जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ की टीम ने 2 व्यक्तियों को काबू किया है। हैरानी की बात यह है कि थाना 4 के बाहर से एसटीएफ की टीम ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने दोनों को काबू कर उनके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की है। वहीं मौक़े पर पुलिस जांच कर रही है।
Blog
-
जालंधरः एक घंटे से ईडी आप विधायक से कर रही पूछताछ, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया था। वहीं इस मामले को लेकर मालेरकोटला जिला के जनरल सैकेटरी केवल सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ईडी की टीम ने आज सुबह हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि ईडी की टीम उन्हें अपने जालंधर के दफ्तर में लेकर आई है। जहां एक घंटे तक आप विधायक से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की मीटिंग चल रही थी।
इस दौरान ईडी के अधिकारी उन्हें लेकर यहां पर आ गए। इस दौरान ईडी की टीम द्वारा पूछताछ जारी है। केवल सिंह ने बताया कि इस केस में मामले में अभी तक उन्हें कुछ नहीं पता चला। इस दौरान वह और उनके दो से तीन साथी विधायक के साथ जालंधर के ईडी दफ्तर पहुंचे है। बता दें कि इससे पहले आप नेता मालविंदर कंग का बयान सामने आया था। इस दौरान उन्होंने कि गज्जनमाजरा पर जो केस चल रहा है वह आप पार्टी में शामिल होने से पहले का है। इस दौरान उन्होने कहा आज ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आप पार्टी को डराने-धमकाने की कोशिशे की जा रही है।
-
पंजाब : किसान ने पराली को लगाई थी आग, मोटरसाइकिल सवार मां- बेटा झुलसे, देखे वीडियो
फिरोजपुर : पंजाब सरकार किसानों को धान की पराली को आग न लगाने की अपील करती रहती है। लेकिन फिर भी किसान लगातार धान की पराली में आग लगा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन सड़कों पर घटनाएं होती रहती हैं। एक मामला सामने आया है सीमावर्ती सवाया राय गांव में जहां मां-बेटे कड़ी मेहनत कर घर लौट रहे थे, कि रास्ते में पहुंचते ही किसान ने अपने खेत में धान के पराली में आग लगाई हुई थी। शाम का समय होने के कारण धुआं इतना ज्यादा था कि संदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह को कुछ दिखाई नहीं दिया और उसकी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई और उसके हाथ-पैर झुलस गए। जब उसकी मां सुनीता रानी ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ-पैर झुलस गए।
इस मौके पर पीड़ित मां-बेटे ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर पास के लछमन नहर से घर लौट रहे थे। जब वे सवाया राय उत्तर गांव के पास पहुंचे तो वहां के किसान ने अपने धान के पराली में आग लगाई हुई थी। जिस कारण सड़क पर धुआं होने के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और परिणामस्वरूप वे आग का शिकार हो गए और उनकी हाथ-पैर जल गए। जिसके बाद पीड़ित मां-बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरु हरसहाय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर रैफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
-
जालंधरः पीड़िता का आरोप, राजनीतिक शह पर जमीन कब्जाने की चल रही साजिशें, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर के देहात मेें रहने वाली पीड़िता ने प्रेस वार्ता दौरान राजनीति शह पर उनकी जमीन कब्जाने की साजिशें चलने का आरोप लगाए है। दरअसल, पीड़िता का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने पति के मरने के बाद अपने जेठ के बेटे को गोद ले लिया था। उक्त जमीन का कुछ हिस्सा वह बेटे को दे रही है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि अब उक्त बेटा कह रहा है कि उसमें हिस्सा उसकी मां को भी दिया जाए। पीड़ित रणजीत कौर ने कहा कि वह राईवाल दोना, शाहकोट की रहने वाली है। उसकी दो लड़कियां है। रणजीत कौर ने कहा कि उसका पति की 15 किले जमीन थी।
जिसमें में उसका पति जब जिंदा था तो वह 3 किले बेच चुका था। उसके जेठ के चार लड़के है, जिसमें एक बेटा उसके पति के मरने के बाद पैदा हुआ था। रणजीत कौर ने जेठ बलवंत सिंह पत्नी दर्शन कौर के चौथे लड़के को गोद लेने का मन बना लिया था। पीड़िता ने कहा कि 20 जून को उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद उसका हरनेक सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए अपनी मां दर्शन कौर का हिस्सा भी मांग रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि जमीन को पांच हिस्सों में बांटा जाएगा। पीड़िता का कहना है कि इस मामले को लेकर उसकी कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पीड़िता ने कहा कि वह इस मामले को लेकर संत बलबीर सिंह सींचेवाल के पास 4 बार जा चुकी है। वह हमें भरोसा देते रहे है कि उनकी जमीन चार हिस्सों में बटेंगी। पीड़िता का कहना है कि अब उन्होंने भी कहना शुरू कर दिया है कि जमीन चार नहीं पांच हिस्सों में बटेंगी। इसका पांचवां हिस्सा हरनेक की मां को ही मिलेगा। इस मामले में उसे और उसकी बेटियों को जान का खतरा महसूस हो रहा है। पीड़िता ने कहा कि हरनेक सिंह अपराधी किस्म का आदमी है। उसका नशेड़ी लोगों के साथ आना-जाना है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
-
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तीन दिवसीय जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार 7 नवम्बर को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ऊना में बैठक करेंगे।
इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 8 नवम्बर को विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे जिसमें प्रातः 9 बजे दुलैहड़ में जल आपूर्ति योजना दुलैहड़, प्रातः 9.30 बजे पोलियां बीत जल आपूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, प्रातः 10 बजे अमराली में छेत्रां के लिए जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण काय्र, प्रातः 10.30 बजे बट्ट कलां में बट्ट कलां जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्य, दोपहर 12.30 बजे कांटे में स्त्रोत, राईजिंग मेन और डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के सुधारीकरण कार्य, दोहपर 1 बजे हरोली में टयूबल नं 72 के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्य, दोहपर 1.30 बजे हरोली बस स्टैंड, दोपहर 1.50 बजे हरोली में कॉपरेटिव सोसाईटी के समीप टयूबवैल के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्य, बालीवाल में सांय 3 बजे बालीवाल जलापूर्ति योजना, सैंसोवाल में 3.30 बजे टयूबवैल के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के सुधारीकरण कार्य, सांय 4.30 बजे भदसाली के भूलगढ़ क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना, ईसपुर में सांय 5 बजे शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य, सांय 5.30 बजे पंडोगा में पंडोगा खड्ड की उप सहायक अठवाईं खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य, सांय 6 बजे खड्ड में टयूबवैल नं 32 के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्य तथा पंजावर मे सांय 6.30 बजे टयूबवैल नं 21 व 23 के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के सुधारीकरण कार्यों की आधारशिलास रखेंगे।
उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री नंगल खुर्द में प्रातः 11 बजे रावमापा नंगल खुर्द में निर्मित परीक्षा हॉल, प्रातः 11.30 बजे रावमापा ललड़ी में निर्मित साईंस लैब, दोपहर 12 बजे कर्मपुर-पालकवाह में निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र, दोपहर 1.15 बजे हरोली में जल आपूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, दोपहर 2.30 बजे ऊना-हरोली-पालकवाह-जैजों रोड पर हरोली-रामपुर पुल पर बने रेन शैल्टर, दोपहर 2.45 बजे हरोली पुल पर निर्मित दो प्याऊ, धर्मपुर में सायं 4 बजे टयूबवैल नं 90 के सिंचाई योजना के सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे रावमापा दुलैहड में बने क्लास रूमों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि तदपश्चात प्रातः 10.30 बजे गर्वमेंट मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल दुलैहड़ के शताब्दी समारोह में तथा सायं 4 बजे गांव जखेवाल(बीटन) में 34वीं विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। -
ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਵਿਗੜੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਹਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀਆਂ ਐਂਟੀ ਸਮੋਗ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਕੰਮ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਕਾਰਨ ਏਅਰ ਕੁਆਲਿਟੀ ਇੰਡੈਕਸ 235 ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਐਂਟੀ ਸਮੋਗ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਚਿੱਟਾ ਹਾਥੀ ਬਣ ਚੁੱਕੀਆਂ ਲੱਗਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੰਦੀਪ ਰਿਸ਼ੀ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਹੀ ਮਸ਼ੀਨ ਠੀਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਬਾਕੀ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੇ ਜਨਰੇਟਰ ਵੱਖਰੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਠੀਕ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਬਰਾਂਚ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਤੋਂ ਇਹ ਠੀਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪੈਣਗੀਆਂ। ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਯੂਸੀਪੀਐਮਏ ਵਿਖੇ ਵਰਲਡ ਕੈਂਸਰ ਕੇਅਰ ਵੱਲੋਂ ਰਾਮਗੜੀਆ ਬਰਦਰ ਹੁੱਡ ਮਹਾਸਭਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਅਯੋਜਿਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕੈਂਸਰ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮੁਫਤ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੇ, ਉਪਰਾਲੇ ਦੇ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।
ਜਦ ਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਐਂਟੀ ਸਮੋਕ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਧੂਏ ਖਿਲਾਫ ਵਰਤੋਂ ਬਾਰੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਮਸ਼ੀਨ ਠੀਕ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਛੋਟੀ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੇ ਜਨਰੇਟਰ ਵੱਖਰੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਠੀਕ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਬਰਾਂਚ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਅਗਲੇ ਸੀਜਨ ਤੋਂ ਸਭ ਠੀਕ ਰਹੇਗਾ। ਮਹਾਂ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਉਦਯੋਗਪਤੀ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਭੋਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਕੈਂਸਰ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਦੀ ਪਛਾਣਕ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਹੋਰ ਕਈ ਲੋਕ ਹਿੱਤ ਦੇ ਕੰਮ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਰਲਡ ਕੈਂਸਰ ਕੇਅਰ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ 6000 ਦਾ ਕਰੀਬ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੈਂਸਰ ਵਿਰੁੱਧ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।
-
पंजाबः आप विधायक को ईडी द्वारा हिरासत में लेने के बाद नेता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले को लेकर आप नेता मालविंदर कंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गज्जनमाजरा पर जो केस चल रहा है वह आप पार्टी में शामिल होने से पहले का है। इस दौरान उन्होने कहा आज ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा आप पार्टी को डराने-धमकाने की कोशिशे कर रही है।
उन्होंने कहाकि एक प्रोग्राम के दौरान आप विधायक को वहां से हिरासत में लेना निंदनीय है। वहीं कांग्रेस द्वारा कहा जा रहा है कि आप ईमानदारी की मिसाल देने वाली पार्टी के विधायक खुद अब एक्सपोज हो रहे है। दूसरी ओर कांग्रेस के इस कटाक्ष का जवाब देते हए आप नेता ने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए की गोवा से लेकर कई राज्यों में ऑप्रेशन लोट्स से लकर ईडी कर हुई कार्रवाई से समझ आ जानी चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि ही भाजपा ठीक कर रही है तो वह भाजपा पर निशाने क्यों साध रहे है।
बता दें कि आज आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने एक पुराने बैंक मामले में हिरासत में लिया है। जब उन्हें हिरासत में लिया गया तब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई के लिए ईडी की टीम गज्जन माजरा को लेकर जालंधर रवाना हो गई है। गज्जन माजरा को मालेरकोट से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई 40 करोड़ के पुराने लेनदेन मामले में की गई है। इस संबंध में पिछले साल ईडी ने उनके घर, दफ्तर और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं के साथ चल रही बैठक के दौरान उन्हें उठाकर ईडी की टीम के साथ ले गये।
-
जालंधरः बस स्टैंड के पास होटल और गेस्ट हाउस में चलता गन्दा काम, देखें वीडियो
स्टिंग ऑपरेशन में दलाल और प्रॉस्टिट्यूशन ने किए अहम खुलासे
जालंधर, ENS: बस स्टैंड इस वक्त रेड लाइट एरिया बन चुका है। दिल्ली का जीबी रोड रेड लाइट एरिया माना जाता है,वैसे ही अब प्रॉस्टिट्यूशन के काम करने वालो पता होगा तो वह जालंधर का बस स्टैंड रेड लाइट एरिया जाना जाएगा। आपको बता दे मीडिया की टीम ने आज देर रात जालंधर बस स्टैंड और उसके आसपास के एरिया के पास प्रॉस्टिट्यूशन का काम करने वाली महिला और लड़कियों का स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें उन्होंने कहा 1000 से ₹1200 में होटल गेस्ट हाउस में रूम बुक किया जाएगा और पर शॉर्ट 1000 से ₹1200 में लिया जाएगा।
मीडिया की टीम ने जालंधर बस स्टैंड और उसके आसपास के एरिया में आज देर रात स्टिंग ऑपरेशन किया। जिसमें प्रॉस्टिट्यूशन का धंधा करने वाली महिला और लड़कियों से टीम ने बात की तो उन्होंने कहा कि वह हर व्यक्ति से 1000 से लेकर ₹1200 में बुकिंग करती हैं और जालंधर बस स्टैंड के सामने बने होटल गैस हाउस में उन्हें ले जाया जाता है,जहां जहां प्रॉस्टिट्यूशन का धंधा फल फूल रहा है। हमारी टीम द्वारा जब एक लड़की से बात की गई तो उसने कहा कि वह पहले ₹1200 लेगी और जब रेट कम करने की बात कही तो उसने कहा कि ₹1000 तक उन्हें होटल या गेस्ट हाउस ले जाया जाएगा उसके बाद लड़की ने कहा कि अगर आपको कोई दूसरी लड़की चाहिए तो वह कुछ देर में आ रही है और 5 मिनट के बाद एक और लड़की आती है और वह भी₹1200 में होटल या गेस्ट हाउस में ले जाने की बात करती है। इतनी देर में एक महिला मिलती है और उसके साथ एक दलाल भी महिला के साथ होटल या गैस रूम ले जाने में ₹1200 में बात करता है जब उसे पूछा जाता है की कोई व्यक्ति अगर अधिक करना चाहे तो उसने कहा कि वह ₹2000 में सौदा करेगा।
जब हमारी टीम लड़कियों और महिला से बात कर रही थी तो इतने में पंजाब पुलिस की पीसीआर की गाड़ी आ पहुंची और हमारी टीम से पूछा गया कि आप यहां क्या कर रहे हो तो हमने जब पुलिस वालों से बात की तो उन्होंने कहा की इन लोगों की मजबूरी है इसलिए ऐसा करती हैं। पुलिस वालों से जब सवाल जवाब किए गए तो वह कुछ भी कहने से कतरा रहे थे और कहां कि इस बाबत वह अपने उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत कर इस मामले के बारे में जानकारी देंगे। पुलिस वालों ने माना की प्रॉस्टिट्यूशन का काम करने वाली लड़कियां और महिला गलत काम कर रही हैं और लोगों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाती हैं। उनसे जब कार्यवाही के बारे में बात की गई तो पहले तो पुलिस ने छुपी साथ ली फिर बाद में कहा कि हम अपने तमाम उच्च अधिकारियों से इस मामले में बातचीत करेंगे और यहां होने वाले गलत काम को रोकेंगे।
पुलिस वालों ने कहा कि हम कई बार इनको यहां से भाग चुके हैं लेकिन बार-बार यह यही आ जाती हैं और हम फिर एरिया ज्यादा होने के कारण ध्यान नहीं दे पाते। स्टिंग ऑपरेशन दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक मीडिया टीम को बार बार बुलाकर बता रहा था की आप किसी को भी साथ लेकर होटल या गेस्ट हाउस में लेकर जाओ,आपको कोई नही रोकेगा और न कुछ कहेगा।मोटरसाइकिल सवार युवक ने कहा पुलिस के आने का कोई डर नही है क्योंकि होटल और गेस्ट हाउस वाली की सांठगांठ पुलिस वालो के साथ है। प्रॉस्टिट्यूशन का धंधा करने वाली लड़कियां और महिला के बारे में पुलिस वाले जानते हैं। लेकिन आप जितने रुपए में सौदा करके किसी को भी अपने साथ होटल या गेस्ट हाउस में लेकर जा सकते हैं।
-
पंजाबः मनी एक्सचेंज दफ्तर में हुई हाथापाई, भारी हंगामा, देखें CCTV
लुधियानाः समराला चौक पर मनी एक्सचेंज दफ्तर के बाहर बड़ा हंगामा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर झड़प हुई है। झड़प की तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मनी एक्सचेंज के दुकानदार शक्ति ने बताया कि सुखमीत और शम्मी नामक 2 मैडम है जिन्होंने अपना गैंग बनाया हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि उक्त दोनों मैडमों ने वेस्टर्न यूनियन के नंबर दिए हुए है। इस दौरान उक्त मैडम अपने रिश्तेदारों व पति सहित अन्य लोगों को वहां पर भेज देती है। व्यक्ति ने कहाकि उक्त रिश्तेदार दफ्तर में यह कहकर पैसे ले जाते है कि घर में कोई बीमार है।
पैसे ले जाने के बाद 4 से 5 दिन बाद उक्त मैडम खुद दफ्तर में आ जाती है और कहने लगती है कि हमने पैमैंट नहीं ली। शक्ति ने बताया कि एक मैडम द्वारा पेमैंट को 2 से 3 बार रिसीव करने की कोशिश की जा चुकी है। कर्मी का कहना है कि आज मैडम कह रही है कि जिसने उनसे पैसे लिए है उस व्यक्ति को काबू कर सामने लाया जाए। ऐसा ही एक मामला आज फिर से उक्त मैडम का सामने आया है। शक्ति ने बताया कि मैडम के द्वारा भेजा गया उक्त व्यक्ति को सीक्रेट नंबर 3 से 4 और दिए होंगे। वह गल्ती से दोबारा उनकी दुकान पर आ गया। जब अन्य किसी और का सीक्रेट नंबर लेकर उनकी दुकान पर आया तो दुकानदार ने उसे काबू कर लिया।
जिसके बाद उसे दुकान पर बिठाकर पूछताछ की। शक्ति के अनुसार उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसे मैडम ने ही भेजा था और उन्हें कहने पर उनके आईडी प्रूफ और सीक्रेट नंबर लेकर वह उनकी दुकान पर आया था। दुकानदार ने कहा कि उसने शाम तक उक्त व्यक्ति को काबू करके रखा, लेकिन उक्त मैडम नहीं आए। दुकानदार ने कहा पैसे देने के दौरान आईडी प्रूफ सहित कई अन्य प्रूफ रखते है। लेकिन उक्त उसने घर में परिवार परेशानी का बताकर महिला के आईडी प्रूफ और सीक्रेट नंबर लेकर आया था और पैसे लेकर चला गया। दुकानदार ने कहा कि एक बार उसके साथ उनके द्वारा धोखा किया जा चुका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਗੁਜਰਾਂ ਦੇ ਡੇਰੇ ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਨਵ ਵਿਆਹੀ ਔਰਤ ਅਤੇ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਕਿਡਨੈਪ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਤੇ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਫਿਰ ਹੁੰਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਡਰਖੋਫ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਿਹਾ ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਅਧੀਨ ਤਰਸਿਕਾ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਗੁਜਰਾਂ ਦੇ ਡੇਰੇ ਉੱਪਰ ਕੁਝ ਗੁਜਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਗੁਜਰਾਂ ਦੀ ਨਵ ਵਿਆਹੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਵੀ ਅਗਵਾ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਗੁਜਰ ਸਮੁਦਾਏ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਡੇਰੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਤੀ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆ ਕੇ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਵ ਵਿਆਹੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੋਤਰੀ ਨੂੰ ਵੀ ਗੁੱਜਰ ਅਗਵਾ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਥਾਣਾ ਤਰਸਿੱਕਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
ਫਿਲਹਾਲ ਥਾਣਾ ਤਰਸਿੱਖਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਜਰੀਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਜਰਾ ਦੇ ਡੇਰੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕੁਝ ਗੁਜਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਵ ਵਿਆਹੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਲਦ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਆਰੋਪੀ ਗੁਜਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਵੇਗੀ।