Blog
-
नियमों की अवहेलना करने पर काटे 183 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 183 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 41,600/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 700/- रूपये वसूल किए गए। -
स्टोन क्रेशर में 20 लाख की चोरी, मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक स्टोन क्रेशर से 20 लाख की चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस थाना हरोली को दी शिकायत में निर्मल सिंह पुत्र छंगन सिंह निवासी गाँव व डा. बगड़ी तह. लक्षमणगढ़ जिला सिकर राजस्थान ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह बतौर अकाऊंटेंट आर एस स्टोन क्रैशर गोन्दपुर वुल्ला तह. हरोली में काम करता है। 04.05.2024 को जब यह अपने आफिस ढिल्वाँ डा. हीरा तह. हरोली जिला ऊना में आया तो अलमारी में रखे 20 लाख रूपये गायब थे I इस अलमारी की चाबी इसके, विक्रम व राकेश के पास रहती है इसे शक है की इनमें से ही किसी ने रूपये गायब किए हैं I इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने धारा 406 भा.द.स. के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार-वशिष्ट
ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा चुनावों व छह विधानसभा के उपचुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। यह बात भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को पटकनी देने के लिए तैयार बैठी है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस सरकार बजट का ही रोना रो रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा पर तो ऋण लेने की बात करती रही, लेकिन कांग्रेस सरकार खुद भारी भरकम ऋण लेकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इनके मंत्री व अन्य लोग सरकारी खजाने का खूब दुरुप्रयोग करते रहे। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है। कर्मचारियों को समय पर पैंशन नहीं मिल रही है। कई विभागों के कर्मचारियों को दो से तीन महीनों से पैंशन नहीं मिल पाई है। कांग्रेस सरकार अपने इस कार्यकाल में नए प्रोजेक्ट को शुरु नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा सरकार के समय से शुरु हुए कार्यो को अधर में लटकाकर रखा है।राजीव वशिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में अभूतपूर्व विकास करवाया। पीएम आवास योजना, हर घर जल से नल, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ गरीब तबके को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब व्यक्ति के खाते में सीधे पैसे डालकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। मोदी सरकार ने सरकारी योजनाओं के लिए बिचौलियों का काम खत्म करने का काम किया है। मोदी सरकार के 10 वर्षो में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। जबकि इससे पहले रही सरकारों के समय हजारों-करोड़ों रुपयों के घपले होते रहे है। केंद्र सरकार ने अयोध्या में श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राम जी को काल्पनिक बताते रहे है। जिन्हें जनता अब लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ने जिला ऊना में अथाह विकास करवाया है। ऊना विस क्षेत्र को पीजीआई सेटेलाईट सेंटर, मदर चाइल्ड केयर सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित अन्य योजनाएं अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही मिली है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में विश्वसनीय सिपहसलारों में गिने जाते है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला ऊना सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना को देश की सबसे शानदार वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया। इसके लिए वह स्वयं ऊना आए थे। वहीं अन्य महानगरों के लिए भी रेल सेवाएं शुरु की गई। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है। एक जून को भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें, ताकि देश में पुन: नरेंद्र मोदी की सरकार बन सके। -

जालंधर मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसे तंज, देखे वीडियो
जालंधर ( ENS) : पंजाब मे लोकसभा चुनाव वैसे तो अंतिम चरण में पहली जून को है, लेकिन जालंधर का सियासी पारा चढ़ने लगा है।आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जालंधर हलके की संसदिय सीट पर चुनावी सभा करने जालंधर पहुंचे। इस दौरान उनके निशाने पर विपक्षी दल कांग्रेस की सरकार रही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सर्कार ने देश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए है। चाहे वह सीमा पर दुश्मनो को मुँह तोड़ जवाब देना हो या उनके घर मे घुस कर मरने का। मोदी सरकार सेना के जवानो के साथ हर मुश्किल घड़ी मे खड़ी है। कांग्रेस के पूर्व CM चन्नी के तर्कों का जवाब देते उन्होने कहा कि जिसके भतीजे के ऊपर उनकी सरकार के समय घोटाले का केस ED मे डला हो आज वह भ्रष्टाचार खत्म करने के कसीदे पढ़ रहे है।
किसानो के मुद्दे पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा किसानो का भला चाहती है। पंजाब मे विपक्षी पार्टियों द्वारा किसानो को गुमराह किया जा रहा है।
-

ठरकी प्रिंसिपल ने म्यूजिक टीचर से की छेड़छाड़, FIR दर्ज
हरियाणा : फतेहाबाद में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा महिला म्यूजिक टीचर के साथ स्कूल में छेड़खानी का मामला सामने आया है। ठरकी प्रिंसिपल ने टीचर से कहा कि आज तो कमाल की लग रही हो।बस मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपकी सारी क्लास हटा दूंगा। महिला थाना पुलिस ने टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला टीचर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर के पद पर है। करीब 8 महीने पहले उसका इस स्कूल में ट्रांसफर हुआ था। 12 दिसंबर 2023 को स्कूल प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस में स्कूल के किसी काम को लेकर उसे बुलाया। प्रिंसिपल ने उसकी तरफ गंदी नजर से देखा और छेड़खानी की।
इसके बाद एक दिन जब टीचर ने टाइम टेबल को लेकर प्रिंसिपल से अनुरोध किया तो उसने कहा कि आप बस मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपकी सारी क्लास हटा दूंगा। टीचर का कहना है कि उसके आरोप लगाने के बाद दूसरी महिला टीचर भी खुलकर सामने आ रही हैं। टीचर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
-

दुल्हन के घर बारात न पहुंचने का कारण बनी कार, जानें वजह
रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पर शादी के लिए दुल्हन बन कर बैठी लड़की के अरमानों पर फिरा पानी, जब बारात दुल्हन के घर ही नहीं पहुंची। लड़की पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रहे। बाद में लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता को फोन कर बोला कि उनको दहेज में कार चाहिए। तभी बारात आएगी। जबकि लड़की पक्ष ने लड़के को दहेज में काफी कुछ पहले ही दिया है। लड़की के पिता ने लड़की की शादी के लिए अपना मकान तक बेच डाला। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों का लालच काम नहीं हुआ।
दरअसल मोहल्ला खताडी निवासी इस्माइल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता काशीपुर उधम सिंह नगर क्षेत्र के नई बस्ती विजयनगर निवासी साजिद के साथ तय किया था। कुछ माह पूर्व उसकी बेटी की मंगनी भी हो चुकी थी उसका आरोप है कि उसने अपना घर बेचकर अपनी पुत्री की शादी के लिए दहेज इकट्ठा किया था साथ ही उसका यह भी कहना है कि 1 अप्रैल को दूल्हा पक्ष को उसके द्वारा दहेज में एक बाइक सहित अन्य घरेलू सामान भी दहेज के तौर पर भेज दिया गया। फिर भी शादी के दिन बारात नहीं आई।
लड़की पक्ष के द्वारा बारात का सारा इंतजाम ग्राम तेलीपुरा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में किया था। बारात दोपहर में आनी थी। लेकिन जब शाम 4 बजे तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे पक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दूल्हा शेरवानी लेने गया है और उसके बाद से वापस नहीं आया। हम उसे ढूंढ रहे हैं वही उनका यह भी कहना है कि बारात के लिए करीब 600 आदमियों का खाना भी तैयार किया गया था। जो पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में कार देने की मांग की थी। मांग पूरी न होने के कारण यह लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे।
-
गांव लौट रहे ग्रामीण पर चली गोलियां, पूर्व सरपंच और साथियो पर FIR दर्ज
हरियाणा : पलवल के मित्रोल गांव में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने समय पर गाड़ी भगा ली। जिस कारण इस घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पूर्व सरपंच सहित छह नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि मित्रोल गांव निवासी नरेश ने थाने में दी शिकायत दी थी कि वह देर शाम पलवल अपने गांव वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह अपने घर के निकट पहुंचा, तो बाइक पर औरंगाबाद गांव निवासी कोमल, बृजेश व हेमंत सवार थे। उसने बाइक को देखकर जैसे ही गाड़ी रोकी, तो पीछे एक गाड़ी से औरंगाबाद गांव निवासी पूर्व सरपंच हरदीप, धीरज व पवन उतर कर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी।
पीड़ित ने गाड़ी के आगे आई बाइक में टक्कर मार घर की तरफ गाड़ी भाग ली। आरोपी अपनी बाइक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। नरेश ने बताया कि 22 जनवरी को भी श्रीराम की रैली निकालने के दौरान भी पीड़ित पर हमला हुआ था। जिसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस को दी थी। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-

लुधियाना: दोस्त की कोठी लेकर चुनाव मे प्रताप बाजवा ने कसी कमर , देखे वीडियो
लुधियाना : कोंग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा में लुधियाना में अपने दोस्त की कोठी लेकर अपना डेरा डाल लिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वह यही रहेंगे और लुधियाना से ही पूरे पंजाब की केपेंन को चलाएगे। प्रत्याशी के नामांकन भरने या चुनाव प्रचार के बाद वह शाम तक वापिस आ जाया करेंगे।
बाजवा ने कांग्रेस छोड़ अन्य पार्टियों में जाने वाले नेताओ पर तंज कस्ते हुए कहा कि यह वह लोग है जो विजिलेंस के केसों में फंसे है। कुछ ऐसे नेता भी है जो नीले रंग के नोटों के पीछे लग कर पार्टी छोड़ गए। यदि बात की जाए भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू की तो बिट्टू की कोई पहचान नहीं है। सिर्फ स्व. बेअंत सिंह के कारण लोग उसे जानते है।
जब बिट्टू को पता चल गया था कि वह चुनाव हार जाएगा इसलिए उसने लुधियाना चुना। लेकिन अब पिछले 10 साल में यहां भी उसका वही हाल रहा। लेकिन फिर भी यदि बिट्टू या उनका परिवार कांग्रेस से खुश नहीं हो सकता तो मेरा मानना है कि कोई भी परिवार खुश नहीं किया जा सकता। बाजवा ने कहा कि बिट्टू ने विजिलेंस के डर से भाजपा ज्वाइन की है।
-
पंजाबः 10 मई को छुट्टी का ऐलान
चंडीगढ़ : 10 मई को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर सरकार ने छुट्टी का एलान किया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक दफ्तरों में अवकाश रहेगा। पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में 10 मई भी शामिल है।
बता दें कि परशुराम जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया होने की वजह से अनसुलझे विवाह भी होते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना की खरीद करना बेहद शुभ माना जाता है
भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक भगवान परशुराम भी हैं। जिनका जन्मोत्सव वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 10 मई को शुक्त पक्ष की तृतीया तिथि है। महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र परशुराम जी भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे।
-

जालंधर : 600 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो
जालंधर (ENS) : देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 600 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रनजोत उर्फ काला निवासी महा सिंह नगर फिल्लौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीआईए स्टाफ की टीम हाईटेक नाका फिल्लौर के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने लुधियाना की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर जेके-03एच-4470 को रुकने का इशारा किया। तो ट्रक चालक घबरा गया और ट्रक को लिंक रोड की ओर मोड़ने लगा।
सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण ने अपने साथियों सहित ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक की बॉडी में लदे पी.ओ.पी. के सफेद बैग को उतारकर चेक किया, तो 25 किलो के 24 बोर कुल 600 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर फिलौर में केस दर्ज किया गया। आरोपी रणजोध सिंह उर्फ काला के रिकार्ड की छानबीन करने पर पता चला कि वह जम्मू जेल में बंद तस्कर हरविंदर सिंह बसी उर्फ हैप्पी पुत्र भाग सिंह निवासी गांव गारा फिलौर ने जेल से यह खेप मंगवाई थी। जिसे आरोपी ने फिलौर निवासी माही को आगे सप्लाई करनी थी, यह खेप गारा निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हवेली तक पहुंचनी थी। जहां रणजोध सिंह उर्फ काला को 40 हजार रूपये मिलने थे।