Blog

  • पंजाबः सिमरनजीत मान के बाद अब Amritpal Singh को समर्थन दे सकता है अकाली दल

    तरन तारनः लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। दरअसल, अमृतपाल सिंह के वकील पूर्व सांसद राजदीप सिंह खालसा द्वारा डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अमृतपाल सिंह को आजाद प्रत्याशी उतरने का फैसला लिया है। वहीं अमृतपाल सिंह ने निर्दलिय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद इस सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने प्रत्याशी के लिए चिंतन मंथन में लगे अपनी सियासी रणनीति बदलते हुए टकसाली व पंथक कार्ड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

    सूत्रों के अनुसार अकाली दल में अमृतपाल सिंह का समर्थन देने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो खडूर साहिब क्षेत्र के सियासी समीकरण बदल सकते हैं। 1989 में जेल में बंद सिमरनजीत सिंह मान को अकाली दल ने समर्थन दिया था व करीब साढ़े चार लाख मतों से मान विजयी रहे थे। संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को प्रत्याशी बनाया गया था। भाजपा द्वारा मनजीत सिंह मियांविंड को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस और शिअद अभी एक दूसरे की ओर से घोषित होने वाले प्रत्याशी के इंतजार में हैं।

    अमृतपाल के आजाद तौर पर चुनाव मैदान पर उतरने की चर्चा के बाद शिअद ने अपनी रणनीति में बदलाव शुरू कर दिया है। खडूर साहिब से पहले बिक्रम सिंह मजीठिया, बीबी जागीर कौर, सुच्चा सिंह छोटेपुर, मनजीत सिंह व विरसा सिंह वल्टोहा के नाम पर लंबा चिंतन मंथन चलता रहा, परंतु अमृतपाल सिंह के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा के बाद अकाली दल द्वारा समर्थन दिया जा सकता है।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री भाजपा में हो सकता है शामिल

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका और बहू आईएएस (IAS) अधिकारी परमपाल कौर मलूका भी बीजेपी में शामिल हुए है। वहीं भाजपा ने परमपाल कौर को बठिंडा से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी अकाली दल का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है।

  • पंजाब : गाड़ी लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के तहत हत्या, लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने बीते दिन एक टैक्सी ड्राइवर से उसकी कार लूट कर लुटेरे फरार हो गए थे। जिसके बाद मुकामपुरा थाने की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने पिछले दिनों मान सिंह टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। टैक्सी चालक ने बताया था कि थार सवार होकर आए कुछ युवकों ने उसकी टैक्सी लूट कर ले गए।

    पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़की जिसका नाम पूजा दिल्ली वाली बताया जा रहा है, उसने टैक्सी चालक से पैसे मांगे और जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो एक थार गाड़ी में सवार चार युवक उसके पास आए और उसकी गाड़ी की चाबी ली और उसे अपने साथ मानावाली साइड में ले गए और वहां जाकर टैक्सी ड्राइवर को कार से नीचे उतार दिया, जिसके बाद वह कार लेकर फरार हो गई।

    अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने चोरी की गाड़ी को रोपड़ से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में लुटेरे आए थे, उसे उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपियों की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की रहने वाली पूजा को अभी तक काबू नहीं किया जा सका है और बताया जा रहा है कि वह एक डांसर थी और उसकी उम्र करीब 35 साल है।

  • BJP के कार्यक्रम में किसानों के साथ हुई हाथापाई, प्रोग्राम छोड़कर निकले उम्मीदवार

    रोहतकः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा का लगातार किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। व हीं रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा को किसानों का लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को टिटौली गांव में वोट मांगने पहुंचे अरविंद शर्मा से किसानों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। किसानों ने शर्मा से कहा कि 5 साल तक आप कहां थे?। इस पर अरविंद शर्मा के समर्थकों ने उन्हें कांग्रेसी कह डाला। यह सुनकर किसान भड़क गए।

    दोनों में काफी देकर कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। विवाद बढ़ता देख अरविंद शर्मा कार्यक्रम छोड़कर बीच में ही चले गए। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों में हाथापाई होती दिख रही है। भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष मोनिका ने बताया कि उन्होंने केवल सांसद से सवाल पूछे थे, लेकिन सांसद जवाब नहीं दे पाए और वहां से चलते बने। जब टिटौली गांव में सांसद से सवाल पूछे गए तो किसान नेता के परिवारवालों से आयोजकों की बहस हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई।

    किसान शांतिपूर्वक सवाल पूछने आए थे। इससे पहले अरविंद शर्मा सिसरौली गांव में पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम के बीच में उनका विरोध शुरू हो गया। मंच से एक युवती ने माइक लिया। उसने सांसद से पूछा कि आप 5 साल तक कहां थे?, अब इलेक्शन में उनके वोटों की जरूरत है, तो आप मांगने आ गए। मौके पर अरविंद शर्मा के समर्थकों ने युवती की बात का विरोध किया। पुलिस ने युवती से माइक लिया। उसे मंच से नीचे उतारा और वहां से जबरदस्ती बाहर की ओर ले गए। 

  • रेलवे स्टेशन के पास होटल में भीषण आग लगने से 6 की मौ+त, 20 घायल, देखें वीडियो

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीन पुरुष और तीन महिला की मौत की पुष्टि की है। वहीं, इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज पटना के पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। ढाई घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को निकाल लिया गया। अब यातायात को सुचारु करने में पुलिस अधिकारी जुटे हैं। 

    दरअसल, पटना जंक्शन स्थित पाल होटल के किचन में कड़ाही में लगे आग ने इतना विकराल रूप लिया कि होटल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पाल होटल में आज वीरवार की सुबह लोग नाश्ता करने के लिए जुटे थे। इसी क्रम में किचन में बन रहे नाश्ते के दौरान अचानक रिफाइंड से भरी कड़ाई में आग लग गई। आग की लपट ने बगल में लगे प्लास्टिक में पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान तेज हवा और गर्मी ने आग को पूरी तरह ज्वलंत बनाने में कारगर साबित हुई। 4 मंजिला होटल धू-धूकर जलने लगा। आग लगने की सूचना से आस-पास के होटल में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपनी दुकान को बचाने के लिए सामान को सुरक्षित जगह निकलना शुरू कर दिए।

    घटना की सूचना मिलते ही पटना के कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पटना के लोदीपुर फायर स्टेशन को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आग नीचे से लगी थी, इसलिए ऊपर के फ्लोर में सुबह का नाश्ता कर रहे कई लोग इसमें फंस गए। आग लगने का पता चलते ही ऊपर फंसे लोगों ने बार-बार छत से लोगों को खुद को बचाने का आग्रह करते हुए जोर-जोर से हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लगभग 45 लोगों को होटल से बाहर निकाला, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे बताई जा रहे हैं। इस बीच, पुलिस ने एम्बुलेंस गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया। रेस्क्यू कर निकाले गए लोगों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

  • पंजाबः घर से बकरी को खा गया तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के श्री हरगोबिंद पुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में तेंदुएं के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में तेदुएं ने घर में बंधी हुई बकरी को बुरी तरह से नोचकर खा गया। बकरी की हालत देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए है। इलाके में तेदुएं के घूमने की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें बकरी का मुंह बंधा हुआ देखा जा सकता है, लेकिन उसका बाकी हिस्से को तेदुएं ने बुरी तरह से नोच दिया। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। बताया जा रहा हैकि अभी भी तेदुएं को काबू नहीं किया जा सका।

  • पंजाबः करंट लगने से कंबाइन चालक की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसर : राजासांसी हलके के गांव चैनपुर में करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गेहूं की कटाई करते समय कंबाइन चालक फोरमैन काला सिंह निवासी संगरूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कंबाइन चालक संगरूर जिले का रहने वाला है और गेहूं की कटाई के लिए अमृतसर आया था।

    वहीं गांव चैनपुर के किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता अवतार सिंह बावा ने उनकी तरफ से पावरकॉम के एसडीओ चोगावा को 4 अप्रैल 2024 को एक मांग पत्र दिया गया था, लेकिन पावरकॉम ने इसे नजरअंदाज कर दिया, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ। किसान नेता ने कहा कि हमने पावर कॉम विभाग को कई बार शिकायत की थी कि तारें नीची हैं, इसे ठीक कराया जाए।

    शिकायत किये हुए एक महीना हो गया, लेकिन पावर कॉम विभाग का कोई भी अधिकारी मौका देखने तक नहीं आया। उन्होंने कहा कि हम मांग करते है कि जेई रविंदर पाल सिंह पर 302 दर्ज किया जाए। जिसकी वजह से एक गरीब किसान की मौत हो गई।

  • जालंधरः पॉश इलाके में हुई चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गहने और 90 हजार की नगदी बरामद

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पॉश इलाके में चोरी के मामले में 3 चोरों को गहनों और भारी मात्रा में नगदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंजीत लाल उर्फ ​​मन्नू पुत्र देस राज, संदीप कौर उर्फ ​​प्रिया, पुत्र कुलवीर सिंह निवासी गांव शंकर और डोली उर्फ रानी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि अर्बन एस्टेट फेज-1 में घर में गहने और एक लाख की नगदी के चोरी का मामला सामने आया था।

    इस मामले में उनकी टीम ने 3 चोरों को गिरफ्तार करके गहने और 90 हजार की नगदी बरामद की है। उन्होंने कहा कि 1323 अर्बन एस्टेट फेज 1 के रहने वाले  ललित सेठ पुत्र सत्या सेठ ने शिकायत दी थी कि वह 13 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए दिल्ली गया हुआ था। इस दौरान घर लौटने के बाद उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडी टूटा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने घर की जांच की तो उसे घर से सोने, चांदी के गहने और 1,00,000 रुपये गायब मिले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन डिवीजन 7 में शिकायत दर्ज करवाई। थाना 7 की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 457/380 आईपीसी दिनांक 19-04-2024 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    संदीप शर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस को शमशान घाट, सुभाना मोड़, जालंधर के पास चोरी की सूचना मिली थी। संदीप शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को पता चला कि मंजीत लाल उर्फ ​​मन्नू चोरी में संदिग्ध था। उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90,000 रुपये नगदी और कुछ सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए।

    संदीप शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मंजीत लाल ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी संदीप कौर उर्फ ​​प्रिया, पुत्र कुलवीर सिंह निवासी गांव शंकर, जिला नकोदर के साथ मिलकर पत्नी रानी के घर में रहता था। संदीप शर्मा ने कहा कि उनकी टीम ने संदीप कौर और उसकी साथी डॉली उर्फ ​​रानी को उस समय गिरफ्तार किया जब वे चोरी के सोने के आभूषण बेचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक मंजीत लाल पर एनडीपीएस एक्ट, चोरी, चोरी और आबकारी एक्ट सहित एफआईआर दर्ज है, जबकि अन्य दो व्यक्तियों की पिछली कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी। 

  • विदेश में पंजाबी युवती का शव बरामद, स्टूडेंट में डर का माहौल

    कैलगरीः कनाडा में पंजाबी युवक-युवतियों की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन विदेशों में पंजाबियों की मौत की खबरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक और खबर कनाडा के कैलगरी से सामने आई है। जहां से पंजाबी युवती की मौत की खबर मिली है। दरअसल, पंजाबियों की घनी आबादी वाले इलाके नॉर्थ ईस्ट कैलगरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव बरामद किया गया है। जिसके बाद से अन्य स्टूडेंट में डर का माहौल पाया जा रहा है।

    मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस का मानना ​​है कि मृतक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। पास में ही रहने वाले रेडस्टोन निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि बच्ची की हत्या की घटना काफी चौंकाने वाली है। उन्होंने बताया कि वह सुबह उठा और बाहर आकर देखा तो पुलिस की गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान पुलिस एक व्यक्ति को कार में बिठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोस में ऐसा कभी नहीं हुआ। लेकिन इस घटना से वह काफी चिंतित हैं।

  • पंजाबी युवक का कनाडा में चाकू मारकर क+त्ल

    सरीः कनाडा के सरी में पंजाबी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कुलविंदर सिंह सोही के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि व्हाइट रॉक वॉटरफ्रंट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कुलविंदर की चाकू मारकर हत्या की है। कनाडा के व्हाइट रॉक, बीसी में पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या के मामले के बाद उन्होंने शहर के तटीय क्षेत्र में तैनाती बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि उसी जगह पर बैठे एक अन्य व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने के 2 दिन बाद कुलविंदर सिंह सोही की हत्या की गई।

    व्हाइट रॉक आरसीएमपी का कहना है कि उन्हें रात 9:30 बजे के आसपास व्हाइट रॉक पियर के कुछ ब्लॉक पूर्व में मरीन ड्राइव के 15400 ब्लॉक में एक व्यक्ति के चाकू लगने से घायल होने की सूचना मिली थी। स्टाफ सार्जेंट रॉब डिक्सन ने कहा कि उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    डिक्सन ने कहा कि अधिकारी रिपोर्ट के कुछ ही मिनटों के भीतर वह घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन वे संदिग्ध का पता लगाने में असमर्थ रहे। मृतक 2018 में वर्क परमिट पर कनाडा आया था और कुछ समय पहले ही वह पक्का हुआ था। मृतक कुलविंदर सिंह सोही कनाडा में प्लंबर का काम करता था। मृतक की पृष्ठभूमि पंजाब के गांव तोलेवाल जिला मालेरकोटला से थी।