Blog

  • जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय कुमार निवासी गांव ढोढें बिलगां के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नश्तर सिंह को गांव ढोढें के रहने वाले सोमलाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह घर पर आराम कर रहा था। विजय कुमार और चंनन सिंह चन्नी घर की रसोई से सिलेंडर उठाकर बाहर चलेगए। जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई सोमनाथ ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी विजय कुमार को गिरफ़्तार कर लिया है और साथी चंदन सिंह की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने विजय कुमार को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। ताकि उसके गिरोह के ओर साथियों के बारे में पता चल सके।

  • जालंधर : नीटू शटरां वाले ने Rapper बादशाह को दिया चैलेंज, देखे Live

    जालंधर (ENS) : अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नीटू शटरां वाला ने इस बार मशहूर रैपर बादशाह को चैलैंज दिया है। नीटू महानगर की सड़को पर बाजा बजाते हुए दिखाई दिया।

    जब मीडिया ने नीटू से पूछा तो उसने कहा कि नए साल पर उसका गाना सोशल प्लेटफार्म पर रिलीस किया गया है।  जिसकी प्रमोशन को लेकर नीटू अपने उस्ताद को साथ लेकर सड़को पर लोगो को गाने की जानकारीदे रहा है।  इस मौके पर नीटू ने रैपर बादशाह पर तंज कस्ते हुए कहा की वह उसकी तरक्की से जलता है और उसका गाना बादशाह के गानो के सरे रिकॉर्ड तोड़ेगा।   

  • पुलिस ने शुक्रवार को 140 चालान काटे

    पुलिस ने शुक्रवार को 140 चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में यातायात के नियम तोड़ने वाले 137 लोगों के चालान किए जिसमें से दो लोगों ने मौके पर ही 1000 रुपए जुर्माना भरकर अपनी जान छुड़ाई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 3 लोगों से भी जुर्माने के रूप में 250 रुपए वसूले गए हैं।
  • पंजाब: भाजपा ने पंजाब में ज़िला प्रधानों की लिस्ट की जारी

    जालंधर के इन नेताओं को सौंपी कमान 

    चंडीगढ़: पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब में जिला प्रधानों, कन्वीनर विभाग एवं सैल, प्रवक्ता एवं मीडिया पैनेलिस्ट व अनुशासनात्मक समिति की नियुक्ति का ऐलान किया है। जारी लिस्ट के अनुसार जालंधर के सुशील शर्मा, मनीष धीर और रणजीत सिंह को अहम जिम्मेदारियां सौंप गई है।

  • बसाल के परिवार पर अपहरण का मामला दर्ज

    बसाल के परिवार पर अपहरण का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : बसाल के एक परिवार पर लड़के के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बसाल गांव की समता देवी पुत्री दुलार बिंद और इंदु देवी पत्नी दुलार बिंद ने उनके बेटे अर्जुन का अपहरण कर लिया है। जब उस मां ने समता से पूछा तो समता ने कहा कि अर्जुन ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। अब वे पति पत्नी हैं। मां का आरोप है कि अभी लड़का किशोरावस्था में है और शादी के योग्य नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर अर्जुन की तथाकथित पत्नी समता और उसकी मां इंदु देवी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और बाल विवाह निषेद अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • चिंतपूर्णीः रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

    चिंतपूर्णीः रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी के कादम्बरी होटल के पास सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क के ऊपर कुछ रेहड़ीवालों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। चिंतपूर्णी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेहड़ी मालिक राकेश कुमार पुत्र गंगा राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • सलोहः मां बेटे पर पीतल के बर्तन चुराने का आरोप

    सलोहः मां बेटे पर पीतल के बर्तन चुराने का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : पीतल के बर्तन फिर से चर्चा में हैं। सलोह के एक परिवार ने उनके घर पर काम करने वाली एक महिला और उसके बेटे पर पीतल के बर्तन चुराने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलोह गांव के वार्ड नंबर 3 वासी पीतांबर जसवाल पुत्र कमल सिंह जसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पिछले लगभग एक साल से घालुवाल की रहने वाली सरोज पत्नी देसराज उनके घर में घरेलू सेवक के तौर पर काम कर रही थी। 26 दिसंबर को उन्हें पता चला कि घर में रखे पीतल के बर्तन गायब हैं। इन बर्तनों की बाजार में कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में यह भी लिखा है कि ये बर्तन सरोज ने अपने बेटे विशाल के साथ मिलकर चुराए हैं। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी गई है। हरोली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • बीहड़ू कलां में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस पर्चा

    बीहड़ू कलां में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस पर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : बीहड़ू कलां में दो पक्षों की आपस में झड़प हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंदली पंचायत प्रतिनिधि एक विषय को लेकर दोनों पक्षों से जुड़े एक विषय को लेकर मौके पर पहुंचे हुए थे। तभी बीहड़ू कलां गांव के अभिषेक पुत्र दविंदर कुमार और नीलम कुमारी की लड़ाई बृज बाला पत्नी राज कुमार और उसकी सास ईश्वरी देवी पत्नी आत्मा राम का आपस में गाली गलौच और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष बंगाणा थाने पहुंचे जहां दोनों के विरुद्ध क्रॉस पर्चे हो गए हैं। दोनों पक्ष बीहड़ू कलां के रहने वाले हैं। बंगाणा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाबः स्विफ्ट सवार पुलिस कर्मी ने एक्टिवा को मारी टक्कर

    अमृतसरः तरनतारन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार स्विफट कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार पुलिस कर्मी की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए युवकों ने बताया कि वह तरनतारन रोड पर कुलचा खाने आए थे इसी बीच जब वह दुकान से बाहर निकलने तो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    इस घटना में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। एक्टिवा का भारी नुकसान होने के कारण युवकों ने इंसाफ की गुहार लगाई हैं। युवकों का कहना है कि उनकी एक्टिवा की रिपेयर करवाई जाए और पुलिस कर्मी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंधी कार सवार पुलिस कर्मी का कहना है कि वह अपनी गलती मानता है। पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी किसी को टक्कर मारने व जानी नुकसान पहुंचाने की उसकी कोई मंशा नहीं थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਗੁਰੂ ਗਿਆਨ ਬਿਹਾਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਗੁੰਬਰ ਵੱਲੋਂ ਦਸਤਾਰਾ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਘੰਟਾ ਘਰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਕਲਾਕ ਟਾਵਰ ਵਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦੁੱਧ ਅਤੇ ਬ੍ਰੈਡ ਪਕੌੜੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਗੁੰਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦਸਤਾਰਾਂ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦੁੱਧ ਅਤੇ ਬਰੈਡ ਪਕੌੜੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ।