कर दिया। इस झगड़े संबंधी जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित गुरप्रीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण

    लुधियानाः गांव अकालगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर आए 6 हथियारबंद लोगों ने पिस्तौल के बल पर 10 वर्षीय लड़के को अगवा कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक अगवा करने वालों में एक बूटा सिंह पासला बच्चे बीनस सिंह का पिता बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते बीनस सिंह पिछले लगभग 2 से ढाई साल से अपने नाना-नानी के साथ गांव अकालगढ़ में रह रहा था। यूनाइटेड किंगडम में रह रही बीनस सिंह की मां कुलदीप कौर पासला ने उसकी देखरेख व पढ़ाई सहित उसके तमाम रखरखाव के लिए अपने माता-पिता को पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कुलदीप कौर और उसके माता-पिता को पहले से इस बात का आभास था कि बूटा सिंह बीनस को अगवा कर सकता है। इसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत कर रखी थी।

    जिसके बाद बीते दिन बूटा सिंह समेत 6 नकाबपोश फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर पूर्व हवाई सेना अधिकारी और बीनस के नाना गुरदेव सिंह के अकालगढ़ स्थित घर में दाखिल हुए और पिस्तौलें तान दी। बकौल गुरदेव सिंह घर में उनकी पत्नी जसवंत कौर, बेटा अमनदीप सिंह हैप्पी और भतीजा गुरनूर सिंह मौजूद थे। बूटा सिंह के अलावा दो और लोगों के पास पिस्तौल थीं। तीन-तीन पिस्तौल देखकर सभी घबरा गए। गुरदेव सिंह के अनुसार महज एक मिनट के अंदर बूटा सिंह पासला और अन्य अगवाकारों ने बीनस को उठा लिया और भागने लगे। घर में मौजूद सभी ने उनसे जबरदस्त मुकाबला किया। गुरदेव सिंह, उनके बेटे अमनदीप और भतीजे गुरनूर ने कार तक उनका पीछा किया और लाठी डंडों की मदद से हमला कर बीनस को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत सुधार की पुलिस के अलावा कंट्रोल रूम सहित अन्य आपात नंबर पर भी सूचित किया।

    पूर्व वायु सेना अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, बेटी के यूके जाने के बाद दो-ढाई वर्ष से उनका दोहता उनके पास ही रह रहा था। बेटी ने पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिये बीनस की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हुई थी। गुरदेव सिंह के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि फॉच्यूर्नर कार सुबह साढ़े सात बजे से इलाके में चक्कर काट रही थी। बीनस के स्कूल से आने के बाद बूटा सिंह और अन्य लोगों ने धावा बोल दिया और चंद मिनट में बीनस को अगवा करके ले गए। गुरदेव सिंह ने थाना सुधार में रपट दर्ज करवाने के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य आपातकालीन नंबर पर फोन किए लेकिन कार को पकड़ा नहीं जा सका। गुरदेव सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से उनके दोहते बीनस की जिंदगी बचाने की मांग की है, गुरदेव सिंह ने आशंका जताई है कि बूटा सिंह उनकी बेटी और बीनस सिंह को जान से मार सकता है।

    थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने कहा कि मामला जिला लुधियाना ग्रामीण एसएसपी नवनीत सिंह के ध्यान में लाया गया है। बूटा सिंह पासला का मोबाइल नंबर बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। कार का नंबर भी पता नहीं चल पाया, क्योंकि नंबर प्लेट पर मिट्टी या कुछ और लगाकर छिपाया गया था। बूटा सिंह के गांव पुलिस पार्टी भेजी गई है वो वहां नहीं मिला। मामला अगवा किए जाने का है लेकिन पारिवारिक होने के कारण जांच की जा रही है। सबसे अहम बीनस सिंह की सुरक्षा है इसलिए उच्च अधिकारियों से आदेश लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • पब में घुसी कार, 5 सदस्यों की मौ’त

    मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कार दुर्घटना में भारतीय मूल के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मारे गए सभी लोग भारतीय मूल के दो परिवारों के हैं। यह घटना मेलबर्न के विक्टोरिया की है। कहा जा रहा है कि एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पब के आउटडोर डाइनिंग एरिया में जा घुसी, जिस वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। विक्टोरिया पुलिस के कमिश्नर शेन पैट्टन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 38 साल के विवेक भाटिया, उनका  11 साल का बेटा विहान, 44 साल की प्रतिभा शर्मा, नौ साल की अनवी और 39 साल का जतिन चुग शामिल है।

    अनवी को दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भाटिया की 36 साल की पत्नी रूचि और 6 साल के बेटा अबीर अस्पताल में भर्ती हैं। वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अबीर के दोनों पैर टूट गए हैं और गंभीर अंदरूनी चोटें हैं। लेकिन उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।  दुर्घटना के बाद पुलिस ने एसयूवी के ड्राइवर से पूछताछ की गई। एसयूवी के ड्राइवर के वकील मार्टिन अमाद ने दावा किया है कि उनका क्लाइंट डायबिटिक है और उसे बार-बार इंसुलिन लेना पड़ता है। मार्टिन ने कहा कि उनके क्लाइंट का या उसके परिवार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके मुवक्किला का अल्कोहल टेस्ट भी निगेटिव पाया गया।

  • पंजाब : ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है।

    साहनेवाल नजदीक पर दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इस टक्कर में बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार अपने परिवार के साथ किसी काम से जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने इंसानियत दिखाते हुए जख्मियों को साहनेवाल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जख्मियों का इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः यात्रियों से भरी 2 बसो की भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक पर एक ही कंपनी की दो बसों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाईवे पर यात्रियों से भरी एक कंपनी की दो बसें टकरा गईं। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि घटना के दौरान कुछ कर्मियों को मामूली चोटे आई है। दोनों एक ही कंपनी की बसे थी। इस घटना में बस के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। हालांकि हादसे होने के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।