पंजाब: 6 IPS और 71 PPS अधिकारियों के किए तबादलें, देखे List








पंजाब: 6 IPS और 71 PPS अधिकारियों के किए तबादलें, देखे List








शाहजहांपुर: कहते हैं न कि जब इश्क होता है तो इंसान सभी हदों को पार कर जाता है। मोहब्बत में पड़ा इंसान उन सीमाओं को भी लांघ जाता है, जिसके बाद दुनिया ही बदल जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है, जहां इश्क में पड़े देवर भाभी ने ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला कि अब जिंदगी जेल में कटेगी। दरअसल मामला अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया का है, जहां रहने वाले अनुज की हत्या की आरोपी पत्नी सोनी और उसके प्रेमी देवर श्यामपाल ने कर दी। सोनी ने पति को प्यार की राह में कांटा बताते हुए देवर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। बुधवार की रात अनुज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई थी। उसे चूहा मार मिले आटे की रोटियां खिलाकर अचेत करने के बाद ईंट और लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया। हादसे का रूप देने के लिए सोनी ने अनुज के पिता शिव बहादुर के घर जाकर सूचना दी थी। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी हो गई थी, लेकिन तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो पूछताछ की गई। सोनी और श्यामपाल के बयानों में भिन्नता होने व मौके की स्थिति को देखकर पुलिस ने सख्ती की दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, सोनी का 15 साल पहले अनुज उर्फ अनोज से विवाह हुआ था।
उनका एक दस साल का बेटा राघव भी है। अनुज शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। सोनी सारी बात देवर श्यामपाल से साझा करती थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। अनुज को पता चला तो उसने श्यामपाल के घर आने पर पाबंदी लगा दी। अनुज चार माह के लिए दिल्ली गया तो श्यामपाल का रास्ता साफ हो गया। श्यामपाल ने पुलिस को बताया कि आए दिन मारपीट से परेशान होकर भाभी सोनी ने पति को दोनों के बीच का कांटा बताते हुए हटाने की बात कही। अनुज के दिल्ली से लौट आने पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। बुधवार रात अनुज के घर आने पर श्यामपाल कमरे में छिप गया था। जब अनुज बेहोश हो गया तो श्यामपाल बाहर आया और सोनी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते प्रभाकर पैलेस में बीते दिन चल रही पार्टी के दौरान पार्टी में आए हुए युवकों ने पैलेस में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआई गुलशन को दी गई शिकायत में बस्ती शेख के पीड़ित व्यक्ति मोंटू कपूर ने बताया कि 19.05.23 को दलबीर सिंह निवासी मथुरा नगर सोडल रोड मकान नंबर 1260 जालंधर ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैलेस 25000/- रुपये में बुक किया था। इस दौरान दलबीर सिंह ने 4 हजार रुपये एडवांस दिए थे। जबकि 21000 रुपये बकाया रहता था। जब शादी समारोह समाप्त हो गया तो मैनेजर मोंटू ने दलबीर से बकाया पैसे मांगे। इस दौरान दलबीर सिंह के साथ 10 से 15 अन्य व्यक्ति थे। जिन्होंने मेरे साथ और शम्मी परेशर के 5-0 तिलक राज मकान नंबर 113 आनंद नगर मकसूदां के साथ मारपीट की और गाली-गालौच किया।
इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने जान से मारने के इरादे से उन पर हमला किया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयानों में आगे बताया कि इस दौरान वह मौके से सिविल अस्पताल चले गए और उन्होंने वहां पर मेडिकल करवाकर थाना 2 में शिकायत दर्ज करवा दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए 20.05.2023 U/s एफआईआर नंबर 59 अंडर सेक्शन 323, 324,509,148,149 IPC धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन हुई उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पैलेस के मैनेजर मोटू कपूर निवासी बस्ती शेख ने बताया कि उनके पैलेस में शादी का प्रोग्राम का था। जिसकी पार्टी ने बुकिंग फीस पहले दे दी थी। जबकि शादी समारोह खत्म होने के बाद बाकी पैसे मांगने पर उसके और अन्य साथी के साथ मारपीट की गई थी और ऑफ़िस के शीशे भी तोड़ दिए थे। वहीं आज पीड़ित के बयानों पर थाना 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जालंधर, वरुण/हर्षः देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूचा सिंह उर्फ साबा पुत्र इंदर सिंह निवासी मोहल्ला नानकसर, तरनतारन के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी सहित जालंधर-अमृतसर हाइवे दयालपुर पर मौजूद थे। जहां अमृतसर की ओर से आ रहा बाइक सवार व्यक्ति पीबी 46 एफ 0858 को रोककर जब देहात पुलिस ने तालाशी तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी कहां सप्लाई देने जा रहा था।

जालंधर, वरुण/हर्षः भोगपुर के लड़ोई गांव में करंट लगने से एक बिजलीकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 घंटे तक खंभे के साथ शव आग में झुलसता रहा। दरअसल, बिजली कर्मी तार ठीक करने में लगा हुआ था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पवित्र सिंह निवासी गांव भटनूरा लुबाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जालंधर में प्राइवेट ठेका कर्मी था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई है।
वहीं इस मामले को लेकर जेई अमरजीत सिंह का कहना है कि बिजली ठीक करते समय पीछे से कनेक्शन को बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि अगर कनेक्शन पीछे से बंद कर दिया गया तो उक्त बिजली कर्मी की करंट लगने से कैसे मौत हो गई। यही सवाल जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव को जालंधर सिविल अस्पताल लेकर जाया जा रहा है।

ऊना/सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय ने शनिवार को विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में जिला भाजपा की अहम बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को प्रस्तावित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के संगठन मंत्री सिद्धार्थ उनके दौरे को लेकर रणनीति तय की गई। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविवार सुबह 9:30 पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई।
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला एवं विभिन्न मंडल कार्यकारिणी उसे आए पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष के पहले दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया। सतपाल सिंह सती ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हो रहे ऊना दौरे को सफल बनाने के लिए जिला भर से सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जहां एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष पार्टी हाईकमान के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं का खुलासा करेंगे वहीं कार्यकर्ताओं से भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में फीडबैक हासिल करेंगे। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा वर्ष 2024 में होने वाले देश के आम चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है और इसी के चलते भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के साथ जिला में चुनावी शंखनाद भी फूंका जाएगा।

ऊना/सुशील पंडित:जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 175 चालान काटे गये। जिनमें से 04 चालानों का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 3500/- रूपये वसूल किये गये हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किये गये व जुर्माने के रूप में 800/- रूपये वसूल किये गये हैं। इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 04 वाहनों के चालान किए गए जिनसे जुर्माने के रूप में 14,100/- रूपये वसूल किये गये हैं।

ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने संतोषगढ़ स्वां नदी के पास 10.10 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के एक युवक को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम एस0आई0यू0 ऊना के मुलाजिमों ने मादक पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए सन्तोषगढ़ में स्वां नदी के साथ शमशान घाट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। एक मोटर साईकल तेज रफ्तार से आया व सामने पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और मोटर साईकल सहित पीछे मुड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने काबू किया व शक के आधार पर तलाशी लेने पर 10.10 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान कृष्ण सोनी निवासी मैदा माजरा नंगल, जिला रुपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना ऊना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव छपरोह में एक घर से करीब 204 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना वंगाणा के मुलाज़िमों ने यातायात चैकिंग के लिए छपरोह में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर की तलाशी लेने पर 180 बोतल शराब देसी व 24 बोतल शराब अंग्रेजी की बरामद की गई।आरोपित व्यक्ति की पहचान मुनीष कुमार निवासी दुलैहड़ी राजपुतां, डा0 मन्दली, तहसील बंगाणा जिला ऊना हि0प्र0 के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध एचपी आबकारी अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अमृतसरः जिले के थाना सुल्तानविंड के अधीन आते डायमंड एवन्यू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति को गोली लगी। घायल व्यक्ति की पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को अमृतसर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।मामले की जानकारी देते हुए एएसआई राज कुमार ने बताया कि उन्हें गोलियां चलने की सूचना मिली है। जिसके तहत वह घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे है। एएसआई ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।