Blog

  • पंजाबः पुलिस की पायलट और इनोवा में टक्कर, ASI घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः डीसी चौक के नजदीक एक इनोवा और पुलिस की पायलट गाड़ी बलेरो की आमने-सामने टक्कर होने का समाचार मिला है। इस हादसे में पायलट गाड़ी का ड्राइवर घायल हुआ है। जिसको मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया है। इसकी पुष्टि करते हुए ट्रैफिक-पीसीआर इंचार्ज एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। थाना सिटी अर्बन एस्टेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 8:15 बजे डीसी चौक के नजदीक जालंधर की तरफ से आ रही एक इनोवा कार (पीबी-29के-7977) तथा बस स्टैंड की तरफ से पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाकर आ रही पुलिस लाइन की पायलट गाड़ी बलेरो (पीबी-09-एक्स-3437) की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    जिसमें दोनों गाड़ियों को बहुत नुकसान हुआ है। इस हादसे में पायलट गाड़ी का ड्राइवर एएसआई बलबीर सिंह गंभीर घायल हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक-पीसीआर टीम के इंचार्ज एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घायल एएसआई को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जबकि इनोवा गाड़ी का ड्राइवर परमिंदर सिंह निवासी वडाला कलां के मामूली चोट आई है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गाड़ियों की तेज लाइट के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस भी नौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • New Year मनाने आये युवक-युवतियों के लिये पुलिस बनी मुसीबत , देखें वीडियो

    पंचकुला: पंचकूला में न्यू ईयर पार्टी पर पंचकूला पुलिस का कड़ा पेहरा माजूद रहा। पंचकूला में जगह-जगह नाके लगाए गए। डीसीपी सुमेर प्रताप और एसीपी सुरिन्दर कुमार पूरी रात पंचकूला के सभी क्लब बार की चेकिंग करते रहे। नए साल के अवसर पर ड्रंक एंड ड्राइव के चालान से बचाने के नाम के लिये लोगो से पैसे लिए जा रहे थे। 

    पंचकूला पुलिस ने पूरे पंचकूला को नाकेबंदी से घेरा हुआ था। कोई भी ड्रिंक किया हुआ युवक युवतियां चालान से नहीं बचा और हमारे एक स्टिंग ऑपरेशन में आया कि हर नाके से कुछ दूरी पर कुछ युवक खड़े थे जो नाके को पार करवाने के नाम पर लोगो से 500 से 1000 की डिमांड कर रहे थे कि हम आपको पंचकूला से नाके पार करवा और इसके बदले में हम आपसे 500 से 1000 लेंगे। इस बात का फायदा काफी ड्रंक किये हुए युवक युवतियों ने उठाया। 

    पंचकूला पुलिस के काफिला पूरी रात पंचकूला में घूमता रहा और जो भी शकी व्यक्ति मिला उसको राउंड अप किया गया और पूरी वेराफ़ाई किया गया। यहां तक कि सेक्टर 9 की मार्किट में एक युवक को एसीपी सुरिन्दर कुमार ने खुद भाग कर पकड़ा और चेकिंग की गई। जिसकी तालाशी के दौरान उसे कुछ नहीं मिला और वेरिफीकेशन के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया गया

    इन ईलाकों में हुई लड़ाई 

    पंचकूला में न्यू ईयर पार्टी के दौरान सभी क्लब फूल थे और काफी क्लब में पंजाबी सिंगर परफॉम करने आये हुए थे। इसी दौरान काफी जगह झगड़े की सूचना मिली। जहा पुलिस मौके पर पहुची। सेक्टर 5 के शालीमार ग्राउंड में पंजाबी सिंगर आये हुए थे। जहाँ पर ग्राउंड के बाहर कुछ युवतियों में काफी झगड़ा हुआ। जहां से युवतियों ने एक युवक को काफी पीटा और  सेक्टर 5 के ताहिती रोजाना क्लब के बाहर एक युवक ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि उसके साथ कुछ बाउंसरों ने मारपीट की है, मौके पर पुलिस पहुँची तो युवक ने बताया कि क्लब के बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की है। युवक को सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन लाया गया। जहाँ से कंपलेंट ली गयी।सेक्टर 5 के एस्केप क्लब की पार्किंग में करीब दर्जन भर युवको में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें युवतियां भी शामिल थी। जिसमें किसी ने पुलिस को कोई कैम्लेट नही दी। सेक्टर 9 की पर्पल फ्रॉग की पार्किंग में कुछ युवकों में डंडे चले। मौके पर एसीपी खुद पहुचे मारने वाले युवक मौके से फरार हो गए। और युवक को सेक्टर 6 हॉस्पिटल लेजाया गया।।                             नए साल के मौके पर सेक्टर 20 पॉश क्लब के बाहर भी झगड़ा हुआ।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 24 की मौ’त

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 24 की मौ’त

    बीजिंगः जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार तड़के 01.17 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता मापी गयी। भूकंप का केंद्र 46.1 किलोमीटर की गहराई में 37.18 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 136.93 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण इशिकावा प्रान्त में कम से कम 24 लोगों की मौत की हुई है। जापान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी।

    एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार वाजिमा शहर प्राधिकरण के अनुसार मृतकों में स्थानीय क्षेत्र का एक किशोर भी शामिल है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल वाजिमा सुबह के बाजार के आसपास बड़े पैमाने पर आग लग गई, जिसने लगभग 200 इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। शहर में इमारत ढहने और मलबे में 14 लोगों के दबने की सूचना मिली। अन्य नगर पालिकाओं में भी क्षति की रिपोर्ट है। फंसे हुए लोगों के बारे में जानकारी मिली हैष ढही या क्षतिग्रस्त इमारतों के कारण निगाटा, टोयामा, फुकुई और गिफू प्रान्तों में लोगों के घायल होने की सूचना मिली।

    भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में आत्मरक्षा बलों के जवानों को भेज दिया है और सहायता प्रदान करना जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता 7.6 तक थी। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

  • 4 की गोली मारकर ह’त्या, 5 घायल, इन जिलों में लगा कर्फ्यू

    इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर में बीते दिनों से शांति का माहौल था, एक बार फिर राज्य दहलने लगा है। सोमवार को नए साल के पहले दिन ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना थौबल जिले में सोमवार शाम को हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुछ लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां से भाग गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है और मणिपुर के पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बंदूकधारी, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में छद्म वर्दी में पहुंचे और स्थानीय लोगों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

    पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन चार पहिया वाहनों में आग लगा दी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि ये कारें किसकी थीं। अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिंसा के बाद थौबल, इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक वीडियो संदेश में, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंसा की निंदा की और लोगों, विशेष रूप से लिलोंग के निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। सीएम ने बताया कि पुलिस हमले के पीछे के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है।

    उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। मणिपुर में 3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जब बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की हिस्सेदारी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी-नागा और कुकी-40 प्रतिशत से थोड़ा अधिक हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

  • पंजाबः कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में जनवरी महीने में दिन ज्यादा ठंडे रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा महीना दिन के तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान सामान्य व सामान्य से ऊपर दर्ज किया जाएगा। जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश होने के भी आसार हैं। नए साल के पहले दिन भी दिन के तापमान में गिरावट जारी रही। सोमवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की और कमी के साथ यह सामान्य से कुल 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। विभाग ने मंगलवार से चार दिन पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान पंजाब के ज्यादातर जिलों में बेहद ठंडे दिन (कोल्ड डे) रहेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

    मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक शिवइंद्र के मुताबिक जनवरी में फिलहाल अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन बारिश के लिहाज से जनवरी महीना ठीक रहेगा। सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का 10.6 डिग्री और यह सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। पटियाला का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बठिंडा का 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

  • 7 IPS अफसरों के हुए तबादले

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश शासन ने यूपी में तैनात सात वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। मेरठ के एडीजी राजीव सभरवाल को मेरठ से हटाकर मुरादाबाद भेज दिया गया है। वरिष्ठ IPS अफसरों के इन तबादलों को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, कार्मिक राजा श्रीवास्तव की ओर से सोमवार की देर शाम सात वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादलों का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ डॉ. केएस प्रताप कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल को अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बीआर अंबेडकर अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है।

    इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ध्रुवकांत ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन बनाया गया है। इसके अलावा अपर पुसि महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर सुजीत पांडेय को पर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महानिदेशक अशेाक कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर बनाया गया है।

  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ी किल्लत, 80 प्रतिशत पंप हुए ड्राई

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 80% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। शेष पंपों पर भी आज शाम तक का तेल बचा है। इसकी सप्लाई नहीं आई तो तेल के लिए हाहाकार मच जाएगा। प्रदेश के पेट्रोल पंपों में तीन दिन से सप्लाई नहीं आई। डीजल की कमी में सुंदनरगर में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) डिपो के सभी बस रूट बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी आज शाम तक HRTC की ज्यादातर बसें खड़ी हो जाएंगी। निगम के पास भी एक-दो दिन का ही डीजल बचा है। ट्रक पहले ही खड़े हो गए हैं। तेल के बगैर लोगों के छोटे वाहनों के पहिए भी जल्द थम जाएंगे।

    इस बीच हिमाचल के प्राइवेट बस और ट्रक ऑपरेटर भी नए हिंट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल पर बैठे देशभर के ड्राइवरों के समर्थन में उतर आए हैं। ड्राइवरों की हड़ताल से प्रदेश में हालात खराब होते जा रहे हैं। निर्माण सामग्री सीमेंट, रेत, सरिया, बजरी और हार्ड वेयर के सामान की सप्लाई दो दिन से बंद है। गैस, पेट्रोल-डीजल की भी बीते 48 घंटे से प्रदेश में सप्लाई नहीं आई। अब राशन का स्टॉक भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई तो कल से दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुएं दूध, दही, ब्रेड, मक्खन और सब्जियों की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा।
    निर्माण सामग्री नहीं आने से पहाड़ों पर घर बनाने के काम पर ब्रेक सी लग गई है, जबकि त्रासदी से उभर रहे हिमाचल में इन दिनों निर्माण कार्य को गति देने की जरूरत है। आज से ड्राइवरों की हड़ताल का असर परिवहन सुविधा पर भी नजर आने लगेगा।

    इसे देखते हुए HRTC ने बस रूट क्लब करने यानी जिस रूट पर दो बसें चलती है, वहां आज से एक ही बस भेजने का निर्णय लिया है। HRTC के MD रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि निगम के पास अब एक-दो दिन का ही डीजल बचा है। उन्होंने सभी जिलों के DC को पत्र लिखकर निगम की बसों को तेल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवहन व्यवस्था न चरमराए। केंद्र सरकार ने हाल ही में हिट एंड रन मामले में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया है। इसमें केंद्र सरकार ने गाड़ी से टक्कर मारने के बाद भागने वाले ड्राइवर को 10 साल की सजा और 5 से 7 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया है। देशभर के ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं।

    हालांकि पहले दो दिन तक प्रदेश में इसका आंशिक असर दिखा, लेकिन जैसे जैसे हड़ताल आगे बढ़ रही है प्रदेश के ड्राइवर, बस व ट्रक ऑपरेटर भी इनका समर्थन कर रहे हैं। हिमाचल पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित नंदा ने बताया कि प्रदेश में 80% पंप ड्राई हो गए हैं। सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आज शाम से किसी भी पंप पर तेल नहीं मिल पाएगा। केंद्र सरकार को सभी स्टेक-होल्डर के साथ बैठकर हड़ताल का समाधान निकालना चाहिए। कोटखाई में पेट्रोल पंप संचालक राजेंद्र चौहान ने बताया कि पंप पूरी तरह से ड्रॉई हो गया है। अब सप्लाई आने पर ही पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भर पाएंगे। पेट्रोल-डीजल की किल्लत को देखते हुए सोलन में खाद्य आपूर्ति जिला कंट्रोलर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल-डीजल की राशनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि 10 से 20 लीटर से ज्यादा तेल किसी भी गाड़ी में न डाला जाए।

  • आज का राशिफल, 02 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 02 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंलगवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक सौभाग्य योग रहने वाला है। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। आज बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपके लिए घर का कोई सदस्य कुछ खरीद सकता है जिसे पाकर आप आनन्दित होंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको जो भी काम दिया जायेगा उसे आप अच्छे से करेंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर कण्ट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज कोई मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है। माता जी आपसे कुछ फरमाईस कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप घर के कामों में अपनी माँ की मदद करेंगे और भविष्य को लेकर आप बातचीत भी करेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जानते हैं की आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। करियर में सुधार करने के लिए जिन बातों में बदलाव करना है, वह स्पष्ट रूप से जानने की कोशिश करें। आपके कामों की गति अच्छी रहेगी, मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में मामले स्पष्ट रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अन्य लोगों की वजह से आपकी दिक्कतें बढ़ेंगी। मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से आनंद मिलेगा, लेकिन काम से अधिक अन्य बातों पर ध्यान देने से उलझन बढ़ेगा। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपकी किसी संपत्ति का सौदा हो सकता है। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कुछ चुनौतियां मिल सकती है, जिसे वह अपनी मेहनत और सूझबूझ से पार करने में सफल रहेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें, बाहर के तली-भुनी और ऑयली खाना खाने से बचें।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना भी जरूरी है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में उचित समय व्यतीत होगा। आज भावुकता में आकर कोई फैसला लेने से बचे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुक्सान से बच जायेंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

    कुम्भ राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भाग- दौड़ी की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, उधार लेने की स्थिति से बचें। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप प्रभावित होंगे।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा।

  • जालंधर कुंज के पास थर्माकोल की फैक्ट्री में लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: जालंधर कुंज के पास विन मार्क नामक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थर्माकोल की फैक्ट्री में आग लगी है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक घंटे से आग लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। वहीं अभी दूसरी गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    बताया जा रहा है की घटना के दौरान फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने से फैक्ट्री का सामान जलकर राख हो चुका है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारण इलाके में बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। जिसके पास इलाका निवासियों को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • जालंधरः यात्रियों से भरी करतार बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    हादसे में कंडक्टर सहित सवारियां घायल 

    जालंधर ENS: देहात में लूट के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात खांबड़ा के पास यात्रियों से भरी बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर 4 बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं पीड़ित ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि इस घटना में कुछ सवारियां भी जख्मी हुई है। वहीं दूसरी ओर कंडक्टर पर हमला कर लुटेरों ने उसका सिर फोड़ दिया है।

    पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने पहले बस के आगे बाइक खड़ी दी। जिसके बाद वह रूक गए। पीड़ित ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि 4 बाइक पर सवार होकर 8 लुटेरे आए थे। इस दौरान उन्होंने बस पर हमला कर दिया। हादसे में लुटेरों ने बस की शीशे भी तोड़े। कंडक्टर ने बताया लेकिन उसने पैसों वाला बैग नहीं छोड़ा। हादसे में घायल कंडक्टर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका ईलाज करके छुट्टी दे दी है।

    वहीं कंडक्टर ने बताया कि हादसे में घायल सवारियों का प्राइवेट अस्पताल में ईलाज चल रहा है। हादसे की सूचना देहात पुलिस को दे दी गई है।बस को भी थाने में खड़ा कर दिया गया है।

    पीड़ित ने बताया कि लुटेरों के पास रॉड, दात सहित अन्य तेजधार हथियार थे। हादसे के कारण सवारियों में भी डर का माहौल पाया गया। लोगो ने 2 बाइकों के नंबर नोट किए है। सवारियों  के उतरने के बाद लुटेरे घटना से फरार हो गए।

    पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि वह नकोदर से जालंधर आ रहे थे। वहीं कंडक्टर ने बताया कि उसके सिर पर 8 से 10 टांके लगे है। पुलिस मामले की जांच कर रहे है।