Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੌਰਾਂ ਨੇ ਵਿਆਹ ਵਾਲੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਸ਼ਗਨ ਅਤੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੌਰਾਂ ਨੇ ਵਿਆਹ ਵਾਲੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਸ਼ਗਨ ਅਤੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ / ਵਰੁਣ / ਹਰਸ਼ : ਫਿਲੌਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨੰਗਲ ਦੀ ਮਹਿਮੀ ਕਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਵਿਆਹ ਵਾਲੇ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ है। ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਮੁਲਖਰਾਜ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਬੇਟੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਸੀ, ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦੇ ਘਰ ਗਿਆ। ਸਵੇਰੇ ਆ ਕੇ ਘਰ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਪਏ ਸਨ ਅੰਦਰੋਂ ਲੜਕੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਦੇ ਸ਼ਗਨ ਦੇ ਪੈਸੇ ਲਗਭਗ 3 ਲੱਖ 80 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ, ਘੜੀਆਂ 3 ਜੋੜੇ , ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਨਾਂ ਦਾ ਲੱਗਭਗ ਅੱਠ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 3 ਤੋਂ 4 ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੇਰੇ ਘਰ ਦੇ ਨਾਲ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਰੱਸੀਆਂ ਨਾਲ ਬਾਹਰੋ ਬੰਨ੍ਹ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਘਰਾਂ ਚੋਂ ਨਿਕਲ ਨਾ ਸਕਣ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਫਿਲੌਰ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਮੌਕਾ ਦੇਖਿਆ ਅਤੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਡਿਊਟੀ ਅਫਸਰ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ਨੋਟ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਖੰਗਾਲੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਕੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਫੜ ਲਏ ਜਾਣਗੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • मतदाता साक्षरता क्लब’ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

    मतदाता साक्षरता क्लब’ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के ‘मतदाता साक्षरता क्लब’ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर. रोवर्स व रेंजर्स, एम.ए., एम.काम. के 88 छात्रों ने भाग लिया। इस अभियान के अन्तर्गत छात्रों को अपना मत  बनवाने तथा अन्यों को भी मत बनवाने के लिए प्रेरित करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब के डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ प्रोमिला, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ शाम सिंह बैंस, डॉ रंजू बनोटा तथा डॉ गगनदीप उपस्थित रहे। इस अभियान के अन्तर्गत सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

  • अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

    अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हाल ही में डैहर मंडी में संघ के 51वें वार्षिक सम्मेलन में संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में दिल्ली से केएम लाल को संघ का लगातार दूसरी बार राष्टी्रय अध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल ने शनिवार को ऊना में संघ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। उन्होंने बताया कि दिव्य मानव ज्योति अनाथालय ट्रस्ट डैहर से सत्य प्रकाश शर्मा,हिमाचल कल्याण सभा अमृतसर से शक्ति पाल सिद्वर,प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगए़ से ओम प्रकाश कटोच तथा सामूहिक विकास मंच अप्पर लंबाग्रां से लक्ष्मी नारायण ठाकुर को संघ के सलाहकार मनोनीत किया गया है। दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर के सोहन लाल कपिल,कांगड़ा वैलफेयर सोसाईटी नंगल के पवन कौशल को संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ के सुभाष शर्मा,बाबा बालक नाथ ट्रस्ट नागपुर के रमेश चंद कंवर,सुकेत सीनीयर सिटीजन होम सुंदरनगर के पदम गुलेरिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


     राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल ने बताया कि हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली से राकेश शर्मा,हिमाचल कल्याण सभा अमृतसर से एडवोकेट राकेश शर्मा तथा हिमोत्कर्ष परिषद ऊना से जतिंद्र कंवर को संघ के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। दिल्ली से अजय डोगरा व कांगड़ा वैलफेयर सोसाईटी नंगल से किशोरी लाल कार्यालय सचिव होंगे। देवभूमि हिमाचल कल्याणकारी सभा पटियाला से विपन शर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। हिमगिरी वेलफेयर सोसाईटी अमृतसर से वेद प्रकाश,विकासनगर से सुनीत रावत,फतेहाबाद से हजारी लाल शर्मा,डैहर से मस्त राम धीमान,लख्ननऊ से अश्वनी शर्मा को सचिव बनाया गया है।

    हिमजन एकता मंच अमृतसर से पवन शर्मा,हिमाचली महासभा चंडीगढ़ से सुरेंद्र शर्मा,हिमाचल प्रदेश जन कल्याण सभा करनाल से राम प्रकाश शर्मा को संगठन सचिव,मदन हिमाचली सोलन,डा.वासदेव शर्मा देवभूमि भलाई सभा अमृतसर,मानव कल्याण सेवा समिति रैल्ली झंडूता से कमल ेदेव वर्मा तथा पश्वादून उत्तराचंल से रोहित ठाकुर को प्रेस सचिव बनाया गया है। दिल्ली के शीश राम पाल कोषाध्यक्ष, अमृतसर के जयगोपाल शर्मा सह कोषाध्यक्ष तथा कालका से सीएस राणा को निरीक्षक बनाया गया है। केएमल लाल ने बताया कि मुंबई हिमाचल मित्र मंडल से कुशल कुमार,सृजन सरिता पधरा कांगड़ा से वीरेंद्र शर्मा वीर को पहाड़ी भाषा सैल में शामिल किया गया है। सुदंरनगर से एनडी वालिया को वरिष्ठ नागरिक सैल तथा कमला डोगरा,र्निमल कंवर व सुनीता शर्मा को महिला सेवा समिति में शामिल किया गया है। पदमश्री विजय चोपड़ा,वरिष्ठ पत्रकार अनिल सोनी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कंवर संघ के विशेष प्रतिनिधि होंगे। 

  • 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय अक्षित को सुरक्षित निकाला बाहर, देखें वीडियो

    200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय अक्षित को सुरक्षित निकाला बाहर, देखें वीडियो

    जयपुरः शनिवार सुबह 7 बजे 9 साल का बच्चा अक्षित 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह बोरवेल के अंदर 7 घंटे रहा। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने लोहे के जाल की मदद से उसे बाहर निकाला। यह जाल अक्षित की पीठ के पास से होता हुआ नीचे जाकर खुल गया। यह ऐसा जाल है जिस पर अक्षित बैठ सकता था या फिर वह अपने दोनों पैर उस पर रख सकता था। बाहर निकालकर अक्षित को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    घटना जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र की है। कुड़ियों का बास का रहने वाला 9 साल का अक्षित उर्फ लक्की गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ था। सुबह उठने के बाद वह खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में 70 फीट की गहराई में फंस गया। घरवालों को काफी देर तक अक्षित नहीं दिखा तो उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच बोरवेल से कुछ हलचल हुई। अक्षित की आवाज आ रही थी। तब घरवालों को हादसे का पता चला। उन्होंने फौरन प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम सुबह 8 बजे गांव पहुंची। सबसे पहले बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया, ताकि बच्चे की मॉनिटरिंग की जा सके। इसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान उसकी स्थिति सामान्य थी।

    सिविल डिफेंस के डिप्टी कमांडेंट अमित ने बताया- बच्चे से लगातार बात की जा रही थी। बच्चे के माता-पिता की बात भी कराई जा रही थी। अच्छी बात यह थी कि बच्चा रिस्पॉन्ड कर रहा था। वह बेहोशी की हालत में नहीं था। नीचे काफी गर्मी थी, इसलिए उसके लिए पानी और जूस की व्यवस्था की गई थी। अक्षित के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके पिता फूलचंद ने कहा कि हमें बहुत डर लग रहा था, क्योंकि अक्षित को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और काफी अंधेरा होने से वह बहुत परेशान था। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जल्द ही उसे बाहर निकाल दिया जाएगा।

  • शानन विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश को सौंपी जाए:केएम लाल

    शानन विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश को सौंपी जाए:केएम लाल

    ऊना/सुशील पंडित: जोगिंद्रनगर की शानन पावर परियोजना को हिमाचल प्रदेश को सौंपा जाए। इस आशय का प्रस्ताव अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के डैहर मंडी में संपन्न संघ के 51 वें वार्षिक अधिवेशन में पारित किया गया। शनिवार को ऊना में संघ के प्रस्तावों की जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल व महासचिव एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि शानन विद्युत परियोजना की लीज 2024 में पुरी होने जा रही है। प्रदेश सरकार को इस संबध में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में प्रवासी हिमाचलियों की समस्याओं को हल करते हुए हिमाचल से बाहर रहने वाले लोगों के बच्चों को हिमाचल में बराबरी का दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रभावी ढंग से उठाई गई। प्रस्ताव में कहा गया कि सभी सरकारें चुनावों के समय दुसरे राज्यों में बसे  हुए हिमाचलियों से मदद मांगती हैं पर प्रदेश में उनके साथ सौतेला व्यव्हार किया जाता है।

    संघ ने प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ भी प्रस्ताब पास किया व् सरकार से प्रदेश  के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उचित पग उठाने की सलाह दी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन में संघ ने समाज को प्रदेश में शादियों पर अत्यधिक खर्च जैसी कुरीतियों से दूर रहने पर भी बल दिया व् मृत्यु भोज में भी कम से कम खर्च करने का आह्वान किया। संघ ने प्रदेश में हिमाचली रेजिमेंट के गठन का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के समक्ष रखा। संघ ने केंद्र सरकार से ऊना-हमीरपुर रेल लाईन सहित अन्य रेल परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य करने की भी मांग उठाई। अधिवेशन में पशुओं को आवारा छोडऩे पर पशुपालकों के विरूद कार्रवाई करने,बंदरों को जंगलों में छोडऩे की भी मांग प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई। वहीं, प्रदेश में जैविक खेती करने पर बल देने का प्रस्ताव पारित किया। 

  • नहीं रहे हटली क्लब के कोषाध्यक्ष पीएल सोनी

    नहीं रहे हटली क्लब के कोषाध्यक्ष पीएल सोनी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस शोक समाचार से हटली क्लब शोकाकुल हो गया है। प्यारे लाल सोनी के छोटे भाई संजय सोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पीएल सोनी को सीने में दर्द उठा तत्काल उन्हें बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। औपचारिक उपचार के बाद सोनी साहब को उना रैफर कर दिया। लेकिन थानाकलां अस्पताल के पास उन्हें शायद दोबारा हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। उनके पैतृक गांब हथलौन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्यारे लाल सोनिब1987 से श्री राम नाटक क्लब हटली से जुड़े थे। श्री राम जी का अभिनय करते रहे। आर्मी से सेवानिवृत्त होकर पीएल सोनी ने पंचायती राज विभाग में दोबारा सर्विस की ओर सीनियर स्टेनो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन क्लब से हर समय जुड़े रहे। पीएल सोनी क्लब के महासचिव पर कई वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वर्तमान में क्लब के कोषाध्यक्ष पद पर सेवाएं दे रहे थे। वेवाक अंदाज व प्रभु श्री राम के प्रति अटूट प्रेम पीएल सोनी में रहा है। वर्तमान में पीएल सोनी राजा जनक का अभिनय करके जब माता सीता की बिदाई होती है। उस समय अपने अभिनय से पंडाल व कलाकारों को रुलाते देखे गए है। क्लब के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी के अकस्मात निधन होने से क्लब को बहुत क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। क्लब के निदेशक बिपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली महा सचिब कमलदेव शास्त्री सचिव, सुरेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष बिबेकशील शर्मा,चेयरमैन सुशील रिंकू संजय सोनी ओम प्रकाश सोनी पूर्ण सिंह राणा,महिला बिंग की अध्यक्ष ज्योति बर्ज़ाता हंसराज बर्ज़ाता,दिनेश खत्री,अंकुश बर्ज़ाता ,बिकास सोनी,मदन गोपाल शर्मा किशन देब शर्मा, सुशील बाबा,सुरेंद्र राणा,अजमेर सिंह,प्रधान कुलदीप शर्मा ,अबनीश सोनी,जोगेंद्र देव आर्य,पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कंवर,बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ,रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सयोजिक सुरेंद्र ठाकुर,राज्य कांग्रेस सचिब कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रधान स्वर्ण सिंह, पूर्व प्रधान रुमेल कुमार कृष्ण पाल शर्मा प्रधान बिजय शर्मा के अलाबा दर्जनो गणमान्य लोगों ने उनकी आत्म शन्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। 

  • प्रशासनिक फेरबदलः IAS-PCS अधिकारियों की हुई Transfer

    प्रशासनिक फेरबदलः IAS-PCS अधिकारियों की हुई Transfer

    चंडीगढ़ः एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई अफसरों को इधर से उधर भेजा गया है। IAS रुपेश कुमार को अब सेकेट्री एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पहले ये दोनों ही विभाग डीसी विनय प्रताप सिंह संभालते थे। इसके अलावा PCS अधिकारी हरजीत सिंह संधू नगर निगम चंडीगढ़़ के एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं HCS अधिकारी सुमित सिहाग को सीटको के चीफ जनरल मैनेजर और पशुपालन विभाग का डायरेक्टर व ज्वाइंट डायरेक्टर हाउसिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

    चंडीगढ़ प्रशासक धर्मपाल ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से तबादलों के आदेश जारी किए गए है। दानिश के अधिकारी नवीन को डायरेक्टर एग्रीकल्चर व एग्रीकल्चर सेंसिस कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले ये विभाग आईएएस अधिकारी हरगुनजीत कौर को दिया गया था।

    IAS और HCS अधिकारियों के भी हुए तबादले

    बता दें कि बीते मंगलवार को ही हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। जिसमें डॉ. बलप्रीत सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्रशासक एवं अर्बन एस्टेट गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड का एडिशनल सीईओ बनाया गया है। तो वही आईएएस रमेश चंद्र बिढ़ान को हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड का आतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा एचसीएस राजेश पुनिया को सिटी मजिस्ट्रेट पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं सिद्धार्थ दहिया को फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एस्टेट ऑफिसर एवं लैंड एक्विजेशन ऑफिसर नियुक्त बनाया गया है। 10 अप्रैल को भी हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। नौ जिलों के डीसी समेत 52 अधिकारियों का तबादला किया गया था। पंचकूला, रोहतक, नूंह, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, पानीपत, अंबाला और रेवाड़ी के जिला उपायुक्त बदले गए थे।

  • ऊना जिला के 12वीं कक्षा में टाॅप-10 में स्थान हासिल करने वाले 25 छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित: बेली

    ऊना जिला के 12वीं कक्षा में टाॅप-10 में स्थान हासिल करने वाले 25 छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित: बेली

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा। कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस विषय के प्रदेशभर में 123 छात्र- छात्राओं ने टॉप- 10 में जगह बनाई। खुशी की बात है कि कुल 123 में से ऊना जिला के 25 छात्र-छात्राओं ने टाॅप-10 में अपना नाम दर्ज करवाकर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली ने कहा कि जल्द ही एक जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऊना जिला के टाॅप- 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रवक्ता संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वह और उनके संघ के पदाधिकारी सभी होनहार छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओ को कहा कि यह सुखद परीक्षाफल आपकी अध्ययनशीलता, लगन एवं परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खूब पढ़ें, आगे बढ़ें तथा जिला, प्रदेश और भारत का नाम रोशन करें। बेली ने कहा कि छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए उनपर गर्व है। छात्र-छात्राओं की सफलता में उनके माता-पिता, प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं और स्कूल के समस्त स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बतौर जिला अध्यक्ष होने के नाते वह संघ के सभी पदाधिकारियों की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। देवेंद्र सिंह बेली ने कहा कि जो छात्रा- छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे मायूस ना हों और खूब मेहनत कर अगले वर्ष अच्छे अंक हासिल कर अपना, माता-पिता और स्कूल का नाम प्रदेशभर में रोशन करें।

  • बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में रविवार को भंडारे का आयोजन

    बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में रविवार को भंडारे का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चरणदास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह हवन यज्ञ उसके बाद भजन कीर्तन दोपहर को भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है।चरण दास शर्मा ने क्षेत्र के सभी भक्तजनों को आग्रह किया है कि रविवार को सभी परिवार सदस्यों सहित बाबा गरीव नाथ मंदिर में बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण करें।

  • जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से होंडा सिटी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से होंडा सिटी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुणः महानगर के सत नगर में घर के बाहर से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश ने बताया उक्त 3 चोर गाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान एक चोर ने अपनी गाड़ी गली से थोड़ी पीछे खड़ी कर दी। इसके बाद सुबह 4 बजे उसकी होंडा सिटी गाड़ी पीबी08 डीएच 8685 चुराकर ले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश ने बताया कि रविवार को उनकी गाड़ी चोरी हुई थी

    इस मामले को लेकर वह थाना 2 में शिकायत दे चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि थाना 2 की पुलिस ने इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। राकेश ने बताया कि उनके मोहल्ले में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ही उनकी सुनवाई नहीं करेंगी तो ऐसे में चोरों के हौंसले और बुलंद हो जाएगे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर सुबह 4 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।