Blog

  • अस्पताल के शौचालय से युवक का श+व बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के शौचालय में मंगलवार रात को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने एक युवक को शौचालय में पड़ा देखा। उसने तुरंत इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक को शौचालय से निकलकर वार्ड में लाया गया। जांच से पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। शव के पास से एक सिरिंज और फॉयल पेपर भी मिला है। नशे से मौत की आशंका फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी सेक्टर-6 पुलिस को दी गई है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के शौचालय में सिक्योरिटी गार्ड ने एक युवक को औंधे मुंह गिरा देखा। अन्य लोगों की मदद से उसकी स्ट्रेचर पर लेटाकर जांच कराई गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

    बता दें कि नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से कई लोगों को सिरिंज चुराते कई बार पकड़ा है। उसके बाद भी लोग नागरिक अस्पताल पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी अस्पताल में कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले भी एक नवजात बच्चे का शव अस्पताल के शौचालय में मिला था।

  • ਪੰਜਾਬ : DC ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : 16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਤੇ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅੱਜ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜੰਮ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਜਮ ਕੇ ਨਾਰੇਬਾਜ਼ੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮਨੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਕਿਸ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधर के व्यक्ति ने चांद पर लिया प्लाट, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोगों का सपना होता है कि वह अपने सपनों का घर बनाएं। व्यक्ति जीवनभर कमाता है ताकि वह अपने लिए खुद का घर खरीद सके। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कुछ अलग करने की चाह रखते है। जहां एक और लोग धरती पर अपना घर बनाने के सपने देखते हैं तो कुछ लोग चांद पर अपना आशियाना बनाना चाहते है।जी हां जालंधर में एक व्यक्ति ने चांद पर जमीन खरीदी है। हरजिंदर सिंह ने कहा- मैं अब अपने परिवार के साथ इटली में रहता हूं। मुझे किसी जानकार से पता चला था कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक वेबसाइट से चांद पर जमीन खरीदी जाती है। जिसके बाद पहले इसका प्रोसेस पता किया। पता चला कि इसकी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

    चांद पर जगह के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर 2 प्लाट खरीदे। एक प्लाट को पत्नी के जन्मदिन वाले दिन पर गिफ्ट किया। हरजिंदर सिंह ने कहा- मेरा दोस्त सुखजीत जालंधर में रहता है। उसने मुझसे संपर्क किया और कहा कि चांद पर खरीदा हुआ एक प्लाट उसके नाम कर दे, वह उसके लिए पैसे चुकाने को तैयार है। जिसके बाद एक प्लाट दोस्त के नाम किया है। जिसके दस्तावेज दोस्त को सौंप दिए हैं। दोस्त से प्लाट के बदले में कोई पैसा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि हम दोनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। हमारा जन्म यहीं हुआ, एक साथ खेले और बड़े हुए। जिसके चलते मैंने अपना एक प्लाट दोस्त के नाम कर दिया।

    हरजिंदर ने कहा कि दोनों प्लाट 1-1 एकड़ के हैं। दस्तावेज दोस्त के नाम करवाने में जो कमियां रह गई हैं, वह ऑनलाइन जल्द पूरी करवा दी जाएंगी। मेरी एक ख्वाहिश थी कि मैं पत्नी को दूसरों से अलग गिफ्ट दूं। जिसके चलते मैंने फैसला लिया कि अपने पत्नी को चांद पर जगह लेकर दूंगा। सुखजीत ने कहा- मैंने हरजिंदर सिंह से बातों बातों में कहा था कि मुझे भी भाई चांद पर प्लाट लेना है। इस पर हरजिंदर सिंह ने कहा था कि वह जिन दिन भारत आया तो वह एक प्लाट उसे गिफ्ट कर देगा। सुखजीत बोला- मेरा बहुत मन था कि मैं चांद पर जगह खरीदूं। हरजिंदर जब भारत आए तो उन्होंने आते ही मुझे प्लाट गिफ्ट किया। आने वाले समय में जब इंसान चांद पर जाएगा तो हमारे पास खुद की जमीन होगी।

  • सब्जी और फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी!

    सोनीपत : किसान आंदोलन का असर फल व सब्जी मंडियों पर भी दिखाई देना शुरू हो गया है। मेरठ में जहां काफी फल व सब्जी दिल्ली की मंडियों से आती है वहीं पंजाब से भी किन्नू आदि फलों की आवक होती है।  मंगलवार को तो मंडियों में फल व सब्जियों की आवक पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण आज या कल से फल व सब्जियों की आवक कम होना माना जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण व्यापारियों ने दिल्ली आजादपुर, गाजीपुर आदि मंडियों से सब्जी व फल अधिक मंगवाए। 

    मेरठ नवीन सब्जी मंडी में प्रतिदिन टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, ब्रोकरी, कमल ककड़ी, मशरूम, फ्रासबिन आदि सब्जियां दिल्ली की मंडियों से आती हैं। सब्जी मंडी में 50 प्रतिशत से अधिक कारोबार बाहर की सब्जियों का होता है। इस संबंध में सब्जी मंडी के एसो. संरक्षक ओमपाल सैनी का कहना है कि मंगलवार को तो दिल्ली से सब्जी की आवक में कोई दिक्कत नहीं हुई। अगर आंदोलन लगातार चलता है तो दो-दिन में इसका असर मेरठ सब्जी मंडी पर दिखने लगेगा।

    सब्जी की आवक कम होगी तो महंगाई भी बढ़ेगी। वहीं नवीन गल्ला मंडी एसो. के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि खाद्यान्न का स्टॉक चार से पांच दिन के लिए सभी व्यापारियों के गोदामों में रहता है। किसान आंदोलन का असर खाद्यान की आवक पर भी पड़ेगा।

  • 18 महीनों बाद Qatar से लौटने पर मां-बाप के छलके आंसू, पत्नी हुई बेहोश, बच्चे चिल्लाने लगे

    देहरादून: भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी सौरभ वशिष्ठ भी कतर की जेल से रिहा होकर वतन लौटने बाद देररात अपने घर पहुंचे तो माहौल इमोशनल हो गया। उन्हें देखकर पत्नी को यकीन नहीं हुआ और बेहोश हो गई। वहीं बच्चे 18 महीनों बाद पिता को सामने देखकर चिल्लाने लगे। बुजुर्ग मां-बाप भी बेटे को आंखों के सामने देखकर खुशी के मारे रोने लगे, क्योंकि परिवार को पता नहीं था कि उनका बेटा कतर से लौट आया है, लेकिन अचानक उसे आंखों के सामने सही सलामत देखकर वे आंसू नहीं रोक पाए। मां ने बेटे का तिलक करके उसे गले लगाकर दुलार किया, सीने से लगाया।

    होमटाउन देहरादून में अपने घर में कदम रखते ही सौरभ वशिष्ठ भावुक हो गए। उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा कि घर लौटने की खुशी और भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पिछले 18 महीनों से हम आठों भारतीय नौसैनिक वतन लौटने की आस में जी रहे थे। मैं हमें अपने परिवारों के पास वापस पहुंचाने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के प्रति अनंत खुशी और अनंत आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था। यह उनकी व्यक्तिगत भागीदारी और बातचीत का परिणाम है कि मैं आज दिन का उजाला देख पाया हूं। अपने मां-बाप, पत्नी और बच्चों को देख पाया हूं।

    सौरभ वशिष्ठ ने कहा कि मैं परिवार के पास लौटा हूं, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को जाता है। जब मैं यहां पहुंचा तो पहला फोन मैंने अपनी पत्नी को किया, कोई बातचीत नहीं हो रही थी, केवल भावनाएं बह रही थीं। जब मैंने अपने माता-पिता को वीडियो कॉल किया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। ऐसा लग रहा था कि कुछ असंभव संभव हो गया है। पिता आरके वशिष्ठ की आंखें छलक गईं। मां फूट-फूट कर रोने लगी।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया कि वे उनके बेटे को सुरक्षित वापस ले आए। सौरभ वशिष्ठ के पिता आरके वशिष्ठ ने ANI से बात करते हुए कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने हमें बहुत आश्वासन दिया। जब भी हम उनसे मिलते थे, वह हमें आश्वासन देते थे और कहते थे कि हमारी मुख्य प्राथमिकता आठों भारतीय नौसेना के जवानों को कतर से घर वापस लाना है। उन्होंने हमें उन पर भरोसा करने के लिए कहा। हम मंत्री जयशंकर के प्रयासों को कभी नहीं भूलेंगे। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। वह उन सभी को सुरक्षित वापस ले आए।

  • पंजाबः चॉकलेट खाने से 3 वर्षीय बच्चे की मौ+त, देखें वीडियो 

    फतेहगढ़ साहिबः खेड़ी नौध सिंह इलाके में चॉकलेट खाने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं परिवार ने बच्चे की मौत की वजह चॉकलेट बताया है। खेड़ी नौध सिंह के गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले सरवन सिंह ने बताया कि उनका 3 वर्षीय पोता फतेह सिंह गांव में दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। इस चॉकलेट को खाने के कुछ समय बाद बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। वे तुरंत नजदीक के अस्पताल लेकर गए। वहां से फतेहगढ़ साहिब रेफर किया गया। फतेहगढ़ साहिब में डॉक्टरों ने बच्चे को मृतक घोषित किया।

    ग़मग़ीन दादा सरवन सिंह ने कहा कि उनके बच्चे को तो वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन उनकी दूसरे पेरेंट्स से अपील है कि बच्चों को चॉकलेट या अन्य घटिया चीजें खाने को न दें। सरवन सिंह ने कहा कि वे पोस्टमार्टम भी इसी लिए कराने लगे हैं कि ताकि पता चल सके कि चॉकलेट में क्या था जिसे खाने से मौत हुई। बताया जा रहा है कि फतेह सिंह के पिता मलेशिया गए हुए हैं। पिता रात तक गांव आएंगे। इसके बाद बच्चे का शव दफनाया जाएगा। एएसआई रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दादा के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है ताकि असली वजह सामने आ सके।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਮਰੋੜ ਪਤਨ ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਲਈ ਬਣ ਰਿਹਾ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਧੋਲਾਧਾਰ ਦੀ ਹਸੀਨ ਵਾਦੀਆਂ ਚ ਫਲ ਫੁਲ ਰਿਹਾ ਚਮਰੋੜ ਪਤਨ ਜਿਸ ਨੂੰ ਮਿੰਨੀ ਗੋਆ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਵੀ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਕਲ ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਦੇ ਲਈ ਖਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਹੁਣ ਇਸ ਪਾਸੇ ਧਿਆਨ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਇਸ ਜਗਾ ਨੂੰ ਟੂਰਿਜ਼ਮ ਸਪਾਟ ਵਜੋਂ ਅਗੇ ਵਧਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਮਿੰਨੀ ਗੋਆ ਵਿਖੇ ਇਨਵੇਸਟਰਾਂ ਦੀ ਇਕ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਬੁਲਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਤਾਂ ਕਿ ਇਨਵੇਸਟਰ ਇਸ ਜਗਾ ਤੇ ਇਨਵੈਸਟ ਕਰਨ ਚ ਆਪਣੀ ਦਿਲਚਸਪੀ ਵਿਖਾਉਣ ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿਚ ਇਸ ਜਗਾ ਨੂੰ ਇਕ ਵਧੀਆ ਟੂਰਿਜ਼ਮ ਸਪਾਟ ਦਾ ਦਰਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਇਸ ਜਗਹ ਤੇ ਘੁੰਮਣ ਆਏ ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜਗਾ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹੈ। ਇਥੋਂ ਦੇ ਨਜ਼ਾਰੇ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਨੇ ਪਰ ਅਜੇ ਲੋੜ ਹੈ। ਇਸ ਜਗਾ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬੇਹਤਰ ਕਰਨ ਦੀ ਇਸ ਲਈ ਸਾਡੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਅਗੇ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਜਗਾ ਨੂੰ ਹੋਰ ਖੂਬਸੂਰਤ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕ ਜੋ ਡਲਹੌਜੀ, ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਉਹ ਇਥੇ ਆ ਕੁਦਰਤ ਦੇ ਨਜ਼ਾਰੇ ਲੈ ਸਕਣ ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਇਸ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਜਿਲੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੂੰ ਟੂਰਿਜ਼ਮ ਸਪਾਟ ਮਿਲੇਗਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਲੋਕਲ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲਈ ਰੋਜਗਾਰ ਦੇ ਨਵੇ ਸਾਧਨ ਖੁਲਣਗੇ।

  • अवैध खनन मामले में ED की 12 ठिकानों पर छापेमारी

    जयपुर: राजस्थान में खनन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं से जुड़ी धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि जयपुर में 3 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की जा रही है। वहीं राजस्थान दिल्ली और गुजरात की टीम छापेमारी की जा रही है। जयपुर के साथ-साथ उदयपुर में भी ईडी ने रेड जारी है। कहा जा रहा है कि एक ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। हालांकि ईडी टीम का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • 5 दिन तक रहेगी बैंकों की छुट्टी!

    नई दिल्लीः हर कोई 14 फरवरी को अपने लवर के साथ इस दिन को खास बनाने के लिए बाहर घूमने जाते हैं, तो कई अपने दिल की बात बया करते हैं। इस बार 14 फरवरी को सिर्फ वैलेंटाइन डे नहीं है बल्कि बसंत पंचमी का भी त्योहार है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या 14 फरवरी 2024 को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है? क्या वैलेंटाइन डे पर बैंक बंद रहेंगे?

    14 फरवरी के अलावा 15 फरवरी को भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान भी कुछ ही जगहों के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी भी रहेगी। ऐसे में लोगों के पास बीच में सिर्फ दो दिन होंगे जब वो अपने बैंक से जुड़े काम को निपटा सकेंगे।

    तारीख                     दिन              अवसर                                        देश या राज्य

    14 फरवरी 2024       बुधवार          बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा             अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
    15 फरवरी 2024       वीरवार          लुई-नगाई-नी                               इंफाल
    18 फरवरी 2024       रविवार         साप्ताहिक छुट्टी                             देशभर में
    19 फरवरी 2024       सोमवार        छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती      बेलापुर, मुंबई, नागपुर
    20 फरवरी 2024       मंगलवार       राज्य दिवस/राज्यत्व दिवस            आइजोल और ईटानगर

  • अजय ठाकुर, विशाल भारद्वाज व अमरजीत कौर स्वीप आइकन नियुक्त

    मतदान करने के लिए आम लोगों को करेंगे शिक्षित व प्रेरित 
     
    ऊना/सुशील पंडित: आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए शिक्षित और प्रेरित करने के लिए जिला स्तर पर जिला के तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों को स्वीप आइकन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस श्रेणी में पदमश्री व अर्जुन अवार्डी एवं डीएसपी ऊना अजय सिंह ठाकुर, युवा स्पोर्टस श्रेणी में भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी विशाल भारद्वाज तथा दिव्यांग श्रेणी में प्रधानाचार्य विशेष आश्रेय विशेष स्कूल देहलां की मिस अमरजीत कौर को स्वीप आइकन नियुक्त किया गया है।