Blog

  • इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत,  60 से अधिक जख्मी

    इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 60 से अधिक जख्मी

    नई दिल्ली : मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा कि इमारत में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि 7 मंजिला इमारत की छत और विभिन्न मंजिलों से 30 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि आग गोरेगांव पश्चिम के उन्नत नगर में आजाद मैदान के पास ‘जय भवानी एसआरए बिल्डिंग’ में रात करीब 3 बजे लगी।

    उन्होंने कहा कि इसके भूतल पर बहुत सारे पुराने कपड़े रखे थे। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि कुल 68 निवासियों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया जबकि 42 को जोगेश्वरी में नगरपालिका द्वारा संचालित एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल में और 15 को जुहू में बीएमसी द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 घायलों को 3 निजी अस्पतालों में ले जाया गया।

  • लोकसभा चुनावों से पहले आज इस दिग्गज नेता की होगी कांग्रेस में वापसी

    लोकसभा चुनावों से पहले आज इस दिग्गज नेता की होगी कांग्रेस में वापसी

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। नेताओं का घर वापसी, एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला भी जारी है। अब पूर्व बसपा नेता इमरान मसूद कांग्रेस में जा रहे हैं। आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में बड़े मुस्लिम नेताओं के तौर पर जाने जाने वाले इमरान मसूद पहले कांग्रेस में ही थे। बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में हाल ही में उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। कांग्रेस में वापसी पर इमरान मसूद ने कहा है कि मौजूदा हालात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। उसके बाद परिवर्तन का युग शुरू हुआ।

    पहले भी जब मैं पार्टी में था तो काम करने का एक शानदार अनुभव रहा है। दुर्भाग्य से एक डेढ़ साल तक मैं पार्टी का हिस्सा नहीं था। अब मैं घर वापसी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं 2024 के चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण समझता हूं। यह विपक्षी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए ही जरूरी है। आज देश में विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। पहले विपक्ष की बात को सही से सुना जाता था, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं है। देश में आज बदलाव की जरूरत है। मैं संजीव बालियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करता हूं। अगर अलग राज्य बनता है तो देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने पर इमरान मसूद को मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था।

    विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इमरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रदेश प्रभारी का पद छोड़कर सपा में चले गए थे, लेकिन वहां उन्हें या उनके किसी साथी को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सपा में जाकर संतुष्ट थे, लेकिन हमारी दाल ज्यादा नहीं गल पाई। इसके बाद हमारे समर्थकों का बहुत दबाव था। इसके बाद हमने ने पार्टी छोड़ दी। फिर बसपा में आ गए। उस पार्टी ने हमें खुद ही निष्कासित कर दिया। तो मैं अपनी पुरानी पार्टी में वापस जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काफी अच्छा भविष्य है। पार्टी को मजबूत करूंगा अगर पार्टी टिकट देगी तो देखा जाएगा। अभी सात अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।

  • Plane Crash हादसे में भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 की मौत

    Plane Crash हादसे में भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 की मौत

    नई दिल्लीः कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई है। पायलट अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय लड़की गायब, देखें वीडियो 

    पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय लड़की गायब, देखें वीडियो 

    परिवार को अगवा करने का शक

    लुधियानाः राम नगर इलाके में करीब 14 साल की लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रही है। जबकि परिवार का आरोप है कि कोई लड़का उनकी बेटी को तंग करता था, जिसने कथित तौर पर उसे अगवा किया है। 

    पंडित बच्चों के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 2 अक्टूबर से गायब है। कुछ दिन पहले एक लड़के द्वारा उसे छेड़ा गया था, जिसके बाद मां उसे स्कूल छोड़ने जाती थी। लेकिन 2 अक्टूबर को वह कहीं गायब हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। उन्हे शक है कि किसी ने उनकी लड़की को अगवा किया है।

    जबकि क्षेत्र के लोगों को कहना था कि परिवार को लड़की की फोटो के साथ देखकर मदद करने का प्रयास किया है। इस घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि लड़की को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया 3 दिन पहले शाम को 8 बजे लड़की खेल रही थी। इस दौरान लड़की खेलती खेलती अचानक लापता हो गई, जिसकी तालाश जारी है।

  • सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

    सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : मैक्सिको में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्थानीय समयानुसार मैक्सिको में एक बस पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे को वहीं 2 महिलाएं हैं। अधिकारियों की मानें तो अब तक कारणों की तलाश नहीं हो सकी है और अधिकतर मृतक प्रवासी थे।

    जानकारी के मुताबिक ओक्साका राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सभी मृतक वेनेजुएला और हैती के रहने वाले हैं। हादसे में करीब 27 लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः विवादों में फंसे सिंगर Kamal Khan, Shiv Sena ने CP को दी शिकायत

    पंजाबः विवादों में फंसे सिंगर Kamal Khan, Shiv Sena ने CP को दी शिकायत

    लुधियानाः पंजाबी गायक कमल खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कमल खान के खिलाफ शिव सेना ने सीपी को शिकायत दी है। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन व उनके साथियों ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गायक कमल खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और लड़कियों के बारे भजन में बोली गलत शब्दावली के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

    राजीव टंडन ने कहा कि जागरण करते समय कमल खान के भजन गाते समय बेटियों के बारे गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है जिसे सुनना भी पाप है। वह इसकी घोर निंदा करते है। जागरण में गाते समय कमल खान ने तालियां बजादें की जगह बेटियों के बारे गलत शब्द बोला है। इस बात से कमल खान की मानसिकता का पता चलता है कि वह बेटियों के प्रति किस तरह की मानसिकता रखते है। हिन्दू नेता भानू प्रताप ने कहा कि शिव सेना चुप बैठने वाली नहीं है।

    गायक कमल खान जहां कही भी कोई धार्मिक समारोह करने पहुंचेगा उसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। आज पुलिस प्रशासन को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तो हिन्दू समाज संघर्ष करेगा। शिव सेनिकों ने खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाद में ये गीत डिलीट भी करवाने की कोशिश की, लेकिन वायरल होने के कारण वह नाकामयाब रहे। कुछ शरारती लोग हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा को खराब करना चाहते है लेकिन शिव सेना इस तरह के शरारती लोगों का विरोध करती रहेगी।

  • वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाएं अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

    वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाएं अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

    Beauty Tips :  कोरोना के बाद वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ गई हैं। लगातार वर्क फ्रॉम होने करने से महिलाओं की त्वचा काफी बेजान होने के साथ स्किन की चमक भी चली जाती है। कई बार महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान इतनी बिजी रहती है कि स्किन का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती है। वर्क फ्रॉम होम में महिलाओं को लंबे समय तक स्क्रीन के आगे काम करना पड़ता है। इस कारण स्किन पर इसका सीधा असर पड़ता है। इस दौरान महिलाएं अक्सर ब्यूटी रूटिन फॉलो नहीं करती है। जिसका सीधा असर उनकी स्किन पर पड़ता है। इस कारण स्किन पर पिंपल्स के साथ डार्क सर्कल्स, झाइयां और स्किन भी ढीली हो जाती हैं। इन सब समस्याओं को दूर करने के सिए वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिला को ये खास ब्यूटी टिप्स फॉलो करनी चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करने से स्किन टाइट होने के साथ स्किन चमकदार बनेगी और झाइयां भी दूर होगी। आइए जानते हैं वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स।

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

    अक्सर लोगों के मन में ये धारणा होती हैं कि बाहर निकलने पर ही सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें, कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती है और कमजोर कर सकती है। जिससे एजिंग के लक्षण स्क्रीन पर जल्दी नजर आने लगते हैं। गैजेट की रोशनी से हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या भी बढ़ सकती है।

    हर 15 मिनट में अपने काम से ब्रेक लें

    वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान महिलाएं अक्सर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहती है। जिस कारण डायबिटीज से लेकर मोटापे का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही नहीं उठने के कारण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी दिक्कत करता है। इस कारण एजिंग के लक्षण बहुत जल्दी शुरू हो सकते हैं

    एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग शुरू करें

    अगर आप 30 से ऊपर हैं, तो एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग शुरू कर सकते हैं। लंबे समय तक लैपटॉप और कंप्यूटर किरणों के संपर्क में आने से त्वचा तेजी से बूढ़ी होने लगती है। महीन रेखाएं और झुर्रियाँ अपेक्षा से अधिक तेजी से दिखाई देने लगती हैं। इस कारण स्किन के अनुसार एंटी- एजिंद उत्पाद को खरीदें।

    मास्क का प्रयोग करें

    स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट करने और मुलायम बनाने के लिए सोने से पहले मास्क का उपयोग अवश्य करें। ऐसा करने से त्वचा को पोषण मिलता है। अगर मास्क नहीं लगाना चाहते हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा जेल या फिर नारियल तेल से मसाज भी कर सकते हैं।

    चेहरे की मसाज करें

    लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठते हैं, तो आपकी त्वचा थकी हुई और सुस्त हो जाती है। ऐसे में चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए चेहरे का मसाज करना एक अच्छा ऑप्शन है। अपनी स्किन के हिसाब से क्रीम का चुनाव करने के साथ रोलर-मसाजर के जरिए भी स्किन की मसाज कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम करने वाली वूमेन इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

  • भारत के Gold मेडल जीतने पर जालंधर में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    भारत के Gold मेडल जीतने पर जालंधर में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में पिछले बार की एशिया चैंपियन जापान को 5-1 से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता। वही हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर जालंधर में मनप्रीत, वरुण और मनदीप के घर जश्न का माहौल बना हुआ है। इस जीत के बाद खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की माता का बयान आया है। जहां उन्होंने मनप्रीत के शुरुआती समय के हालातों के बारे में जिक्र किया, भाई उन्होंने टीम इंडिया को गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत की माता ने कहा जिस तरह एशियाई गेम्स में टीम ने गोल्ड मेडल जीता है, इस तरह भी चाहते हैं की टीम ओलंपिक गेम में भी गोल्ड मेडल में जीत हासिल करें।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक व पूर्व हॉकी टीम के कोच परगट सिंह ने भी टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और उड़ीसा सरकार का भी धन्यवाद किया। इस दौरान मैच में पहला गोल डालकर भारत को बढ़त दिलाने वाले मनप्रीत के परिवार के सदस्य मनप्रीत की इस परफॉर्मेंस से बहुत खुश है। मनप्रीत की पत्नी व माता ने कहा कि पेरिस की टिकट भारतीय टीम के लिए कटवा दी गई है और अब अगला टारगेट ओलंपिक में गोल्ड जीतकर लाना है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम बहुत बढ़िया खेल रही है मनप्रीत बहुत बढ़िया खेल रहे हैं इस बार गोल्ड भारत का ही होगा।

    भारत के क्वालीफायर कर जाने के बाद जालंधर में पूर्व ओलंपियन परगटा सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी उन्होंने कहा कि इस बार टीम का यंग व एक्सपीरियंस खिलाड़ियों  का combination बहुत बढ़िया बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 10 प्लेयर उड़ीसा के प्लेयर व अन्य भारत से प्लेयर इस बार खेल रहे हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया ओलंपिक में बहुत बढ़िया प्रदर्शन करेगी। वह भारत के लिए गोल्ड लेकर आएगी। उन्होंने भारत की जीत के बाद वह क्वालीफाई करने के बाद हॉकी के प्लेयर पंजाब सरकार उड़ीसा सरकार में भारत सरकार व हॉकी लवर को बधाई दी।

  • जालंधरः पूर्व SSP से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज, देखेें वीडियो 

    जालंधरः पूर्व SSP से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज, देखेें वीडियो 

    जालंधर, ENS: भोगपुर थाने में एक पूर्व एसएसपी से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरोह के एक सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सेवानिवृत्त पुलिस कमांडेंट हरविंदर सिंह डल्ली पीपीएस और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने और फिरौती मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ भोगपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों को बेनकाब करने के लिए कदम उठा रही है।

    मीडिया से बात करते हुए सेवानिवृत्त एसएसपी हरविंदर सिंह डल्ली ने कहा कि उन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी पुलिस सेवा के दौरान गैंगस्टरों, आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए उच्च स्तर पर कदम उठाए। उन्होंने बताया कि विदेश में रह रहे अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उन्हें और उनके जालंधर में कारोबार कर रहे बेटे चरणजीत सिंह मोंटी और उसके मैंनेजर बंटू कुमार को लाखों रुपए फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। जिसके बाद से उनका परिवार काफी दुखी हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिरौती मांगने वाले और जान से मारने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पंजाब पुलिस के साइबर सेल, जालंधर में शिकायत दर्ज कराई थी।

    साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन कॉल की निगरानी के बाद फिरौती मांगने और परिवार के सदस्यों को धमकी देने वाले गिरोह के एक सदस्य की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी डल्ली थाना भोगपुर जिला जालंधर हाल निवासी अमेरिका के रूप में की। पुलिस की साइबर सेल ने डीए लीगल की सिफारिश पर भोगपुर थाने में हरप्रीत सिंह के खिलाफ 387 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह का कहना है कि सेवानिवृत्त एसएसपी हरविंदर सिंह डल्ली और उनके परिवार से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले हरप्रीत सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब पुलिस हरप्रीत सिंह के पंजाब और विदेश में रहने वाले अन्य सदस्यों के बारे में भी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करेगी।

  • इस मंदिर को माना जाता है श्रापित, दर्शन करने के बाद  महिलाएं हो जाती हैं विधवा

    इस मंदिर को माना जाता है श्रापित, दर्शन करने के बाद  महिलाएं हो जाती हैं विधवा

    नई दिल्ली: Secret of Kartikeya Temple: हमारे देश में लाखों मंदिर हैं जहां भक्त दर्शन कर भगवान से अपनी कामनाएं पूरी होने की प्रार्थन करते हैं. लेकिन कई मंदिरों को श्रापित भी माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे श्रापित माना जाता है. ऐसा कहा जाता है, कि इस मंदिर में अगर किसी महिला ने भगवान के दर्शन कर लिए तो वह विधवा हो जाती है। ये मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया. जहां भगवान कृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। इसी लिए कुरुक्षेत्र की भूमि को आज भी धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

    भगवान शिव के पुत्र का मंदिर

    बता दें कि हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र की पावन भूमि के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।  ये श्रापित मंदिर कुरुक्षेत्र में ही है। कुरुक्षेत्र से करीब 20 किमी दूर पिहोवा में स्थित सरस्वती तीर्थ पर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का मंदिर है।  इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान कार्तिकेय की पिंडी मौजूद है। ऐसी मान्यता है, कि पिंडी का महिलाओं को दर्शन नहीं करने चाहिए। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उसके पति की मृत्यु हो जाती है और वह सात जन्मों तक विधवा रहती है। 

    मंदिर के बाहर लगा है बोर्ड

    इसीलिए मंदिर के बाहर एक बोर्ड लगाया गया है. जिसमें इसी बात का जिक्र है, कि महिलाएं मंदिर में पिंडी के दर्शन न करें।  इसके साथ ही मंदिर में प्रवेश करने पर स्थानीय महंत भी महिलाओं को इस बात की जानकारी देते हैं।  इसीलिए महिलाओं को हिदायत दी जाती है, कि वह गर्भगृह के बाहर से ही कार्तिकेय महाराज का आशीर्वाद लें। बता दें कि सबसे अनोखी बात ये है कि ये नियम सिर्फ महिलाओं पर लागू नहीं है, बल्कि छोटी और नवजात बच्चियों को भी गर्भगृह में प्रवेश करने की मनाही है। 

    भगवान कार्तिकेय की पिंडी पर चढ़ाया जाता है तेल

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिकेय महाराज की पिंडी पर सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा है।  धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कार्तिकेय ने मां पार्वती से क्रोधित होकर अपने अपने शरीर का मांस और रक्त अग्नि को समर्पित कर दिया था। तब भगवान शिव ने उन्हें पिहोवा तीर्थ पर जाने के लिए कहा था।  इसके साथ ये भी मान्यता है कि कार्तिकेय के गर्म शरीर को ठंडा करने के लिए ऋषि-मुनियों ने सरसों का तेल उन पर चढ़ाया था।  जब उनके शरीर को शीतला मिल गई तो कार्तिकेय पिहोवा तीर्थ पर ही पिंडी के रूप में विराजित हो गए।