चंडीगढ़: पंजाब भर में 10 मई दिन शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल 10 मई को भगवान परशुराम जयंती है। पंजाब सरकार की और से 10 मई को भगवान परशुराम जयंती वाले पूरे पंजाब में छुट्टी का एलान किया गया है। इसके मद्देनजर पंजाब भर में स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इससे पहले 1 मई को मजदूर दिवस के कारण राज्य भर में सरकारी छुट्टी थी।
Blog
-
जालंधरः सौतेले बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
जालंधर, ENS: गांव खुसरोपूर में एक कलयुगी मुंह बोले आप ने पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को दागदार करते हुए नाबालिक से दुष्कर एम की वारदात को अंजाम दे डाला। थाना सदर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। खुसरोपुर निवासी माला काल्पनिक नाम ने आरोप लगाया कि उसके पहले पति से तलाक होने के बाद उसने दूसरी शादी खुसरोपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से रचाई थी।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी नाबालिक बच्ची के साथ रोटी मुंह बोला बाप पिछले लंबे समय से धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। वही जब यह बात उसे पता चली तो उसने तुरंत थाना सदर की पुलिस को कंप्लेंट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित नाबालिग युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
-

पंजाबः बेअदबी मामले में नौजवान की मौत को लेकर परिवार ने निहंग सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
फिरोजपुर : गांव बंडाला में गुरुद्वारा साहिब बाबा बीर सिंह में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया, उसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद परिजनों ने कहा कि उनका लड़का मंदबुद्धि है। जिसका इलाज चल रहा है। जिसके इलाज के सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और उनके बेटे को जानवरों की तरह पीट-पीटकर मार डाला गया।
उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि युवक बचपन से ही मंदबुद्धि है और पूरा परिवार किए गए अपमान के लिए माफी मांगने को तैयार है। लेकिन किरपान से उनके बेटे की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई है। जिसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ रहा है। परिवार ने मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए और उनके बेटे की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से भी बयान दिया गया है। बेअदबी करने वाले युवक के परिवार का बहिष्कार किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा न करे। इस बारे में बात करते हुए परिवार ने कहा कि बयान देने से पहले जत्थेदार साहब को मौके पर आकर सच्चाई का पता लगाना चाहिए। लेकिन अगर वे यहां नहीं आये तो बयान देने की जरूरत नहीं थी।
-

पंजाबः समोसे निकालते नजर आए मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो
अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं द्वारा लोगों को लुभाने के लिए अनोखे उपराले किए जा रहे है। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुलदीप धालीवाल समोसे निकालते हुए नजर आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विपक्ष पार्टियों को कोई मसाला नहीं मिला है। जिसके चलते वह कह रहे है ये उनके लिए मसालेदार समोसे है।
-

पंजाबः कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल
रोपड़: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेता लगातार दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं बंगा हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गांव भोरोमाजरा के मौजूदा सरपंच राम सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। इस मौके पर बंगा से हलका प्रभारी कुलदीप सरहाल भी मौजूद रहे। कंग ने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मान पार्टी में शामिल हुए हैं। आप हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैै।
-

12वीं परीक्षा 2024 का Result जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
नई दिल्ली : तमिलनाडु राज्य बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 94.56 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.37 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.44 प्रतिशत है।
कुल 7,60,606 छात्रों में से 7,19,196 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। 7,532 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में से 2,478 विद्यालयों ने पूर्ण 100 प्रतिशत उत्तीर्ण दर प्राप्त की।
कंप्यूटर विज्ञान में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत 99.8 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद रसायन विज्ञान में 99.14 प्रतिशत उत्तीर्ण हुआ। गणित में, 2,587 छात्रों ने पूर्ण अंक हासिल किए, जबकि भौतिकी में, 633 छात्रों ने और रसायन विज्ञान में, 471 छात्रों ने इस वर्ष पूर्ण 100 प्रतिशत अंक हासिल किए।
-

पंजाबः बीजेपी नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसानों के साथ प्रशासन की मीटिंग रही बेनतीजा
किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए किया ये ऐलान
पटियालाः राजपुरा में बीजेपी की उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध करते समय किसान की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक किसान सुरिंदलपाल सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्रशासन और किसानों के साथ देर रात तक मीटिंग चलती रही। इस मीटिंग में डीआईजी रेंज पटियाला हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, सुरजीत सिंह फुल, काका सिंह, जंग सिंह, सुखजीत सिंह, मनजीत सिंह, मृतक किसान के भतीजे रेशम सिंह सहित पारिवारिक सदस्यों के साथ पोस्टमार्टम को लेकर मीटिंग चलती रही लेकिन किसानों की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।
सहमति न बनने के बाद सभी किसान नेता और परिवार मीटिंग से बाहर आ गए। मीटिंग में प्रशासन के साथ कोई सहमति न बनने के बाद किसान नेता सरवन सिंह, सुरजीत सिंह फुल, काका सिंह ने बताया कि प्रशासन के साथ उनकी सहमति नहीं बनी और दो दिनों बाद 8 मई को न्यू मोती बाग के बाहर पक्का मोर्चा लगाएंगे और 2 दिन का जो समय प्रशासन को दिया गया है उसे दौरान राजपुरा के सरकारी अस्पताल में ही धरना इसी तरह जारी रहेगा।
-

एग्जाम सेंटर के बाहर छात्र को चाकू से गोदा, मची अफरा-तफरी
राजस्थानः राजस्थान के सीकर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां नीट की परीक्षा देने आए छात्र को दूसरे छात्र को एगज़ाम सेंटर के बाहर चाकू मारा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। देश में आज नीट परीक्षा को आयोजित किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना परीक्षा केंद्र के बाहर की है। दोनों छात्र मैट्रिक्स इंस्टीट्यूट सीकर के बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहा। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस परीक्षा खत्म होने का इंतजार कर रही। जानकारी के अनुसार नीट के एग्जाम देने आए छात्र के पेट में चाकू लगा है, इसके तुरंत बाद एग्जाम सेंटर पर अफरा तफरी मच गई, और घाटल छात्र को सीकर रैफर किया गया जहां फिलहाल छात्र की हालत ठीक बताई जा रही है।
-

बाढ़ की चपेट में आने से 75 की मौ’त, 100 से अधिक लापता
नई दिल्ली : भारत का मित्र देश ब्राजील इस वक्त भीषण बाढ़ की चपेट में है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो चुकी है। वहीं करीब 100 से भी अधिक लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। ये बाढ़ ब्राजील के दक्षिणी रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में आई है जिस कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा है कि जिस तबाही का हम सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है।
ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बाढ़ का कहर जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भयंकर बाढ़ के कारण 88,000 से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए है। लगभग 16,000 लोगों ने स्कूलों, जिमों और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली हुई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने भी अपने मंत्रियों के साथ हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र का संपर्क टूट गया है और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है।
पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है। जानकारी के मुताबिक ब्राजील के बाढ़ग्रस्त इलाके में इमरजेंसी सर्विस के लोग ढहे हुए घरों, पुलों और सड़कों के मलबे के बीच फंसे जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
-

पंजाबः BJP नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR की दर्ज
पटियालाः राजपुरा में बीजेपी की उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध करते समय किसान की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरविंदर सिंह हरपालपुर अकाली दल छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। खेड़ी गंडिया थाना पुलिस ने यह एफआईआर करने वाले किसान सुरिंदर सिंह के भतीजे की स्टेटमेंट के आधार पर दर्ज की है। बता दें कि राजपुरा के नजदीकी गांव सेहरा में बीजेपी की तरफ से पटियाला लोकसभा चुनाव लड़ रही परनीत कौर का किसानों ने घेराव किया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में किसान सुरिंदर पाल सिंह की मौत हो गई।

इसके खिलाफ किसान जत्थेबंदियों ने धरना प्रदर्शन किया और अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मृतक किसान का पोस्टमार्टम और संस्कार नहीं होगा, जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वहीं इस मामले में परनीत कौर ने कहा कि उन्हें किसान की मौत का बेहद दुख है और वो उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। वहीं अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठे किसानों से मिलने आज कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और लाल सिंह भी पहुंचे।