Blog

  • पंजाबः रत्न सिनेमा के पास दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    मोगाः रत्न सिनेमा के पास बीती देर रात दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोगों को गोलियां लगी थी। जिनमें से एक पक्ष के विकास जिंदल की मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष का वीर सिंह उर्फ मिठू स्थानीय सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज है। मिली जानकारी के मुताबिक रत्न सिनेमा के पास एक जगह पर जुआ चल रहा था। जहां ये दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच करने की बात की जा रही है। मृतक के पिता जगदीश कुमार ने बताया कि उन्हें, उनके भाई व भतीजे को पिछले 1 साल से जान से मारने की धमकी मिली हुई थी।

    जिसके चलते ही कुछ लोगों ने उनके पुत्र व भतीजे पर फायरिंग की। और इलाज के दौरान उनके पुत्र विकास जिंदल उर्फ विरू की मौत हो गई। उधर, दूसरे पक्ष के घायल वीर सिंह उर्फ मिट्ठू ने बताया कि रतन सिनेमा के पास जुआ चल रहा था। जहां पर मृतक के पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। घायल वीर सिंह के मुताबिक जब विकास जिंदल अपनी बंदूक लोड कर रहा था तो बैक फायर लगने से एक गोली विकास जिंदल के पेट में लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। 

    इधर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनिंदर सिंह ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विकास जिंदल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरे पक्ष के मिट्ठू के भी टांग में गोलियां लगी है जिसका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे थाना सिटी साउथ की प्रभारी इकबाल हुसैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों की तकरार बाजी में विकास जिंदल एलिस वीरू की मौत हुई है।  मृतक पक्ष के लोगों व घायल के बयानों के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिल्हाल इलाके में दहशत का माहौल है।

  • जालंधरः स्कूल में 11वीं के स्टूडेंट्स की हुई मौ’त

    जालंधर, ENS: अलावपुर में स्थित डिजकोट खालसा सीनियर सैकंडरी स्कूल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह 9.30 बजे के करीब 11वीं के विद्यार्थी प्रार्थना के पश्चात क्लास में जाते समय जमीन पर गिर गया। जिसे तुरंत स्कूल का स्टाफ उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। मिली जानकारी के मुताबिक अस्तपाल के डॉक्टरों द्वारा छात्र को मृतक घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि साइलेंट अटैक से छात्र की मौत हुई जिससे स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।

    बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय गुरप्रीत पुत्र स्व. जसविंदर पाल मोहल्ला न्यू मॉडल टाऊन अलावलपुर के डिजकोट खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल मे 11वीं का विद्यार्थी था। रोजाना की तरह वह घर से स्कूल गया लेकिन प्रार्थना के बाद जब वह अपनी कक्षा में जा रहा था तो अचानक जमीन पर गिर गया और बेसुध हो गया। स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत छात्र गुरप्रीत को किशनगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृतक घोषित कर दिया।

    छात्र की मौत की सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रिंसिपल ममता गुप्ता से घटना की जानकारी ली। छात्र की अचानक हुई मृत्यु से प्रत्येक व्यक्ति हैरान हो गया। छात्र की मौत के उपरांत स्कूल प्रिंसीपल समूह स्टाफ छात्र के घर शोक प्रकट करने पहुंचे। मृतक छात्र घर का इकलौता चिराग था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता जसविंदर पाल की पिछले वर्ष इसी दिन हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी।

  • आज का राशिफल, 15 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 15 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भईया दूज का त्यौहार है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 1 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएगी, धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता मिलेगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचारविमर्श करेंगे। जहां तक संभव होगा जरूरतमंद की मदद करेंगे।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। आज आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके कार्यक्षमता को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। आज आपकी व्यापारिक योजनायें सफल रहेंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का कार्य कर रहे है, उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आज आप घर के लिए सामान की खरीददारी करने मार्केट जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आज आप अपने खर्चे पर नियंत्रण लगाने का प्लान बनाएंगे। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइस देंगे। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप काफी खुश नजर आएंगे, घर पर पार्टी करने का मन बनायेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आप ऑफिस से घर आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    धनु राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, आप उसे पूरा करने में सफल होंगे।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप दोस्त से अपने मन की बात शेयर करेंगे, वह आपकी बातों को अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि: आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।

  • जालंधरः फिर चली गोलियां, कार सवार युवकों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन हुई वारदात को 24 घंटे का समय हुआ ही था तो एक और गोली चलने का मामला सामने आ गया है। यह मामला बस्ती बाबा के कटरा मोहल्ला में सामने आया है। जहां स्विफ्ट कर में आए पांच युवकों ने घर के बाहर युवक को घेर कर पहले तो उसके साथ मारपीट की और बाद में हवाई फायर करके मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने क्राइम सीन से एक खोल बरामद किया है।

    वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस बाबा और आकाश सहित उसके साथ बब्बू, विशाल दुबे व गोपी सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मखदूमपुरा के रहने वाले दविंदर बिल्ला ने बताया कि उसका पुश्तैनी घर कटहिरा मोहल्ला में है। जहां वह अपने परिवार के सदस्य की मौत पर अफसोस जताने पहुंचा था। देर रात वह अपने घर के बाहर खड़ा होकर रिश्तेदारों से बात कर रहा था। तभी पीछे से ग्रे रंग की स्विफ्ट कार उसके पास रुकी। उसमें से 5 युवक निकले और उन्होंने टांगों पर मुक्के मारने शुरू कर दिए।

    परिजनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने पिस्टल निकाल ली। इसी बीच प्रिंस बाबा ने एक गोली हवा में चला दी। आरोपियों ने जब दूसरी गोली चलाई तो वह पिस्टल में फंस गई। जिसके बाद तीसरे साथी ने अपना रिवॉल्वर निकालकर हवाई फायर किया। दविंदर ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने के बावजूद बस्ती बावा खेल की पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस मामले में एसीपी वेस्ट ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। घटना स्थल से एक खोल बरामद किया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : रेहड़ी पर बर्गर खाने के दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियार से किया हमला, देखें CCTV

    बठिंडा: बदमाशों द्वारा एक युवक पर तेजधार हथियारों से वार करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार अजीत रोड पर 4-5 बदमाशों से गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घायल युवक को आस-पास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल युवक की पहचान नवजोत सिंह निवासी चक्क फतेह सिंह वाला के तौर पर हुई है।

    सरकारी अस्पताल में दाखिल नवजोत सिंह ने बताया कि वो चक्क फतेह सिंह वाला का रहने वाला है, मंगलवार को अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ टैटू बनवाने के लिए बठिंडा के अजीत रोड पर आया था। टैटू बनवाने के बाद वो दोनों बाहर रेहड़ी पर बर्गर खाने लग गए।

    इस दौरान 4-5 युवक आए जिन्होंने आते ही उस पर हमला बोल दिया और उसे गंभीर घायल करने के बाद फरार हो गए। नवजोत के साथी कुलदीप ने बताया कि हमलावरों ने सिर्फ नवजोत पर ही हमला किया, उसे कुछ नहीं कहा। उसने हमले का कारण रंजिश बताई है। उधर थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि युवक के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਠਗ ਟ੍ਰੇਵਲ ਏਜੰਟਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੂਰਵ ਸੈਨਿਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ssp ਦਫਤਰ ਦਾ ਘੇਰਾਵ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾ ਤੇ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਏਜੰਟ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਰਿਟਾਇਰਡ ਸੈਨਿਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘੇਰਾਵ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠੇ ਸੈਨਿਕਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੁਲਾਈ 2022 ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੀ ਆੜ ਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਫਰਾਡ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ  ਦਰਖਾਸਤ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਨੌਵੇਂ ਮਹੀਨੇ ਚ ਦਿਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਚ ਢਿਲ ਵਰਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਜਦੋ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਤਾ ਟ੍ਰੇਵਲ ਏਜੇਂਟ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੱਜ ਚੁਕਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਵੀ ਜਮਾਨਤ ਲੈ ਚੁਕੇ ਹਨ । ਏਜੇਂਟਾਂ ਨੇ ਬਦਲਾ ਲੈਣ ਲਈ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ।  ਜਿਸਦਾ ਮਾਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦਰਜ ਤਾ ਕਰ ਲਿਆ ਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਫੇਰ ਨ ਹੋਇ । ਜਿਸ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਕੇ ਸੈਨਿਕਾ ਨੇ ssp ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਘੇਰਾਵ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਰਖ਼ਾਸਤਾ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ।  ਪਹਿਲਾ ਮਾਮਲਾ ਪੰਜ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਏਜੰਟ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਠਗੀ ਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਕ ਪੀਓ ਚਾਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਦਾ ਵੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਤਾ  ਗਿਆ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਜਲਦ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗਿਰਫ਼ਤ ਚ ਹੋਣਗੇ।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या, 9 पर मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: लोहियां खास के मिआनी गांव में खेत से ट्रैक्टर गुजारने को लेकर एक ही वंश की ओर से एकत्रित हुए परिवार के लोगों ने अपने चाचा के परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में 3 लोग घायल हो गये और उनमें से चाचा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

    घटना की जानकारी देते हुए थाना लोहियां के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर पत्नी संतोख सिंह निवासी गांव मिआनी, थाना लोहियां खास (जालंधर) ने बयान दर्ज कराया है कि उसका पति संतोख सिंह जो 2 महीने पहले इटली से आया था। वह घर से सरसों बीजने के लिए दिया था। जिसे साथ वाले गांव में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर शरीके के परिवार वाले इकट्ठे होकर पीटना शुरू कर दिया। 

  • बददी सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत

    बददी सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी बाईपास दावत चौक मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक पांच साल की बच्ची की स्कारपियो की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक बच्ची मानसी (5) पुत्री अमलेश मेहतो  बिहार राज्य के पटना जिले के बाड तहसील के बाहरपुर चंदननगर की रहने वाली थी। मानसी अपनी माता पिता के साथ बद्दी के सब्जी मंडी के समीप झुगी झोंपड़ी में रहती थी। मंगलवार को सुबह जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी तो अचानक तेज रफ्तार से आ रही स्कोरपियो की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मानसी का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्कोरपियो चालक अमरावती का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने धारा 279. 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
  • पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सदर ऊना व वार्ड न. 6  के बीच खेला गया

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस लाईन ऊना के क्रिकेट मैदान में पुलिस स्मृति दिवस-2023 के सन्दर्भ में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सदर ऊना व वार्ड न. 6 ऊना की टीमों  के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर,भा.पु.से द्वारा जिलाधीश ऊना राघव शर्मा, भा.प्र.से, जिला आबकारी अधिकारी विनोद डोगरा, जिला ऊना क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी के साथ भारतीय मूक टीम के कप्तान विरेन्द्र सिंह और एशियन गेम्स पैरा-ऑलम्पिकस में ऊंची कूद प्रतियोगिता में  रजत पदक विजेता निषाद कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में वार्ड न. 6 की टीम 44 रन से विजयी रही जिसे 51,000 रुपये व ट्रॉफी व सदर ऊना की टीम जो कि उप-विजेता टीम रही उन्हें 31,000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस द्वारा  प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल क्रिकेट मैच का शुभारंभ एसपी अर्जित सेन ठाकुर द्वारा किया गया। इस दौरान एएसपी संजीव भाटिया और डीएसपी अजय ठाकुर भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों से रूबरू होने के बाद मैच का शुभारंभ किया गया था।

    मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नशे की बढ़ती समस्या पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा जिला के तमाम बड़े ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा गया है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया हैं पुलिस द्वारा नशे की डिमांड को कम करने के लिए बच्चों को स्कूलों में जाकर इसके प्रति एजुकेट भी किया गया है। वहीं इसके साथ-साथ बच्चों को खेलों की तरफ भी जोड़ा गया है।

    उसी के अंतर्गत ऊना पुलिस द्वारा स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई जा रही है स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने से वह फिजिकली फिट रहते हैं। बच्चे नशे की तरफ न जाएं इसके लिए उनका ध्यान खेलों की तरफ लाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे की प्राप्ति को कम करना है क्योंकि युवा अगर खेलों की तरफ जुड़ेंगे तो उनका ध्यान नशे की तरफ नहीं जाएगा इसलिए पुलिस द्वारा यह स्पोर्ट्स एक्टिविटी कारवाई गई है ।

  • जालंधरः एक्साइज एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट के मामले में चल रहीं वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजय सिंह निवासी धीर कॉलोनी गांव बलन्दपुर के रूप में हुई है। पीओ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 03 नवंबर 2021 को थाना आठ में मुक़दमा नंबर 300 एक्साइज़ एक्ट के तहत आरोपित अजय के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने अजय को 22 सितंबर 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया है।