Blog

  • पंजाब : मंदिर में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। बाबा खेत्रपाल मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान राजू के तौर पर हुई है। एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया एसपी (डी) व डीएसपी (स.ड) मुक्तसर की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए मुक्तसर व सब इंस्पेक्टर थाना सिटी वरूण मट्टू द्वारा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को नगदी सहित काबू किया है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंधी चंदन नागपाल पुत्र किशन लाल वासी मुक्तसर ने बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी होने संबंधी शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राजू को गिरफ्तार करके मंदिर में चोरी किए 1500 रूपए बरामद कर लिए है। उक्त आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः ससुराल परिवार से मिलने जा रहे व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः तहसील अजनाला के गांव भिंडिया सैदां का एक व्यक्ति अपने ससुराल वालों से मिलने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उस व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अमृतसर के गांव भिंडिया सैदां के रहने वाले है। परिजनों ने बताया कि 16 साल पहले अमरजीत की शादी हुई थी। परिवार ने आशंका जताई है कि उसका कत्ल किया गया है। 

    परिवार का कहना है कि ससुराल परिवार से पता चला कि अमरजीत की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दी है, फिलहाल पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    बरनालाः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर काउंसिल बरनाला में बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हरबख्श सिंह को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को बरनाला निवासी रशपाल सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंडियाया चौक बरनाला स्थित उसकी मोटर वर्कशॉप का नक्शा पास करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था, लेकिन सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब : पेट्रोल पंप में लूट के मामले में 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 सेल्समैन भी शामिल थे। पुलिस ने पैट्रोल पम्प पर लूट करने वाले हैप्पी सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र बलवीर सिंह को मामले में नामजद करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ दौरान उन्होंने बताया कि पैट्रोल पम्प पर काम करने वाले 5 सेल्समैन हरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी गांव संगूधौन, साजन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गोनियाना मुक्तसर, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी गोनियाना रोड मुक्तसर, मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र जगसीर सिंह वासी किशनपुरा बस्ती बठिंडा रोड मुक्तसर, गुरकीरत सिंह पुत्र सुखदीप सिंह वासी मुक्तसर भी इस लूट में शामिल है।

    एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया कि एसपी (डी) मनमीत सिंह व डीएसपी सतनाम सिंह की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह सीआईए, सब इंस्पेक्टर वरूण कुमार मट्टू, चौंकी बस स्टैण्ड की टीम द्वारा लूट की घटना को ट्रेस करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि 21 मार्च को मलोट रोड पर पैट्रोल पम्प करीब 70-80 हजार रूपए की लूट की थी। जिस संबंधी हरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी संगूधौन जो पम्पर सेल्समैन की ड्यूटी करता है और लूट समय पैट्रोल पम्प पर मौजूद था। जहां 2 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पम्प के कार्यालय से पैसे निकालकर सेल्समैन को कापा दिखाकर भाग गए जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पैट्रोल पम्प पर लूट करने वाले हैप्पी सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र बलवीर सिंह, को मामले में नामजद करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 408, 120 बी के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इनसे 12000 हजार रूपए नकदी बरामद कर ली है। इन्हें आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों पर मामला दर्ज कर, जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • भाजपा को झटकाः इस सीट से उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

    अहमदाबादः लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी को झटका लगा है।  वडोदरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी रंजन भट्ट ने आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। इससे गुजरात की राजनीति में हलचल मच गई। रंजन भट्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद लगातार कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे  उनका मन व्यथित था। रंजन भट्ट ने कहा कि आरोप लगाया जा रहा था कि मेरे बेटे का ऑस्ट्रेलिया में एक मॉल है, लेकिन उसके पास टपरी तक नहीं है। ऐसे गंभीर आरोपों से परेशान होकर मैंने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

    हालांकि, रंजन भट्ट ने ये भी कहा कि वे पीएम मोदी की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें 10 साल सांसद रहने का मौका मिला और तीसरी बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। रंजन भट्ट ने ये भी आश्वासन दिया कि वड़ोदरा से जो भी उम्मीदवार होगा, उसको जिताने के लिए वो जी जान लगा देगी। अभी रंजन भट्ट के चुनाव न लड़ने को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि कुछ ही मिनटों में ही बीजेपी के एक और उम्मीदवार साबरकांठा से भीखाजी ठाकोर ने भी सोशल मीडिया के जरिये लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया। खास बात है कि साबरकांठा सीट से भीखा जी दुधाजी ठाकोर के सरनेम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

    इस मामले में एक नागरिक ने चुनाव आयोग को खत लिखकर स्पष्टता करने को भी कहा था कि भीखाजी डामोर है या ठाकोर हैं, ये बताया जाय, ताकि साबरकांठा की जनता को पता चल सके कि उनका उम्मीदवार ओबीसी है या SC केटेगरी का। बहरहाल, एक ही दिन में दो उम्मीदवारों के चुनाव न लड़ने के फैसले से बीजेपी में हड़कंप मच गया है।

  • जालंधरः मेन चौक के पास लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को शरारती अनंसरों ने पहुंचाया नुकसान, देखें Live

    जालंधर, ENS: वर्कशाप चौक के पास लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को शरारती अनंसरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के शीशे को शरारती अनंसरों द्वारा तोड़ा गया। जिसकी सूचना मिलने पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हैरानी की बात यह है कि इस चौक पर पुलिस द्वारा नाका लगाया जाता है। लेकिन बेखौफ शरारती अनसंरों द्वारा माहौल खरान करने की नीयत से दिन दहाड़े ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। भाजपा नेता का कहना है कि आस पास कैमरे लगे हुए है, ऐसे में वह पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कैमरों को खंगालकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते है। 

  • कांग्रेस को झटकाः पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    अलोट: मध्यप्रदेश की सियासत में बगावत का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस के विकेट लगातार गिर रहे हैं। शनिवार को फिर एक झटका लगा। आलोट से पूर्व विधायक मनोज चावला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मनोज चावला ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा पत्र भेज दिया है। चर्चा है कि मनोज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। मनोज चावला ने कहा मैं व्यक्तिगत कारणों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

    बता दें मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में हुए बहुचर्चित खाद लूटकांड मामले में मनोज चावला इंदौर की जेल में बंद थे। मनोज चावला पर 10 नवंबर 2022 को आलोट में खाद लूटने का मामले का आरोप लगा था। गौरतलाब है कि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। बता दें अब तक कांग्रेस के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कजिन बलराम पटेल ने भाजपा की सदस्यता ली थी। बलराम इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष थे।

    भाजपा में शामिल होने के बाद बलराम ने कहा था कि जब से राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया है, तभी से मेरा मन नहीं लग रहा था। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी वीरवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ा था। कमलनाथ सरकार में प्रोमेट स्पीकर रहे दीपक सक्सेना ने अपना इस्तीफ़ा पीसीसी अध्यक्ष की बजाय कमलनाथ को लिखा था। सक्सेना ने कमलनाथ को भावुक कर देने वाला पत्र लिखा था। सक्सेना ने पत्र में लिखा था कि विशेष परिस्थितयों की चलते अब मैं यह जिम्मेदारियां संभाल पाने में असमर्थ हूं।

  • 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.21% छात्र पास

    नई दिल्लीः बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, मुख्य भवन से इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया। बिहार बोर्ड 12वीं में ओवरऑल 87.21% छात्र पास हुए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि इस साल का पास प्रतिशत पिछले पांच साल से बेहतर रहा है।

  • जालंधरः दपंति पर हमला करने का मामला, लगातार दूसरे दिन पड़ोसी के साथ हुआ विवाद, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुलाब देवी रोड़ पर स्थित न्यू अमर नगर में बीते दिन महिला की झोपड़ी को पडो़सी ने तोड़ दिया था। मामले की जानकारी देते हुए किरण ने बताया था कि वह वहां पर झोपड़ी में रहती है। महिला ने कहाकि टॉयलेट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर पड़ोसियों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित दंपति ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा था और पुलिस से दंपति ने इंसाफ की गुहार लगाई थी।

    पीड़ित दपंति के साथ आज फिर से पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। लगातार दूसरे दिन हुए विवाद में पी़ड़िता का आरोप है कि आज पड़ोसी ने गार्डर उतार लिया। इस दौरान पीड़िता के पक्ष में इलाका निवासी उतरे है, जहां वह पीड़िता को इंसाफ देने की गुहार लगा रहे है। बता दें कि बीते दिन महिला ने आरोप लगाए थे कि टॉयलेट को लेकर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया था। पीड़ित महिला ने पवन, राकेश कुमार, अनु सहित 6 लोगों ने हमला करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि झोपड़ी से ही बांस निकालकर उन पर हमला किया गया। हादसे में महिला और उनका पति घायल हो गए थे।

  • पंजाबः विवादों में घिरा पुलिस का कर्मी, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। नशा नौजवानों को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। आम लोगों द्वारा नशा करने के मामले अकसर सामने आते रहते है। पर कानून के रखवाले ही नशा करें, तो आम जनता का क्या हाल होगा। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में गाड़ी में पुलिस कर्मी बेसुध होकर बैठा हुआ है और पुलिस की पगड़ी भी गाड़ी में पड़ी हुई है। इस दौरान वह कार का दरवाजा भी खटखटा रहे है।

    इस दौरान आरोप लगाए जा रहे है कि सड़क की मध्य में पुलिस कर्मी ने गाड़ी खड़ी की हुई है और वह नशे में धुत्त है। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो हंबरा रोड़ की है, उक्त पुलिस कर्मी कार का पीबी 10 सी वाई 5226 नंबर में सवार है। इस दौरान वह सीएम भगवंत मान से नशा खत्म करने की बात को लेकर भी कहते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद किसी पुलिस कर्मी का कोई बयान सामने नहीं आया है।