Blog

  • जालंधरः संतोषी नगर में चोरी करता आरोपी काबू, देखें Live

    जालंधरः संतोषी नगर में चोरी करता आरोपी काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला संतोषी नगर से सामने आया है। इस दौरान इलाके में पैसे चोरी करते हुए आरोपी को लोगों ने काबू कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए राजवीर ने कहा कि इलाके में रोजाना चोरी की वारदाते हो रही है। कुछ दिन पहले एक घर से फोन चोरी होने का मामला सामने आया था। राजवीर ने बताया इस मामले में उन्होंने चोर को काबू कर लिया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें चोर के दूसरे साथी को ढूढंने के लिए कहा। 

    राजवीर का आरोप है कि पुलिस उन्हें कह रही है कि दूसरे साथी को वह खुद पकड़कर लेकर आए। राजवीर ने कहा कि पुलिस का काम हम कैसे कर सकते है। राजवीर ने कहा कि हम फिर भी दूसरे साथी को पकड़ने गए तो उसे चोरी के मोबाइल के बारे में पूछा। इस दौरान उसने कहा कि वह उसके साथी के पास मोबाइल है, वह उन्हें अपने साथी के पास ले जाता है। राजवीर का कहना हैकि इस दौरान उन्होंने हमारे एक साथी का सिर फोड़ दिया। राजवीर ने कहा कि उनका घायल साथी एमएलआर कटवाने के लिए गया है।

    राजवीर का कहना है कि जिन्होंने उनके साथी का सिर फोड़ा वह उन्हें वह चोरी के मोबाइल देते है। पीड़ित का कहना है कि पिछले 7 दिन से लगातार चोरी हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला से पैसे और उसका मोबाइल छीनकर चोर ले गए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके है। उनका आरोप है कि चोर को पकड़ने की बजाए एएसआई उन्हें थाने में ले जाने की धमकियां देते है। उन्होंने कहा कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी चोरी की वारदात का मामला साफ देखा जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई घायल, देखें Live

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: मेहतपुर के पास रौली गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस हादसे में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए जसप्रीत सिंह, बूटा ने बताया कि उनका पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ है। जसप्रीत सिंह ने कहा वीरवार को उन्होंने पड़ोसियों अपने दरवाजे के बाहर बैठने से मना किया था। उनका कहना है कि पड़ोसियों का लड़का कई युवकों को लेकर उनके घर के दरवाजे के बाहर बैठ जाता था। 

    उनका कहना है कि हमारे घर में बेटियां रहती है, जिसके कारण उन्होंने उसे घर के दरवाजे के बाहर बैठने की आपत्ति जताते हुए उसे मना किया था। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी के पड़ोसियों ने दातर, ईंटों से उन पर हमला कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने मेहतपुर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज नहीं किया। उनका आरोप है कि पुलिस राजीनामा करने के लिए मजबूर कर रही है।

    वहीं दूसरी ओर पीड़ित पर ने सिविल अस्पताल के कर्मियों पर भी आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह ईलाज करवाने के दौरान दाखिल होने आए है, लेकिन सिविल अस्पताल वाले उन्हें ईलाज के लिए दाखिल नहीं कर रहे। उनका आरोप है कि डॉक्टर कह रहे है कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • जालंधरः आप नेता के खिलाफ एकजुट हुई कांग्रेस, परगट सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः आप नेता के खिलाफ एकजुट हुई कांग्रेस, परगट सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आप नेता दिनेश ढल्ल के बेटे और कांग्रेस नेता के साथ मारपीट के मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक और नेता एकजुट हो गए है। इस दौरान वह पुलिस अधिकारी जगमोहन सिंह ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मिले। गौर हो कि हाल ही में आप नेता दिनेश ढल्ल का बयान सामने आया था। इस दौरान उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक बावा हैनरी, कैंट से परगट सिंह और सेंट्रल हल्के से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पुलिस अधिकारी जगमोहन से मिलने पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें मामले की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वसान दिया है।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि बीते दिन दकोहे के पास दिनेश ढल्ल के बेटे और आप नेता की पुलिस सिक्योरिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात कांग्रेस नेता के साथ दिनेश ढल्ल के बेटे और आप नेता की सिक्योरिटी ने उसके साथ मारपीट की। परगट सिंह ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस कांग्रेस नेता को थाने लेकर आ गई और थाने में भी उसके साथ मारपीट की गई, जोकि निंदनीय घटना है। परगट सिंह ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी से इस मामले को लेकर मिलने आए है और उनसे बात की गई है कि इस मामले में तुरंत जो कार्रवाई बनती है वह की जाए। परगट सिंह ने कहा कि हमें पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने को मजबूर ना करें। परगट सिंह ने कहा कि यह कोई बिहार नहीं है।

    यहां पर कानून व्यवस्था को कायम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई तो फिर हम इस मामले में आगे रणनीति तय कर फैसला करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमें 2 दिन का समय दिया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਜਿਥੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਦੂਰ-ਦੂਰ ਤੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੋਵਰ ’ਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੇ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੀਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੁੰਦਰ ਜਲੌਅ ਵੀ ਸਜਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁੰਦਰ ਜਲੌਅ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰੇ ਵੀ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਇਆ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਉਹ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਕਿਸਮਤ ਵਾਲੇ ਮੰਨ ਰਹੇ ਹਨ। ਸ਼ਾਮ ਵੇਲੇ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਤਿ ਸੁੰਦਰ ਦੀਪਮਾਲਾ ਤੇ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਦਾ ਅਲੌਕਿਕ ਨਜ਼ਾਰਾ ਦੇਖਣ ਲਈ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣਗੀਆਂ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਤਾਲੇ ਤੋੜੇ ਦਿਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਤਾਲੇ ਤੋੜੇ ਦਿਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਚ ਮੁਖ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਚ ਚੋਰ ਇਕ ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਅਤੇ ਘਰ ਦੀਆ ਉੱਚੀਆਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਤੇ ਚੜ ਉੱਥੇ ਬਣੇ ਬਾਥਰੂਮ ਚ ਵੜ ਉਥੇ ਲੱਗੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਰਗਰਮ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਐਸੀਆਂ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਚੋਰ ਬਟਾਲਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਇਕ ਫੋਟੋਸਟੇਟ ਅਤੇ ਕੱਪੜੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਇਕ ਮੰਜਿਲ ਉਪਰ ਛੱਤ ਤੇ ਚੜ ਬਾਥਰੂਮ ਚੋਂ ਸਾਰੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਲੋਹੇ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਵਾਸ਼ ਬੇਸਿਨ,ਆਦਿ ਸਾਮਾਨ ਲੈਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆਇਆ ਤਾਂ ਜਦ ਥੱਲੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਤਾਲੇ ਖੋਲ੍ਹੇ ਤਾ ਪਾਣੀ ਦੀ ਅਵਾਜ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਪਰ ਮੰਜਿਲ ਤੇ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਬਾਥਰੂਮ ਦੀਆ ਪਿੱਤਲ ਦੀਆ ਟੂਟੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਾਥਰੂਮ ਅਤੇ ਵਾਸ਼ ਬੇਸਿਨ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਅਤੇ ਲੋਹੇ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਸਾਰੇ ਤਾਲੇ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਸਨ।

    ਚੋਰਾਂ ਵਲੋ ਇਸ ਉੱਚੀ ਇਮਾਰਤ ਚ ਕਿਵੇਂ ਉਪਰ ਚੜ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਐਸੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਹੋਰਨਾਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦੀਆ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਹੋਇਆ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਇਕ ਵਾਰ ਤਾਲਾ ਤੋੜ ਕੇ ਵੀ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਦੋਂ ਚੋਰ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਲੈਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਏ ਸਨ।

  • जालंधरः Sehgal Overseas ट्रैवल एजेंट अरविंद के दफ्तर के बाहर पीड़ितों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधरः Sehgal Overseas ट्रैवल एजेंट अरविंद के दफ्तर के बाहर पीड़ितों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: नरिंदर सिनेमा के पास Sehgal Overseas नामक ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर पीड़ितों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट अरविंद सिंह ने अर्मानिया में भेजने के नाम ढाई लाख रुपए लिए थे। उनका कहना है कि एक साल हो गया हमारे पैसे ट्रैवल एजेंट द्वारा ना वापिस किए जा रहे है और ना ही अर्मानिया भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हम अप्रैल में ट्रैवल एजेंट के पास आए थे। उस दौरान उसके भाई से ट्रैवल एजेंट ने डेढ़ लाख रुपए मांगे थे और 45 दिन का समय दिया था। लेकिन अभी तक ना विदेश भेजा गया और ना ही पैसे वापिस किए जा रहे है। पीड़ित का कहना है कि उनके पास दफ्तर में वह चक्कर काट रहे है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर वह अभी तक ब्याज भर रहे है। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक उनका पासपोर्ट भी वापिस नहीं किया जा रहा। 

    पीड़ित का कहना है कि ट्रैवल एजेंट ने उनसे 2 माह का समय लिया था, लेकिन अभी तक पैसे वापिस नहीं किए गए। पीड़ित का कहना है कि इस मामले को लेकर आज फोन पर ट्रैवल एजेंट से बात की गई तो आज फिर वह बात करके मामले को टालता रहा। इस दौरान ट्रैवल एजेंट का कहना है कि वह किसी काम के कारण फंसा हुआ है आज उनके पास वह नहीं पहुंच सकता। पीड़ित का कहना है कि कल ट्रैवल एजेंट से बात की गई तो उसने बारिश का बहाना लगाकर मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं जब आज बात की गई तो अपने सेल घटे होने का कहने लगा। पीड़ित का कहना है कि आज भी उसने आने से मना कर दिया। 

  • होशियारपुरः दिन दहाड़े दिव्यांग लड़के से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः दिन दहाड़े दिव्यांग लड़के से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में चोरी और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। चोरों और लुटेरों के बुलंद हौसलों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। जिसके कारण होशियारपुर में दिन-ब-दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कृष्णा नगर से सामने आया है। जहां 2 लुटेरे सड़क पर जा रहे एक दिव्यांग लड़के से उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना गली में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लुटेरा पहले युवक की ओर दौड़ता हुआ आता है और फिर उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करता है।

    हालांकि इस दौरान उक्त पीड़ित युवक ने लुटेरे का डटकर मुकाबला किया, लेकिन काफी दबाव डालने पर लुटेरे ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इसी बीच लुटेरे का दूसरा साथी भी भागकर उसके पास आ गया। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लुटेरे दिनदहाड़े किस तरह से अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों के बुलंद हौंसले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, होशियारपुर की सिटी पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कहा जा रहा है कि वह जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • होशियारपुरः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल

    होशियारपुरः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल

    होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गोविंद राय गोल्डी उम्र 30 वर्ष पुत्र सुरिंदर पाल निवासी कस्बा हाजीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि बीते दिन गांव सुनेरा निवासी कुलदीप पुत्र नवराज मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मुकेरियां की ओर जा रहा था, जब वह पटियाल स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे 4 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इसी बीच मोटरसाइकिल चालक नवराज खुद को बचाने के लिए गांव पटियाल की ओर मुड़ गया और उसकी मोटरसाइकिल पलट गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान हमलावरों ने गोविंद राय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ੋ੍ਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਾਰਾਗੜ੍ਹੀ ਸਰਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਮਨਾਇਆ ਇਹ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਪਿਛਲੇ 12 ਸਾਲ ਤੋਂ ਸ਼ੋ੍ਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਅੰਤਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਆਗੂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤਲਵਾੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਅੱਜ ਉਹ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਮਨਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਅਤੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਨੈਸ਼ਨਲ ਪ੍ਰੈਸ ਦੇ ਉਪਰ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਿਰ ਵੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੋਕ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 14 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਚੋਣ ਨਹੀਂ ਹੋਈ।

    ਇੰਡੀਅਨ ਸਟੇਟ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਤੇ ਆਪਣਾ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਅਸੀਂ ਕਦੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਵਾਂਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਫਿਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਅਤੇ ਫਿਰ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਅਸੀਂ ਜ਼ਰੂਰ ਲੜਾਂਗੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਦਲਾਵ ਦਾ ਨਾਅਰਾ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਈ ਸੀ ਅਤੇ ਬਦਲਾਵ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਉਦਾਹਰਣ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਜਿੱਥੇ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ। ਓਥੇ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਰੰਗ ਰੋਗਨ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਨਾਮ ਬਦਲ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਦਲਾਵ ਕਹਿਣਾ ਹੈਰਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿਚ ਮਨੀਸ਼ ਸਸੋਦੀਆ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਰੰਗ ਰੋਗਨ ਕਰਕੇ ਬਦਲਾਵ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਤੇ ਅੱਜ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਹਾੜ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੈਠਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਕੰਮਕਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੀ ਮਨੀਸ਼ ਸਸੋਦੀਆਂ ਨਾਲ ਜਾ ਕੇ ਬੇਠੋਗਾ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਸਮੇ ਕੁਝ ਕ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਚੈਨਲਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਚੈਨਲ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਖਬਰ ਨਹੀਂ ਦਿਖਾਈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਦਿਖਾਈ ਉਸ ਦਾ ਉਹ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਵੱਧ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਕੀ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਬੜਾ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਚੋਟਾਂ ਨੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖੁਦ ਹੀ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੀਆਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਹੋਵੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਅਗਰ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਹੋ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਕਿਸ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਵੋਟ ਮੰਗਣਗੀਆਂ ਝੋਟਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਡੀ ਜੰਗ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ

  • मणिपुर जैसी घटना: महिला के काटे बाल, मुंह काला कर गांव में घुमाया, देखें वीडियो 

    मणिपुर जैसी घटना: महिला के काटे बाल, मुंह काला कर गांव में घुमाया, देखें वीडियो 

    5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में भी मणिपुर जैसी अभद्रता का मामला महिला के साथ सामने आया है। सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के भोरंज के मनोह गांव में एक महिला के पहले बाल काटे गए। फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर सरेआम गांव में घुमाया गया। हालांकि यह मामला 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस घटना से जुड़ा वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और कुछ ही घंटे के भीतर 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

    महिला के साथ ऐसी अभद्रता क्यों की गई, अभी इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हो पाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही महिला की शादी हुई थी। मगर महिला कुछ दिन बाद घर से चली गई थी। जब महिला लौटी तो ससुराल वालों ने उसके साथ ऐसा किया। घटना के वक्त गांव में और भी लोग मौजूद थे, जो तमाशबीन होकर इस घटना का वीडियो बनाते रहे। इन लोगों को तीन मिनट 42 सेकेंड के वीडियों में हंसते हुए सुना जा सकता हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला के बयान भी पुलिस में ले लिए है। महिला ने ससुराल वालों के साथ साथ गांव के लोगों के भी इसमे शामिल होने की बात कही है।

    हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। सरकार के स्तर पर जो भी कार्रवाई करनी होगी वो की जाएगी। बेटी को न्याय मिलेगा। प्रशासन मौके पर है और रिपोर्ट मांगी गई है। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। जाहिर है कि यह मामला अब विधानसभा में भी गूंजेगा। विपक्ष इस मामले को आधार बनाते हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

    हिमाचल भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आलम यह है कि असमाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में महिला से हुई बदसलूकी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।