Blog

  • 9 रिटायर्ड अफसरों समेत 11 के खिलाफ FIR के आदेश जारी

    9 रिटायर्ड अफसरों समेत 11 के खिलाफ FIR के आदेश जारी

    नई दिल्लीः उपराज्यपाल और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के चेयरमैनविनय कुमार सक्सेनालगातार अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में डीडीए के 11 अधिकारियों के खिलाफ एक 9 साल पुराने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उपराज्यपाल कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, डीडीए के 11 में से 9 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन भी रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई साल 2013 के एक वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में उपराज्यपाल ने की है।

    9 डीडीए के अधिकारियों की रोकी पेंशन

    एलजी ने आदेश दिया है कि इन 9 डीडीए के अधिकारियों की पेंशन पूरी तरह से रोक दी जाए, इनमें तत्कालीन चीफ इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के अलावा फाइनेंस और एकाउंट्स डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा दो अधिकारी उस समय के डीडीए के मेंबर फाइनेंस और मेंबर इंजीनियरिंग थे, जिन पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि दिल्ली एलजी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बीती 6 अगस्त को उपराज्यपाल ने नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। जिसके तहत पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपीकृष्ण और पूर्व डिप्टी कमिश्नर आनंद तिवारी समेत 11 अफसरों को सस्पेंड कर दिया था।

    सरकारी खजाने को 142 करोड़ रुपए का नुकसान

    यह मामला साल 2013 का है। आरोप है कि किंग्सवे कैंप में कोरोनेशन पार्क का अपग्रेडेशन और ब्यूटीफिकेशन होना था। इस प्रोजेक्ट की कीमत शुरुआत में 14.24 करोड़ रुपए थी, जोकि बाद में बढ़कर 28.36 करोड़ रुपए हो गई और आगे चलकर इसी के तहत 114.83 करोड़ रुपए के काम नरेला और धीरपुर जैसी दूसरी जगहों पर बिना किसी आवश्यक मंजूरी के करवा दिए गए। आरोप है कि सरकारी खजाने को करीब 142 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा, अनियमितता के बारे में कैग ने 2016 में अपनी रिपोर्ट में सवाल उठाए और कहा कि प्रोजेक्ट के लिए मूल कीमत से करीब 9 गुना ज्यादा का भुगतान किया गया।

  • दो समुदायों के बीच झड़प में चले लाठी और पत्थर, 2 की मौत और 6 घायल, धारा 144 लागू, देखें वीडियो

    दो समुदायों के बीच झड़प में चले लाठी और पत्थर, 2 की मौत और 6 घायल, धारा 144 लागू, देखें वीडियो

    कर्नाटकः कोप्पल जिले के हुलिहैदर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। स्थानीय पुलिस के द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 

    दो समुदायों के युवक और युवती में प्रेम प्रसंग का मामला

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग समुदायों के युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुहर्रम के एक कार्यक्रम के दौरान प्रेमी प्रेमिका से मिलने गया था, तो इसके बाद बात बिगड़ गई। इस बात को लेकर हुए एतराज में इलाके के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। फिर देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

    दोनों ओर चले लाठी और पत्थर

    इस दौरान दोनों ओर से लाठी और पत्थर भी हो गया। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोग क्रमश: 22 वर्षीय पाशा वाली और 60 वर्षीय येनाकापा तलावद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

    गांव में तनाव के कारण धारा 144 लागू 

    एहतियात के तौर पर गांव में तनाव के कारण धारा 144 लागू कर दी गई है। अब गांव में तहत एक साथ एक ही जगह पर चार लोग नहीं जमा हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने इस घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है और मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत, कत्ल की हैरानजनक वजह आई सामने 

    पंजाबः दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत, कत्ल की हैरानजनक वजह आई सामने 

    अबोहरः थाना बहाववाला के अंर्तगत आते गांव झोरड़ खेड़ा में बुधवार रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को रात करीब 1 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से जायजा लिया। 

    एसएसपी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव झोरड़ खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव के ही पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी कारण बलदेव पुरुषोत्तम से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बलदेव पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुसा और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान पुरुषोत्तम सिंह की पत्नी सुखदीप कौर की नींद खुल गई। उसने बलदेव सिंह को पहचान लिया। इसके बाद बलदेव सिंह ने उसी हथियार से सुखदीप कौर पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

    एसएसपी ने बताया कि घटना का पता चलते ही डीएसपी व थाना बहाववाला के प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे मामले की जांच करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इधर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा,  देखें वीडियो

    कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, देखें वीडियो

    जालना: महाराष्ट्र में एक कारोबारी के यहां आयकर विभाग की ओर की गई छापेमारी में भारी कैश और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। स्टील, कपड़ा और रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े इस बिजनेसमैन के यहां हुई छापेमारी में आयकर विभाग को 56 करोड़ रुपये कैश मिले हैं।

    एक से 8 अगस्त तक चली इस कार्रवाई में कारोबारी से जुड़े 100 करोड़ के बेनामी संपत्ति का भी पर्दाफाश हुआ है। साथ ही 32 किलो सोना, पर्ल और हीरे सहित संपत्ति के कागजात मिले हैं। आयकर विभाग को जब्त कैश की गिनती में 13 घंटे लग गए।

    आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने की कार्रवाई

    छापेमारी की इस कार्रवाई को आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने अंजाम दिया। इसमें राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। आईटी के कर्मचारी पांच टीमों में बंटे हुए थे और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। कैश को सुबह 11 बजे से रात एक बजे तक जालना के स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में ले जाकर गिना गया। सामने आई जानकारी के अनुसार कारोबारी के घर से कुछ नही मिला लेकिन उसके फार्महाउस से नकदी, सोना और अन्य कागजात बरामद हुए।

    वाहनों पर चिपकाए गए ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ के स्टिकर 

    आयकर अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान काफी सावधानी बरती। कारोबारी और उनसे जुड़े लोगों को इस छापेमारी की तैयारी की भनक नहीं लगे, इसके लिए आयकर की टीमें बेहद सतर्क रहीं। नासिक, पुणे, ठाणे और मुंबई के अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों पर दूल्हे और दुल्हन के नाम के स्टिकर लगाए। इसके जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई कि यह गाड़ियां किसी बारात का हिस्सा हैं और शादी में जा रही हैं। वाहनों पर अलग-अलग ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ के स्टिकर लगाए गए थे जो अधिकारियों के लिए एक कोड वर्ड था। 

  • पंजाबः नाकाबंदी पर नशा तस्करों रोका तो हमलावारों ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार

    पंजाबः नाकाबंदी पर नशा तस्करों रोका तो हमलावारों ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार

    बटालाः थाना घुमान के अधीन आते गांव बोलेवाल में नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस पार्टी ने एक कार में सवार दो तस्करों को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने अपनी कार एक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में था। इस संबंध में घुमान पुलिस ने हत्या का प्रयास करने और एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार में से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई हैं। कार चालक दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    थाना घुमान के एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बोलेवाल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया। जब कार नहीं रुकी तो पुलिसकर्मी जगरूप सिंह ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्करों ने जगरूप सिंह को टक्कर मार दी। जगरूप सिंह कार के बोनट पर चढ़ गया। तस्कर कार को भगा कर ले गए लेकिन पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया। दोनों तस्कर प्लास्टिक का एक लिफाफा और अपनी कार छोड़कर फरार होने में सफल हो गए। प्लास्टिक के लिफाफे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। 

    घुमान पुलिस ने मनप्रीत निवासी घुमान और हरपाल सिंह उर्फ भाला निवासी भट्टीवाल घुमान के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने आगे बताया कि पुलिस उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । जल्दी ही फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः CIA स्टाफ ने कुख्यात गैंग के 5 गुर्गों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः CIA स्टाफ ने कुख्यात गैंग के 5 गुर्गों को किया गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने संपत नेहरा गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। खरड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ये गिरफ्तारी की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से काफी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ वारदात के समय इस्तेमाल किया गया स्कूटर और कपडे भी मिले हैं। मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किये गए सभी हथियार गैर लाइसेंसी हैं।  

    उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को खरड़-मोरिंडा हाईवे पर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्विनी  पर और भी कई मामले दर्ज हैं। आपको बता दें की उस पर जीरकपुर के मशहूर होटल के मालिकों से रंगदारी मांगने के आरोप भी है। मोहाली जिले की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।

  • बस स्टैंड के पास ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 10 दुकानें, देखें वीडियो  

    बस स्टैंड के पास ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 10 दुकानें, देखें वीडियो  

    हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मलबे की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत हो गई है। जगह जगह मलबा गिरने से 150 से ज्यादा सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के कारण अब तक करोड़ों रुपए की नुकसान हो चुकी है। उपमंडल आनी में बादल फटने का मामला सामने आया है। आनी में बादल फटने के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। तो वहीं 5 गाड़ियां और दो मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई हैं। इसके अलावा मिल्क प्लांट को भी खासा नुकसान हुआ है।

    स्कूलों की कर दी गई छुट्टी

    मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन के द्वारा छुट्टी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे के करीब आनी के देउठी में बाढ़ आने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गई। सुबह आई इस आपदा से लोग सहम गए हैं।

    भारी बारिश के कारण दुकानें पानी में बह गईं

    आनी के पुराने बस स्टैंड में बने रेहड़ी की दुकानें खड्डे में बह गई हैं। रात करीब 12 बजे से आनी क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते आनी की खड्डों का जल स्तर बढ़ने से खड्ड उफान पर हैं। बस स्टैंड आनी में बने बरसों पुराने रेहड़ी फड़ी की करीब दस दुकानें ताश की पत्तों की तरह खड्डे में ढह गई। इस बाढ़ में तीन गाड़ियां और एक बाइक पानी की चपेट में बहने की सूचना है।

  • पंजाबः राखी के दिन दो बहनों के इकलौते भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना

    पंजाबः राखी के दिन दो बहनों के इकलौते भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना

    लुधियानाः जिलें में एक तरफ जहां राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ मुल्लांपुर दाखा से दुखद खबर सामने आई है। जहां त्योहार के दिन 2 बहनों के इकलौते भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की मां के बयान और घटना स्थल से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल की पहचान मिलने के बाद दाखा पुलिस ने एक प्रवासी युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


    मृतक की पहचान गांव रकबा जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक की मां स्वर्ण कौर पत्नी गांव रकबा निवासी स्वर्गीय दलीप सिंह ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है और उसकी दो बेटियां और एक बेटा था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा जतिंदर सिंह सबसे छोटा था और खेती करता था।

  • शांतिपूर्ण हुए पंचायत उप चुनाव, 539 वोट पाकर विजेंद्र बने करमाली के उप प्रधान

    शांतिपूर्ण हुए पंचायत उप चुनाव, 539 वोट पाकर विजेंद्र बने करमाली के उप प्रधान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पंचायत उपचुनावों में ग्राम पंचायत करमाली के उप प्रधान पद पर विजेंद्र सिंह विजयी रहे हैं। उन्हें 539 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बलबीर सिंह को 277 वोट मिले। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला में पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत डीहर में 63 वोट लेकर प्रेम सिंह, बड़ूही में 67 मत पाकर खेम चंद, मलांगड़ में 124 वोट लेकर रमेश चंद, चताड़ा में 137 वोट लेकर कपूर चंद, पंजावर में 139 वोट लेकर शिव कुमार तथा बालीवाल में 100 वोट हासिल कर तरलोचन सिंह विजयी रहे हैं।

  • 10 दिन चले राखी उत्सव मेले में समूहों ने किया 3.20 लाख रुपए का कारोबार

    10 दिन चले राखी उत्सव मेले में समूहों ने किया 3.20 लाख रुपए का कारोबार

    जिला प्रशासन के राखी उत्सव मेले को लेकर खरीददारों में दिखा जबरदस्त उत्साह

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन एवं जिला ग्रामीण विकास अधिकरण के माध्यम से ऊना के एमसी पार्क में आयोजित किए गए 10 दिवसीय राखी उत्सव मेले पर खरीददारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री का मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किए गए मेले में कुल 3.20 लाख रुपए की सेल हुई। मेले के अंतिम दिन 32,500 रुपए के सोमभद्रा उत्पाद बिके, जबकि बांस के उत्पादों ने 2200 रुपए का कारोबार किया तथा फूड वैन ने 5 हजार रुपए की बिक्री की। 

    इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा उत्पादों ने 2.58 लाख रुपए का कारोबार किया, जबकि 16,410 रुपए के बांस के उत्पाद बिके। वहीं पहली बार लगाई गई फूड वैन ने भी दस दिन में 45,460 रुपए की बिक्री की। उन्होंने कहा कि यह मेला कामयाब रहा है और लोगों ने इस मेले में जमकर खरीददारी की है। राघव शर्मा ने कहा कि राखी के त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार यह मेला आयोजित किया था और ऐसे प्रयास आगे भी किए जाएंगे। इन मेलों का लगाने का उद्देश्य जिला में काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान प्रदान करना है।

    राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को नई पहचान दिलाने व उनकी पैकेजिंग में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा ब्रांड के नाम से प्रचारित किया है। उन्होंने कहा कि सोमभद्रा ब्रांड की पहचान बढ़ने के बाद से जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इससे जुड़ने वाली महिलाओं की तादाद भी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में जहां जिला ऊना में 410 समूहों का गठन किया गया था, वहीं वर्ष 2021-22 में इनकी संख्या बढ़कर 496 हो गई। साथ ही समूहों को ऋण के रूप में दी जाने वाली धनराशि भी बढ़ी है। 31 मार्च 2021 तक जिला ऊना के 181 स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से क्रेडिट के रूप में 5.15 करोड़ दिए गए, वहीं इस वर्ष 31 मार्च 2022 तक जिला के 242 समूहों को 7.33 करोड़ प्रदान किए गए हैं।