Blog

  • पंजाबः दो पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपए जुर्माना

    पंजाबः दो पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपए जुर्माना

    गुरदासपुरः जिलें के अतिरिक्त सेशन जज परमिंदर सिंह राय की अदालत ने 30 साल पुराने एक मामले का निपटारा करते हुए फर्जी मुकाबले में लिप्त दो पुलिस अधिकारियों को उम्र कैद और पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। दंडित कर्मचारियों में डेरा बाबा नानक थाने में तैनात एएसआई चन्नन सिंह और एएसआई तरलोक सिंह शामिल हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता गांव अलावलपुर कलानौर निवासी हरजीत सिंह की विधवा लखबीर कौर ने अदालत में मुकदमा दायर किया था।

    लखबीर कौर की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 364 के तहत दोष तय किए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 मार्च 1993 को दोपहर में वह अपने बेटे बलविंदर सिंह के साथ बस में गांव भोमा से लौट रही थी। उसी बस में उसका परिचित विरसा सिंह, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर और बेटा बलजिंदर सिंह उर्फ ​​लाटू भी सवार थे। तलवंडी रामा के बस स्टॉप पर बस रुकी तो अचानक डेरा बाबा नानक थाने के एसएचओ बलदेव सिंह, कांस्टेबल चन्नन सिंह, कांस्टेबल निर्मल सिंह समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मी बस में घुस गए। उन्होंने उसके बेटे बलविंदर सिंह और उसके साथ यात्रा कर रहे युवक बलजिंदर सिंह उर्फ ​​लाटू को जबरन बस से उतार दिया।

    पुलिस से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ये युवक आतंकी हैं। पुलिस उन्हें डेरा बाबा नानक थाने ले गई। परिजन और गांव वाले डेरा बाबा नानक थाने गए और युवक को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की मांग की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उस वक्त पुलिस ने बलविंदर सिंह नाम के एक अन्य युवक को भी थाने में रखा था। 23 मार्च 1993 को पुलिस उन्हें जबरदस्ती एक वाहन में बिठाकर कठ्याली गांव ले गई। युवक चिल्ला रहे थे कि उन्हें मार दिया जाएगा। कुछ देर बाद जब पुलिस की गाड़ी कठियाली गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इस प्रकार युवक को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया।

    शिकायतकर्ता लखबीर कौर ने कहा कि उनके बेटे का शव भी नहीं दिया गया। पुलिस ने खुद ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। इस अहम मामले की सुनवाई करीब तीस साल तक चली। इस दौरान तीन अन्य आरोपी एसएचओ बलदेव सिंह, एएसआई ज्ञान सिंह और हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह की मौत हो गई थी। इस तरह कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों एएसआई चानन सिंह और तरलोक सिंह को उम्रकैद और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह जुर्माना राशि पीड़ित परिवार को सौंपी जाएगी।

  • सरकार का बड़ा फैसलाः दिवाली पर बैन रहेंगे पटाखे, ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर 1 जनवरी 2023 तक लगी रोक

    सरकार का बड़ा फैसलाः दिवाली पर बैन रहेंगे पटाखे, ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर 1 जनवरी 2023 तक लगी रोक

    नई दिल्लीः राजधानी में इस बार भी दिवाली बिना पटाखों वाली रहेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू है। एक ट्वीट में राय ने कहा- दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

    गोपाल राय ने दी ये जानकारी

    उन्होंने कहा- इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान पर बैठक की थी। इस बाबत गोपाल राय ने कहा था कि विंटर एक्शन प्लान को लेकर सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई। सरकार द्वारा तैयार की गई 15 फोकस बिंदु पर लगभग 30 विभागों को विस्तृत प्लान तैयार करने का टास्क दिया गया। उन्होंने कहा था कि पर्यावरण विभाग को 15 सितंबर तक सभी विभागों से रिपोर्ट लेकर विस्तृत विंटर एक्शन प्लान बनाकर सौपने के निर्देश दिए गए।

    बनाया गया ये प्लान

    पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की समस्या को लेकर विकास एवं राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसके अलावा धूल प्रदूषण के लिए पीडब्ल्यूडी , एमसीडी, डीसीबी, एनडीएमसी, डीडीए, सीपीडब्ल्यूडी, आई एंड एफसी , डीएसआईआईडीसी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो और राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया।

    वाहनों से होने वाले प्रदूषण के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग , डीआईएमटीएस, डीटीसी, दिल्ली मेट्रो और जीएडी को नियुक्त किया गया। वहीं खुले में कूड़ा जलाने को लेकर नोडल एजेंसी के तौर पर एमसीडी , एनडीएमसी, डीसीबी, विकास विभाग, आई एन्ड एफसी, दिल्ली फायर सर्विस, डीडीए एवं राजस्व विभाग को नियुक्त किया गया।

  • पंजाबः सरकार ने इन शहरों में ADC का पद किया समाप्त, जानें कहां जारी रहेगी यह पोस्ट 

    पंजाबः सरकार ने इन शहरों में ADC का पद किया समाप्त, जानें कहां जारी रहेगी यह पोस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने शहरी क्षेत्रों से अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) के पद को समाप्त करने के लिए अधिसूचना जारी की है। पिछली कांग्रेस सरकार के राज्य में अतिरिक्त उपायुक्त शहरी विकास का पद बनाया गया था और पूरे राज्य में अतिरिक्त उपायुक्तों की नियुक्ति की गई थी लेकिन 2 दिन पहले पंजाब कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

    जिसमें निर्णय लिया गया कि इस पद की आवश्यकता नहीं है और यह पद पंजाब के खजाने पर एक अतिरिक्त बोझ है। स्थानीय शासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी से अतिरिक्त उपायुक्त, शहरी विकास का पद समाप्त कर दिया गया है। यह पद केवल अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और मोहाली में रहेगा और अन्य शहरों में यह पद समाप्त कर दिया गया है।

  • पंजाबः मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला गिरफ्तार लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

    पंजाबः मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला गिरफ्तार लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के एक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने ई-मेल के जरिए मूसेवाला के पिता को धमकाया था। सूत्रों के मुताबिक यह आरोपी लॉरेंस गैंग का ही गुर्गा है। पंजाब पुलिस उसे हिरासत में लेकर तड़के मानसा पहुंच गई है।

    अब उससे पूछताछ की जा रही है। बलकौर सिंह को मूसेवाला की ऑफिशियल ई-मेल पर धमकाया गया था। खुद को एजे शूटर बताने वाले ने कहा था कि मूसेवाला के पिता का हाल उनके बेटे से भयानक होगा। वह बार-बार लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी पर सवाल न उठाएं। मूसेवाला के पिता ने यह ई-मेल मानसा पुलिस को दी। जिसके बाद गूगल से इसकी डिटेल्स मंगवाकर IP एड्रेस के जरिए पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया।

  • जालंधरः एक्शन में डीसी जसप्रीत, सोढल मेले में झूला लगाने वालों के लिए जारी किए ये आदेश

    जालंधरः एक्शन में डीसी जसप्रीत, सोढल मेले में झूला लगाने वालों के लिए जारी किए ये आदेश

    जालंधर/वरुणः महानगर में सोढल मेले में झूला लगाने वालों के लिए डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक बिना अनुमति के झूला लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कुछ दिन पहले मोहाली में झूला टूटने की घटना को लेकर जालंधर डीसी ने ये आदेश जारी किए है।

    जारी किए गए पत्र के मुताबिक उपायुक्त ने इसके लिए इंडस्ट्री विभाग तथा पीडब्ल्यूडी से मंजूरी लेने के बाद जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बने 22 नंबर कमरे में फाइनल मंजूरी लेने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक केवल सोढल मेला ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के धार्मिक, सामाजिक या फिर सभ्यचारक मेले के दौरान लगाए जाने वाले झूलों पर इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    डीसी ने कहा कि सोढल मेला या अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कई कंपनियां झूले लगाती हैं लेकिन इनके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं किए जाते हैं। प्रशासन से अनुमति नहीं ली जाती है। न ही सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाता है जिस कारण कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती हैं। अब ऐसा नहीं होगा। सोढल मेला में झूला लगाने वाली कंपनी को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बता दें कि सोढल मेला 9 सितंबर को औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है।

  • श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का एशिया कप का सफर लगभग खत्म

    श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का एशिया कप का सफर लगभग खत्म

    नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन के एशिया कप का सफल लगभग खत्म हो चुका है। इस मैच में एकबार फिर टीम इंडिया की गेंदबाजी की पोल खुली और श्रीलंका के सामने वह 173 रन के फाइटिंग स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई। श्रीलंका ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद कर दिए।

    टीम इंडिया के लगातार दूसरी हार के बाद फैंस सहित कई पूर्व दिग्गज टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तो इस हार के बाद मैनेजमेंट के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। एक ट्वीट के माध्यम से हरभजन ने टीम मैनेजमेंट से सवाल किया कि आखिर 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक कहां हैं? टीम का स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर क्यों नहीं खेल रहा है। क्या ये खिलाड़ी टीम में जगह डिजर्व नहीं करते? दिनेश कार्तिक को लगातार क्यों नहीं मौके मिल रहे हैं?

    हरभजन ने इन तमाम सवालों के बाद आखिर में लिखा है कि यह निराशाजनक है। हरभजन यही नहीं रुके और दिनेश कार्तिक को टीम में नहीं शामिल करने पर निराशा जताई।

    टीवी टुडे नेटवर्क से बात करते हुए हरभजन ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि शानदार फॉर्म में चल रहे कार्तिक के स्थान पर दीपक हुड्डा को कैसे मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हुड्डा भी अच्छे बल्लेबाज हैं उनका भी वक्त आएगा लेकिन फिलहाल कार्तिक को बाहर रखना मेरी समझ से परे है।

    हरभजन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि एक साथ मीडिल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर नहीं चलता है। जब टॉप ऑर्डर चलता है तो मीडिल ऑर्डर नहीं और जब मीडिल ऑर्डर चलता है तो टॉप ऑर्डर नहीं। उन्होंने कहा कि ईशान किशन और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। धवन आइपीएल में लगातार रन बनाते हैं और कंसिसटेंट रहे हैं।

  • राशिफल (वीरवार 07 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 07 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

    वृष: आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी। जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

    कर्क: नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

    सिंह: धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।

    कन्या: संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

    तुला: किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

    वृश्चिक: युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।

    धनु: विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    मकर: सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

    कुंभ: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें। आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    मीन: मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।

  • लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला एक गिरफ्तार

    लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला एक गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण। थाना गोराया की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमकोर लाल पुत्र दौलत राम वासी गांव फासला नूर महल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उक्त आरोपी ने अकाल एकेडमी के नजदीक सैर कर रही सोमा रानी से अपने साथी के साथ मिलकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए सोने की बालियां झपटी थी। जिसकी शिकायत गोराया पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को टेक्निकल ढंग से सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर पहचान निकाला। पुलिस ने आरोपी को वारदात में इस्तेमाल की गई एयर गन सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में संलिप्त अपने दूसरे साथी सुशील कुमार वासी फासला की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में जब आरोपी सुशील के घर रेड की तो आरोपी सुशील के भाई रवि ने उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने रवि पर भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी सुशील की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपियों के ऊपर पहले भी चोरी, असला एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

  • बैंक लूटने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर, देखें विडियो

    बैंक लूटने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर, देखें विडियो

    झारखंड। धनबाद में मुथुट फाइनेंस बैंक में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 2 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। 2 मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी में शहर में नाकेबंदी कर दी है।

    मामला बैंक मोड़ थाना इलाके की मुथुट फाइनेंस बैंक का है। जहां सुबह करीब 10 बजे 5 बदमाश डकैती करने के लिए बैंक के अंदर घुसे। वे बंदूक की नोंक पर बैंक में लूटपाट करने लगे। बैंक कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। वहां पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके 2 साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में है। शहर में अलर्ट जारी किया गया है। नाकेबंदी कर दोनों को ढूंढा जा रहा है।

    एसएसपी संजीव कुमार के मुताबिक बदमाश पिछले 10 दिन से इलाके में रैकी कर रहे थे। सभी अलग-अलग जगहों पर यह लोग रह रहे थे। धनसार में भी एक कमरा लिया हुआ था। शहर के दूसरे थाना क्षेत्रों में भी किराए से कमरा लिए हुए थे।

    एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों के पास से अलग-अलग आईडी बरामद हुई है। एक के पास से बरामद आईडी में नाम निर्मल सिंह पवार और पता इंदौर लिखा है। दूसरे के पास से मिले आधार कार्ड पर नाम गुंजन कुमार और पता- रांची लालगंज के नाम से बना हुआ है। पूछताछ में गुंजन सिंह ने अपना नाम राघव बताया है और पता लखीसराय बताया है। दूसरा अपराधी निर्मल सिंह पवार अपना नाम आसिफ बता रहा है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है। जो मारा गया है उसके बारे में इन्होंने बताया है रॉबर्ट उर्फ रैबिट, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी इन्हें भी नहीं है।

  • पंजाबः झूला गिरने के मामले में 3 गिरफ्तार, हादसे में 10 लोग हुए थे घायल

    पंजाबः झूला गिरने के मामले में 3 गिरफ्तार, हादसे में 10 लोग हुए थे घायल

    मोहाली : मेले के दौरान हुए झूले के हादसे में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हादसे से एक दिन पहले ही लापरवाही का मामला दर्ज किया था। बता दें कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए है। बता दें कि रविवार को मोहाली फेस 8 दशहरा ग्राउंड में लगे मेले में करीब 50 फीट की ऊंचाई वाला झूला अचानक से गिरा।

    जिसमें करीब 50 लोग झूले पर बैठे थे। झूले में बैठे सभी लोगों को चोट आई है। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 7 महिलाओं को काफी गंभीर रूप से चोट आई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ड्राप टावर झूला जब वापस नीचे आ रहा था तो झूले का हुक तार से निकल गया, जिसके बाद झूला 6 सेकेंड में तेजी से आकर नीचे गिर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना खतरनाक था। मौके पर मौजूदा लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया।