Blog

  • Punjab: सुबह-सुबह टिप्पर और ट्रक में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab: सुबह-सुबह टिप्पर और ट्रक में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    रूपनगरः कीरतपुर साहिब में मनाली मुख्य मार्ग पर भाखड़ा नहर के पुल पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिससे आवजाही प्रभावित हो गई। काफी देर तक गलत दिशा से वाहनों को भेजा गया। हादसा बुधवार सुबह 6:30 बजे हुआ। एक टिप्पर चालक जब भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंचा तो इसी दिशा में जा रही एक गाड़ी से टकरा गया। 

    ड्राइवर ने बताया कि टिप्पर की ब्रेक फेल हो गई है लेकिन असली कारण पता नहीं चल पाया है। नहर पर रेलिंग के कारण ट्रक तथा टिप्पर नहर में गिरने से बच गए जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहले यह रेलिंग लोहे की थी फिर एक बड़े हादसे के बाद इस रेलिंग को सीमेंट की बनाया गया है। इस हादसे के कारण मनाली मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। जिसके चलते कई स्कूल बसों को भी गलत दिशा से भेजा गया।

  • आज का राशिफल, 8 मई 2024

    आज का राशिफल, 8 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को समय से पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने काम के प्रति सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

    वृष राशि

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आप किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें, लोग आपका समर्थन करेंगे। आज आय वृद्धि के एकानेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन उमंग भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करें। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं । रुके हुये कार्यों को नए सिरे से फिर कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक सोचने से बचें, नहीं तो आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। साथ ही आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे । आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से जरूरी काम निपटा लेंगे । आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं । आज परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाईयों से विचार-विमर्श करेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को पार्टी करेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे। लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिये आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आप नया वाहन लेने का प्लान बना सकते है। बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड कर सकते है। आज आप पूरे परिवार के साथ अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आज आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मान बढेगा। आज आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आप किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए साहस देंगे ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा। आज किसी पुरानी बात को सोचकर मुस्कुराते नज़र आयेंगे। आज आप लवमेट के साथ घूमने जाएंगे। साथ में डिनर करने का प्लान भी बनाएंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में कोई नया मोड़ आने वाला है यह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बिताएंगे, आपकी बचपन की यादें ताज़ा होंगी। आज घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें । जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको खुशी होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कोई बेहतरीन सरप्राइस दे सकते हैं।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपकी शाम खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। थोड़ी और मेहनत कराने की जरूरत है।

  • पंजाब: भाजपा उम्मीदवार की बड़ी मुश्किलें, सरकार ने इस्तीफा किया नामंजूर

    बठिंडा: 2011 बैच की आईएएस अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने परमपाल कौर का इस्तीफा न मंजूर कर दिया है और तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए आदेश दिए गए हैं। ऐसे में परमपाल कौर का चुनाव के लिए नामांकन भरने में भी रोक लग सकती है। 

    परमपाल कौर सिद्धू इस साल अक्टूबर में रिटायर होने वाली थीं। इससे पहले ही उन्होंने राजनीती मे कदम रख दिया और बठिंडा जिले से भजपा की लोकसभा प्रत्याशी बन गई। गौर हो कि केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, लेकिन पंजाब सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है। पंजाब सरकार ने उन्हें नोटिस जारी कर तुरंत ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा उनका इस्तीफा नामंजूर करने की वजह इस्तीफे का तरीका गलत होना है।

    बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा आई.ए.एस. ऑफिसर परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था और इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब सरकार को पत्र भी लिखा गया। पत्र में बताया गया था कि परमपाल कौर का इस्तीफा आल इंडिया सर्विस रूल के सर्विस 3 के तहत मंजूर कर लिया गया है। यह नियम केंद्र सरकार को उन आई.ए.एस. अफसरों के इस्तीफे मंजूर करने की शक्तियां देता है, जिनके इस्तीफा राज्य सरकारों द्वारा मंजूर नहीं किए जाते। बता दें कि पंजाब में 1 जून को 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

  • पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा की पीठ थपथपाई

    पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा की पीठ थपथपाई

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में मंगलवार  को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में विशाल  पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  शिरकत करके  कांग्रेस पर खूब हमले किये। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख अनुराग ठाकुर गदगद हो गये और उन्होंने चैतन्य शर्मा एवम मंडल भाजपा की पीठ थपथपाई।इस अवसर पर प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर,जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, उत्तराखंड के विधायक सुरेश सिंह घड़िया, नवीन धीमान एवम जिला पार्षद सुशील कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।

    चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा करते एवम नारे लगाते हुए  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम श्रीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। अपने सम्बोधन में  अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा की जनता के पास वोट डालने का डबल मौका है और एक वोट सांसद के  रूप में अनुराग ठाकुर को और विधायक के लिए वोट चैतन्य शर्मा को डाले ताकि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में बन सके और जो प्रदेश के विकास पर पिछले 15 माह से ग्रहण लग चुका है, उसको हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोहारली – चुरूडू पुल, अंदौरा-गगरेट पुल दो विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा देने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अनुराग ठाकुर ने कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक से जिला ऊना को रेलवे नेटवर्क द्वारा पूरे भारत के प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों  से जोड़ा गया है, साथ ही बताया कि मोदी सरकार के आशीर्वाद से  दौलतपुर चौक – तलवाडा रेल लाइन का कार्य जारी है।

    उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सोचना है कि क्या हमे ऐसी सरकार चाहिए जो देश को टुकड़ों में, जाति-धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटना चाहती है या भाजपा सरकार भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना चाहती है ? उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुछा, ‘क्या उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए? बेंगलुरु में बम विस्फोट हुए और आरोपियों को  बंगाल में शरण मिली. क्या तुष्टिकरण की राजनीति से हमारी बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं या हमारी सीमाएं सुरक्षित हो सकती हैं?केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, इसके उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम सेतु को काल्पनिक बताया. ईवीएम बीप ऐसे लोगों को जवाब देगी.’केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के बीच बांटने के लिए नागरिकों की संपत्ति और गाढ़ी कमाई छीन लेगी जो उसके वोट बैंक हैं और जिनके साथ वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, आपकी मृत्यु के बाद भी वे विरासत कर के नाम पर आपको लूटते रहेंगे. मैं इसे वसूली कर कहता हूँ। 

    इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के14 माह के शासनकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ हुई उपेक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में खोले गये कार्यालयों और संस्थानों पर ताला लटकाकर विकास के पहियो को रोका और मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मित्रों की सरकार चला रहे है और जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता कांग्रेस झूठे बहकाबे में नहीं आने वाली और न ही किसी गुंडागर्दी से डरने वाली है और भाजपा की जीत कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।उधर भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की जिस प्रकार विगत चुनावों में कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई थी अब उसी तरह इस बार भी रिकार्ड मतों से भाजपा प्र्तायाशियों की जीत को सुनिश्चित बनाना है | 

    पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायकों पर बिकने आरोपों पर कहा की ऐसी बयानबाजी करके कांग्रेस के नेता सत्यता को झुठलाने के प्रयास कर रहे है लेकिन जनता सब जानती है | पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत पक्की है क्योंकि कांग्रेस की कथनी एवम करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश 15 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है।
  • अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट, बोले कांग्रेस भ्र्ष्टाचार की जननी

    अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट, बोले कांग्रेस भ्र्ष्टाचार की जननी

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में मंगलवार  को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में विशाल  पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  शिरकत करके  कांग्रेस पर खूब हमले किये। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख अनुराग ठाकुर गदगद हो गये और उन्होंने चैतन्य शर्मा एवम मंडल भाजपा की पीठ थपथपाई।इस अवसर पर प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर,जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, उत्तराखंड के विधायक सुरेश सिंह घड़िया, नवीन धीमान एवम जिला पार्षद सुशील कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।

    चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा करते एवम नारे लगाते हुए  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम श्रीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। अपने सम्बोधन में  अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा की जनता के पास वोट डालने का डबल मौका है और एक वोट सांसद के  रूप में अनुराग ठाकुर को और विधायक के लिए वोट चैतन्य शर्मा को डाले ताकि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में बन सके और जो प्रदेश के विकास पर पिछले 15 माह से ग्रहण लग चुका है, उसको हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोहारली – चुरूडू पुल, अंदौरा-गगरेट पुल दो विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा देने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अनुराग ठाकुर ने कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक से जिला ऊना को रेलवे नेटवर्क द्वारा पूरे भारत के प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों  से जोड़ा गया है, साथ ही बताया कि मोदी सरकार के आशीर्वाद से  दौलतपुर चौक – तलवाडा रेल लाइन का कार्य जारी है।
    उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सोचना है कि क्या हमे ऐसी सरकार चाहिए जो देश को टुकड़ों में, जाति-धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटना चाहती है या भाजपा सरकार भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना चाहती है ? उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुछा, ‘क्या उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए? बेंगलुरु में बम विस्फोट हुए और आरोपियों को  बंगाल में शरण मिली. क्या तुष्टिकरण की राजनीति से हमारी बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं या हमारी सीमाएं सुरक्षित हो सकती हैं?केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, इसके उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम सेतु को काल्पनिक बताया. ईवीएम बीप ऐसे लोगों को जवाब देगी.’केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के बीच बांटने के लिए नागरिकों की संपत्ति और गाढ़ी कमाई छीन लेगी जो उसके वोट बैंक हैं और जिनके साथ वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, आपकी मृत्यु के बाद भी वे विरासत कर के नाम पर आपको लूटते रहेंगे. मैं इसे वसूली कर कहता हूँ। 
    इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के14 माह के शासनकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ हुई उपेक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में खोले गये कार्यालयों और संस्थानों पर ताला लटकाकर विकास के पहियो को रोका और मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मित्रों की सरकार चला रहे है और जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता कांग्रेस झूठे बहकाबे में नहीं आने वाली और न ही किसी गुंडागर्दी से डरने वाली है और भाजपा की जीत कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।
    उधर भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की जिस प्रकार विगत चुनावों में कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई थी अब उसी तरह इस बार भी रिकार्ड मतों से भाजपा प्र्तायाशियों की जीत को सुनिश्चित बनाना है | पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायकों पर बिकने आरोपों पर कहा की ऐसी बयानबाजी करके कांग्रेस के नेता सत्यता को झुठलाने के प्रयास कर रहे है लेकिन जनता सब जानती है | पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत पक्की है क्योंकि कांग्रेस की कथनी एवम करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश 15 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है।
  • मढांवाला गौशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 युवाओं ने रक्त देकर कमाया पुण्य

    मढांवाला गौशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 युवाओं ने रक्त देकर कमाया पुण्य

    सामाजिक कार्यकर्ता डा. रणेश राणा ने दिया जीवन में 28वीं बार रक्त

    बददी/ सचिन बंसल : बददी के दवनी स्थित मारुति इंडस्ट्रीज ने श्री श्याम गौशाला सेवा समिति के साथ मिलकर मंढावाला गौशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 52 यूनिट रक्त जुटाए गए। इस शिविर का आयोजन बददी के प्रमुख समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी पंकज कुमार गुप्ता ने अपने 50वें जन्म दिन पर किया और इतना ही रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था जबकि लक्ष्य दो और ज्यादा बढकर 52 हो गया। इस दिन पंकज गुप्ता को यार दोस्तों ने जो भी उपहार पंकज गुप्ता को भेंट हुए उनको उन्होने गौशाला को ही समर्पित कर दिया। पंकज गुप्ता का पूरा परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा। सामाजिक कार्यकता डा. रणेश राणा मुसाफरु ने 28वीं बार रक्त दिया। शिविर का शुभारंभ हरियाणा रैड क्रास सोसाईटी के महासचिव मुकेश अग्रवाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला नालागढ़ के संघचालक महेश कुमार कौशल ने किया।

    शिविर में सहयोगी संस्थाओं के तौर पर डा हेडगेवार स्मारक समिति नालागढ़ व सेवा भारती का विशेष सहयोग रहा। शिविर के संचालक पंकज गुप्ता व नवीन कुमार शर्मा संचालक गौशाल ने बताया कि चंडीगढ़ पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया और यह जरुरमंदों के काम आएगा। हरियाणा रैड क्रास सोसाईटी के महासचिव मुकेश अग्रवाल ने रक्तदान कैंप लगाने वाली सभी समाज सेवी संस्थाओं की कंठमुक्त सराहना की और कहा कि 18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है और इसको करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, डा हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष डा विक्रम बिंदल, पंकज गुप्ता, डा रुप किशोर ठाकुर, सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा, वसुधा गुप्ता, सार्थक गुप्ता, नीरज गुप्ता, राहुल कुमार सहित कई सदस्य व स्वंयसेवक उपस्थित थे।
  • ऊना जिले में मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का जब्ती मामला

    ऊना जिले में मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का जब्ती मामला

    रकम की गिनती पूरी, 3 सदस्यीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में संतोषगढ़ के पास 82 बोरियों में सिक्के और 01 बोरी में मुद्रा नोट के जब्ती मामले मंे बरामद रकम की गिनती को लेकर गठित तीन सदस्यीय समिति ने जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सिक्कों और मुद्रा नोटों की गिनती के उपरांत कुल 12,73,600.55 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इन सिक्कों और मुद्रा नोटों की गिनती के लिए लगभग 20 कर्मचारी तैनात किए गए थे।

    बता दें, निगरानी समिति में ऊना जिले के जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी और परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) को सदस्य बनाया गया था। समिति को गिनती प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करने और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। उन्हें गिनती प्रक्रिया के सख्त पर्यवेक्षण के साथ संपूर्ण  प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक वीडियो रिकॉर्डिंग करने के भी निर्देश थे।
  • कुटलैहड़ व गगरेट विस में नामांकन के पहले दिन किसी उम्मीदवार ने दाखिल नहीं किया परचा

    कुटलैहड़ व गगरेट विस में नामांकन के पहले दिन किसी उम्मीदवार ने दाखिल नहीं किया परचा

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ व गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना परचा दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के पास नामांकन पत्र जमा होंगे। किसी कारणवश संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के मौजूद न रहने पर उम्मीदवार संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार के पास नामांकन पत्र जमा करेंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार, 7 मई को जिले की दोनों विधानसभा सीटों कुटलैहड़ और गगरेट के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र अब 8, 9, 10 और 13 व 14 मई को कार्यदिवस पर प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 11 और 12 को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।  पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुटलैहड़ व गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित राशि को सीधे नकद या फिर चालान के जरिये जमा कराया जा सकता है।
  • मीनू सिंह बिष्ट व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

    पर्यवेक्षक से कर सकते हैं चुनाव व्यय संबंधी शिकायत


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने ऊना पहुंच कर मंगलवार 7 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। निर्वाचन अधिकरी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोग चुनाव व्यय संबंधी कोई भी शिकायत सीधे व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं।

    जतिन लाल ने कहा कि उपचुनावों में व्यय से संबंधित किसी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर कोई भी व्यक्ति व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट के मोबाइल नम्बर 9317644760 अथवा लैंडलाइन नंबर 01975-292371 पर उनसे संपर्क कर सकता है।
  • एनडीआरएफ टीम जिला में 20 से 31 मई तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास

    आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण बारे करेगी जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 20 से 31 मई तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 20 मई को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी।

    इसी कड़ी में 21 मई को रावमापा देहलां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। 22 मई को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे। 23 मई को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में प्रातः 10 बजे प्रबंधन अधिकारियों के साथ संवेदनशील प्रोफाईल बारे बैठक करेंगे।

    24 मई को उपमंडल गगरेट के रावमापा घनारी और 25 मई को रावमापा बढे़ड़ा राजपूतां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित होगा।

    27 मई को उपमंडल अम्ब के तहत प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में संवेदनशील प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। 28 मई को रावमापा दयाड़ा में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेंगे।

    उपमंडल गगरेट के तहत 29 मई को 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम रावमापा थानाकलां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेगी। इसके अलावा 30 मई को गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और संवदेनशील प्रोफाईल की जानकारी एकत्रित करेगी।

    इसके अतिरिक्त हरोली उपमंडल के तहत 31 मई को नायसा मल्टीप्लास्ट बेला बाथड़ी में प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक और नेस्ले इंडियन लिमिटेड इंडस्ट्री ऐरिया क्षेत्र टाहलीवाल में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच प्रबंधन अधिकारियों के साथ औद्योगिक यूनिट की संवेदनशील प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे।