Blog
-

बद्दी के ओमक्स में कमरे में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के ओमेक्स में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कमरे में ही मौत हो गई है। यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से मरा हुआ था। पर अकेले रहता था। जिससे किसी को पता नहीं चला। मृतक युवक योगेश आरोड़ा (45) ओमेक्स में अपना फ्लैट लेकर अपना माता पिता के साथ रहता था। लेकिन इसके माता पिता का देहांत होने के बाद यह अब अकेला रहता था। इसका पत्नी से अनबन थी जिससे वह इसके साथ नहीं रहती थी। पुलिस के अनुसार रविवार को इसके दोस्त ने उसे फोन किया। फोन स्वीच आफ आ रहा था। वह रविवार शाम को उसे देखने के लिए उसके फ्लैट आ गया। जैसे ही वह उसके घर पहुंचा तो उसका मुख्य गेट खुला था और इसके कमरे का दरवाजा भी खुला था। वहां पर कुते घूम रहे थे। यह नीचे फर्श पर गिरा हुआ था और मृत हालत में था। कमरे में दुर्गंध फैली हुई थी। जिससे अंदाजा लगाया गया कि यह कई दिन से मरा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया। शव काफी सड़ा हुआ होने से वहां पर इसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ और आईजीएमसी शिमला को रैफर कर दिया। अब मंगलवार को ही उसका पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। जिससे किसी पर शक नहीं जताया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद मौत का कारणों का पता चल पाएगा। -
जालंधरः DSP की मौत के मामले में आया नया मोड़, पिस्टल गायब, गोली का खोल बरामद
जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत के मेामलें में नया मोड़ सामने आया है। डीएसपी की मौत के दौरान सरकारी पिस्टल गायब है, और मौके से गोली का खोल बरामद हुआ है।इस मामले को लेकर पुलिस भी अभी अधिकारिक कोई बयान नहीं दे रही। जब की डीएसपी की मौत को लेकर उनके दोस्त रंजीत ने हत्या की आशंका जताई थी।
रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें उक्त शव मिलने के बारे में पता चला था। शव बुरी तरह से खून से लथपथ था। रंजीत सिंह ने बताया कि उनके सिर और मुंह पर का चोट ने निशान हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी का शव जहां से मिला वह रोड उनके घर की ओर नहीं जाती थी। इसलिए केस में कई सवाल खड़े होते हैं।
हालांकि दूसरी ओर ADCP-1 बलविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि 31 को रात करीब 2 बजे थाना डिवीजन 2 के ड्यूटी अफसर को सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल नहर के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब उन्होंने वहां पर जाकर चैक किया तो पता चला डीसएपी से सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। जिसकी पूरी गहनता से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे है।
-
पीजीआई सहित सरकारी अस्पतालो व बस स्टैंडों व रेन शैल्टरों का किया दौरा
समाज सेवी विधि चंद रहे समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और बांटे इनाम
वॉलीबाल ओपन प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस ने जगदेव कलां को हरा कर जीता खिताब
कुंडावाला युवक मंडल द्वारा आयोजित 24 वीं प्रतियोगिता का हुआ समापनबददी/ सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत कालुझिंडा के तहत युवक मंडल कुड़ांवाला द्वारा आयोजित 24वें वॉलीबॉल टूर्नामेंट करवाया गया जिसका समापन भाजपा युवा नेता व समाजसेवी विधि चंद राणा ने किया। इस प्रतियोगिता में 3 राज्य हिमाचल, पंजाब व हरियाणा की 36 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों ने भी अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। अंतराष्ट्रीय खिलाडय़िों में गुरविंदर सिंह, विकी, प्रिंस भारद्वाज, अक्षय कापटा , प्रिंस कौंडल और गगन ने अपना खेल दिखाया । वहीं दूसरी ओर इक पिंड प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय ने संगोली (यमुनानगर) की टीम को हरा कर हासिल किया । सबसे रोचक ओपन प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस की टीम ने जगदेव कलां (अमृतसर) की टीम को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। ओपन प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2023 रात में शुरू हुआ और 2024 में खत्म हुआ। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि समाजसेवी विधि चंद राणा ने सभी को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और खिलाडय़िों को पुरुस्कार भी दिए। इससे पहले विभिन्न लीग मैचों में परमजीत सिंह पम्मी पूर्व विधायक, होटल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर, एन.एम.सी के प्रदेशाध्यक्ष शांति स्वरुप गौतम, राजीव मेहता, रमन चौहान, मनु पंडित , राजकुमार चौधरी, राजीव नेगी महामंत्री दून मंडल संजीव ठाकुर, बांंके बिहारी गौशाला के प्रभारी ललित ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष दून भाजपा मान सिंह मेहता, कालुझिंडा पंचायत की प्रधान कल्पना रनोट ने खिलाडियों से परिचय कर अलग अलग मैच प्रारंभ करवाए।
-
इक पिंड प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय ने यमुनानगर को किया चित्त
समाज सेवी विधि चंद रहे समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और बांटे इनाम
वॉलीबाल ओपन प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस ने जगदेव कलां को हरा कर जीता खिताब
कुंडावाला युवक मंडल द्वारा आयोजित 24 वीं प्रतियोगिता का हुआ समापनबददी/ सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत कालुझिंडा के तहत युवक मंडल कुड़ांवाला द्वारा आयोजित 24वें वॉलीबॉल टूर्नामेंट करवाया गया जिसका समापन भाजपा युवा नेता व समाजसेवी विधि चंद राणा ने किया। इस प्रतियोगिता में 3 राज्य हिमाचल, पंजाब व हरियाणा की 36 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों ने भी अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। अंतराष्ट्रीय खिलाडय़िों में गुरविंदर सिंह, विकी, प्रिंस भारद्वाज, अक्षय कापटा , प्रिंस कौंडल और गगन ने अपना खेल दिखाया । वहीं दूसरी ओर इक पिंड प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय ने संगोली (यमुनानगर) की टीम को हरा कर हासिल किया । सबसे रोचक ओपन प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस की टीम ने जगदेव कलां (अमृतसर) की टीम को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। ओपन प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2023 रात में शुरू हुआ और 2024 में खत्म हुआ। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि समाजसेवी विधि चंद राणा ने सभी को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और खिलाडय़िों को पुरुस्कार भी दिए। इससे पहले विभिन्न लीग मैचों में परमजीत सिंह पम्मी पूर्व विधायक, होटल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर, एन.एम.सी के प्रदेशाध्यक्ष शांति स्वरुप गौतम, राजीव मेहता, रमन चौहान, मनु पंडित , राजकुमार चौधरी, राजीव नेगी महामंत्री दून मंडल संजीव ठाकुर, बांंके बिहारी गौशाला के प्रभारी ललित ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष दून भाजपा मान सिंह मेहता, कालुझिंडा पंचायत की प्रधान कल्पना रनोट ने खिलाडियों से परिचय कर अलग अलग मैच प्रारंभ करवाए।
-
ब्लैक डे पर पूर्व सैनिक बोले 3% अफसर खा रहे 97% की पेंशन
ऊना सुशील पंडित : वन रैंक वन पेंशन की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है। सोमवार को पूर्व सैनिकों ने साल का पहला दिन ब्लैक डे के रूप में मनाया। जिला मुख्यालय के एमसी पार्क शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक काले झंडे और बाजुओं पर काले रिबन बांधकर प्रदर्शन करते देखे गए। सैनिक रोष में कह रहे थे कि 3 प्रतिशत पूर्व सैनिकों को 97 प्रतिशत की पेंशन दी जा रही है। पेंशन में इतनी विसंगत्तियां हैं कि सरकार उन्हें दूर करना नहीं चाहती। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वादों के साथ हमें शांत कर दिया गया था लेकिन आजतक वन रैंक वन पेंशन को जमीन पर उतारा नहीं गया है। सारी बातें चुनावी रैलियों तक ही सीमित हैं। कप्तान शक्ति चंद और राजेंद्र प्रसाद पराशर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में दोनों पूर्व सैनिकों ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन मुद्दे पर अफसरशाही लगातार सरकार को गुमराह कर रही है। 97 प्रतिशत जवानों को तीन फ़ीसदी लाभ पेंशन के रूप में दिए जा रहे हैं। यदि अब भी हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। -
बंगाणा में नव वर्ष पर 21वां भंडारा सम्पन्न
ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा में नए साल पर 21वां भंडारा सोमवार को संपन्न हुआ। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब ब्लॉक स्तर की राजनीति में था तब भी इस भंडारे में सेवा का मौका मिलता था। आज विधायक बनकर लोगों को प्रसाद बांटने में सुख की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर ठेकेदार महिंद्र धीमान, सन्नी ठाकुर, बिट्टू पादा, स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह, प्रबक्ता,राममूर्ति शर्मा,नरेंद्र धीमान,विबेक शर्मा ठाकुर किशोरी,महिंद्र शर्मा, रणबीर राणा व अन्य उपस्थित रहे। -
ट्रकों के बाद टैक्सी वाले भी हड़ताल पर, ऊना में पैट्रोल डीजल की किल्लत
एंबुलेंस और बीमार लोगों को ले जाने वाले वाहनों को मिल रहा पूरा ईंधन
ऊना/सुशील पंडित : हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार के संशोधित कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बाद अब टैक्सी वाले भी हड़ताल पर उतर आए हैं। ऊना में अब तेल की आपूर्ति बाधित होने लगी है। पैट्रोल पंपों पर या तो तेल खत्म है या ईंधन इतना कम है कि 100-200 से अधिक तेल नहीं मिल पा रहा। जिले के पैट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। लोग बार बार जाकर 100-200 का तेल लेकर आ रहे हैं। एक से अधिक पैट्रोल पंपों पर जा जा कर अपना काम चला रहे हैं।
सोमवार को बंगाणा की कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन ने भी ट्रक ऑप्रेटरों को अपना समर्थन दिया है। यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ठाकुर ने बताया कि जब तक सरकार नए कानून को वापस नहीं लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। नए कानून के मुताबिक यदि कोई गाड़ी चालक एक्सीडेंट के बाद गाड़ी छोड़ भागता है तो उसे 10 लाख रूपए का जुर्माना और 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। ट्रक और टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि यदि हम मौके से न भागें तो पब्लिक के हाथों मरने वाली बात हो जाएगी। हमने देखा है कि गलती नीचे आने वाले की हो या ट्रक ड्राइवर की। पब्लिक बिना सोचे समझे गाड़ियों पर हमला कर देती है। ड्राइवर को पीटना शुरू कर देती है। देश भर में प्रति वर्ष न जाने कितने ड्राइवर इसी मॉब लिंचिंग का शिकार होते हैं। बंगाणा में धरने के दौरान वरिष्ठ चालक तिलक राज बांटा, पप्पू मरोट, अजय ठाकुर, विबेक बिक्की ठाकुर,पंकज शर्मा ,सुमित,शालू, संजय राणा,अशोक कुमार,बनबीर सिंह,राज कुमार,राजेन्द्र सोनी व अन्य यूनियन सदस्य मौजूद रहे।
अभी तीन चार दिन राहत मिलने की आस कम
तेल की आपूर्ति में लगे ऑप्रेटरों का कहना है कि ट्रक यूनियन वाले उन ड्राइवरों का विरोध भी कर रहे हैं जो तेल डीपूओं से पंपों की सप्लाई में लगे हैं। ऐसे में इंडियन ऑयल डीपू में लगे टैंकर ऑप्रेटरों ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। उनका कहना है कि पुलिस के पहरे में ही हम पंपों को सप्लाई दे सकते हैं। हम किसी यूनियन के धरने के विरुद्ध काम नहीं करेंगे।
एंबुलेंस को तेल की सप्लाई जारी
पंप ऑप्रेटरों का कहना है कि हम आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनो की ईंधन पूर्ति कर रहे हैं। एंबुलेंस और बीमार या डेड बॉडी लेकर जा रहे वाहनों को तेल की कमी नहीं हो रही है। सभी पंप उन्हें मांग के मुताबिक पैट्रोल डीजल बेच रहे हैं। हालांकि जो लोग केवल डर के कारण अपनी गाड़ी का टेंक फुल करवाना चाहते हैं उन्हें पंप ऑप्रेटर पूरा तेल नहीं डाल रहे। -
आश्रय प्रवाह के स्कूली बच्चों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में दी नव वर्ष की शुभकामनाए
ऊना/ सुशील पंडित : देहलां स्थित आश्रय प्रवाह के स्कूली बच्चों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाकर नव वर्ष की बधाई दी और सभी के लिए नव वर्ष मंगलमय होने की कामना भी की। वर्तमान में आश्रय प्रवाह स्कूल में 80 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें 54 लड़के व 26 लड़कियां शामिल हैं। इस दौरान आश्रय स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य केपी सूद, राज रानी, सहित स्कूली बच्चों में प्रदीप कौर, स्कूली बच्चों में नवसीरत, हरमनदीप, भाग्या, नवनीत कोर, मेहक, साहिल, प्रिंस, सिमरन, समरिद्धि, कार्तिक, चेतन, सतविंदर व यशपाल उपस्थित रहे। -
कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाया नव वर्ष
साल पर बेहतर कार्य करने वाले कामगारों को दिया सम्मान
पूजा भारद्वाज को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए दिया नकद पुरस्कार
कामगारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी
बददी/ सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र लोधी माजरा स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में नया साल धूमधाम से मनया गया। इस मौके पर साल पर कंपनी हित में कार्य करने वाले कामगारों को सम्मानित किया वहीं अच्छे कामगारों को पदोन्नति भी की गई। साल भर भर हर रोज डद्मूटी पर आने वाली महिला कामगार पूजा भारद्वाज को स्मृति चिंह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव व विशेष अतिथि मेला राम चंदेल ने उत्कृष्ठ कामगारों को सम्मानित किया वहीं देवव्रत यादव ने कामगारों को कर्मचारी बीमा निगम की ओर से मिलने वाले हित लाभो के बारे में जानकारी दी। कंपनी के संचालक महेश बियानी के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन से हुई। कंपनी के लाइन लीडर कुसूम, रीमा व पूजा को साल भर सबसे अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया। वहीं लाईन लीडर निकिता, कुमारी ज्योति भंडारी, शिक्षा को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। अच्छा कार्य करने पर पंकज व रोहित की पदोन्नति कर उन्हें स्टाफ में लिया गया। सीमा, सोनिका, हेमलता, ममता व मधुबाला को साल भर सबसे अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने कामगारों को ईसआईसी से मिलने वाले हितलाभों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कामगार को कामगारंो से सवाल भी पूछे जिसमें बेबी व पंकज ने सही जवाब दिया तथा उन्हें मेला राम चंदेल व देवव्रत यादव ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि मेला राम चंदेल ने कंपनी के प्रंबधकों की सराहना करते हुए कहा कि इस कंपनी में कामगार को काम के साथ खुश रखा जाता है। महिला कामगारों के हंसते व खिलखिलाते चेहरे यह ब्यां कर रहे है। कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री ने कहा कि वह हर वर्ष नए साल पर कामगारों के लिए कार्यक्रम करते है। और इस दिन कंपनी को बंद रखा जाता है। उन कामगारों को सम्मानित किया गया जो इसके हकदार थे। बाद में कामगारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। मंच का संचालक एचआर हैड प्रेमलता ने किया। इस मौके पर भारती नेगी, योगिता, शालू, पूनम, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार, लक्ष्मण व विकास जमवाल समेत कंपनी के कामगार उपस्थित रहे। -
पंजाब : विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख ने नववर्ष पर ज़रूरतमंद परिवारों को बांटी रज़ाइयां, देखें वीडियो
रोपड़ : विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में आज नववर्ष के शुभ अवसर पर 300 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कड़कती ठंड में रजाइयां वितरित की गई। इस मौके पर विश्व हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय सचिव नवरतन गर्ग, हाई कोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन, सेक्टर 10 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल सिंगला, पूर्व पार्षद बृजलाल सिंगला, अनिल अग्रवाल, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, समाज सेवी नीरू वडेरा, वंश शांडिल्य, डॉक्टर वीरेंद्र पांडे, हर्ष शर्मा, समृद्धि शर्मा, संजीव धीमान, शिव रंजन, राजन मुकुल गोयल, अभिनव धीमान, विक्की अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गुलशन गुलाटी सहित भारी तादाद में विश्व हिन्दू तख्त के सदस्य मौजूद थे। रजाइयां वितरण से पूर्व सैंकड़ों लोगों ने सिटी मोटर पंप पर विश्व हिन्दू तख्त के उपरोक्त तमाम सदस्यों द्वारा लगाए गए लंगर को ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सबसे पहले नववर्ष 2024 के शुभ अवसर पर सभी देश वासियों को बधाई दी और कहा कि आज नववर्ष 2024 का पहला दिन सोमवार भगवान शिव के नाम का है।
देश आगे बढ़े, देश में सुख समृद्धि रहे। हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी, हर सिर को छत मिले, कोई इलाज के अभाव से मौत के मुंह में ना जा सके, यह दुंआ की और कोरोना जैसी बीमारियों फिर दस्तक ना दे। वहीं वीरेश शांडिल्य ने मोदी व शाह को विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से नववर्ष पर साधूवाद देते हुए कहा कि इनकी राम लक्ष्मण की जोड़ी के नेतृत्व में भारत राम राज की ओर बढ़ रहा है। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से सक्षम लोगों को, धनवान लोगों को समाज में जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। समाज के दबे कुचले लोगों को हर संभव मदद करनी चाहिए और आज 1 जनवरी 2024 पर जो विश्व हिन्दू तख्त ने 300 जरूरतमंद परिवारों को रजाइयां दी है। उसका उद्देश्य व लक्ष्य यह है कि समाज में संदेश जाए कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। उन्होंने कहा कि ठिठुरती ठंड में सक्षम लोगों को जरूरत मंद परिवारों को रजाई, कोटी, कंबल, कपड़े, चाय-ब्रेड का लंगर लगा कर लोगों को ठंड से बचाने के लिए आगे आना चाहिए।