Blog

  • जिम में एक्सरसाइज के दौरान DSP की हुई मौत

    जिम में एक्सरसाइज के दौरान DSP की हुई मौत

    पानीपत: कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़े हैं। इस दौरान जिम में कसरत के दौरान कई युवाओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बॉलीवुड और साउथ के चर्चित अभिनेताओं की भी जिम में एक्सरसाइज के दौरान हर्ट अटैक आने से मौत हो गई। अब ताजा मामला हरियाणा का है। यहां पर डिप्टी जेलर की कसरत के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बता दें कि नवरात्र में गरबा महोत्सव में गुजरात में 10 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ऐसे में हार्ट अटैक से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पानीपत जिले में गांव सिवाह की जेल में तैनात DSP जोगिंद्र देशवाल को करनाल की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान निधन हो गाया। सुबह सुबह वह एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान एकदम से गश खाकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी के निधन के बाद से पानीपत पुलिस प्रशासन समेत हरियाणा पुलिस में शौक की लहर दौड़ गई है।

    गौरतलब है कि जोगिंद्र देशवाल काफी समय जेल में वार्ड चेकिंग के दौरान बंदी निगरानी के डीएसपी रहे हैं। पिछले कुछ समय से वे जेल में बने तेल कोल्हू, दरी फैक्ट्री समेत अन्य कारखानों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी साल 8 जनवरी 2023 को एक मामला हुआ था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, हवलदार आशीष (अब बर्खास्त) पानीपत में जीटी रोड पर टोल टैक्स पर चेकिंग कर रहे थे। इश दौरान डीएसपी जोगिंद्र देशवाल के बेटे की गाड़ी को उन्होंने रोका। कागज मांगने पर उनके बेटे ने पिता का आईकार्ड दिखा दिया। यह देख आशीष ने वीडियो बना ली और डीएसपी को पोन कर दिया। मामले ने काफी तूल पकड़ा और फिर बाद में आशीष को नौकरी से निकाल दिया गया था।

  • पंजाब : कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    पंजाब : कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ :  दशहरा के अवसर पर सभी स्कूल-कॉलेजों व ऑफिस में छुट्टी रहती है। दशहरा के मौके पर मंगलवार को चंडीगढ़ जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 ओपीडी बंद रहेंगी। इस बीच आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

    पीजीआई में भी कल ओपीडी बंद रहेगी। लेकिन यहां भी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। सामान्य मरीज बुधवार को अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।

  • पंजाब: उधार के पैसे मांगने पर युवक की बेरहमी से कत्ल

    पंजाब: उधार के पैसे मांगने पर युवक की बेरहमी से कत्ल

    मोहालीः पंजाब के मोहाली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक को दोस्त से 1000 रुपये की उधारी मांगना भारी पड़ गया। इससे खफा दोस्त ने युवक के गले में चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया। थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला गांव मोहाली का है। गांव मोहाली निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत दी है कि उसका छोटा भाई अनिल (18) पिता सीता राम के साथ सब्जी बेचता है। उसका दोस्त रोहित गांव मोहाली में ही काम करता था। भाई ने बताया था कि उसने कुछ दिन पहले एक हजार रुपये उधार लिए थे।

    बीते दिन शाम भाई और मां कुसुम कुमारी गली में बैठे थे। तभी रोहित गली से गुजरा। उसे देखकर भाई अनिल ने कहा कि कल दशहरा है… पैसे दे दो। इसके बाद रोहित ने कहा कि वह पैसे लेकर आता है।करीब 10-15 मिनट बाद वह लौटा और चौक में खड़े होकर भाई को आवाज लगाकर बुलाया। जब अनिल पैसे लेने  रोहित के पास पहुंचा तो उसने भाई के गले में चाकू से वार कर दिया। अनिल जमीन पर गिर गया। इसके बाद रोहित जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

    भाई की चीख सुनकर परिवार वाले वहां पहुंचे और तुरंत फेज-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।वहीं जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि रोहित ने हमला कर अनिल की जान ली है। अनिल के भाई के मुताबिक उधार के एक हजार रुपये मांगने पर हमला किया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा होगा। 

  • पंजाबः किसानों ने खोला मोर्चा, फिर से टोल प्लाजा बंद करने का किया ऐलान 

    पंजाबः किसानों ने खोला मोर्चा, फिर से टोल प्लाजा बंद करने का किया ऐलान 

    चंडीगढ़ः किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांगे पूरी ना होने के चलते टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का हिस्सा रहे उत्तर भारत के 18 किसान संगठनों ने 23 व 24 अक्तूबर को कारपोरेट घरानों और मोदी सरकार के पुतले फूंक कर किसान-मजदूर दशहरा मनाने का एलान किया है। इस दौरान कारपोरेट घरानों और मोदी सरकारी की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ इन किसान संगठनों ने आगामी नवंबर के दूसरे पखवाड़े से राज्य में सभी टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का भी एलान किया है।

    चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में रविवार को उक्त 18 किसान संगठनों की बैठक में चार सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया, जो एसकेएम से संबंधित अन्य गैर-राजनीतिक किसान संगठनों के साथ एकता वार्ता को आगे बढ़ाएगी। इस तरह एसकेएम के सभी 32 संगठनों को किसानों और खेत मजदूरों की लंबित मांगों के लिए एक मंच पर लाया जाएगा। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान संगठनों के पदाधिकारी, सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लौंगोवाल, जरनैल सिंह कालेके और अमरजीत सिंह मोहरी ने बताया कि 18 संगठनों ने बाकी किसान संगठनों के साथ एकता वार्ता के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

    अब तक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में हुई एकता वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। परस्पर एकता के लिए आगे भी वार्ता जारी रहेगी और सभी संगठन मिलकर दिल्ली आंदोलन की तर्ज पर किसानों की मांगों के लिए बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। नेताओं ने कहा कि 18 संगठन 23 और 24 अक्टूबर को मोदी सरकार और कॉरपोरेट घरानों का पुतला फूंककर किसान मजदूर दशहरा मनाएंगे। इसके साथ ही, अपनी मांगें मनवाने के लिए नवंबर के दूसरे पखवाड़े में लंबी अवधि के लिए सभी टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। किसान नेताओं ने मांग की कि सभी फसलों की खरीद को लेकर एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए और सभी फसलों का दाम डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सी2 जमा 50 फीसदी’ के फॉर्मूले के अनुसार दिया जाए। इसके अलावा मनरेगा के तहत मजदूरों को हर साल 200 दिन का रोजगार दिया जाए।

  • पंजाब : खेडां वतन पंजाब दियां में विजेता रहे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

    पंजाब : खेडां वतन पंजाब दियां में विजेता रहे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब सरकार की और से युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देने और नशे से दूर रखने के लिए खेडां वतन पंजाब दियां का आयोजन किया जाता है। वही इस साल 11 से 13 अक्टूबर तक बरनाला में आयोजित राज्य स्तरीय खेडां वतन पंजाब दियां खेलों में 2023 पंजाब बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पर आने वाली धर्मकोट की प्रतिभाशाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तनुजा मैनी और पति रमनदीप मैनी

    को खत्री भवन में अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट और अध्यक्ष डॉ. एमएल जायदाका के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। वही खेडां वतन पंजाब दियां में करीब 20 महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमें तनूजा मेनी की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी जीत हासिल की और गोल्ड मैडल जीता और धर्मकोट का नाम रोशन किया है।

  • पंजाबः पुलिसकर्मी का बेहरमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः पुलिसकर्मी का बेहरमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    बरनालाः शहर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद कबड्डी खिलाड़ी मौके से फरार हो गया।शहर के 25 एकड़ एरिया में एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट करिंदों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जिसके बाद घटना स्थान पर थाना सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट पर लड़ाई झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को गाड़ी में बैठाने के दौरान पुलिस कर्मचारियों से तकरार हो गई।

    बताया जा रहा हैकि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोपियों ने हवलदार दर्शन सिंह को पीट-पीटकर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। जिसे बरनाला के सिवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के चश्मदीद अनुसार आरोपी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी की मारपीट करने के बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट में भी खूब तोड़फोड़ की।

    कहा जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक मृतक दर्शन सिंह थाना सिटी वन में लंबे समय से हवलदार के तौर पर ड्यूटी करता रहा है। इस घटना के साथ शहर वासियों में सहम का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस ने रात ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। यहां सवाल यह उठता है कि अगर पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा।

  • पंजाबः शादी के खाने में सुंडियां निकलने पर हुआ हंगामा, सड़क पर उतरे बाराती, देखें वीडियो

    पंजाबः शादी के खाने में सुंडियां निकलने पर हुआ हंगामा, सड़क पर उतरे बाराती, देखें वीडियो

    अमृतसरः छेहर्टा चुंगी के पास स्थित रिजार्ट ईस्टा में शादी समारोह में जम कर हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, शादी के दौरान बारातियों को परोसे गए खाने में सुंडियां निकली हैं। रिजॉर्ट मालिक ने इस दौरान हाथ खड़े किए और सिर्फ वेन्यू देने की बात कही। वहीं लड़की वालों को डील करने वाला व्यक्ति घटना के बाद फुर्र हो गया। अंत में पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच को शुरू किया है। घटना रात की है। बारात पहुंची तो खाना परोसना शुरू किया गया। इसी दौरान परोसे गए मंचूरियन और गुलाब जामुनों सहित अन्य खानों में जिंदा सुंडियां मिली। जिसके बाद बारातियों ने रिजॉर्ट में हंगामा शुरू कर दिया।

    लड़की पक्ष ने होटल मालिक को घेर लिया, लेकिन होटल मालिक ने सिर्फ जगह उपलब्ध करवाने की बात कही। होटल मालिक का कहना था कि जिस व्यक्ति के साथ डील किया गया है, उससे बात करें। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। लड़की पक्ष ने जिस मैनेजर को पैसे दिए थे, वे वहां से फरार हो चुका था। रिजॉर्ट मालिक ने जब लड़की पक्ष की नहीं सुनी तो वे सड़क पर उतर आए। लड़की पक्ष व बारातियों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव में आना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत के बाद सड़क जाम को खुलवाया।

    लड़की वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वे अभी भी रिजॉर्ट मालिक का ही पक्ष ले रहे हैं। शादी के खाने में सुंडियों के निकलने से उनकी इज्जत पर दाग लगा है। वे लड़के वालों के सामने सिर नहीं उठा पा रहे हैं। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने सेहत विभाग को इसकी सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि खाने में से सुंडियां निकली हैं, ये मामला सेहत विभाग का है। इसमें वे कुछ नहीं कर सकते हैं। लड़की पक्ष व रिजॉर्ट मालिक के बीच शांतिमय ढंग से बातचीत करवाने की कोशिश की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। आज शाम 5 बजकर 14 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार कर, भोर 4 बजकर 23 मिनट पर पंचक शुरू हो जाएंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

    वृष राशिः आज आपका मन आनंदित रहेगा। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल में आपका काम अच्छे से पूरे होंगे। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। जो लोग स्टेशनरी का कार्य करते हैं, उनको आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। पिता जी आपको आज कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

    कर्क राशिः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। आपको किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता के सामने घी का दीपक जलायें, कारोबार में बरकत होगी।

    सिंह राशिः आज के दिन आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज पदोन्नति होने के योग बने हुए है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी आज आपको कोई जरूरत का सामान उपहार देंगे। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-
    सम्मान बढ़ेगा।

    कन्या राशिः आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जायेंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। माता सिद्धिदात्री के मंत्र का 11
    बार जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

    तुला राशिः आज आपके रूके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जायेंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज सुनहरे अवसर मिलने वाले है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आयेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उन के प्रमोशन होने के योग बने हुये है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे। हल्दी का तिलक लगायें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

    वृश्चिक राशिः आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे। वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए ख़ास है। आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। आज आपको बिजनेस में लाभ लेने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्य से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी। माता को नारियल अर्पित करें, बिजनेस से रिलेटेड समस्याएं दूर होगी।

    मकर राशिः आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आँखों की समस्या के समाधान के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे  जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर उलझन में हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें, मन को शांति मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

    कुंभ राशिः  आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। आज आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितों को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बच्चे आज पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगें। धर्मस्थल पर रुई का बत्ती दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

    मीन राशिः आज आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। आज आपको घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज आप कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल में काम करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

  • पंजाब : सुबह-सुबह कबड्डी खिलाड़ी और आप पार्टी के उम्मीदवार को हमलावरों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाब : सुबह-सुबह कबड्डी खिलाड़ी और आप पार्टी के उम्मीदवार को हमलावरों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वही ताजा मामला निहाल सिंह वाला थाने के अंतर्गत आने वाले गांव धुड़कोट रणसिंह से सामने आया है। जहां कबड्डी खिलाड़ी और आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंची उम्मीदवार हरविंदर सिंह बिंदरू पर सुबह करीब 6.45 बजे अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया। जहां बाइक पर आए 2 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक एक गोली हरविंदर सिंह के टांग पर लगी है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सुबह दो बाइकों पर बदमाश पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर हरविंदर सिंह को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी जे. एलेनचेजियन ने बताया कि विदेश में बैठे जगदीप सिंह जग्गा ने यह फायरिंग कराई है। उसके भेजे बदमाशों ने पहले कबड्‌डी खिलाड़ी को आवाज देकर बाहर बुलाया गया। जिसके बाद फायरिंग कर दी गई। यह गोलियां कत्ल की नीयत से मारी गई थी। आरोपी जग्गा भी गांव का ही रहने वाला है। यह फायरिंग सरपंच के चुनाव को लेकर की गई है। जग्गा चाहता था कि बिंद्रु सरपंच का चुनाव न लड़े। जग्गा किसी पंचायत मेंबर को सरपंच के लिए सपोर्ट कर रहा है। एसएसपी ने कहा कि बाइक सवार सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घायल कबड्डी खिलाड़ी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

    पुलिस की जांच के मुताबिक यह वारदात सुबह करीब पौने 7 बजे हुई। जब बाइक पर 2 बदमाश कबूतर देखने के बहाने कबड्‌डी खिलाड़ी के घर पहुंचे। इसके बाद मौका पाकर उन्होंने बिंद्रु पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसका पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बिंद्रु को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल परिवार के सदस्य भी इस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਡਨੈਪ ਕੀਤੇ ਨਵਜੰਮੇ ਬਚੇ ਸਮੇਤ 2 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਡਨੈਪ ਕੀਤੇ ਨਵਜੰਮੇ ਬਚੇ ਸਮੇਤ 2 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੀ ਬਸਤ ਪਾਕ ਚੌਂਕੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚਾ ਚੋਰੀ ਕਰ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਨਜ਼ਦੀਕ ਤੋਂ ਕਾਬੂ  ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।  ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।

     ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਸ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਬਚਾ ਕਿਡਨੈਪ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਮਹਿਲਾ ਅਤੇ ਆਦਮੀ ਬਚੇ ਨੂੰ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਚ ਲੈਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਸਨ।  ਜਿਸ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ  ਦੋਨਾਂ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ  ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਬੱਚਾ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।