Blog

  • Rahul Gandhi ने EVM को लेकर दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सवाल उठाया है। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ‘ब्लैक बॉक्स’ है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर ‘गंभीर चिंताएं’ जताई जा रही हैं।  

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जब संस्थाओं में जवाबदेही ही नहीं होती तो लोकतंत्र दिखावा बन कर रह जाता है और धांधली की आशंका बढ़ जाती है।’’ इस पोस्ट के साथ गांधी ने एक खबर भी साझा कि जिसमें दावा किया गया कि मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से 48 वोट से जीत दर्ज करने वाले शिवसेना के उम्मीदवार के एक रिश्तेदार के पास एक ऐसा फोन है जिससे ईवीएम में छेड़छाड़ संभव थी। 

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एलन मस्क की पोस्ट को किया शेयर

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एलन मस्क की उस पोस्ट को भी साझा किया जिसमें मस्क ने ईवीएम को हटाने की बात कही थी। मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा था, ‘‘हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए। मुनष्यों या कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है।’’ विपक्षी दल पिछले कुछ समय से ईवीएम पर चिंता जताते रहे हैं और उसने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) पर्चियों का शत प्रतिशत मिलान करने की अपील की की थी लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। 

  • दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चार मजदूरों की मौत सहित कई घायल

    दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चार मजदूरों की मौत सहित कई घायल

    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में दो ट्रकों की टक्कर में चार मजदूरों की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. ये दर्दनाक सड़क हादसा मुरादनगर के पास हुआ. घटना पर टिप्पणी करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को मुरादनगर के पास जिस ट्रक में ये लोग यात्रा कर रहे थे, उसे पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी.

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गाजियाबाद अतिरिक्त परिवहन विभाग के वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम करीब 1:15 बजे हुई जब ट्रक मुरादनगर पुलिस स्टेशन के रिंग एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे थे। कुमार ने कहा कि ट्रक, जो ईंट भट्ठा श्रमिकों को ले जा रहा था, हरियाणा के सोनीपत से हरदोई जा रहा था।

    इसी दौरान कुछ लोग शौच (टॉयलेट) के लिए जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आयशर कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। चार लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। आयशर-कैंटर में 35 लोग थे।

    अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मायादेवी, इरशाद, नजुमन और 20 वर्षीय शमीना के रूप में हुई है. ये सभी हरदोई जिले के रहने वाले हैं. घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां से गाजियाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुमार ने कहा कि नौ घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

  • Diljit Dosanjh ने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, देखें Video

    Diljit Dosanjh ने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, देखें Video

    नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ अपनी गायिकी ही नहीं, एक्टिंग से भी लोगों को दीवाना बनाते हैं। वे दुनियाभर में कॉन्सर्ट करते हैं, जहां उनकी लोकप्रियता देखने लायक होती है। बीते दिनों उनकी शादी को लेकर तमाम तरह की अफवाहें सामने आई थीं। उन्होंने हाल में एक पॉडकास्ट में अपने ‘पहले प्यार’ के बारे में बताया।

    दिलजीत अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सीक्रेट रखते हैं, जबकि ऐसी अफवाहें हैं कि वे शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। दिलजीत इन अफवाहों से बेपरवाह हैं। जब उनसे उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी होशियारी से अपना ही नाम ले लिया। और बोले, ‘भाई मैं खुद से बेइंतहा प्यार करता हूं। पहला प्यार तो मैं ही हूं अपना।

    दिलजीत ने पॉडकास्ट से बातचीत में सेल्फ लव का महत्व समझाया। वे आगे बोले, ‘मैं दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करने पर यकीन करता हूं। पहले अपनी परवाह करें। अगर आपको सबसे पहले प्यार नहीं मिलेगा, तो आप किसी और को कैसे प्यार दें पाएंगे?’ उन्होंने पुराने और नए जमाने के प्यार पर भी अपनी राय दी।

    दिलजीत का मानना है कि बदलते समय के साथ प्यार भी विकसित हुआ है। दिलजीत कहते हैं, ‘पहले दूरदर्शन हमारा एकमात्र चैनल था। अब, बहुत सारे चैनल हैं। इसी तरह, खाने-पीने की प्राथमिकताएं बदल गई हैं।’ जब दिलजीत से पूछा गया कि क्या वह भी अपने पार्टनर के लिए एक चेकलिस्ट में यकीन करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि हमें पहले खुद से प्यार करना चाहिए। जब किसी फ्लाइट में गड़बड़ का एहसास होता है, तब दूसरों के बजाय खुद की मदद करनी होती है। अगर कोई व्यक्ति खुद से प्यार नहीं कर सकता, तो वह किसी और से प्यार या सम्मान नहीं कर सकता।’ दिलजीत की लव लाइफ तब सुर्खियों में आई, जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सिंगर की एक पत्नी और बच्चा है। बताया गया कि पंजाबी सिंगर की पत्नी भारतीय मूल की अमेरिकी हैं और उनका एक बेटा भी है।

  • इस इलाके में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

    इस इलाके में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

    हरियाणा: पानीपत जिले में एक तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में यमुना से सटे भैंसवाल गांव के पास आज दोपहर को तीसरे दिन फिर से तेंदुआ देखा गया। जिससे ग्रामीणों में डर का महौल बन गया। इसके बाद सूचना पाकर रोहतक से पहुंची टीम ने रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली। वहीं, कुछ दिन पहले सुबह लोगों ने इसे खेतों में देखा था। इसके बाद वो ड्रेन सीवरेज में छिप गया था। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। टीम ने तेंदुए को रोहतक ले गई है। बता दें कि इसी तेंदुए ने 9 जून को खेतों में एक बच्ची को मार डाला था। जिसके बाद लोग दहशत में थे।

  • Kapurthala : ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Kapurthala : ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    कपूरथला : सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के महिवाल गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव महिवाल के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार मृतक गुरविंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि गुरविंदर सिंह नया घर बनाने के लिए वह किसी काम से ट्रैक्टर पर सवार होकर घाट के ऊपर से जा रहा था। 

    तभी किसी कारणवश ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर घाट से नीचे गिरने के कारण पलट गया। इस हादसे में गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरविंदर सिंह की मौत के बाद उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है और पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह की पत्नी और 2 बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का 10 वर्ष और एक लड़की 7 वर्ष की है।

  • Punjab : नाबालिग ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : नाबालिग ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला की रहने वाली 17 साल की नाबालिग ने एक युवक से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गगनदीप कौर के तौर पर हुई है। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

    जांच अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि कस्बा निहाल सिंह वाला निवासी 17 वर्षीय गगनदीप कौर ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि कस्बे का ही रहने वाला जसविंदर सिंह नामक युवक मृतका को परेशान कर रहा था। गगनदीप ने कई बार इसका विरोध भी किया और आरोपी से उसका पीछा ना करने की बात कही थी।

    लेकिन आरोपी नहीं माना और लड़की को परेशान करता रहा। इसी से परेशान होकर गगनदीप ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने परिनजों की शिकायत पर आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Punjab : Car के दरवाजे ने ली दो पहिया वाहन चालक की जान, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Car के दरवाजे ने ली दो पहिया वाहन चालक की जान, मौत, देखें वीडियो

    गढ़शंकर : थाना क्षेत्र के गांव बोहरा में उस समय माहौल गरमा गया। जब एक पुलिसकर्मी ने बिना देखे अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया दी और पीछे आ रहा स्कूटर सवार अचानक गाड़ी के दरवाजे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

     जानकारी देते हुए मृतक के भांजे जगजीत सिंह पुत्र किशोर पाल सिंह वासी हवेली ने बताया कि उसका मासड़ जसवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी नंगलां अपने गांव से अपने स्कूटर पीबी-31-के-2976 पर किसी निजी काम से गढ़शंकर जा रहा था। जब वह गांव बोहरा के शिव मंदिर के पास पहुंचा तो एक स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने बिना इधर-उधर देखे गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। 

    जिससे स्कूटर चालक गाड़ी के दरवाजे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • Punjab : पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    लुधियाना/तरनतारन– पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है। जिसके तहत पूरे पंजाब में ऑपरेशन चलाए जा रहे है। जिस इलाके में नशा बेचा जाता है, वहां नशा तस्करों और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के कुछ मोहल्लों में सर्च किया गया। डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा और उनकी पुलिस पार्टी ने ऑपरेशन कासो के तहत सर्च किया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में चलाया जा रहा है।

    इसी तरह तरनतारन के भिखीविंड की चेला कॉलोनी में सुबह सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शरारती तत्वों और नशा तस्करों के घरों की औचक जांच की। इस दौरान बताचीत बात करते हुए डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा यह चेकिंग एसएसपी अश्विनी कपूर के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। सुबह 6 बजे से रात 1 बजे तक शरारती तत्वों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उसके बाद जो नामी तस्कर हैं या इस काम में शामिल हैं, उनके घरों की जांच की जा रही है। ताकि ड्रग तस्करों और शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि भिखीविंड सब डिवीजन के साथ लगते गांवों में किसी भी शरारती तत्व या नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • खाते से पैसा निकालने का बदला नियम

    खाते से पैसा निकालने का बदला नियम

    नौकरीपेशा लोगों के लिए उनके बुढ़ापे का सहारा पेंशन होती है। जो हर महीने सैलरी में से कटने वाला फंड रिटायरमेंट के बाद बड़ा अमाउंट बन जाता है। इस फंड की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था EPFO (कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन) ने फंड विड्रॉल करने के नियम में बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने एडवांस निकालने के नियम में बदलाव किया है।

    EPFO ने करोड़ों PF सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने कोविड एडवांस फैसलिटी को अब बंद कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान इस सुविधा की शुरुआत की गई थी। कोरोना महामारी के समय EPFO की ओर से खाताधारकों को अपने PF अकाउंट में से एडवांस के तौर पर पैसे निकालने की सुविधा दी गई थी। जिसे अब बंद कर दिया गया है। 12 जून, 2024 को नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। नोटिफिकेशन के मुताबिक कोविड-19 अब महामारी नहीं है, इसलिए एडवांस निकासी की सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया गया।

    कर्मचारी भविष्य निधि के खाताधारकों को कोविड-19 महामारी के दौरान एडवांस निकासी की सुविधा दी गई थी। लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए यह सुविधा शुरु की गई थी। इस सुविधा के तहत पीएफ अंशधारक अपने पीएफ खाते से दो बार पैसे निकाल सकते थे। कोरोना की पहली लहर के दौरान अंशधारकों को एक नॉन-रिफंडेबल एडवांस रकम निकालने की सुविधा मिली थी।

  • Punjab : टोल फ्री होने पर लोगों के मन में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    Punjab : टोल फ्री होने पर लोगों के मन में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    लुधियाना : किसान यूनियन द्वारा टोल प्लाजा माफ करने पर आम लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है। इस दौरान आम लोगों के दिलों में सरकार के रोष है। पंजाब के सबसे महंगे माने जाने वाले लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान यूनियन की तरफ से पूर्ण तौर पर पक्का धरना लगाया गया है। 

    जब इस संबंधी किसान यूनियन के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती, तब तक टोल प्लाजा पूर्ण तौर पर फ्री रहेगा। आम लोगों ने कहा कि सरकार आम लोगों के साथ धक्का कर रही है। किसान यूनियन द्वारा टोल प्लाजा बंद कर सही निर्णय लिया गया है। हम किसानों का समर्थन करते है।