Blog

  • लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर टैगोर थियेटर में पहुंचेगे बॉलीवुड एक्टर रंजीत

    लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर टैगोर थियेटर में पहुंचेगे बॉलीवुड एक्टर रंजीत

    चंडीगढ़: भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें समर्पित एक म्यूजिक इवनिंग ‘अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर’ का आयोजन 5 फरवरी को टैगोर थिएटर में किया जा रहा है जिसका समय सांय साढ़े पांच बजे रहेगा। यह कार्यक्रम म्यूजिकल वेव्स द्वारा रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन व पैथीओज़ वेलफेयर लीग के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्टर रंजीत होंगे। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेट्री रवि भगत, आईएएस, पधारेंगे।

    कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से लगभग 15 गायक-गायिकाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुख्य गायक-गायिकाओं में परम चंदेल, बृजेश आहूजा, तरुण चंदेल, राजेश उल्फत, विकास सिंगला, दीपक गर्ग, अभिजीत, रानी सुमन, सुनीता शैजल, कोमल भारद्वाज, गुरी कौर, वैशाली, रूत्वी सिंह, डॉ. स्वार्ती, डॉ. प्रदीप भारद्वाज व डॉ. मावी शामिल रहेंगे।

  • बंगाणा के ठंडी खुई में ट्राले का टायर फटने से हादसा, 7 लोग घायल 

    बंगाणा के ठंडी खुई में ट्राले का टायर फटने से हादसा, 7 लोग घायल 

    विजय कुमार विरजू प्रिया डगू का क्षेत्रिय अस्पताल ऊना में उपचार जारी

    शाहतलाई से पटियाला जा रहे ट्राले में सात पुरूष सात महिलाएं ओर सात बच्चे सवार थे

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा,उपमण्डल बंगाणा के ठंडी खुई के पास एक पिकअप ट्राला पहाड़ी में टकराने से 8 लोग घायल हुए हैं। जिसमे से 2 नन्हे बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। बंगाणा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप ट्राला संख्या ( पी वी 11सी एफ 9538)जो कि शाहतलाई से पटियाला जा रहा था। यह लोग समाणा मंडी जिला पटियाला के निवासी थे और उसमें करीव 21 लोग सवार थे। उपमंडल बंगाणा से डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित गांव ठंडी खुई के पास कैंची मोड़ पर ट्राले के पिछले टायर के फटने से ट्राला अनियंत्रित हो गया। और सामने पहाड़ी के साथ जा टकराया तथा एक तरफ लुढ़कने से ट्राले में बैठी सवारियां सड़क पर आ गिरी व कुछ लोग ट्राले के मध्य फंस गए। सड़क पर काम कर रहे मल्टिटास्क बरकर्ज़ ने देखा तो उन्होंने मदद करके घायलों को बंगाणा अस्पताल में पहुंचाया। जिसमें से दो छोटी बच्चियों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल उना रैफर कर दिया है। 

    बहीं अन्य घायलों का बंगाणा में उपचार किया जा रहा है।  ट्राले का टायर फटने से चालक ने होशियारी दिखाई। और ट्राले को पहाड़ी की तरफ मोड़ा। अगर सड़क में ट्राला पलट जाता। तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।  बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय कुमार,विरजू प्रिया ओर डगू का ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है मामूली  घायलों  में आशु पायल सहित अन्य घायलों को बंगाणा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।बहीं पर थाना प्रभारी बाबू राम ने बताया कि वह खुद मामले की जांच कर रहे है। 

  • Khalsa College में ज्वाइंट एक्शन कमिटी टीचिंग और नॉन टीचिंग ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Khalsa College में ज्वाइंट एक्शन कमिटी टीचिंग और नॉन टीचिंग ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में ज्वाइंट एक्शन कमिटी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ यूनियन की तरफ से लगातार पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हैं। जिसमें चंडीगढ़ के अलग-अलग कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें सभी नॉन टीचिंग और टीचिंग स्टाफ शामिल है। आज खालसा कॉलेज सेक्टर 26 में यह धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें इस यूनियन के लोगों द्वारा बताया गया कि हमें 2016 से जो पे-स्केल बनता है पंजाब की तर्ज पर दिया जाए और 2022 से जो सेंट्रल गवर्नमेंट का पे स्केल बनता है वह दिया जाए।

    हम पिछले लंबे समय से कॉलेज में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं लेकिन हमें ना तो चंडीगढ़ प्रशासन और ना ही यूटी प्रशासन और ना ही गवर्नर की तरफ से कोई मान्यता दी जा रही है। बल्कि हमें यह जताने की कोशिश की जा रही है कि सरकार आपसे तो फायदा लेगी, लेकिन सरकार आपको कोई फायदा नहीं देगी। जिससे 300 के करीब नॉन टीचिंग स्टाफ और 800 के करीब टीचिंग स्टाफ प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हमारा संघर्ष दिन प्रतिदिन तेज होता जाएगा अगर आने वाले समय में हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम इससे भी बड़ा और तेज संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। जिससे नॉन टीचिंग स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के साथ सेंट भी हमारे साथ आने को तैयार हैं।

  • BJP की बड़ी कार्रवाईः 4 सदस्यों को पार्टी से किया निष्कासित

    BJP की बड़ी कार्रवाईः 4 सदस्यों को पार्टी से किया निष्कासित

    शिमलाः भाजपा में 4 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चारों को 6 साल के लिए हिमाचल भाजपा कार्यसमिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन पर हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। निकाले गए सदस्यों में टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार और आनी से ही महेंद्र ठाकुर शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई बड़े नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोपी में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी जल्द हार के कारणों की समीक्षा करके पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 4 कार्यसमिति सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • मंहगाई का झटकाः फिर बढ़े पैट्रोल और डीजल के दाम

    मंहगाई का झटकाः फिर बढ़े पैट्रोल और डीजल के दाम

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में कई अहम बड़े फैसले लिए गए। आज की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर सरचार्ज बढ़ा दिया गया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सेस लगाया है। इस संबंध में मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में लंबे समय से सेस नहीं लगाया गया था, इसकी जरूरत थी, जिसे अब कैबिनेट ने तय कर लिया है। आज राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में कीमतों में बदलाव जरूर आया है। आइए जानते हैं इन राज्यों में आज क्या रहे रेट..

    इन राज्यों में महंगा हुआ पैट्रोल

    दरअसल, सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर अब 90 पैसे प्रति लीटर सेस लगा दिया है। उक्त फैसला पंजाब कैबिनेट बैठक में लिया गया है। राजस्थान में पेट्रोल 0.81 पैसे महंगा होकर 108.88 रुपये लीटर पर आ गया। वहीं, डीजल 73 पैसे चढ़कर 94.08 रुपये लीटर पर आ गया। पंजाब में 25 पैसे महंगा पेट्रोल 96.89 रुपये लीटर पर आ गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में पेट्रोल 32 पैसा महंगा हो गया है।

    जानें बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.74 रुपये और 94.33 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    ग्लोबल मार्किट में कच्चे तेल का रेट 

    ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव 3.90 डॉलर महंगा होकर 98.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 4.44 डॉलर की तेजी के साथ 92.61 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर कारोबार कर रहा है।

    ऐसे चैक करें दाम

    पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

  • Triple-C में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियों को किया काबू , देखें वीडियो

    Triple-C में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियों को किया काबू , देखें वीडियो

    जीरकपुर: चंडीगढ़ से सटे जीकरपुर में देह व्यापार के मामले में पुलिस ट्रिपल सी स्पा सेंटर पर रेड की है। दरअसल, स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोरो से चल रहा था। पुलिस ने ट्रिपल सी के स्पा सेंटर पर छापेमारी दौरान कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है।

    स्थानीय निवासियों के बड़े लंबे समय से एक शिकायत थी कि आसपास की सोसाइटी के लोग अक्सर यहां शॉपिंग करने ट्रिपल सी में आते हैं लेकिन यहां पर जो स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, उसकी वजह से यहां का माहौल बहुत खराब होता जा रहा था। लोगों का कहना है कि वह जब यहां शॉपिंग करने जाते थे, तो उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी होते थे। इस दौरान बच्चों के मन पर इन सारी चीजों का क्या असर पड़ता है, यह आप भली-भांति समझ सकते हैं। जिसके बाद इन स्पा सेंटर पर जीरकपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है।

  • राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने Electric Vehicle Expo का किया उद्घाटन

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने Electric Vehicle Expo का किया उद्घाटन

    लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिल रही सब्सिडी 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 34 में शुरू हुए तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो की शुरुआत की गई। चंडीगढ़ में भी प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी जारी की गई है। जिससे लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर सब्सिडी मिल रही है। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि भविष्य में सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही  सड़कों पर चलते नजर आएंगे। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

    शहर भर में जगह जगह पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए कोई दिक्कत ना हो।हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर भी कल इस एक्सपो में शिरकत करेंगे। एक्सपो के आखिरी दिन 5 फरवरी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शिरकत करने की बात कही जा रही है।

  • कांग्रेस का बड़ा एक्शनः कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को पार्टी से किया निलंबित 

    कांग्रेस का बड़ा एक्शनः कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को पार्टी से किया निलंबित 

    पटियालाः कांग्रेस ने पटियाला की सांसद परनीत कौर को निलंबित किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब देने को कहा कि उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए।

    कांग्रेस ने यह कार्रवाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के आदेशों पर की है। वहीं दूसरी तरफ वीरवार शाम ही कैप्टन ने हरियाणा सीएम से मुलाकात के बाद अपनी पत्नी व कांग्रेस को लेकर बयान भी जारी किया था। जारी किए गए प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को पीसीसी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस बात की शिकायत की है कि परनीत कौर भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी के विरोध में कई गतिविधियां कर रही थीं। पार्टी को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी।

    एआईसीसी की ओर से तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई थी। डीएसी ने इसपर विचार किया और परनीत कौर को पार्टी से तत्काल रूप से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रेस रिलीज में बताया गया है कि परनीत कौर को तीन दिन का समय दिया गया है जिसमें उन्हें बताना है कि आखिर क्यों उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए।

    परनीत कौर के कई करीबी भाजपा में शामिल थे जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी की मांग थी कि परनीत कौर को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि परनीत कौर कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं। कुछ तकनीकि कारणों और लोकसभा सदस्या रद्द होने के डर से वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं लेकिन लोगों का यह मानना गलत होगा कि परनीत कौर पार्टी की सदस्य हैं। साथ ही रंधावा ने कहा था कि परनीत कौर में अगर थोड़ा सा अत्मसम्मान बचा है तो वो खुद ही पार्टी छोड़ दें।

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने की भगौड़ा अमन स्कोडा और पुलिस की ऑडियो वायरल

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने की भगौड़ा अमन स्कोडा और पुलिस की ऑडियो वायरल

    प्रशासन को दी चेतावनी, नहीं तो फूकेंगे पुतले

    चंडीगढ़ः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड बंत सिंह बराड़ और जिला फाजिल्का सचिव कामरेड हंस राज गोल्डन ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि जिला फाजिल्का में अमन स्कोडा नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस और अदालत से भगोड़ा होने के बावजूद पुलिस से मिलीभगत कर करोड़ों की धोखाधड़ी के साथ गैंगवार करवा रहा है। उसके खिलाफ पंजाब में लगभग 35/40 मामले दर्ज हैं। अमन के पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सामेध सैनी से करीबी संबंध रहे हैं और अब वह डीजीपी सर्व सत्य चौहान और वर्तमान पंजाब डीजीपी गौरव यादव और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से सबन्ध बताकर अपना गैंग चला रहे हैं।

    जब कोई पीड़ित आरोपी स्कोडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है, तो स्कोडा पुलिस के साथ सांठगांठ कर उसे एक तुच्छ मामले में फंसाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है। सीपीआई व किसान संगठन के द्वारा अब, स्कोडा गैंगस्टर से पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी पहल जिला सचिव द्वारा फाजिल्का जिले के कॉमरेड हंस राज गोल्डन पीड़ित परिवारों के साथ कई बार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिल कर व प्रेस कांफ्रेंस कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की शुरुआत की, लेकिन अमन स्कोडा ने उल्टा हंसराज गोल्डन पर ही जानलेवा हमला करवा दिया। जिसके संबंध में थाना सदर फाजिल्का में एफआईआर  358/2020 दर्ज है और आरोपी अमन स्कोडा की गिरफ्तारी के संबंध में माननीय पंजाब उच्च न्यायालय में सीआरएम-एम-1040-2023 भी  दर्ज  है।

    लेकिन पुलिस ने अभी तक अमन स्कोडा  को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी अमन स्कोडा पंजाब पुलिस के डीजीपी स्तर के दो अधिकारी के नाम लेकर सरे आम घूम रहा है और वर्तमान में अमन स्कोडा के फोन नंबर 85200-00001, 51900-00001 व्हाट्सएप नंबर सक्रिय है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए हमारे पार्टी नेताओं और किसान संगठन ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की और अमन स्कोडा की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी के नेता डीजीपी से मिलने पहुंचे, लेकिन डीजीपी गौरव यादव ने मिलने से साफ इनकार कर दिया। जिससे हमें शक है कि पंजाब के मौजूदा डीजीपी भी अमन स्कोडा के प्रभाव में है। पुलिस जानबूझकर स्कोडा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अमन स्कोडा अभी भी नौकरी दिलाने के लिए डीजीपी, पंजाब का नाम लेकर लोगों से ठगी कर रहा है।

    जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की जा रही है।  कानून के रखवाले ही और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पंजाब पुलिस लोगों को इंसाफ देने की बजाय आरोपी अमन स्कोडा जैसे ठगों को बचाकर अपना घर भर रही है।पीड़ित अमन स्कोडा के खिलाफ जो भी कोई कार्रवाई करता है, उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर अमन स्कोडा को बचाने में लगी हुआ है। लेकिन हमें अभी भी उम्मीद है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही आरोपी अमन स्कोडा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और आरोपी भगोड़े अमन स्कोडा के साथ मिलीभगत करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। हमारी पार्टी की मांग है कि ठग अमन स्कोडा को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो डीजीपी पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले पूरे राज्य में फूंके जाएंगे और फाजिल्का जिले से धरना शुरू कर मोर्चा खोला जाएगा।

  • कल स्कूल-कॉलेज में आधी छुट्टी का ऐलान

    कल स्कूल-कॉलेज में आधी छुट्टी का ऐलान

    गुरदासपुरः आईएएस जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर ने आम पब्लिक की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतगुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव के संबंध में 4 फरवरी (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कालेज, शिक्षण संस्थानों में दोपहर में आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि इस दिन होने वाली परीक्षाओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा।