Blog

  • Punjab News: Property Dealer की गोलियां मारकर हत्या मामले की CCTV आई सामने

    Punjab News: Property Dealer की गोलियां मारकर हत्या मामले की CCTV आई सामने

    चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। जिसकी CCTV फ़ुटेज सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि लाल शर्ट और हेलमेट पहना एक व्यक्ति पहले कंडक्टर साइड और फिर ड्राइवर साइड आकर लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

    वहीं इस घटना में लक्की पटियाल गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ली है। इस दौरान पोस्ट में लक्की पटियाल ने कत्ल की वजह भी बताई है। गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- आज सेक्टर-9 में चिमनी कुब्बाहेड़ी लीर का जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं लक्की पटियाल लेता हूं। यह हमारे एंटी लीरा का खबरी था और उन्हें फिरौतियां लेकर देता था।

    इसे पहले भी समझाया गया था कि हमारे एरिया में हमारे लोगों की जानकारी एंटियों को न दिया करे। इसके अलावा मोहाली में गुरविंदर के मर्डर में भी इसका हाथ था। गुरविंदर मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था। लेकिन जो हमारे खिलाफ जाते हैं, उनके खिलाफ हमने यह कार्रवाई की। अब हम एक-एक करके सभी को ढूंढकर मारेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने परिवार को बताया कि हमारे पास आरोपियों की बाइक का नंबर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक जिस जगह पर हत्या हुई, वहां पर आसपास दो कैमरे लगे हैं। लेकिन वह सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। हालांकि पुलिस को जल्दी ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पूरे शहर में कैमरे लगे हुए हैं।

    बता दें कि चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। प्रॉपर्टी डीलर को पहले भी धमकियां मिल चुकीं थीं।

     

  • महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता — पंजाब सरकार

    महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता — पंजाब सरकार

    चंडीगढ़: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा हिंसा और संकट का सामना कर रही महिलाओं के लिए सहायता प्रणाली को और मजबूत करने हेतु निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2025–26 तक राज्य भर में स्थापित वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से कुल 17,651 महिलाओं को निःशुल्क और समेकित सहायता प्रदान की गई है।

    यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन केंद्रों में संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित और समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इन सेवाओं में चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मानसिक परामर्श, अस्थायी आवास और भोजन जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

    वर्षवार आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022–23 के दौरान 3,592 महिलाओं को, 2023–24 में 3,633 महिलाओं को, 2024–25 में 5,305 महिलाओं को तथा 2025–26 में 5,121 महिलाओं को ये सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह लगातार बढ़ते आंकड़े सरकार की बढ़ती पहुंच और महिलाओं में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और नई शुरुआत की जीवंत कहानियां हैं। जो महिलाएं कभी भय और अन्याय का सामना कर रही थीं, वे आज सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को फिर से संवार रही हैं। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुके हैं।”

    उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला सहायता से वंचित न रहे।

    मंत्री ने अपील की कि प्रत्येक महिला को वूमेन हेल्पलाइन नंबर 181 (टोल-फ्री) की जानकारी अवश्य होनी चाहिए और इसका अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि संकट के समय तुरंत सहायता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और विश्वास की एक मजबूत कड़ी साबित हो रही है।

  • Chaitra Navratri 2026 : वैष्णो देवी यात्रा के लिए खास इंतजाम, श्रद्धालुओं को इस बार मिलेगी ये सुविधा

    Chaitra Navratri 2026 : वैष्णो देवी यात्रा के लिए खास इंतजाम, श्रद्धालुओं को इस बार मिलेगी ये सुविधा

    Chaitra Navratri 2026 : कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए खास तैयारी की है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन वैश्या ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। अभी तक करीब 15 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

    यात्रा मार्ग पर पूरी सुविधा उपलब्ध
    श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरे रास्ते में साफ-सफाई, पीने के पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। जगह-जगह सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को जानकारी और मदद मिल सकेगी।

    फूलों से सजा मंदिर, भक्ति का माहौल
    नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। सुबह और शाम के समय मंदिर परिसर में देश के जाने-माने और स्थानीय भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे श्रद्धालुओं को खास अनुभव मिलेगा।

    व्रत रखने वालों के लिए खास भोजन
    जो श्रद्धालु व्रत रखते हैं, उनके लिए भोजनालयों में फलाहार (व्रत वाला खाना) की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बैटरी से चलने वाली गाड़ियों की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि वे आसानी से यात्रा कर सकें।

    नई सुविधाएं भी जोड़ी गईं
    इस साल यात्रा में कुछ नई सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए साधना स्थल और यज्ञशाला बनाई गई है, जहां वे पूजा-पाठ और हवन कर सकते हैं।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और श्राइन बोर्ड के सुरक्षाकर्मी हर जगह तैनात हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और आधुनिक कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

    श्रद्धालुओं से अपील
    श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और यात्रा को सुचारु बनाने में सहयोग करें। साथ ही सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए माता वैष्णो देवी से सब पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई है।

     

  • बच्चों से भरी स्कूल बस बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बच्चों से भरी स्कूल बस बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते-चलते एक स्कूली बस अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में बलदेव पब्लिक स्कूल के लगभग 38 छात्र सवार थे, जो केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे। गनीमत रही कि सभी छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे एक दारोगा की नजर बस से उठते धुएं पर पड़ी और उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना बरेली हाईवे पर बाद क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर आगे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की बस बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी। इसी बीच अचानक इंजन से धुआं उठने लगा और अचानक आग भड़क गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
    घटना के दौरान पीछे चल रहे मांट थाने के एसआऊ सत्येंद्र सिंह ने खतरे को भांपते ही बिना देर किए अपनी कार बस के आगे लगाकर उसे रुकवाया। उनकी यह तत्परता ही 38 मासूम जिंदगियों के लिए ढाल बन गई। बस रुकते ही चालक ने पीछे देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। अफरा-तफरी के बीच सभी छात्रों को बस से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की तेजी और समझदारी के चलते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर अग्निशन कर्मियो ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना से आसपास दहशत का माहौल बन गया। लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। आग से बस जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया है। इस घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस जय बिंद गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी छात्र सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।  
  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन-आधुनिक हथियार व लाखों की नकदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन-आधुनिक हथियार व लाखों की नकदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले भर में चलाये गये नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर ANTF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों गिरफ्तार किया है। जिनसे 5 किलो 710 ग्राम हेरोइन, 4 आधुनिक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और लगभग 16 लाख 90 हजार रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गोपी और सिकंदर सिंह उर्फ ​​काली के रूप में हुई है।

    AIG का आया बयान
    मामला संबंधी जानकारी देते हुए AIG गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि टीम ने नाकाबंदी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गोपी और सिकंदर सिंह उर्फ ​​काली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों फिरोजपुर जिले के ही रहने वाले हैं। जिनसे 5.710 किलो हेरोइन, 16.90 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम, और दो पिस्तौल (.30 बोर) के साथ दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आगे की जांच के दौरान, एक 9 mm टॉरस कंपनी की पिस्तौल और एक .32 बोर कार्ल वाल्थर वाफेनफैब्रिक जर्मनी की पिस्तौल के साथ अन्य मैगजीन भी बरामद की गई हैं।

     

  • Punjab News: Industrial Area में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद

    Punjab News: Industrial Area में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद

    मोहालीः जिले के फेस 7 में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के जी-बी बिजली दफ्तर के बैक साइड पर जंगलों से करीब 30 से 32 साल की महिला का शव बरामद हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दरअसल, राहगीर ने बताया कि वह जंगल में बाथरूम करने गया था। इस दौरान वहीं उसे महिला की सड़ी-गली लाश दिखी।

    जिसके बाद वह डर गया और उसने लोगों को घटना के बारे में बताया। घटना स्थल पर एकत्रित लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल लग रही है। पुलिस को शक है कि वह प्रवासी हो सकती है।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला की हत्या हुई है या उसके साथ कोई और हादसा हुआ है। इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि वे जांच कर रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही इस महिला की कोई गुमशुदगी किसी थाने में दर्ज है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। किसी जानकारी मिलने पर पत्रकारों के साथ साझा कर दी जाएगी।

     

  • ‘सरके चुनर तेरी गाने’ को लेकर विवाद पर केंद्रीय मंत्री का आया बयान, बोले – ‘इस पर बैन लगा दिया है’

    ‘सरके चुनर तेरी गाने’ को लेकर विवाद पर केंद्रीय मंत्री का आया बयान, बोले – ‘इस पर बैन लगा दिया है’

    मनोरंजन: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैश्णव ने बुधवार को कहा है कि नोरा फतेही के विवादित गाने सरके चुनर तेरी सरके पर बैन लगा दिगाय गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी उचित पाबंदियों के दायरे में होनी चाहिए जो समाज में और संस्कृति का सम्मान करती हो। लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि – ‘इस गाने पर बैन लगा दिया है। हमें बोलने की आजादी के अंतर्गत तय की गई उचित पांबदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए। बोलने की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती है। इसे समाज और संस्कृति के हिसाब से देखा जाना चाहिए’। यह मुद्दा निचले सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भाटिया भदौरिया ने उठाया था। उन्होंने सरकार से इस विवादित गाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से अमसीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि – ‘इस गाने पर बैन लगा दिया गया है। हमें बोलने की आजादी के अंतर्गत तय की गई उचित पाबंदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए। बोलने की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती इसे समाज और संस्कृतिक के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए। यह मुद्दा निचले सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने उठाया था। उन्होंने सरकार से इस विवादित गाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।

    गाने पर आखिर क्यों हो रहा विवाद

    इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त एक साथ नजर आए थे। यह गाना आने वाली कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का है। ऑनलाइन रिलीज लाइन रिलीज होते ही यह गाना एक बड़े विवाद में घिर गया था। कई दर्शकों ने इसके रिलिक्स को अब तक का सबसे अश्लील और इसके सीन को काफी सेक्शुअल बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है। इस गाने का हिंदी वर्जन इसी हफ्ते की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाने पर विरोध तेज होने पर इसे बाद में हटा दिया गया हालांकि कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषाओं वाले वर्जन अभी भी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉरम पर मौजूद हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और ये एक पैन इंडिया रिलीज है। इस गाने के ओरिजिनल लिरिक्स कन्नड़ भाषा में फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखे थे। हिंदी वर्जन के गीतरकार रकीब आलम ने इस विवाद से खुद को अलग कर कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो बस ओरिजिनल बोलों को ट्रांसलेट किया था।

    कंगना रनौत ने लगाए आरोप

    आलम ने कहा कि ये बोल मैंने नहीं लिखे हैंइन्हें फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने कन्नड़ भाषा में लिखा था जब मुझसे ये सब लिखने के लिए कहा कगया तो मैंने कर दिया था। मैंने कहा था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे और सेंसर बोर्ड भी इन्हें पास नहीं करेगा। इस गाने की कई जानी-मानी हस्तियों और राजनेताओं ने आलोचना की है। बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ये अश्लील है इसे बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर अश्लीलता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है। अब इन सब विवाद के बीच आलम ने बताया कि फिल्म की टीम ने उनसे साफ-सुथरे बोलों वाला एक नया वर्जन लिखने को कहा है कि – ‘संभव है कि विवाद और आलोचनाओं के बाद इस नए वर्जन को एक माफीनामे के साथ रिलीज किया जाए।    
  • Sindhi Market में 30 दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Sindhi Market में 30 दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुजरातः अहमदाबाद के पंचकुवा इलाके में स्थित सिंधी मार्केट में भीषण आग गई। मिली जानकारी के अनुसार भीषण आग की चपेट में 30 दुकानें आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। जानकारी के अनुसार दमकल की लगभग 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
    फिलहाल अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मार्केट में 30 से अधिक दुकानों तक आग फैल गई है। घटना के दौरान 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड के करीब 80 जवान आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन यहां कपड़े की कई दुकानें होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल, आग को और अधिक दुकानों तक फैलने से रोकने और जल्द से जल्द काबू पाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
  • Punjab News: बुड्‌ढा दरिया किनारे अवैध कब्जे को लेकर रिपोर्ट पेश, NGT ने दिये जांच के आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: बुड्‌ढा दरिया किनारे अवैध कब्जे को लेकर रिपोर्ट पेश, NGT ने दिये जांच के आदेश, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले से एक बुड्‌ढा दरिया को लेकर नया मामला सामने आया। जहां, बुड्‌ढा दरिया के किनारों पर कब्जों को लेकर NGT के सामने एक रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमें कहा गया है कि बुड्‌ढा दरिया के किनारे कोई कब्जे नहीं किया गया है। जिसके बाद NGT ने मामले संबंधी जांच के आदेश दिये हैं।

    इधर, एक याचिकाकर्ता ने एनजीटी के सामने बुड्‌ढा दरिया पर कब्जे के सूबत पेश किये हैं। जिसमें याचिकाकर्ता ने बुड्‌ढा दरिया के फोटो और मेजरमेंट पेश की और बताया कि आधे से ज्यादा दरिया पर कब्जे हो चुके हैं। वहीं, याचिकाकर्ता का दावा है कि जो रिपोर्ट पेश की है उसमें तथ्य गलत पेश किए गए हैं। जिसके सबूत उन्होंने एनजीटी के सामने पेश कर दिए हैं।

    इस मामले में एनजीटी ने डीसी को निर्देश दिए हैं कि वे मामले की जांच करें और बुड्ढा नाला से संबंधित मूल राजस्व रिकॉर्ड और पूरा नक्शा पेश करें। इसमें नाले की अलग-अलग स्थानों पर चौड़ाई का पूरा विवरण भी शामिल करने को कहा गया है।

    अवैध निर्माण रोकने के सख्त निर्देश
    एनजीटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान बुड्ढा नाला या उसके बफर जोन में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। ट्रिब्यूनल ने सुप्रीम कोर्ट के 5 मार्च 2019 के आदेश का हवाला देते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

    इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
    मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है। तब तक संबंधित विभागों को अपना पक्ष और रिकॉर्ड पेश करना होगा, जिससे पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

     

     

  • सड़क पर पलटे तेल टैंकर को लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, 200 मीटर तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    सड़क पर पलटे तेल टैंकर को लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, 200 मीटर तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    जालोरः जिले के सिवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-68 पर तेल टैंकर ओवरब्रिज पर पलट गया। जिसके बाद टैंकर को आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।
    आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई और कई लोग अपने वाहन रोककर दूर हट गए। वहीं घटना में हाईवे पर 200 मीटर तक आग की लपटें फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया- अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलशील पदार्थ भरा था। गुजरात (GJ-12-BZ-9820) नंबर का टैंकर भारत पेट्रोलियम कंपनी का था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन हाईवे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया, ताकि कोई अन्य बड़ा हादसा न हो। फिलहाल टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।