Blog

  • जालंधरः महिला के साथ युवकों ने की मारपीट, देखें Live

    जालंधरः महिला के साथ युवकों ने की मारपीट, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ईलाज करवाने आई महिला ने युवकों पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला ने युवकों पर रेकी करने के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की लड़की से शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले उसके बेटे की मौत हो गई। जिसके बाद से लड़की के भाई द्वारा उसकी रेकी कर उसे और उसके दूसरे बेटे को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान महिला ने कहा कि वह कितनी बार इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत कर चुकी है कि उसकी रेकी हो रही है।

    एक माह पहले उसे धमकी भरा फोन भी आया था। महिला ने कहा कि मेरी ओर मेरे बेटे की जान को खतरा है। वहीं आज उक्त युवकों ने रेकी कर उस पर हमला किया गया। वहीं महिला ने कहा कि उक्त युवक सरेआम गली से गुजरता है और गालियां निकालता है। इस दौरान महिला ने युवक पर कई गंभीर आरोप है। महिला ने कहा कि एक युवक को पुलिस ने काबू किया है। जो कि लड़की का भाई है। जबकि 2 अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

  • ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. गठित

    ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. गठित

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में संपन्न हुई। इस बैठक में पीटीए सचिव डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने पूर्व सत्र के पीटीए की गतिविधियों तथा आय-व्यय विवरणिका को सभी सदस्यों के सामने रखा। इस आम सभा में सत्र 2023-24 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पीटीए प्रधान तिलक राज को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव दिनेश रायजादा ने किया और अनुमोदन शिव पुरी ने किया। उपप्रधान पद पर शिव पुरी को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव तिलक राज ने किया और अनुमोदन दिनेश रायजादा ने किया।
    सचिव पद पर डॉ बलविंदर सिंह राणा को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव डॉ सुरेश कुमार ने किया और अनुमोदन विकास सैनी ने किया। सह-सचिव पद पर दिनेश रायजादा को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव शिव पुरी ने रखा और अनुमोदन तिलक राज ने किया। कोषाध्यक्ष पद पर सतिन्दर कुमार को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव दिनेश रायजादा ने किया और शिव पुरी ने अनुमोदित किया। पीटीए कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एसोसिएट प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर, विकास सैनी तथा डॉ सुरेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने सभी अविभावकों को महाविद्यालय पधारकर नई कार्यकारिणी का गठन करने पर आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी महाविद्यालय प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए क़दम से क़दम मिलाकर चलेंगे।
  • पंजाबः मंत्री का ऐलान, किसानों की राहत के लिए जल्द जारी की जाएगी खेती-बाड़ी पॉलिसी, देखें वीडियो

    पंजाबः मंत्री का ऐलान, किसानों की राहत के लिए जल्द जारी की जाएगी खेती-बाड़ी पॉलिसी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार जल्द ही किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। आज पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों को पराली को ना जलाने के लिए प्रेरित किया। खेतीबाड़ी मंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार इस क्षेत्र में लगातार यतन कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने मदद करने से मना कर दिया है। इस दौरान उन्होंने डाक्टर स्वामीनाथन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि हमें खेद है, डॉक्टर साहिब ने जो खेती की उन्नति के लिए काफी काम किए है।

    उन्होंने कहा कि बासमती की एक्सपोर्ट पर जो रोक लगी हुई थी वह अब खत्म हो गई है। खेतीबाड़ी मंत्री ने कहा कि हमें काफी खुशी हो रही है कि पंजाब में किसानों ने बासमती का रकबा काफी बढ़ाया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा पशुपालन के सहायक धंधे को लेकर भी हम लगातार किसानों को जागरुक कर रहे हैं। इसके साथ ही दालों को लेकर भी किसानों को प्रेरित किया गया। हालांकि इस अवसर पर उन्होंने किसी भी तरह का कोई राजनीतिक बयान देने से उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने यही कहा कि विरोधी पार्टियों का काम ही विरोध करना है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 6 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਚੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਕਰਨ ਕੁਮਾਰ, ਉਦੇ ਰਾਜ ਚੌਧਰੀ ਅਤੇ ਕਰਨ ਸਾਰਦਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਿਵਾਸੀ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚੋਂ 9 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਏਸੀਪੀ ਸੰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਵਡੇਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 6 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦੇ 9 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗੇ ਦੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ऊना में 5 युवकों की हुई मौत

    ऊना में 5 युवकों की हुई मौत

    शनिवार को श्रद्धांजली कार्यक्रम, एक साल बाद भी न्याय नहीं 

    सीबीआई को जांच सौंपे सरकार: कुलदीप जसवाल 

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में गत वर्ष सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की मौत मामले में मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल को न्याय नहीं मिल पाया  है। शनिवार को मृतक राजन  जसवाल की वारखी है।  जिसे श्रद्धांजलि  अर्पित की जाएगी । पीजीआई में सेवा देकर पुण्य कमाने वाले मृतक राजन की निष्काम सेवाओं को याद किया जाएगा । मृतक के  पिता कुलदीप जसवाल  बेटे राजन समेत 5 युवकों की  साजिशन हत्या का मामला करार करार दे रहे  है ।ओर मामले की सीबीआई जांच पर अडिग है। हालाकि पुलिस ने गत वर्ष घटित मामले को सड़क दुर्घटना का मामला बताया  था ।  मृतक राजन के पिता कुलदीप जसवाल ने  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से मिलकर दुर्घटना को हत्या का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसके  बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसे पीड़ित ने नकार दिया है। सीबीआई से मामले की जांच को दोहराया है। कुलदीप जसवाल ने कहा कि एक साल से उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और केवल सीबीआई ही इस मामले की जांच में सच को उजागर कर सकती है। 
    बता दें  10 सितंबर 2022 को रात के समय ऊना के साथ लगते गांव कुठार कलां  में सड़क दुर्घटना में 5 लडको की मौत हुई थी ।जिस पर पुलिस ने मामला  सड़क दुर्घटना का बताया था । मामले की जांच पिछ्ले एक बर्ष से जारी है। इस दौरान मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने पुलिस को मामला दुर्घटना के बजाय साजिशन हत्या बताया था । इस एंगल से जांच करने के लिए पीड़ित कुलदीप जसवाल ने दिनांक 7 अक्तूबर 2022 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक तथ्यों सहित स्थानीय व उच्च पुलिस अधिकारियों को 20  पत्र लिखकर व स्वय पुलिस दफ्तरों के चक्कर काटकर  निष्पक्ष जांच की मांग  उठाई गई। इस केस में कई पुलिस जांच अधिकारियो ने जांच की , लेकिन जांच स्टेट्स पूछने पर जांच को गोपनीय करार देते हुए इसे पीड़ित को बताने से इंकार किया गया ।  सूचना के अधिकार के अन्तर्गत भी  12 जुलाई 2023 से लेकर 18 अगस्त 2023 तक 26 आर टी आई लेटर एडवोकेट के माध्यम से पीआईओ कम एसपी ऊना  को दिए गए ।  इसी जांच मसले को लेकर ज़बाब मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया ।
  • चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला – एसडीएम

    चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला – एसडीएम

    एसडीएम ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम अंब विवेक महाजन ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा जाएगा। मेला क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के लगभग 350 महिला व पुरुष कर्मी तैनात किए जाएंगे। 
    उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के चारों सैक्टरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए एक-एक सुपरवाइज़र तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे मेले से पूर्व पेयजल टैंको की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त पेयजल के लिए चार स्थानों पर प्याऊ भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी निर्देश दिए कि अग्निशमन वाहन सही हालत में होने चाहिए यदि वाहनों में दिक्कत है तो मेले से पूर्व अग्निशमन वाहनों का निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हाइड्रेंड खराब स्थिति में है तो उन्हें जल्द ठीक करवाकर रिपोर्ट देना भी सुनिश्चित करें।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भीक्षावृति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची माई दास सदन, शंभू बैरियर और एमआरसी में मिलेगी। इसके अतिरिक्त लंगर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य है। बैठक में डीएसपी वसुधा सूद, मंदिर अधिकारी अजय सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी व मंदिर पुजारी वारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिन्दा सहित स्थानीय पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे। 
  • पंजाबः आवारा जानवर से एक्टिवा सवार टीचर की टक्कर, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः आवारा जानवर से एक्टिवा सवार टीचर की टक्कर, हुई मौत, देखें वीडियो

    कोटकपूराः पंजाब में आए दिन आवारा जानवरों के कारण सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला कोटकपूरा से सामने आया है। जहां सड़क पर आवारा जानवर के साथ एक्टिवा सवार टीचर की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में टीचर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार ने बताया कि विजयपाल बच्चों के लिए जैतों के बठिंडा रोड पर बर्गर लेने के लिए गए हुए थे।

    इस दौरान बाबा चिश्ती वाली गली के पास से अचानक आवारा जानवर लड़ रहे थे। जिसके बाद उक्त जानवर की विजयपाल की एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चढ़दीकलां सेवा सोसायटी के मीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और विजयपाल को जैतों के सिविल अस्तपाल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। 

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 109 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 109 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 109 वाहनों के चालान किए गए जो माननीय अदालत भेजे गए Iवहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा 04 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए तथा जुर्माने के रूप में 400/- रूपए वसूल किए गए I इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 05 वाहनों के चालान कर 50,000/- वसूल किए गए I
  • ਪੰਜਾਬ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਵੱਡੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਵੱਡੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪਰ ਇਹ ਰੈਲੀ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਘੱਟ ਸਿਆਸੀ ਰੈਲੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ। ਜਿੱਥੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੱਲੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਮੁਰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਰੇ ਗੂੰਜਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦੀ ਸਲਾਗਾ ਕਰਦਿਆਂ ਇੰਨੇ ਕੁ ਗੱਲ ਭੁੱਲ ਗਈ ਕੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਹੁਣ ਛੱਡ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਚੇਤਾ ਆਇਆ ਤਾਂ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ਦੀ ਥਾਂ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੁਰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲਗਵਾ ਕੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਟਾਲਿਆ।

    ਇਸ ਰੈਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਰਕਤ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲੀਡਰ ਆਫ ਓਪੋਜੀਸ਼ਨ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਆਸੂ ਮੁੱਖ ਕਤਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਵੱਖ ਵੱਖ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆ ਹੋਇਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ। ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਕਿ ਹਰ ਬੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਇਸ ਗੱਲ ਤੋਂ ਵਾਕਫ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਹਨ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਿਆਸੀ ਬਦਲਾਖੋਰੀ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਡੇ ਲੀਡਰਾਂ ਨੂੰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਾ ਡਰ ਦਿਖਾ ਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਰਹੀ। ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਚਿੰਤਿਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਚਾਹੀਦਾ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਤਰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਚਰਚਾ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਫਿਰ ਅਸੀਂ ਵੀ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਕਿਰਦਾਰ ਨਿਭਾਉਂਦਿਆਂ। ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਠੱਲ ਪਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇ ਸਕਾਂਗੇ।

  • 8 बोतल देसी शराब सहित एक काबू

    8 बोतल देसी शराब सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी पुलिस ने 8 बोतल देशी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। ग्राम जानकारी के अनुसार बावे दी बड के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से आठ बोतल देशी शराब बरामद की गई। आरोपित की पहचान शमशेर सिंह निवासी गाँव समनोली, तहसील देहरा, जिला काँगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।