Blog

  • उपचुनाव को लेकर Congress ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    उपचुनाव को लेकर Congress ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    मैंगलोरः कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 3 और उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से लखपत बुटोला, मैंगलोर से काजी निज़ामुद्दीन के नामों की घोषणा की गई है।

    हालांकि, पार्टी ने अभी तक हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा से इस्तीफा देने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर उम्मीदवार बनाया है।

  • BJP ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    BJP ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः बीजेपी ने 10 जुलाई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 राज्यों की नियुक्तियां की है। जारी सूची के मुताबिक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में महाराष्ट्र में भूपेद्र यादव और अश्वनी वैष्णव, हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देव, झारखंड में शिवराज चौहान और हिमंता विश्व सरमा और जम्मू-कश्मीर में जी किशन रेड्डी को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट

  • उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग,  मचा हड़कंप

    उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उड़ान के दौरान एक विमान के इंजन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड में  उस समय एक बड़ा विमान हादसा टल गया सोमवार को एक यात्री विमान का इंजन बंद हो जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से न्यूजीलैंड के हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

      फायर एंड इमरजेंसी न्यूजीलैंड के शिफ्ट सुपरवाइजर लिन क्रॉसन ने बताया कि क्वीन्सटाउन से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद जब विमान इन्वरकार्गिल पहुंचा तो फायर ब्रिगेड कर्मियों को पहले से ही वहां तैनात किया गया था। एयरपोर्ट की प्रवक्ता कैथरीन निंड ने बताया कि इंजन में आग लगने का कारण और विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। 

    53,000 की आबादी वाला क्वीन्सटाउन न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो स्कीइंग, एडवेंचर टूरिज्म और अल्पाइन विस्टा के लिए प्रसिद्ध है।

  • स्पीकर पद को लेकर NDA सियासत हुई तेज, Rajnath Singh को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। इस चुनावों में भाजपा को 240 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा है। बहुमत के आंकड़े से दूर होने के चलते भाजपा को एनडीए के साथ गठंबधन करके सत्ता में आना पड़ा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। लेकिन स्पीकर पद को लेकर सियासत तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 240 सीट हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने पास लोकसभा अध्यक्ष का पद रखना चाहती है और घटक दलों को उपाध्यक्ष का पद ऑफर कर सकती है। इसी के चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए के सहयोगी दलों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा गया है।

    वहीं 18वीं लोकसभा के लिए संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। एक दिन पहले दोपहर तक उम्मीदवार के नाम का खुलासा होगा। इसे लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि एनडीए के सहयोगी दलों के पास लोकसभा उपाध्यक्ष का पद होना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए इंडिया महाठबंधन अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। एनडीए की सरकार में किंगमेकर जेडीयू और टीडीपी के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद नजर आ रहा है। भाजपा चाहती है कि उसके पास ही लोकसभा अध्यक्ष का पद रहे।

    भाजपा के इस फैसले से नीतीश कुमार सहमत हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी चाहती है कि लोकसभा स्पीकर पद को लेकर पहले एनडीए में चर्चा हो, इसके बाद उम्मीदवार के नाम फाइनल हो। इसे लेकर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी और टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। उनकी पार्टी लोकसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर हमेशा सत्तारूढ़ दल का होता है। टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कामारेड्डी ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल साथ बैठकर तय करेंगे कि स्पीकर के लिए उम्मीदवार कौन होगा? एक बार आम सहमति बनने के बाद उस उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और फिर टीडीपी समेत सभी सहयोगी दल उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

  • Punjab : पुलिस कर्मी की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव

    लुधियाना : जिले में घरेलू विवाद के चलते सोमवार को सिधवां बेट थाने में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनिया (30) पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के पर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

     जानकारी के अनुसार सिधवां बेट थाने के पीछे बने क्वार्टर में पुलिस कर्मी मनदीप सिंह की पत्नी का शव पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक सुबह पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में पत्नी ने घर पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।

    मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मृतका की मां सिमित्रा देवी ने बताया कि उन्हें सुबह मनदीप का फोन आया था कि सोनिया को कुछ हो गया है, वह सिधवां बेट आ जाए। जब वह घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था और दमाद मनदीप खुद घर पर नहीं था। उन्होंने अपने दमाद पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर BJP ने 38 स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में, देखें लिस्ट 

    विजय सांपला, तरुण चुघ, सुशील रिंकू सहित ये नेता करेंगे प्रचार

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई सूचि के मुताबिक 38 नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है। जिसमें पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, विजय सांपला, सुशील रिंकू, तरूण चुघ सहित कई दिग्गज नेता शामिल है। देखें लिस्ट 

    बता दें कि भाजपा ने वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा है। शीतल अंगुराल लोकसभा चुनावों से पहले ही आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वही आप पार्टी की ओर से विधायक थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते इस सीट के अब 10 जुलाई को उप चुनाव होने जा रहे है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि वह आप पार्टी की गतिविधियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे है। उनका आरोप है कि पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई है। आज टिकट मिलने के बाद भी शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे।

    उन्होंने आप पार्टी को मीडिया के सामने चैलेंज किया कि 28 महीनों में जालंधर के लिए स्कूल- कॉलेज या फिर अस्पताल बनाने का जो वादा किया था अगर उन्होंने पूरा किया है तो वह उसका डाटा दिखा दे तो वह होने वाले उप चुनाव नहीं लड़ेंगे। शीतल का आरोप है कि पार्टी ने 28 महीनों में झूठ बोला है। शीतल ने कहा कि जीत के बाद वह सबसे पहले वेस्ट हलके में नशे और लाटरी को खत्म करेंगे। वहीं मोहिंदर भगत तो टिकट दिए जाने पर शीतल ने आप पार्टी पर आरोप लगाया है कि आम कार्यकर्ताओं को टिकट देने का दावा करने वाली पार्टी आज अरबपति को टिकट देकर मैदान में उतार रही है। शीतल का आरोप है कि वह वेस्ट हलके में भी नहीं रहते है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत वेस्ट हलके से 10 किलो मीटर दूर अर्बन एस्टेट में रह रहे है, लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

  • Jalandhar  National Highway पर स्थित मंदिर में मिली पाकिस्तानी करेंसी

    Jalandhar National Highway पर स्थित मंदिर में मिली पाकिस्तानी करेंसी

    पठानकोट : जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट में भी रेड अलर्ट जारी है। इसी दौरान सुबह पठानकोट के मशहूर बर्फानी मंदिर में शिवलिंग से पाकिस्तान का 100 रुपए का लाल नोट मिलने से शहर भर में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह मंदिर जालंधर नेशनल हाइवे पर स्थित है, तथा जहां लोकल लोगों के अलावा टूरिस्ट लोगों का भी आना जाना लगा रहता है।

     सुबह जब लोग मंदिर में पाठ पूजा करने गए तो वह शिवलिंग पर चढ़ाए पाकिस्तान के 100 के लाल नोट को देखकर हक्के बक्के रह गए। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय राकेश सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह आज भी सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर आए। उन्होंने बताया कि जब वह शिवलिंग पर जल ढालने के लिए आए तो शिवलिंग के समीप 100 रुपए का पाकिस्तानी नोट देखकर हैरान हो गए। 

    उन्होंने उसी समय अपने MC को फोन लगाया तो उन्होंने उसी समय आकर पुलिस को फोन कर दिया तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जब इस संबंधी पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर वहां पहुंचे हैं, 100 रुपए का नोट मिला है, जो पाकिस्तान का है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab: लड़कियों में चढ़ा तेजधार हथियारों के साथ रील बनाने का बुखार, वीडियो वायरल

    Punjab: लड़कियों में चढ़ा तेजधार हथियारों के साथ रील बनाने का बुखार, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब के युवाओं में गन कल्चर के बाद अब लड़कियों में तेजधार हथियार का बुखार चढ़ना शुरू हो गया है। वहीं एक लड़की की सोशल मीडिया पर तेजधार हथियार लेकर रील बनाने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में लड़की छत पर हाथों में हथियार लेकर रील बना रही है और उसने इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि एक अन्य वीडियो में वह थाने में आने और जाने की वीडियो भी बनाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन उस दौरान उसके हाथों में हथियार नहीं दिखाई दे रहा है।

    यह घटना थाना हैबोवाल के अंतगर्त आते इलाके की है। हालांकि गन और हथियार को प्रमोट करने और सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो वायरल करने पर पंजाब सरकार द्वारा बैन किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद लड़की द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से तात्पर्य है कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वहीं थाना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारी युवती की इंस्टाग्राम आईडी की जांच करवा रहे है। वहीं इस मामले संबंधी थाना हैबोवाल के एसएचओ अमृतपाल सिंह का कहना है कि अभी करीब 2 दिन पहले ही उन्होंने थाना में चार्ज लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह वीडियो कुछ दिन पुरानी होगी, लेकिन फिर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।

  • Amethi में Smriti Irani को हराने के बाद Punjab पहुंचे MP Kishori Lal Sharma का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    Amethi में Smriti Irani को हराने के बाद Punjab पहुंचे MP Kishori Lal Sharma का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    लुधियानाः उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से भाजपा की दिग्गज नेत्री स्मृति ईरानी को हराने के बाद बीते दिन लुधियाना में पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का सर्किट हाउस पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत के लिए अमेठी की जनता और गांधी परिवार का धन्यवाद प्रकट किया। उनके स्वागत के लिए जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण उनके निवास स्थान शिवाजी नगर पहुंचे।

    पंजाब में कांग्रेस को मिली 7 लोकसभा सीटों पर भी उन्होंने खुशी जाहिर की। हालांकि इस दौरान कई विधानसभा हलकों में पार्टी को हुए नुकसान को उन्होंने स्थानीय नेताओं का मुद्दा बताया। इसी तरह गम ख्याली संगठनों के विषय में उन्होंने पंजाब में हिंदुओं और सिखों के मध्य आपसी मजबूत रिश्ते की वकालत की। हालांकि संदर्भ में भाजपा की रणनीति पर उन्होंने ज्यादा बोलने से मना कर दिया। इसी तरह राहुल गांधी के रायबरेली और वायनाड के बीच में से एक सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि उनका निजी विचार है कि राहुल गांधी को वायनाड सीट को छोड़ना चाहिए, क्योंकि रायबरेली से उनका पारिवारिक संबंध है। बता दें कि किशोरी लाल करीब 40 साल से गांधी परिवार के साथ हैं।

    उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी लुधियाना से अमेठी ले गए थे, तब वह यूथ कांग्रेस में थे। किशोरी लाल ने अपना ज्यादातर जीवन अमेठी में ही बिताया है, जबकि उनका परिवार अब भी लुधियाना में ही रहता है। मीडिया से बात करते हुए किशोरी लाल ने बताया कि अमेठी का चुनाव बहुत अच्छा रहा। वहां की जनता ने खुद अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेकर चुनाव लड़ा। मेरे चुनाव प्रचार के लिए दिन कम थे। 3 मई को टिकट घोषित हुई और 18 मई को चुनाव प्रचार बंद होना था। 20 मई को वहां चुनाव था। मैंने अपनी जिंदगी के 40 साल वहां के लोगों को दिए हैं, तो लोगों के लिए मैं नया नहीं था। पंजाब के लोगों के लिए मैं नया हो सकता हूं।

  • Punjab : Court  ने आरोपी को सुनाई अनोखी सजा, देखें वीडियो

    Punjab : Court ने आरोपी को सुनाई अनोखी सजा, देखें वीडियो

    मोहाली : न्यायपालिका ने एक अनोखा फैसला सुनाते हुए मोहाली के निवासी पर विशेष कर्तव्य के तौर पर सजा दी गई। जिसमें कोर्ट ने आरोपी को सजा के तौर पर मानवता की सेवा के लिए एक वाटर कूलर, आरओ और एक व्हील चेयर मोहाली के जिला अस्पताल में दान करने को कहा। 

    इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल मोहाली ने बताया कि आजकल विभिन्न विभागों और विशेषकर न्यायपालिका द्वारा मानवता की सेवा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। जिसमें छोटे-मोटे अपराध करने वाले लोगों को सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा के लिए मोहाली के अस्पताल में भेजा जा रहा है।

     जिसका ताजा उदाहरण चैक बाउंस मामले में एक आरोपी को अदालत ने जिला अस्पताल में मरीजों के लिए वाटर कूलर, व्हील चेयर और एक आरओ उपलब्ध कराने की सजा सुनाई है।