Blog

  • ਪੰਜਾਬ – ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਈਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ – ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਈਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟੋ ਘੱਟ ਉਜਰਤ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ 

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤੇ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰੋਕਤ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਖਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮੀਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿੱਤ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੂਬਾਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਿਮਲਾ ਦੇਵੀ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ਼ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਹਲਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੂਬਾਈ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ। ਰੈਲੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੀ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨੇ ਚਲਾਇਆ। 

    ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਿੱਡ-ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਪਰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਯੋਗ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ । ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਅਥਾਹ ਗੁੱਸਾ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸੇ ਗੁੱਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੂਬਾਈ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਆਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸੰਬੰਧੀ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੇ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਭੇਜੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰਾਂ ਤੇ ਯੋਗ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਜਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨਾਲ ਸਾਰਥਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਹੀਂ ਭਰਿਆ ਗਿਆ।

    ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰਵਾਉਣ, ਰੈਗੂਲਰ ਹੋਣ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਉਜਰਤ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ,ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾਂ ਗੁਆਢੀ ਸੂਬੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਪੈਟਰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ, ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਹਰ ਵਰਕਰ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਬੀਮਾ ਕਰਨ, ਸਰਵਿਸ ਬੁੱਕਾ ਲਗਾਉਣ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਖਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਜਬਰੀ ਹੋਰ ਕੰਮ ਲੈਣੇ ਬੰਦ ਕਰਨ,ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਇਸਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਾਂਗ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦੇ ਵਰਕਰ ਦੇ ਛੁੱਟੀ ਲੈਣ ਸਮੇਂ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਵਾਉਣ ਆਦਿ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮੰਨਵਾਉਣ ਅਤੇ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅੱਜ ਦੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੂਬਾਈ ਸ਼ੈਲੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਅਜੰਡਾ ਹੈ। 

    ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਯੋਗ ਹੱਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਹਾਂ ਪੱਖੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਾ ਭਰਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਤੇਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਸ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ।

  • पंजाबः 23 वर्षीय लड़की की हुई मृत्यु , परिजनों का रो-रो हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    पंजाबः 23 वर्षीय लड़की की हुई मृत्यु , परिजनों का रो-रो हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: दसूहा के पास हाजीपुर गांव में कुछ दिन पहले लड़की को गांव के ही लड़के ने ईंट मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसे  इलाज के लिए निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां लड़की की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्क लड़की की पहचान 23 वर्षीय पवन कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता ने मरने से पहले पुलिस को बताया था कि वह एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम के सिलसिले में आसपुर नहर के कच्चे रास्ते से गगड़ की ओर जा रही थी तभी बाइक पर सवार होकर उसके  ही गांव का लड़का मनिंदर सिंह उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान लड़के ने उसकी एक्टिवा रोक दी और उसे धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया।

    उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से कई बार उसके सिर पर वार किए। जिसमें मैं वह बुरी तरह घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि मनिंदर उनकी बेटी को काफी परेशान करता था, लेकिन अब उसने जान से मारने की नीयत से कई बार सिर पर ईंट से हमला किया था । जिसके बाद पीड़ित और उसके परिजनों के बयान पर मनिंदर पर मामला दर्ज कर लिया था। लड़की का इलाज जालंधर के नीजी हस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

  • जालंधरः स्क्रैप गोदाम में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ियां

    जालंधरः स्क्रैप गोदाम में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ियां

    जालंधरः जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास बने कार स्क्रैप गोडाउन में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे के करीब यहां खड़ी कारों में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन इस आग से किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

    वहां के स्थानक लोगों ने कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। स्क्रैप गोदाम में कारों में लगी आग को बूजाने वाले निर्मल सिंह ने बताया कि किसी चिंगारी के कारण यहां पर खड़ी कारों में आग लग गई यह आग बहुत खतरनाक थी इसलिए प्रशासन को चाहिए यहां से इन गोदामों को हटाया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने से बचाव रहा अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था। 

    दमकल विभाग के अधिकारी संजीव ने बताया कि उनको फोन कॉल आई थी और उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । उन्होंने यह भी बताया कि उनके आने तक आग बहुत कम हो चुकी थी लेकिन फिर भी।

  • पंजाबः हनी ट्रेप में फसे व्यपारी ने की खुदकुशी, 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः हनी ट्रेप में फसे व्यपारी ने की खुदकुशी, 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः होशियारपुर के बड़बड़ा निवासी विकास दत्ता जो एक सीमेंट-सरिया व्यपारी का काम करता था। जिसको कुछ औरतो द्वारा हनी ट्रेप  मामले में फसा आतमहत्या करने के लिए मज़बूर करने का मामला सामने आया है। विकास के परिवार के मुताबिक वो 5 मई को अपने घर से कुछ रुपए लेकर वकील से मिलने गया था, लेकिन वकील से न मिल वो हनी ट्रेप में फंस गया, जिसके चलते उसने 5 मई की शाम को ज़हरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या कर ली।

    विकास की बहन के मुताबिक विकास के फ़ोन पर किसी अनजान महिला के फ़ोन आने शुरू हुए, जिसमें वो विकास से पैसे की मांग कर रही थी लेकिन उसको यह नहीं पता था की विकास ने जहरीली वस्तू निगल ली है, जब उसको पता चला कि विकास की मौत हो गई है तो उसका फ़ोन आना बंद हो गया। पुलिस ने अब तक कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक पुलिस यह साफ नहीं कर रही की आत्म  हत्या के लिए मेरे भाई को क्यूं मज़बूर किया गया। 

    वही थाना प्रभारी हाजीपुर अमरजीत कौर के मुतबिक इस मामले को गंभीरता से देखते हुए उन्होंने दो औरतो को गिफ्तार किया है, जिनपर धारा 306 तहत मामला दर्ज किया है। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। इस मामले में और भी पहलु निकल के सामने आने की उम्मीद की जा  रही।

  • पंजाबः नशे में धुत नौजवानों ने दुकानदार को बुरी तरह से पीटा, मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे में धुत नौजवानों ने दुकानदार को बुरी तरह से पीटा, मौत, देखें वीडियो

    पुलिस ने 6 लोगो पर किया कत्ल का मामला दर्ज

    पठानकोट/अनमोलः गांव अख्वाना के पास पढ़ते घोह मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत 6 के करीब नौजवानों की ओर से मामूली सी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी और दुकानदार को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    नशे में धुत नौजवानों ने दुकानदार को इतनी बुरी तरह से पीटा कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके चलते पुलिस की ओर से 6 लोगों पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनमें से तीन को पुलिस ने काबू कर लिया है और तीन अभी फरार बताए जा रहे हैं।

    इस बारे में बात करते हुए मृतक के बेटे ने बताया कि कुछ लड़कों की ओर से नशे की हालत में उनके पिता के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह गंभीर जख्मी हो गए और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ जब इस बारे में पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में 6 लोगों पर कार्रवाई की गई है जिसके चलते 3 को काबू कर लिया गया है और 302 का मामला दर्ज किया गया है बाकी फरार हुए तीनों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। 

  • गुरबानी के प्रसारण को लेकर CM मान ने ट्वीट कर कही अहम बात

    गुरबानी के प्रसारण को लेकर CM मान ने ट्वीट कर कही अहम बात

    पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवित्र गुरबानी के प्रसारण को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”समानता की प्रतीक और सरबत का भला मांगने वाली पवित्र गुरबानी के प्रसारण का हक सारे चैनलों को गुरबानी टैलीकास्ट करने के लिए मुफ्त अधिकार मिलना चाहिए.. पंजाब सरकार सचखंड श्री दरबार साहिब में अति आधुनिक उपकरणों के लिए सभी खर्च करने को तैयार है..”

    इससे पहले भी श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी पर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय भी यह मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा था। इसके अलावा श्री दरबार साहिब से प्रसारित गुरबानी का प्रसारण अन्य चैनलों को देने का मामला भी पंजाब विधानसभा में उठता रहा है। 

  • पंजाब : सिनेमा घर में लगी भीषण आग

    पंजाब : सिनेमा घर में लगी भीषण आग

    अमृतसर: जिले में मशहूर एनएम सिनेमा में आग लगने की खबर मिली है। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। इस मौके पर सिनेमाघर के पास रहने वाले बंटी पहलवान ने कहा कि एनएम सिनेमा कभी अमृतसर का प्रसिद्ध सिनेमाघर था। जो पिछले दो साल से बंद है, लेकिन अब यह बिक चुका है और इसे गिराने का काम चल रहा है। जिसजे चलते यहां की कुर्सियों की भूसी में आग लगने से यह हादसा हुआ है और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
    मौके पर पहुंचे एसीपी वरिंदर खोसा और दमकल अधिकारी हर्ष कुमार ने बताया कि पांच दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है और फिलहाल कोई जनी हानि नहीं हुई है। वहीँ थोड़ी ही दूरी पर पेट्रोल पंप है। जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन उसे बचा लिया गया है।
  • पंजाब : Revenue Department के अधिकारियों ने कल  किया छुट्टी का ऐलान, देखे लिस्ट

    पंजाब : Revenue Department के अधिकारियों ने कल किया छुट्टी का ऐलान, देखे लिस्ट

    जींद : पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंजाब रेवेन्यू आफिसर एसोसीऐशन ने कल छुट्टी का ऐलान किया है। एसोसीएशन के सदस्यों नें नोटिस जारी कर सरकार को रोष जताते हुए मौड़ नायाब तहसीलदार के इंलीगल स्सपेंशन पर यह कदम उठाया है। एसोसीएशन ने सरकार को अपनी 8 मांगे रखते हुए चेतावनी दी है कि यदी उनकी मांगो का निपटारा न हुआ तो यह हड़ताल लंबे समय तक जारी रहेगी।

    जिले की छह तहसील में प्रतिदिन करीब 200 रजिस्ट्री होती हैं। सोमवार को काम के लिए तहसील कार्यालय में आए लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। कार्यालयों में सोमवार व मंगलवार को ही सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। तहसील में रजिस्ट्री के अलावा मैरिज रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोग आते हैं।

    जींद तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि प्रदेशभर के राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि कोई भी शिकायत आए, तो सीधी कार्रवाई ना कर पहले विभागीय जांच होनी चाहिए। वहीं वेतन और अन्य कई मांगें भी शामिल हैं। लघु सचिवालय परिसर में पानी व्यर्थ बहता रहा

  • पंजाब: गोल्डन टेंपल के बाहर प्रवासी से मारपीट, वीडियो वायरल

    पंजाब: गोल्डन टेंपल के बाहर प्रवासी से मारपीट, वीडियो वायरल

    अमृतसर: अमृतसर में आस्था के नाम पर एक बार फिर गोल्डन टेंपल के बाहर प्रवासी से मारपीट की गई है। इतना ही नहीं, प्रवासी की वीडियो बनाई गई और उसे वायरल भी कर दिया गया। हैरानी की बात है कि वह अभी गोल्डन टेंपल के अंदर भी नहीं गया था और जोड़ा घर के पास ही खड़ा था। वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    वीडियो में एक सिख व्यक्ति दिख रहा है, जो एक प्रवासी पर जेब में बीड़ी रखने का इल्जाम लगा रहा है। उसने प्रवासी से जेब में रखा तंबाकू निकालने की बात कही। प्रवासी ने स्पष्ट कहा कि उसके पास बीड़ी नहीं है और न ही उसने पी है। उसने खुद जेब से तंबाकू निकाला और कहा कि वह उसने उसे खाया नहीं है, लेकिन सिख व्यक्ति ने आस्था के नाम पर प्रवासी को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और उसे वहां से भगा दिया।

  • पंजाब : Tamjara Nights और Egyptian Cafe में पुलिस की रेड, रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज 

    पंजाब : Tamjara Nights और Egyptian Cafe में पुलिस की रेड, रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज 

    अमृतसर: पुलिस ने डिस्क की आड़ में इल्लीगल शराब परोसने व युवाओं को हुक्का पिलाने वाले 2 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस इन दोनों रेस्टोरेंट्स के मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ तंबाकू व एक्साइज एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। पुलिस ने हुक्के और शराब को जब्त कर लिया है। रणजीत एवेन्यू इजिप्शियन कैफे में रेड के दौरान 10 हुक्के, 10 फ्लेवर्ड और 20 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। वहीं रेस्टोरेंट के मालिक लॉरेंस रोड निवासी अभिषेक, कठुआ निवासी यशपाल और मैनेजर किशोर चंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं सिविल लाइन में रेड करके पुलिस ने 5 हुक्के, 5 फ्लेवर्ड तंबाकू और 2 बोतलें विस्की की बरामद की हैं। पुलिस ने सुल्तानविंड रोड निवासी गुरिंदर सिंह, रमन कुमार, लविश शर्मा और मैनेजर सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि यह कार्रवाई सिविल लाइन के अंतर्गत आते रेस्टोरेंट तमजारा नाइट्स और रणजीत एवेन्यू में पड़ते इजिप्शियन कैफे के खिलाफ की गई है। जिस समय पुलिस ने इन रेस्टोरेंट्स में रेड की, युवा ‘सरेआम हुक्का ‘पी रहे थे। इतना ही नहीं, यहां शराब भी परोसी जा रही थी। जांच की गई तो अधिकतर शराब इल्लीगल निकली। यहां युवाओं के अलावा परिवार भी बैठे हुए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्राहक व परिवार वहां से चले गए।