Blog

  • पंजाबः तेल की किल्लत को लेकर प्रशासन ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून लाए जाने के विरोध में देशभर में ड्राइवरों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं मनसा में पेट्रोल पंपों पर भी इस विरोध के चलते बड़ी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। कई पंपों पर फ्यूल समाप्त हो गया है।

    दूसरी ओर दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे और एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने जिला वासियों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। तेल की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही समस्या को सुलझा लिया जाएगा। 

  • पंजाबः 90 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई होने के बाद प्रशासन का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में 340 पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि शहर में 90 प्रतिशत पंप ड्राई हो चुके है। दूसरी ओर लोग वाहनों की टंकियां फुल करवाने में जुटे हैं। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में महानगर के 5 हजार से अधिक ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट्स द्वारा केंद्रीय कानून के खिलाफ की जा रही हड़ताल के चलते कई जगह पेट्रोल पंप ड्राई होने की घटनाओं के बीच लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु प्रयास चल रहे हैं।

    दूसरी ओर, बस ड्राइवरों ने भी कल 2 घंटे हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। ट्रकों के पहिए जाम होने से तेल व अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे शहर के कुछ पंपों और सब्जी मंडियों में भी किल्लत शुरू हो गई है। टू व्हीलर, फोर व्हीलर और ऑटो में पेट्रोल-डीजल भरवाने पंपों पर भीड़ लग रही है। बीते शाम से ही बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन के लोकल अड्‌डे पर बने पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगने से रोड पर जाम लग गया। इसी के साथ समराला चौक, फुल्लांवाल आदि पंपों पर तेल भरवाने वाले लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਬੱਚੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਦਾਦੀ SHO ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਪਿਟੀ, ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਤਕਰੀਬਨ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀ ਮਿੜ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪਹੂਵਿੰਡ ਵਾਲੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਆ 12 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਹਰਨੂਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਸਨ। ਪਰ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਬੀਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਏਕਤਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਲ ਦੇ ਝੰਡੇ ਹੇਠ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਚੌਂਕ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਬੱਚੇ ਦੀ ਦਾਦੀ ਐਸਐਚ ਓ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋ ਕੇ ਰੋਂਦੀ ਪਿੱਟਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ।

    ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਵਾਲਮੀਕ ਸਮਾਜ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਵੀ ਚੁੱਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਜਾਣ ਬੁਝ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਟਾਲ ਮਟੋਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸਐਚਓ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਸਾਫ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਕਤ ਐਸਐਚਓ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਕਹਿੰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਕਿ ਸਾਈਡ ਤੇ ਹੋ ਕੇ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ । ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਦੇ ਮੁਖੀ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਸ਼ਵਾਸਨ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਚੁੱਕਿਆ।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्टरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्टरों ने ट्रांसपोर्ट के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ लाए गए नए कानून का देशभर में विरोध हो रहा है। वहीं, इसके चलते लुधियाना के 90 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। ट्रांसपोर्टर सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रक ड्राइवरों पर यह कानून जबरदस्ती थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया तो देश की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और जरूरी सामान भी एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंच पाएगा, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को अपने कानून पर पुनर्विचार करने की जरूरत है और ट्रक ड्राइवरों के साथ बैठकर बात करनी चाहिए ताकि आम लोगों को इससे कोई परेशानी न हो।

  • टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे ऑप्रेटर के 220 पद

    टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे ऑप्रेटर के 220 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडस्फिनिक्स परवाणू के लिए ऑप्रेटर पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 12वीं व फिटर, टर्नर, मकैनिकल में आईटीआई होना अनिवार्य है। आईटीसी कपूरथला के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के आईटीआई कोपा युवतियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा न्यूनतम वेतन 12,317 से 13 हज़ार और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • पंजाबः पेट्रोल-डीजल की सप्लाई जल्द होगी बहाल, प्रशासन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्र सरकार के नए “हिट एंड रन” कानून को लेकर देशभर के ट्रक ऑपरेटरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण पहले शहर अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की कमी हो गई। पेट्रोल और डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर पाल ढींगरा ने भी यह बात कही थी कि शहर के 90% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं और ऐसे ही हालात पूरे पंजाब में देखने को मिल रहे हैं। पेट्रोल पंप ड्राई होने के बाद ही पूरे पंजाब में पेट्रोल पंपों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। जिसके बारे में अमृतसर के डीसी घनशाम थोरी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें डीसी ने अमृतसर वासियों को अफ़रा तफरी में पेट्रोल खरीदने से मना करते हुए यह विश्वास दिलाया है कि शहर में पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई फिर से सामान्य हो जाएगी।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई जालंधर से होती है और जिला प्रशासन की ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन से बातचीत के बाद जालंधर के ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जिसके चलते पेट्रोल और डीजल अमृतसर में डीजल की जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल हमेशा की तरह उपलब्ध होगा। डीसी ने यह भी कहा कि कोई भी पेट्रोल पंप मालिक किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या किसी अन्य अवैध गतिविधि में न करे। जिसके लिए उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल में कोई कमी नहीं हुई है, सिर्फ ट्रांसपोर्ट हड़ताल के कारण पेट्रोल पंप ड्राई होने के हालात पैदा हुए है। डीसी घनशाम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें उम्मीद है कि आज देर रात तक पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।

  • शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 10 जनवरी को

    शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 10 जनवरी को

    ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहले यह काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी जोकि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते रोक लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर, 2023 को काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म सहित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों में 8 पद अनारक्षित वर्ग, 3 पद ईडब्ल्यूएस, 3 पद ओबीसी, 1 पद ओबीसी बीपीएल, 1 पद ओबीसी डब्ल्यूएफएफ, 4 पद एससी, 1 पद एससी बीपीएल व 1 व एसटी के शामिल हैं।
  • प्रशासन का बड़ा फैसलाः 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को मिलेगा इतने लीटर पैट्रोल-डीजल

    प्रशासन का बड़ा फैसलाः 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को मिलेगा इतने लीटर पैट्रोल-डीजल

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। जिसका असर देश भर मे देखने को मिल रहा है। हड़ताल का असर सीधे तौर पर पेट्रोल पंपों पर पड़ने लगा है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेल की कमी को देखते हुए अब चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। 4 पहिया वाहनों को सिर्फ 5 लीटर और दोपहिया वाहनों को सिर्फ 2 लीटर तेल मिलेगा।

    प्रशासन चंडीगढ़ में लिमिट रखते हुए कहा कि तेल खत्म हो चुका है इसलिए अगर कोई 2 व्हीलर वाहन लेकर आता तो उसकी टंकी फुल करने की बजाय 2 लीटर तेल ही डाला जाएगा और फोर व्हीलर में 5 लीटर तेल डाला जाएगा। प्रशासन का कहना है कि ऐसा किया जा रहा है क्योंकि सभी को थोड़ा-थोड़ा तेल मिल जाए। ये फैसला लोगों की सहूलत को लेकर लिया गया है। चंडीगढ़ में कई पेट्रोल पंप बंद भी हो गए हैं लेकिन जो अभी चल रहे हैं उन पर तेल डलवाने की लिमिट तय की गई है। पंजाब सहित चंडगीढ़, मोहाली में पेट्रोल-डीजल को लेकर काफी मुश्किलें आ रही हैं। पेट्रोल पंपों में 1-2 किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस दौरान एंबुलेंसों में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

  • एयरलाइंस के प्लेन में रनवे पर लगी आग, देखें वीडियो

    टोक्यो: हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई है। जापान के एनएचके समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी आग बुझा रहे हैं। स्‍थानीय मीडिया द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस का एक हवाई जहाज आग की लपटों में घिर हुआ है। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग संभवतः विमान और जापान तटरक्षक विमान के बीच टक्कर के कारण लगी होगी। वहीं, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।

    बताया जा रहा है कि कोस्‍टगार्ड के विमान से टक्‍कर के बाद जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लग गई। विमान में जब आग लगी, तो इसमें 350 लोग सवार थे। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस समय विमान की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय टेलीविजन में भी टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस के विमान को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया।

    ब्रॉडकास्टर एनएचके पर मौजूद तस्वीरों में विमान को आग लगने के बाद रनवे पर से तेजी से आगे बढ़ते हुए दिखाया गया। जापान को दशकों से कोई गंभीर वाणिज्यिक विमान दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ा है। इससे पहले 1985 में टोक्यो से ओसाका जा रहा एक JAL जंबो जेट मध्य गुनमा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 520 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। ये दुर्घटना एक ही उड़ान से जुड़ी दुनिया की सबसे घातक विमान दुर्घटनाओं में से एक थी।

  • जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश

    जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के अनुसार नहीं हो रही है। इसी कारण जिला के विभिन्न पेट्रॉल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों में कमी की संभावना हो सकती है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम ऑर्डर 1977 को मध्यनज़र रखते हुए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला के सभी पेट्रॉल पम्प ऑप्रेटरों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए न्यूनतम रिजर्व पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 25 हज़ार या इससे अधिक क्षमता वाले पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर आपात परिस्थितियों के लिए 3 हज़ार डिज़ल और 2 हज़ार पेट्रॉल न्यूनतम रिजर्व रखने को कहा है। इसके अलावा 25 हज़ार से कम क्षमता वाले डिज़ल व पेट्रॉल पम्पों पर 2 हज़ार डिज़ल और 1 हज़ार पेट्रॉल की क्षमता को एमजेंसी के लिए न्यूनतम रिजर्व रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला दंड़ाधिकारी ने पम्प ऑप्रेटरों को आदेश दिए हैं कि वे एक समय पर केवल 10 लीटर तक ही तेल भरने की अनुमति होगी। यदि कोई वाहन मालिक इससे ज्यादा तेल भरने के लिए कहता है तो उसे संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वाहन के टैंक के अलावा किसी भी अन्य कंटेनर में तेल नहीं दिया जाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट वाहनों को तेल भरने में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी डीलर को पेट्रॉल व डीज़ल की जमाखोरी व कालाबाजारी करने की अनुमति नही होगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करता कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानून के अुनसार कार्रवाई अमल में जाई जाएगी।