Blog

  • मौसम विभाग ने बारिश-तूफान को लेकर जारी किया अलर्ट

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक राहतभरी खबर है। दरअसल, उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज कल यानी कि 26 अप्रैल से बदलने वाला है। इसकी वजह से यूपी समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई इलाकों में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पूर्वी और दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने वाली है।

    वहीं उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में  26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो गंगीय पश्चिम बंगाल, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, इंटीरियर कर्नाटक, बिहार, ओडिशा में हीटवेव की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 26-28 अप्रैल के बीच मध्यम बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान आ सकता है। इसके अलावा, कई इलाकों में बिजली भी कड़केगी।  इसमें से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 27 और 28 अप्रैल को भारी बरसात होगी।

     हिमाचल प्रदेश में 27 अप्रैल को भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब में 26-28 अप्रैल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 और 27 अप्रैल, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, आंधी का भी अलर्ट है। वहीं बिजली कड़कने की भी आशंका जताई गई है। पंजाब, हरियाणा में 26 और 27 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान में 25-27 अप्रैल के बीच 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

  • 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग जारी, मतदान केंद्र के बाहर भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता

    बेंगलुरुः देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है। आज, केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

    वहीं बेंगलुरु के अनेकल में मतदान केंद्र के बार हंगमा हो गया। यहां कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि, घटना के बाद थोड़ी ही देर में भारी पुलिस बल तैनात हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ता यहां बूथ के बाहर वोट मांगने पहुंच गए थे। जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

    18वीं लोकसभा चुनाव में आज होने वाले दूसरे फेज के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7वें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे।

  • पंजाबः नहर में गिरी कार, ड्राइवर की तलाश में जुटे गोताखोर

    फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद से गुजरती भाखड़ा नहर में कार गिरने का मामला सामने आया है। यह हादसा सरहिंद फ्लोटिंग के पास यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोताखोर बचाव कार्यों में जुट गए। हालांकि गोताखोरें की मदद से कार का पता चल गया है। लेकिन अभी चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात मंडी गोबिंदगढ़ का एक व्यक्ति कार समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। यह व्यक्ति फ्लोटिंग के पास कच्चे रास्ते से कार लेकर क्यों आया और कार कैसे नहर में गिरी इसकी जांच की जा रही है। करीब 3 किलोमीटर दूर गाड़ी मिल गई है। गोताखोर गाड़ी को निकालने में जुट गए हैं। चालक की तलाश जारी है।

  • पंजाबः नामदेव रोड़ पर 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और DVR लेकर हुए फरार

    बरनालाः जिले में चोरों का आतंक लगातार जारी है। वहीं तपा में देर रात चोरों द्वारा नामदेव मार्ग पर दो दुकान व ताजोके रोड पर अनाज मंडी के नजदीक एक दुकान से हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी हो गया। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं। नामदेव रोड़ पर एक कपड़े की दुकान से चोरों द्वारा लगभग 20 से 25 हजार रुपये के कपड़े और साथ वाली मेडिकल की दुकान से कुछ नगदी और डीवीआर चोरी कर लिया गया।

    अनाज मंडी के नजदीक ताजोके रोड पर खेती सेवा केंद्र के मालिक करण गुप्ता ने बताया कि चोरों द्वारा उसकी दुकान के सेंट्रल लॉक को नीचे जमीन से तोड़कर खोला गया और दुकान में से 10 हजार रुपये की नगदी और डीवीआर चोरी कर लिया गया और वहां पर लगे डीवीआर व 2 कैमरे भी साथ ले गए। दुकान मालिक करण गुप्ता ने बताया के कुछ दिन पहले नामदेव मार्ग पर चोरी वाली दुकानों के सामने से कुछ युवकों द्वारा एक मेडिकल की दुकान पर लूटपाट करने की कोशिश की गई थी, जिसे मेडिकल स्टोर संचालक ने नाकाम कर दिया था। उसके लगभग दो-तीन दिन बाद ही इसी जगह पर चोरी हो गई। डीएसपी तपा डॉक्टर मानवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है और जल्दी इन चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : पशुओं से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट : गांव धीरा में उस समय इंसानियत शर्मसार हो गई। जब स्थानीय लोगों ने एक ऐसे युवक को पकड़ा जो की बेजुबान पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस बात का खुलासा पशुओं के तबेले में लगाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इस प्रवासी युवक को काबू कर लिया और जब स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने द्वारा की गई गलत हरकत को मान लिया।

    स्थानीय लोगों ने इस युवक को रस्सी के साथ खंभे से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंभे से बंधे युवक को छुड़ा अपनी हिरासत में ले लिया है और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्हें गांव धीरा से सूचना मिली थी कि एक युवक को काबू किया है जो कि पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता है। जिसके चलते उसे हिरासत में ले कार्रवाई की जा रही है।

  • कपूरथलाः विधायक राणा इंद्र प्रताप और आप हल्का इंचार्ज हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप

    कपूरथलाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल काफी गरमा गया है। वहीं सुलतानपुर लोधी क्षेत्र में गांव डडविंडी में मुख्य सड़क के पैच वर्क को विधायक राणा इंद्र प्रताप और आप पार्टी के हल्का इंचार्ज में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दरअसल, आजाद विधायक राणा इंद्र प्रताप प्रताप और आप नेता इस मामले में आमने सामने हो गए। जिसमें एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। वहीं विधायक ने आरोप लगाया कि आप हल्का इंचार्ज ने जनता के निजी खर्च पर करवाए जा रहे काम को बंद करवाया गया था। जिसे संगत ने फिर से शुरू करवा दिया गया है। बता दें कि कपूरथला सुल्तानपुर लोधी मुख्य रास्ता काफी लम्बे समय से खस्ता हाल है और इसके चलते आने जाने वाले लोगो को परेशानी और बेवजह हादसों का शिकार बनना पड़ रहा है।

    जनता की इस समस्या को लेकर कुछ दिन पहले सुल्तानपुर लोधी के आजाद विधायक राणा इंद्र प्रताप ने सड़क की मरम्मत का काम यह कह कर शुरू करवाया था। क्योंकि सरकार के बार बार ध्यान में लाने के बाद भी सड़क की मरम्मत शुरू नही करवाई गई थी। अब यह कार्य इलाके के लोगो के सहयोग से चंदा इक्ट्ठा कर किया जा रहा है। विधायक राणा ने यह भी कहा कि बेशक यह सड़क नेशनल हाईवे का हिस्सा बन चुकी है और इस का टेंडर लगने के बावजूद इस का काम नहीं शुरू हुआ और अब चुनाव आचार संहिता लागू है। तो संगत ने फैंसला लिया कि वह इस की मरम्मत का कार्य खुद ही शुरू करवायेंगे। जिसके चलते उन्हों ने इसका काम शुरू करवा दिया।

    परन्तु यह गतिविधि उनके राजनीतिक विरोधी और आप के हल्का इंचार्ज को हजम नही हुई और उन्हों ने सरकारी दबाव बना कर काम रुकवाने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस काम को संगत के सहयोग से जारी रखेंगे ताकि आम लोगो को आ रही मुश्किलों से निजात मिल सके। वहीं दूसरी तरफ विधायक राणा द्वारा आगये गए आरोप का जवाब देते हुए आप हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि विधायक राणा द्वारा यह सब एक राजनीतिक ड्रामा है और उनका परिवार इस तरह के सियासी खेल खेलने के लिए माहिर है। सज्जन चीमा ने यह भी कहा की विधायक और अन्य कोई भी अगर यह साबित कर दे की उन्होंने इस काम में ख़लल डाला है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। सज्जन सिंह चीमा ने स्पष्ट किया कि इस सड़क के काम का टेंडर हो चुका है। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह काम शुरू नही हो सका था।

  • कद्दूओं से भरे ट्रक से बरामद हुई करोड़ों की हेरोइन, जाने मामला

    नई दिल्ली : पड़ोसी से देशों से भारत के राज्यों से बड़ी मात्रा में नशे की खेप आ रही है। हालांकि पुलिस लगातार इसके खिलाफ मुहिम चला रही है और नशे की खेप लाने वाले आरोपियों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में मणिपुर पुलिस ने कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर लाए जाने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने जिरीबाम में फ़िरज़ावल जिले के टिपाईमुख से दक्षिणी असम के कछार की ओर जा रहे एक पिकअप ट्रक को रोका और 2 तस्करों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अब्दुल मन्नान मजूमदार और खलील उल्ला बारभुइया के तौर पर हुई है।

    निरीक्षण करने पर सुरक्षाकर्मियों को 30 साबुन के डिब्बों में 363.45 ग्राम हेरोइन मिली, जो अन्य सब्जियों के साथ पिकअप ट्रक में लदे कद्दू में छिपाई गई थी। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिए गए तस्करों और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को जिरीबाम थाने के हवाले कर दिया गया है।

  • आधा बर्गर खाने पर जज के 17 वर्षीय बेटे की गोली मारकर ह+त्या

    कराचीः प्यार में कई बार लोग सही और गलत का फर्क भूल जाते हैं। अगर प्यार हद से ज्यादा बढ़ जाए तो वह खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ लोग अपने पार्टनर को अपने करीब रखने के लिए अन्य सभी लोगों से उनसे दूर कर देते हैं। ऐसे में किसी दूसरे इंसान का पास आना या उनसे संपर्क रखना लोगों को बर्दाश्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में कुछ कुख्यात लोगों के दिमाग में बदले का खून सवार हो जाता है और वह किसी को मौत के घाट उतारने को भी तैयार हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं।  

    हाल ही में पाकिस्तान से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में एक लड़के ने अपने दोस्त की हत्या केवल इस वजह से कर दी, क्योंकि शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड का बर्गर खा लिया था। घटना डिफेंस फेज- 5 की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे डेनियल नजीर मीर ने इस घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर यह विवाद तब हुआ जब डेनियल की गर्लफ्रेंड उससे मिलने आई थी।

    डेनियल ने अपने लिए और शाजिया के दो बर्गर ऑर्डर किए, ताकि वह खुश हो जाए, लेकिन अली ने शाजिया का आधा बर्गर खा लिया। इस पर डेनियल को इतना गुस्सा आया कि दोनो के बीच कहासुनी शुरू हो गई। काफी ज्यादा कहासुनी होने के बाद गुस्से में डेनियल ने एक सुरक्षा गार्ड की राइफल छीन कर अली को गोलियां मार दी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक. 17 वर्षीय अली के पिता कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश है। इस घटना की जानकारी एक यूजर ने रेडिट पर शेयर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः रेलवे ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौ+त

    जलालाबादः पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जलालाबाद से सामने आया है। जहां देर रात जलालाबाद से श्री मुक्तसर साहिब रोड के अधीन आते रेलवे ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 5 लोग सवार थे। हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई।

    मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह निवासी कन्ननवाला झुग्गी ने कहा कि उनका 17 वर्षीय लड़का पड़ोसी लड़के के साथ यह कहकर घर से निकला था कि वह बाजार जा रहा है, लेकिन बाद में वह अपने दोस्त की कार में चला गया। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, मौके पर मौजूद बीडीओ कार्यालय के पास रहने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त लड़का उन्हें बिना बताए घर से चला गया, जिसमें उनका भतीजा घायल हो गया और उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

  • पंजाब : ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बहरामपुर रोड पर गत रात ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांव अवांखा निवासी बुजुर्ग केवल कृष्ण देर रात अपनी साइकिल पर गेहूं लेकर बहरामपुर रोड से अपने गांव अवांखा लौट रहा था।

    जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बुजुर्ग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर दीनानगर पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।