Blog

  • जालंधरः आप नेता दिनेश ढल्ल की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस के बाद बसपा और अलग-अलग संस्थाओं ने थाने का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधरः आप नेता दिनेश ढल्ल की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस के बाद बसपा और अलग-अलग संस्थाओं ने थाने का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आप नेता नॉर्थ हल्के की इंचार्ज दिनेश ढल्ल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, बीते दिन दिनेश ढल्ल और उसके बेटे पर कांग्रेस नेता से मारपीट के आरोप लगे थे। जिसके बाद यह मामला गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में कांग्रेस इस मामले को लेकर एकजुट हो गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारी जगमोहन सिंह ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं अब इस मामले को लेकर शनिवार दोपहर बसपा और अलग-अलग संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने दकोहा चौकी का घेराव कर आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल के खिलाफ रोष ज़ाहिर किया।

    बसपा पार्टी के नेता बलविंदर सिंह ने बताया कि देर रात जो एनजीओ के युवक के साथ मारपीट हुई है वह घटना निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में जब वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसका ईलाज करने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि पुलिस आप नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का दबदबा सभी पर है।

    जिसके चलते वह आज पीड़ित युवक को इंसाफ़ दिलवाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आप नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ मौक़े पर पीड़ित युवक के पिता भी दकोहा थाने के बाहर पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए वह रो पड़े। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की ढीली कार्रगुजारी से साफ़ साबित होता है कि पुलिस भी इनके इशारों पर चलती है। इस दौरान उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

  • पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड की नई वीडियो आई सामने

    पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड की नई वीडियो आई सामने

    फरीदकोटः कोटकपूरा गोलीकांड की वीडियो सामने आई है। 8 साल बाद इस घटना की नई वीडियों सामने आई है। जोकि बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो को सबूतों के आधार पर कोर्ट में पेश किया गया है। हालांकि इस वीडियो को लेकर को मोहर नहीं लगी है। लेकिन बताया जा रहा है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उक्त वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाई गई है। गौर हो कि केस में एसआईटी की ओर से घटना से संबंधित एफआईआर नंबर 192 में अदालत में 22 पेज का अनुपूरक चालान दाखिल किया गया।

    इस मामले में एसआईटी द्वारा यह चौथा चालान पेश किया गया है। एफआईआर नंबर 192 में पहले से चार्जशीट चार पुलिस अधिकारियों तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह, तत्कालीन एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर सिंह मान, तत्कालीन आइजी परमराज सिंह उमरानंगल व तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी पर आइपीसी की धारा 118 व 119 के तहत चालान पेश करते हुए उन पर घटना से जुड़े अहम तथ्यों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को पहले से ही तय है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा गोलीकांड केस से संबंधित दोनों एफआईआर की जांच कर रही एडीजीपी एलके यादव की अगुवाई वाली एसआइटी ने इसी साल 24 फरवरी को राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के अलावा छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ करीब सात हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

    इसके बाद एसआईटी ने क्रमवार 25 अप्रैल व 28 अगस्त को 2400 और 2500 पेज के अनुपूरक चालान पेश किए और शुक्रवार को महज 22 पेज का चौथा चालान पेश किया। शुक्रवार को घटना से जुड़ी एफआईआर नंबर 192 में चालान पेश किया गया है। यह एफआईआर घटना वाले दिन थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ गुरदीप सिंह के बयान पर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुई थी लेकिन एसआइटी ने उक्त केस में तत्कालीन एसएचओ के अलावा तत्कालीन एसएसपी मान, तत्कालीन आइजी उमरानंगल व तत्कालीन डीजीपी सैनी को चार्जशीट किया हुआ है। चूंकि इस घटना में घायल कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने अदालत में याचिकाएं दायर करके प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हुई है जिसपर 16 सितंबर को सुनवाई होनी है, ऐसे में एसआईटी ने एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों पर तथ्यों की अनदेखी किए जाने की धाराएं लगाकर अनुपूरक चालान दाखिल कर दिया है।

  • पंजाब: इस इलाके में चली गोली, व्यापारी घायल

    पंजाब: इस इलाके में चली गोली, व्यापारी घायल

    लुधियानाः जगरांव में शनिवार को एक व्यापारी को गोली लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यापारी मनोज कुमार को गैंगस्टर्स से धमकी मिल चुकी है। ऐसे में एकदम अफवाह फैल गई कि व्यापारी को गैंगस्टर्स ने गोली मार दी। हालांकि बाद में खुद व्यापारी ने साफ कर दिया कि गोली उन्हीं की पिस्तौल से चली है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। दुकान पर जाते समय पिस्तौल व्यापारी मनोज कुमार के हाथ से नीचे गिर गया और गोली चल गई। मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें तीन चार मिनट के बाद पता चला कि गोली उनकी टांग में लगी है। उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाते हुए मनोज कुमार ने कहा कि गोली उनकी गलती से चली क्योंकि पिस्तौल उनके हाथ से नीचे गिर गया था।

    उन्होंने अस्पताल में थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर रामधीन को अपने बयान दे दिए हैं। शहर की नेहरू मार्किट के होलसेल व्यापारी संत राम विजय कुमार के बेटे मनोज कुमार को गैंगस्टर्स द्वारा फिरौती की धमकी मिल चुकी है। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने उन्हें सुरक्षाकर्मी दे रखे हैं। यही वजह रही कि उनके पिस्तौल से चली गोली की घटना के बाद पूरे शहर में अफवाह फैल गई कि गैंगस्टर्स ने उन्हें गोली मार दी। लोग बड़ी गिनती में उनके घर और दुकान पर घटना का पता करने पहुंचने लगे। अस्पताल में भी शहर वासियों का तांता लग गया। सब इंस्पेक्टर रामधीन ने मनोज कुमार के बयान कलमबंद करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : आढ़तियों ने रोष प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाब : आढ़तियों ने रोष प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    मोगा : केंद्र सरकार की खरीद एजेंसी एफ आई आई दुबारा अब पंजाब के मोगा में अडानी सेलो द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। वही यह खरीद आढ़तियों द्वारा किसानों से की जा रही है। लेकिन इस बार खरीद का आढ़तियों का करोड़ों रुपए कमीशन सरकार की ओर बकाया खड़ा है, जो आढ़ितयों को मिल नही रहा। जिसको लेकर आढ़तियों में रोष पाया जा रहा है। उनके द्वारा मोगा मंडी को पिछले तीन दिनों से बंद कर मंडी में धरना लगाया हुआ है। इस धरने में फैडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजय कालड़ा पहुंचे और उन्होंने आढ़तियों से बात की ओर अगली रणनीति बनाई गई।

    जिसमे पंजाबभर के आढ़तियों को साथ लेकर सरकार के साथ बात की जाएगी। उन्होंने कहा की एफसीआई की ओर से को धक्का किया जा रहा है वह बर्दाश नही किया जाएगा। इस मौके विजय कालड़ा ने बताया की हमारी मेहनत की कमाई हमारा कमिशन सरकार हम को दे नही रही। जिसके रोष स्वरूप मंडी पिछले तीन दिनों से बंद है। वही अब फैसला लिया गया कि 25 सितम्बर को मोगा मंडी में पंजाब भर के आढ़ती रोष प्रदर्शन करेंगे और अगर सरकार ने बकाया नही दिया, तो एक अक्टूबर से मंडियों को बंद कर धान की खरीद बंद की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਲਗਾਉਣ ਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਲਗਾਉਣ ਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਮਹਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਮੀਟਰ ਬਿਜਲੀ ਤੇ ਬਾਕਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਮੀਟਰ ਜਲ ਕੇ ਰਾਖ ਹੋ ਗਏ। ਹੁਣ ਬਿਜਲੀ ਵਾਲੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਪੁਰਾਣੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਦੀ ਥਾਂ ਤੇ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਅਸੀਂ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੇ ਹਾਂ, ਅਸੀਂ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਹਰ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਲੱਗਣ ਦੇਵਾਂਗੇ। ਪੁਰਾਣੇ ਹੀ ਮੀਟਰ ਲਾਏ ਜਾਣ। ਬਿਜਲੀ ਜਾਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਕਾਫੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਹੋਈ ਘਰਾਂ ਦੀ ਲਾਈਟ ਸਾਰੀ ਚੱਲ ਗਈ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਲਾਈਟ ਨਹੀਂ ਆਈ, ਬੱਚੇ ਬਹੁਤ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਏ। 

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਮੀਟਰ ਦੇ ਬੋਕਸ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆ ਕੇ ਸਾਰੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਮੀਟਰ ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਵੇਂ ਮੀਟਰ ਲਾ ਦਿੱਤੇ। ਜਿਹੜੇ ਮਹੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀ ਆਖ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਲੱਗ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਦੋਸਤ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹਨ ਮਹਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਗ਼ਲਤ ਮਿਸ ਗਾਈਡ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, लटकते रहे हाथ-पैर, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    पंजाबः तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, लटकते रहे हाथ-पैर, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः हल्का मुकेरिया के पटियाला रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला। युवक को इतनी बुरी तरह से काटा गया कि उसका हाथ-पैर लटक रहे थे। युवक कई देर तक मौके पर ही तड़पता रहा। उसका काफी खून बह चुका था। मृतक की पहचान गोबिंद राय उर्फ गोल्डी निवासी हाजीपुर, होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

    मृतक के भाई ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई की सोचे समझे प्लान तहत हत्या कर दी गई है। वही जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि हत्या करने वाले युवक भी मृतक के एरिया के ही रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल किया गया। मृतक मुकेरिया हलके में आया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर विरोधियों द्वारा इसको रास्ते में ही घेर लिया और उसे तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को भी विभिन्न स्थानों पर भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः दिन दहाड़े महिला का कत्ल

    पंजाबः दिन दहाड़े महिला का कत्ल

    बरनाला : भदौड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से एक महिला की बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मानवजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि भदौड़ में 35 से 40 वर्ष की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। थाना भदौड़ पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    उन्होंने यह भी बताया कि महिला के घर एक और महिला आई थी, जिसके संबंध में पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर मामले की गरहाई से जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। हत्याकांड को लेकर पुलिस हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, 12 ਬੱਚੇ ਹੋਏ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, 12 ਬੱਚੇ ਹੋਏ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਦੀ ਲਾਪ੍ਰਵਾਹੀ ਕਾਰਨ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸਾਂ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੱਕਵਾਲੀ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਕਾਰਨ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ 50 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਹੈ। ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਵਾਹਨਾਂ ਤੇ ਘਰ ਖੜਿਆ ।ਇਸ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਵੀ ਸਵਾਰ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡਰਾਈਵਰ ਸਹੀ ਤਰਾਂ ਬੱਸ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਸੀ ਚਲਾਉਂਦਾ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਸੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਚੱਕਵਾਲੀ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬੱਸ ਹੇਠੋਂ ਕੱਢਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਸਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਇਸ ਬੱਸ ਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਨਸ਼ੇ ਕਰਦਾ ਹੈ,

    ਜਿਸਦੀ ਕਈ ਵਾਰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕੀ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਬਦਲਿਆ ਜਾਵੇ, ਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਜਿੱਸ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਰੇਣੁ ਬਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸਾਨੂ ਇਹ ਸੂਚਨਾਂ ਮਿਲ਼ੀ ਕੀ ਬੱਸ ਹਾਦਸਾਗ੍ਰਸਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਮੁਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਵਾਈ ਅਤੇ ਜਿਹੜੇ ਬੱਚੇ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾਈਵਰ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਈ, ਜੇ ਕਰਵਾਈ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਉਹ ਡਰਾਈਵਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ਰੂਰ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਂਦੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਹੁਣ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਘਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰਾਈਵਰ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਵੀ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबी गायक का भारी विरोध, फाड़े पोस्टर, देखें वी़डियो

    पंजाबी गायक का भारी विरोध, फाड़े पोस्टर, देखें वी़डियो

    मुबंईः पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह का एक कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित की जाएगी। इस बाबत मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिष्टमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। भाजयुमो मुंबई के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए शुभनित सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसके कॉन्सर्ट को निरस्त करने की मांग की। भाजयुमो का कहना है कि शुभ खुले तौर पर सोशल मीडिया पर खालिस्तान का समर्थ करता है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੂੰ ਬਨਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੂੰ ਬਨਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਤੇ ਹੁਣ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵੀ ਨੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੈਦੇ ਕੇ ਸਥਿੱਤ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਚੋਰ ਐਕਟੀਵਾ ਤੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ CCTV ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਗੋਲਕ ਤੋੜ ਕੇ ਉਸ ਵਿਚੋਂ ਪੈਸੇ ਵੀ ਕੱਢ ਲਏ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਸਮਾਨ ਐਲ.ਸੀ.ਡੀ, ਇਨਵਰਟਰ ਅੱਤੇ ਹੋਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਸਾਮਾਨ ਵੀ ਚੌਰੀ ਕਰਕੇ ਲੇ ਗਏ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੋਰ ਜੋੜੇ ਪਾ ਕੇ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅੰਦਰ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਾਂਦੇ ਹੋਏ ਚੋਰ CCTV ਕੈਮਰਾ ਅਤੇ ਉਸਦਾ DVR ਵੀ ਨਾਲ਼ ਲੈ ਗਏ। ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਦਿਤੀ ਗਈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਬਹੁਤ ਦੇਰ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਦੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਚੋਰਾਂ ਤੋ ਡਰਦੀ ਹੈ। ਹੱਜੇ ਤਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਨਹੀ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਚੋਰ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦੀਤੀ ਹੈ।