Blog

  • Punjab: भोला हवेलियां के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab: भोला हवेलियां के 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

     अमृतसर : ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अमेरिका स्थित तस्कर सरवन सिंह उर्फ ​​भोला हवेलियां द्वारा संचालित मादक पदार्थ और संगठित अपराध गठजोड़ को तोड़ने में सफलता हासिल की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजनाला से भोला हवेलियां के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

     आरोपियों की पहचान करणजीत सिंह निवासी तरनतारन, आकाश सेठ उर्फ रघु निवासी अमृतसर के राजा सांसी और सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल – पांच 30 बोर स्टार पिस्टल और एक 9 mm ग्लॉक के साथ-साथ छह जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन, 200 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी बरामद की है।विदेश से नेटवर्क चला रहे भोला हवेलियन पर 2 लाख रुपए का इनाम है। 

    पंजाब के ड्रग तस्कर रंजीत उर्फ चीता का भाई है और चर्चित 532 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित भी है। जिसमें चीता को मई 2020 को गिरफ्तार किया गया था। रंजीत चीता जुलाई 2019 में ICP अटारी में कस्टम विभाग द्वारा जब्त किए गए 532 पैकेट हेरोइन की तस्करी के पीछे मास्टरमाइंड था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) खुद कर रही है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी। भोला हवेलियां के साथी हथियार की खेप की डिलीवरी करने जा रहे थे। सीआईए स्टाफ की पुलिस टीमों ने अजनाला के अधिकार क्षेत्र में एक विशेष पुलिस चेकिंग की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    डीजीपी यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आकाश उर्फ रघु के खुलासे पर पुलिस टीमों ने उसके द्वारा बताए गए स्थान से 200 ग्राम हेरोइन, छह जिंदा कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद की है। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी व्यक्ति सीधे USA स्थित तस्कर भोला हवेलियां के संपर्क में था। वहां बैठ भोला हवेलियां हथियारों और हेरोइन का नेटवर्क चला रहा है। 

    इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच चल रही है। SSP अमृतसर रूरल सतिंदर सिंह ने बताया कि आकाश उर्फ रघु के चचेरे भाई अजनाला के संजम उर्फ माथी – जो वर्तमान में अमृतसर जेल में बंद है, ने उसे भोला हवेलियां से मिलवाया था। आगे की जांच के लिए संजम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है।जल्द ही इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। फिलहाल इस मामले में अजनाला थाने में FIR 122 आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 21 और 29 भी जोड़ी गई हैं।

  • Punjab : खंभे से टकराया स्कूटर सवार, मौ’त

    Punjab : खंभे से टकराया स्कूटर सवार, मौ’त

     मोगा : जिले के बिलासपुर गांव के रहने वाले एक 38 वर्षीय नौजवान की एक्सीडेंट के दौरान हुई मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दुकान बंद करने से जा रहा था, कि रास्ते में खंभे से स्कूटर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

     घायल युवक को इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कुलविंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह ने बताया के वह निहाल सिंह वाला में मैकेनिक का काम करता था। शाम को वह दुकान बंद करने के लिए जा रहा था।

     तभी रास्ते में उसका स्कूटर खंभे से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि हम नजदीकी अस्पताल में ले गए हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के एक अस्पताल ले गए। 

    जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कुलविंदर के 2 छोटे-छोटे बच्चे है और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

  • Punjab : नशे में धुत कार ड्राइवर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : नशे में धुत कार ड्राइवर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : शहर के मेन बजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब तेज रफ्तार कार ने कई बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक ने शराब पी हुई थी और वह कार लेकर भागना चाहता था। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    हादसे में घायल दंपती को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल पति पत्नी लुधियाना जिले के रहने वाले है। बाइक सवारों ने बताया कि वह बाजार में आराम से जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा कर गिरे और उनको गंभीर चोट लगी। वही कार चालक कार भगाने लगा तो उसने और तीन चार बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

  • आज का राशिफल, 23 जून 2024

    आज का राशिफल, 23 जून 2024

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। किसी जमीन-जायदाद पर चल रहे मुकदमें का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी। आपको काफी रिलेक्स फील होगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उनके उम्मीद को कायम रखेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्ते में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिलेगा, जिससे उनकी छवि अच्छी बनेगी। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

    कर्क राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। स्पोर्ट से जुडी महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है। आमदनी में इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे। किसी मित्र के समस्या का समाधान निकालने के लिए उनकी मदद करेंगे, दोस्ती और मजबूत होगी। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई प्लान बनायेंगे।

    सिंह राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज मैथ्स के किसी टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे। आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिए कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

    कन्या राशि:आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को विस्तृत करने का प्लान बनायेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग कीमदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही होगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर आज आप कोई पार्टी करेंगे।किसी बात को लेकर भाई – बहन में चली आ रही अनबन आज समाप्त होगी। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नया घर या वाहन लेने का मन बनाएंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्ते में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। आज बिजनेस में किये गये प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे पार पाने में सफल भी होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारी से अच्छा तालमेल बनाये रखने का प्रयास सफल होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा

    कुंभ राशि:आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, जिससे जरुरत का सामान खरीदेंगे। साथ ही आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चे दादा-दादी के साथ घूमने जाएंगे। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी।

    मीन राशि:आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आपका समय घर के साफ-सफाई में बीतेगा। बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें, समय-समय पर दवाईयां दें। संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आज किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात होगी, आप उनकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा

     

  • वेस्ट उप चुनाव को लेकर CM Mann जालंधर में लगाएंगे स्थायी कैंप

    वेस्ट उप चुनाव को लेकर CM Mann जालंधर में लगाएंगे स्थायी कैंप

    होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि भगत कबीर की 626 वीं जयंती के अवसर पर होशियारपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भगत कबीर जी ने स्वयं अपने गांव में गरीबी लाकर समाज से ऊंच-नीच, जात-पात की खाई को मिटाने का काम किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान अभियान का नेतृत्व करेंगे और पार्टी उम्मीदवार के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास-समर्थक नीतियों के बारे में बताकर पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहल की हैं, जिसके कारण लोग उपचुनाव में पार्टी को वोट देंगे।  वह उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जोरदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

    इसके साथ ही वह आने वाले दिनों में जालंधर में कैंप लगाएंगे ताकि पार्टी इस सीट को ऐतिहासिक अंतर से जीत सके. वह जालंधर शहर में किराए के मकान से पार्टी की चुनाव प्रचार रणनीति बनाएंगे और सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन इस घर में रहेंगे।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चुनाव के बाद भी यह घर दोआबा और माझा क्षेत्र के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के रूप में काम करेगा।  इन दोनों क्षेत्रों के निवासी अपने नियमित कार्य करवाने के लिए इस कैंप कार्यालय में आ सकते हैं। लोगों की शिकायतों के प्रभावी और तत्काल समाधान के लिए वह व्यक्तिगत रूप से इस कैंप हाउस में लोगों के साथ मौजूद रहेंगे।

    ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ लंबित कार्यों के बारे में फीडबैक लेने के लिए रखेंगे नजर

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ आम लोगों से उनके आवेदनों और जिलों में लंबित कार्यों के बारे में फीडबैक लेने के साथ-साथ समग्र गतिविधि पर लगातार नजर रखेंगे। जिससे आम जनता के दैनिक कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित होगा और अधिकारी नियमित रूप से इस डैशबोर्ड की निगरानी करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को अपने सामान्य प्रशासनिक कार्य करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, अकाली नेता सहित मां-बेटी की मौ’त

    बरनाला: शहर की कुलवीर मान राम राज्य कॉलोनी में कोठी नंबर 353 से गोलिया चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देर शाम अकाली नेता ने मां और बेटी की गोली मारकर हत्या के साथ पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी। जिसके बाद अकाली नेता ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान कुलवीर मान, उसकी मां बलवंत कौर और बेटी निमरत कौर के रूप में हुई है। 

    घटना की सूचना मिलते ही SSP संदीप मलिक और CIA इंचार्ज बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से रिवाल्वर भी बरामद किया है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया हैं।  निमरत कौर कुछ समय पहले ही कनाडा से भारत आई थी।  आसपास के रहने वाले लोगों ने गोलीयां  चलने की आवाज सुनी। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    SSP संदीप मलिक ने कहा कि रिवाल्वर  लाइसेंसी था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहिओ चल पाया है। पुलिस जल्द ही इस मिस्ट्री को सुलझा ले गी।

  • पेपर लीक मामले में NTA के DG सुबोध कुमार को हटाया गया, ये IAS होंगे नए DG

    पेपर लीक मामले में NTA के DG सुबोध कुमार को हटाया गया, ये IAS होंगे नए DG

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। इसी के साथ उन्हें अनिवार्य वेट करने के लिए कहा गया है। बताया गया है कि हालिया परीक्षाओं में अनियमितताओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। उनकी जगह आईएएस प्रदीप सिंह खरोला एनटीए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

    1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स देने को लेकर छिड़ा था विवाद
    NEET परीक्षाओं के आयोजन में कथित कदाचार और यूजीसी नेट पेपर लीक को लेकर देश में बड़े पैमाने पर विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल, नीट परीक्षा में तकरीबन 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसका पता चलने के बाद इसमें धांधली तक के आरोप लगे और परीक्षा रद्द करने की मांग होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

    एनटीए कराती है ये परीक्षाएं  
    एनटीए देश के प्रमुख परीक्षाओं में जेईई मेन और एडवांस (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं), नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – मेडिकल), सीयूईटी (केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा), यूजीसी नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) शामिल हैं। इसके अलावा, यह संस्था विभिन्न राज्य पात्रता परीक्षाओं (NET SET), जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIIMS PG) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू) परीक्षाएं  कराती है।

  • Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले के  गांव भगता में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की है। इस घटना मे सरपंच को कई गोलियां लगी है। जिसे सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। घायल कुलविन्द्र सिंह किंगरा की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि गांव के जसवंत सिंह व बेअंत सिंह पर गोलिया चलने का आरोप लगाया है। 

    घायल कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह कल्याण सुक्खा से भगता अपनी कार पर जा रहा था। इस दौरान हमलावरों ने उसे रोककर तेजधार हथियारों से हमला कर फायरिंग की ओर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक रंजिश के कारण सरपंच के बेटे रुपिन्द्र सिंह पर गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उक्त लड़की की शादी जसवंत सिंह से हो गई थी और समझौते के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जिसे देने से उसने मना कर दिया। जिसके बाद घायल के बेटे को जेल हो गई थी।

  • High Court के फैसले से पहले CM Kejriwal का वजन खिसका

    High Court के फैसले से पहले CM Kejriwal का वजन खिसका

    नई दिल्ली। आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल का अब तक 8 किलो वजन कम हो गया है। इससे पहले भी केजरीवाल के सेहत को लेकर आप नेताओं सरकार पर कई आरोप लगाये थे। जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गये थे और लोक सभा चुनावों में प्रचार भी किया था। इसी बीच विरोधी पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल के सेहत को लेकर तंज कसा था।  

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। वहीं, अब तिहाड़ जेल को ऑर्डर मिलने के बाद उम्मीद की जा जाने लगी थी। केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं। जिसके बाद ईडी की याचिका पर आदेश सुनाने तक अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली ईडी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। अब ED की याचिका पर 25 जून को HC का आदेश आ सकता है।

    गौरतलब, अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 1 अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान जमानत दे दी थी। जिसमें 21 दिन की जमानत दी गई थी। 

  • Golden Temple में योगा करने वाली Archana Makwana ने online  होकर मांगी माफी

    Golden Temple में योगा करने वाली Archana Makwana ने online होकर मांगी माफी

    Golden Temple : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योग करने वाला लड़की अर्चना मकवाना ने एक वीडियो जारी कर किया। इस वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर मांगी माफी। इस वीडियो में कहा है कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मुझे सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर के शिष्टाचार के बारे में नहीं पता था। इस वजह से मुझे माफ कर दिय़ा जाए।