Blog

  • पंजाबः मरन व्रत पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मचारी की बिगड़ी हालत

    संगरूरः सुनाम उधम सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 108 एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने एक प्रेस बयान के माध्यम से कहा कि लगभग 2 महीने से सभी कर्मचारी और ईएमटी अपनी जायज मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर है। इसके बावजूद कर्मचारी मरीजों को निरविघन एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं, लेकिन एंबुलेंस का प्रबंधन करने वाली कंपनी कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर सच्चाई की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी में गाड़ियों की सर्विसिंग कराने के बजाय अपने परिचित मैकेनिकों से गाड़ियों की मरम्मत करवा रहे है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीवन रक्षक प्रणाली में प्रयुक्त उपकरणों के खराब होने के कारण कर्मचारियों को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि संगठन के पांच साथियों गुरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, हरमीत सिंह, बलविंदर गुरु और शरणजीत कौर ने 20 दिसंबर से मोहाली एंबुलेंस बेस पर अपनी भूख हड़ताल को मरन व्रत में बदल दिया है और इस दौरान कामरेड हरमीत सिंह की हालत बिगड़ गई है। जिसका सिविल अस्पताल मोहाली में इलाज चल रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के वादे के साथ सत्ता में आई प्रदेश की आप सरकार ने संघर्षरत कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में साथियों संगठन के सदस्य अपने परिवारों के साथ पहुंचेंगे और वाहनों की चाबियां मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप सिंह, परमिंदर सिंह, सुखराज सिंह, सागर अरोड़ा, अरविंद चौहान, गुरप्रीत सिंह और अमन संगरूर मौजूद रहे।

  • थानाकलां स्कूल के वार्षिक समारोह में नाटी की रही धूम, 54 टॉपर रहे छात्रों को मिले लैपटॉप,41 लोगो को बांटे राहत चैक

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो रहे चीफ गैस्ट, 14 लाख से निर्मित भवन का किया लोकार्पण


    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा में राज्य के पहले स्थान पर हो और पहली कक्षा से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा तक छात्रों को हर सरकारी स्कूल में बेहतर सुविधाएं मिलें और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के छात्र टॉपर बनें उसी पर हमने बीते एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ में काम किया है और यह भी इतिहास बना है। कि पहली बार कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए प्राईमरी स्कूलों के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 70 लाख की धनराशि मुहैया हुई है। ताकि प्राईमरी स्कूल से ही नन्हे मुन्ने बच्चे अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़े। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय आदर्श वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में वार्षिक पारितोषिक वित्तरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद सम्बोधन में कहे। विधायक भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा का मूलभूत ढांचा सुदृढ़ हो रहा है। और हर स्कूल में स्टाफ भी मुहैया हो रहा है। भुट्टो ने कहा कि बीते वर्ष हमने चुनाव के बाद खुले मंच से यही कहा था। कि अव चुनाव खत्म,मतलब राजनीति खत्म,कुटलैहड़ की जनता ने जिसे जनादेश दिया है उसे स्वीकार करें।


    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 90 प्रतिशत पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्य को लेकर हमारे पास आते है और अपनी पंचायत में विकास को गति प्रदान कर रहे है। थानाकलां स्कूल में विधायक भुट्टो द्वारा 54 स्कूल के टॉपर रहे छात्रों को लैपटॉप ओर 41 लोगों को गरीबी रेखा से नीचे के राहत चैक वितरित किए । थानाकलां स्कूल में वार्षिक समारोह में संस्कृति कार्यक्रम की धूम रही, और स्कूली छात्रों द्वारा गिद्दा नाटी व गायन में जनता का खूब मनोरंजन किया। और खूब वाहबाही लूटी। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने थानाकलां प्राईमरी स्कूल में 14 लाख से बने चार कमरों का भी उद्घाटन करके छात्रों को समर्पित किए। स्कूल प्रिंसीपल संजीव पराशर द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। और स्कूल की कुछ मांगो को विधायक के समक्ष रखा गया। बही विधायक ने थानाकलां स्कूल के लिए 10 लाख शौचालयों के लिये, 21 हजार संस्कृति कार्यक्रम के लिए वही अन्य सभी मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार,राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर,कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर,महासचिव अजय शर्मा,बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी, राज कुमार,स्थानीय प्रधान,उपप्रधान बीडीसी सदस्य , अभिभावक व अधिकारी कर्मचारी स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਵੱਧ ਰਹੇ ਈ ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੀ ਤਾਦਾਦ ਕਾਰਨ ਜਾਮ ਲੱਗਣ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਉਤਪੰਨ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਚੋੜਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਬੇਹਦ ਹੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਾਮ ਲੱਗਣ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਕਾਰਨ ਉਨਾਂ ਦਾ ਵਪਾਰ ਤੇ ਬਹੁਤ ਫਰਕ ਪੈ ਰਿਹਾ।

    ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਲੋਂ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ । ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚਲਾ ਸਕਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਹ ਕਾਰੋਬਾਰ ਚੱਲੇਗਾ ਤਾਂ ਇਸ ਨਾਲ ਸੂਬੇ ਦੀ ਅਰਥ ਵਿਵਸਥਾ ਸਹੀ ਰਹੇਗੀ।

  • सामान्य लोक सभा चुनाव 2024 के लिए समितियां गठित

    सामान्य लोक सभा चुनाव 2024 के लिए समितियां गठित

    ऊना/ सुशील पंडित : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के सफल संचालन के लिए ज़िला स्तर पर समितियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों में शिकायत दर्ज करने के लिए गठित ज़िला स्तरीय शिकायत निगरानी समिति के अतिरिक्त उपायुक्त समन्वयक होंगे। जबकि परियोजना अधिकारी, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण और ज़िला कोषाधिकारी समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले प्रत्याशियों द्वारा चुनावों में किए जाने खर्च की निगरानी हेतू जिला स्तरीय व्यय निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त होंगे। जबकि भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक विधानसभा के प्रभारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी सेल के प्रभारी होंगे। राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए आदान-प्रदान की जाने वाली सूचनाओं की निगरानी के लिए मीडिया प्रमाणिकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा एसडीएम सदर ऊना सदस्य और ज़िला सूचना अधिकारी, एनआईसी ऊना मध्यस्थ/सोशल मीडिया विशेषज्ञ होंगे। जबकि ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी सदस्य सचिव और राजेश शर्मा, जर्नालिस्ट द ट्रिव्यून समिति सदस्य होंगे। 
  • पंजाब: 3 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। वहीं आरोपियों द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की बात भी सामने आई है। जानकारी देते हुए डीएसपी सरवनजीत सिंह ने बताया की 28 दिसंबर को थाना किला लाल सिंह की पुलिस गांव भागोवाल के श्मशान घाट कलानौर रोड के पास मौजूद थी। जहां पुलिस ने एक मोटरसाइकल को अपनी ओर आते देखा। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की। लेकिन मोटरसाइकल पर सवार व्यक्तियों ने मोटरसाइकल को एकदम वापस मोड़ने की कोशिश की। लेकिन बाइक को वापस मुड़ते हुए अचानक मोटरसाइकल फिसल गई।

    पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान सुरजीत सिंह उर्फ ​​​​सीता निवासी गांव दलम के तौर पर हुई है। लेकिन उसका दूसरा साथी बाइक चालक पुलिस पर गोली चलाते हुए फरार हो गया। उधर पुलिस ने जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन चालक फरार होने में सफल हो गया। फरार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी गांव नंगल के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए सुरजीत सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 3 किलो हेरोइन बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 307, 353, 186 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना किला लाल सिंह में मामला दर्ज किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : IMA ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਆਈ ਐਮ ਏ ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ, ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਠਿੰਡਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਆਏ ਦਿਨ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਹੁਣ ਡਾਕਟਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹੋਸਪਿਟਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਉੱਤੇ ਮਰੀਜ਼ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤਰਫੋਂ ਜਬਰਨ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਲਿਤੇ ਗਏ ਗਏ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਮੁੜਾਏ ਗਏ। ਜਿਸ ਦਾ ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਰੀਜ਼ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਅਤੇ 40 ਦੇ ਕਰੀਬ ਅਣਪਛਾਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ ਅਤੇ ਜਬਰਦਸਤੀ ਦਬਾਅ ਹੇਠਾਂ ਡਾਕਟਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਲਿੱਤੇ ਗਏ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਵਾਪਸ ਕਿਤੇ ਜਾਣ। ਅਗਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਹੁੰਦੀ ਰਹੀ ਤਾਂ ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਵੀ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त अभियान द्वारा ड्रोन किया बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : बीएसएफ 103 बटालियन और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ड्रोन को बरामद किया गया। डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि खलरा गांव पल्लो पट्टी राजोके के पास ड्रोन गतिविधि की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत मामला संख्या 155 दिनांक 23/12/23 दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस और बीएसएफ 103 बटालियन के सर्च ऑपरेशन के दौरान पल्लो पट्टी राजोके के खेतों से ड्रोन बरामद किया गया।

    बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई क्वाडकॉप्टर है। ड्रोन बरामद होने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। ड्रग्स की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। असली दोषियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

  • जालंधरः विवादों में घिरा पास्टर अकुंर नरूला, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पास्टर अकुंर नरूला एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, आज Masih Ekta कमेटी के सदस्यों ने पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 25 दिसबंर को क्रिसमस काफी धूमधाम से सैलिब्रेट किया गया। इस दौरान उन्होंने अकुंर नरूला द्वारा कसे गए तंज को लेकर कहा कि वह भी ईसाई धर्म से संबंधित है, लेकिन वह निंदनिय है। उन्होंने कहा कि वह खुद ईसाई समुदाय से जुड़े होने के कारण मसीह भाईचारे के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। जिसको लेकर मसीह भाईचारे में काफी रोष पाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हमारे पास उसकी वीडियो भी मौजूद है। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि वह इस गलत टिप्पणी को वापिस लें। उन्होंने कहाकि वह खुद ईसाई भाईचारे को इस गलत टिप्पणी से कमजोर कर रहे है। इस दौरान अन्य सदस्य ने कहा कि 25 दिसंबर को ताजपुर में मनाए गए क्रिसमस के दौरान अकुंर नरूला ने इस प्रोग्राम में गलत टिप्पणी की, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में कई जाने माने कलाकार आए हुए थे। उन्होंने कहा कि खांबड़ा चर्च से अकुंर नरूला को वह नोटिस करते आ रहे है कि उन्होंने बहुत से पास्टरों को तोड़ने की कोशिश की।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उन्होंने बहुत सी चर्च को तोड़ने की कोशिश। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि पास्टर अकुंर नरूला ने चर्च को मुर्दा घर भी कहा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के दिन उन्होंने फायर ऑफ हैल कहकर अपने ही भाईचारे की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि अकुंर नरूला ने क्रिसमस के दिन करवाए गए प्रोग्राम के दौरान लोगों को मूर्ख कहा। उन्होंने कहा कि उस दिन एमपी सहित कई नेता वहां पर मौजूद थे। इस दौरान कई कलाकार भी वहां पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह सब मूर्ख है, इसका जवाब अकुंर नरूला दें।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार करके होटल संचालक का किया बेहरमी से क’त्ल

    मोहालीः जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल संचालक का तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के चलते पार्टनर के द्वारा कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। वहीं आरोपी इसका पार्टनर 26 वर्षयी गौतम बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक शिवम और आरोपी गौतम ने मिलकर ठेके पर जीरकपुर में एक होटल लिया था।

    दोनों पार्टनर होटल को चला रहे थे, लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों को आपस में विवाद हो गया। कई दिनों से दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। इसलिए गौतम ने बदला लेने के लिए शिवम पर हमला किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ रात को होटल में पहुंचा था। वहां पर उसने शिवम पर तीखे तेजधार हथियार के साथ हमला किया है। उसने मृतक पर चार से पांच वार किए हैं। जिसकी वजह से उसका खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस अभी मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः इस मामले में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव सैदांवाली निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते परिवार  वालो ने आग बुझाई और समिति सदस्यों के सहयोग से उसे अस्पताल भर्ती करवाया। पीड़ित पिछले काफी समय से फसलों के ना होने से परेशान था। अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय धर्मपाल के रिश्तेदार ने बताया कि वह जमीन हिस्से पर लेकर खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता है।

    लेकिन पिछले दो सालों से फसल न होने से उस पर कर्ज अधिक हो गया और वह परेशान रहने लगा। जिसके चलते कल रात उसने घर के बाहर आकर खुद पर तेल छिडकर आग लगा ली। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले एकत्र हएु और बउी मशक्त से आग बुझाई और इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिन्होंंने घनी धुंध में वहां पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर डाक्टरों के अनुसार धर्मपाल के शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 30 प्रतिशत  तक झुलसा है, लेकिन उसकी हालत अभी ठीक है।