Blog

  • जालंधरः चोरों का आतंक, एक ही चोर ने 2 जगह से चुराई बाइक, देखें CCTV 

    जालंधरः चोरों का आतंक, एक ही चोर ने 2 जगह से चुराई बाइक, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रही है। आए दिन बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसे ही 2 नए मामले बाइक चोरी के सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह दोनों वारदातों को अंजाम एक ही चोर ने दिया है। पहले दिन में उसने शहर के पॉश एरिया आदर्श नगर से एक बाइक चुराई और रात को उसने दोआबा चौक के पास भगतपुरा से घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह दोनों घटनाएं वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई हैं।

    भगतपुरा के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र लैंबर चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक नंबर PB08-DP-7280 (स्प्लेंडर सिल्वर कलर) घर के बाहर गली में खड़ी की हुई थी। चोर रात को टहलता हुआ आया और पहले बाइक पर आकर बड़े आराम से बैठ गया। इसके बाद उसने गली में रेकी की। जब देखा कि कोई गली में आ-जा नहीं रहा है तो उसने बाइक को चाबी लगा कर स्टार्ट किया और लेकर भाग गया। जिस चोर ने भगतपुरा में बाइक चुराई उसी ने ही दिन में आदर्श नगर में पहले मोटरसाइकिल चोरी की थी। आदर्श नगर में भी चोरी से पहले सिर पर टोपी लगाए चोर ने प्रॉपर तरीके से पहले रेकी की।

    कान पर फोन लगाकर अपने आप को फोन पर व्यस्त दिखा कर देखा कि बाइक नंबर PB08 DV 9150 का मालिक आ तो नहीं रहा। इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया। फिर धीरे से बाइक में चाबी लगाई।चाबी लगाने के बाद भी बाइक पर कुछ देर बैठा रहा। जब देखा कि अब रास्ता साफ है और कोई आ-जा नहीं रहा है तो झट से बाइक स्टार्ट की और तेज गति से भगा कर ले गया। दोनों मामले पुलिस के पास भी पहुंच गए हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश में जुट गई है। बाइक के मालिक संत नगर निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह काम से गए थे और सड़क के किनारे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की हुई थी।

  • पंजाबः सड़क पार करते समय कार चालक ने दादा और पोता-पोती को कुचला, एक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः सड़क पार करते समय कार चालक ने दादा और पोता-पोती को कुचला, एक की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपने दोस्त को मिलकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग व दो बच्चों को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना के तुरंत बाद मृतक के बेटे अमरजोत सिंह ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया है। अमरजोत ने पुलिस को बताया कि वह पिता, पत्नी और बच्चों के साथ अपने दोस्त गुरविंदर सिंह निवासी गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन को मिलने गया था। देर रात वह खाना खाकर अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच उनके बच्चे पिता तरसेम सिंह के साथ सड़क पार कर रहे थे। इतने में तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी आंखों के सामने पिता को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

    हादसे में पिता के साथ बेटा अभयजोत सिंह और बेटी असीसजीत कौर को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल कृष्णा में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनके पिता की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन के जांच अधिकारी सीता राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है। अभी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा IPC धारा 304-A, 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः निहग सिंह बाणे में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, कैश चुराने के लगे आरोप, देखें CCTV

    पंजाबः निहग सिंह बाणे में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, कैश चुराने के लगे आरोप, देखें CCTV

    लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने निहग सिंह बाणे में युवकों पर मारपीट करने और गले से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 के लगती चौकी ताजपुर में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी इलाके में ही रहते हैं जो कि निहंग सिंह के बाणे में होते हैं।

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी नशा करते हैं और लोगों से लूटपाट करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसके रिश्तेदारों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। उसकी दुकान के गले से पैसे भी चुराए गए। आरोप है कि विरोध करने पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करते समय उसके रिश्तेदार को भी हमला कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हमला करने वालो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • भू राजस्व अधिनियम में संशोधन किए जाने को लेकर पटवार कानूनगो संघ ने जताया विरोध 

    भू राजस्व अधिनियम में संशोधन किए जाने को लेकर पटवार कानूनगो संघ ने जताया विरोध 

    ऊना /सुशील पंडित  : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भू राजस्व अधिनियम में संशोधन का संयुक्त पटवार कानूनगो संघ ने विरोध जताया। इस संबंध में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा गया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर आज जिला मुख्यालय में रोष प्रदर्शन किया और डीसी कार्यालय तक रैली निकाली तथा भू राजस्व अधिनियम के विषयों तकसीम और पैमाइश में समय सीमा तय किए जाने को लेकर महासंघ सहमत नहीं है। लोगों को समय पर सुविधा मिले इसका महासंघ स्वागत करता है मगर यह केवल कानून बनाने से नहीं होगा अभी तो धरातल पर अवश्य पर सुधार करने होंगे।  जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि सरकार को इस तरह का कोई भी नियम बनाते समय एक बार कर्मचारियों के संगठन से बातचीत अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि कर्मचारियों को ही इन योजनाओं को धरातल पर उतरना होता है।
    ऐसे में तमाम परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए ही किसी नियम का निष्पादन किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नए संशोधन के तहत पैमाइश के मामलों को 2 महीने में और तकसीम के मामलों को 6 महीने में निपटान आवश्यक होगा, लेकिन धरातल पर सरकार के यह नियम लागू करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में काम कर रहे फील्ड स्टाफ पर सरकार द्वारा पहले ही अत्यधिक बोझ लाद दिया गया है। विभिन्न योजनाओं में अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर पटवारी को काम करने पर मजबूर किया जा रहा है। ऐसा दबाव बनाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा सकता। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस नए संशोधन पर तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए यदि कार्यकारिणी के साथ वार्ता किए बिना इसको थोपने की कोशिश की गई तो महासंघ किसी भी प्रकार का आंदोलन करने पर विवश होगा।इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी और जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित मौजूद रहे। 
  • जालंधरः ट्रिपल मर्डर मामले में नम आंखों से पुलिस और पंचायत ने बच्चों को दफनाया, देखें वीडियो

    जालंधरः ट्रिपल मर्डर मामले में नम आंखों से पुलिस और पंचायत ने बच्चों को दफनाया, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के कानुपर में दो दिन पहले ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया था। इस दौरान 3 बच्चों की हत्या के मामले में दंपति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज मकान मालिक सहित पुलिस और पंचायत ने नम आंखों से बच्चों को दफनाया। वहीं अन्य दो बच्चों को पुलिस ने बीते दिन सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। जिसके बाद बताया जा रहा हैकि पुलिस ने अन्य दो बच्चों को नारी निकेतन में भेज दिया।

    बता दें कि दो दिन पहले थाना मकसूदां के अंतर्गत आते कानपुर में 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस कमिशनर चाहल और डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया था कि आरोपी सुनील मंडल के 5 बच्चे है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गरीबी ज्यादा होने के कारण उसने बच्चियों की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि खाने के लिए बच्चे बाहर से गिरा हुआ सामान उठाकर ही खाते थे। गरीबी ज्यादा होने के कारण 3 बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया।

    अमृता कुमारी 9 वर्षीय, कंचन कुमारी 7 वर्षीय और वासु 3 वर्षीय बच्ची के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस बात का खुलासा तब हुआ था जब मकान मालिक ने आरोपी को मकान छोड़ने के लिए कह दिया था। इस दौरान आरोपियों ने दो दिन पहले सुबह अपना कमरा शिफ्ट करना था। इस दौरान दंपति ने बच्चियों के लापता होने की कहानी बनाई। वहीं कमरा शिफ्ट करने के दौरान ट्रंक काफी भारी था। जब ट्रंक की चैकिंग की गई तो उसमें बच्चों के शव बरामद हुए। जिसके बाद पता चला कि दपंति ने अपना जुर्म छुपाने के लिए बच्चों के लापता होने की कहानी बनाई थी। 

  • कनाडा के बाद अब लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने जलाया तिरंगा

    कनाडा के बाद अब लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने जलाया तिरंगा

    नई दिल्ली : दुनियाभर में खालिस्तानी समर्थक भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे है। हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय तिरंगे को आग लगा दी। इसके साथ ही दल खालसा यूके का नेतृत्व करने वाले गुरचरण सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर गोमूत्र डाला। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान गुरचरण सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ब्रिटिश गोमूत्र पीने की चुनौती दे डाली। हालांकि विरोध प्रदर्शन जैसे ही शुरू हुआ, गुरचरण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल परमजीत सिंह पम्मा भी उपस्थिति रहा।

    परमजीत सिंह पम्मा भी रहा मौजूद

    बता दें कि पम्मा कथित तौर पर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सदस्य है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान पम्मा ने हरजीत सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया, साथ ही भारत को लेकर कई तरह की धमकियां दी। गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा एक गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं करने देने के कुछ दिन बाद हुआ।ऐसे में भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार को घटना की सूचना देने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः SGPC Election को लेकर सीएम मान का आया बयान

    पंजाबः SGPC Election को लेकर सीएम मान का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसजीपीसी चुनाव के लिए नए वोट बनाने और मतदाता सूचियों को सही करने की प्रक्रिया 21 अक्तूबर से शुरू होगी। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही डिटेल जारी की जाएगी।

  • 74 रुपए में बिकी 16000 करोड़ की कंपनी!

    74 रुपए में बिकी 16000 करोड़ की कंपनी!

    नई दिल्ली। अगर आपसे कोई कहे कि हजारों करोड़ की नेटवर्थ वाला शख्स रातों-रात सड़क पर आ गया तो इस बात पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि, लगभग ऐसा ही वाकया एक समय पर अरबपति रहे BR शेट्टी (बवागुत्थु रघुराम शेट्टी) के साथ हुआ था। शेट्टी की नेटवर्थ 18000 करोड़ रुपए थी। उनके पास बुर्ज खलीफा में 2 पूरे फ्लोर थे। इनकी कीमत 2.5 करोड़ डॉलर थी। प्राइवेट जेट, लग्जरी कार और पाम जुमैरा में प्रॉपर्टी उनके पास सारी लग्जरी थी। फिर 1 ट्वीट ने उनका सारा साम्राज्य पलट दिया।

    जैसा हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह के साथ हुआ, BR शेट्टी के मामले में तो इसका कई गुना बड़ा कांड हो गया था। हालत ये हो गई कि उन्हें 2 अरब डॉलर (16,650 करोड़) की वैल्युएशन वाली कंपनी को 1 डॉलर जो उस समय 74 रुपए का था जो उसे बेचनी पड़ी।

    बीआर शेट्टी के पास दुनिया की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा है जिसमें BR के 2 पूरे फ्लोर थे। यहां वह लग्जरी पार्टियां आयोजित किया करते थे। वह प्राइवेट जेट से दुबई आया-जाया करते थे। उनके पास रॉल्स रॉयस और मेबैक जैसी लग्जरी गाड़ियां थी। उन्हें विंटेज कार भी शौक था। उनकी कार के काफिले में मॉरिस माइनर 1000 भी शामिल थी। शेट्टी के पास पाम जुमैरा और दुबई के वर्ल्ड सेंटर में भी प्रॉपर्टी थी। उनके पास एक प्राइवेट जेट की 50 फीसदी हिस्सेदारी थी। जिसे उन्होंने एक दूसरे अरबपति से 42 लाख डॉलर में खरीदा था।

    2019 में यूके की मडी वॉटर्स ने उनकी कंपनी को लेकर एक ट्वीट किया। इसके 4 महीने बाद कंपनी ने एक पूरी रिपोर्ट पब्लिश की जिसमें NMC हेल्थ में फाइनेंस में गड़बड़ियों को लेकर दावे किये गए थे। 

    रिपोर्ट में बताया गया कि एनएमसी हेल्थ कर्ज को कम और कैश फ्लो को ज्यादा करके बता रही है। एनएमसी हेल्थ बीआर शेट्टी की कंपनी थी। यह यूएई की सबसे बड़ी निजी हेल्थ ऑपरेटर थी। यह कंपनी लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट थी। शेट्टी की बदकिस्मती रही कि यह कंपनी मडी वॉटर्स की नजर में आ गई। कंपनी के वित्त में गड़बड़ के दावों ने शेयरों में बिक्री का सिलसिला शुरू किया और देखते ही देखते शेट्टी परिवार की संपत्ति में 1.5 अरब डॉलर की गिरावट आ गई। आपको बता दें कि मडी वॉटर्स भी ठीक हिंडनबर्ग की तरह ही शॉर्ट सेलर है।

    शेयरों की बिक्री ने कंपनी की वैल्यू बिलकुल खत्म कर दी। इसके अलावा कंपनी पर 1 अरब डॉलर के कर्ज का पता चला जिसे रिपोर्ट ही नहीं किया गया था। एक समय पर कंपनी की अधिकतम वैल्यू 10 अरब डॉलर तक पहुंची थी लेकिन एक के बाद एक खुलासों ने ऐसी स्थिति पैदा की कि शेट्टी को यह कंपनी 1 डॉलर में बेचनी पड़ी।

  • जालंधर के शराब ठेकेदार को कारिंदों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटा, भागकर बचाई जान, देखें CCTV

    जालंधर के शराब ठेकेदार को कारिंदों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटा, भागकर बचाई जान, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के शराब ठेकेदार की उनके कारिंदों द्वारा निजी होटल में जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल में पार्टी के दौरान बाहर से आई शराब को लेकर हंगामा हुआ है। इस दौरान मॉडल टाउन के शराब के ठेकेदार हरमन को उसी के कारिंदो ने जमकर पीटा। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शराब ठेकेदार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निजी होटल में फ़ंक्शन चल रहा था। इस दौरान बाहर से शराब लाकर पार्टी की जा रही थी। जिसके बाद बाहर से शराब आने की सूचना पर ठेकेदार को मिल गई और उसने होटल में रेड करने के लिए अपने करिंदे भेज दिए। कहा जा रहा है कि इस दौरान ठेकेदार के करिंदो ने उसे फ़ोन पर यह कहा कि वहां कुछ नहीं है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि ठेकेदार के पास इस मामले के पुख़्ता सबूत थे कि शराब बाहर से आई है। इस मामले के दौरान ठेकेदार खुद वहां पर पहुंच गया। जिसके बाद ठेकेदार की करिंदो के साथ बहस हो गई। दोनों पक्षों में बहस इतनी बढ़ गई कि ठेकेदार को उसी के करिंदो ने होटल दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

  • संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आप के सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार सुबह में ईडी की छापेमारी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग बुधवार को एक बार फिर देखने को मिला। दरअसल, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीजेपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आम आदमी पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

    वहीं बीजेपी की ओर से दिल्ली आईटीओ चौराहे पर होर्डिंग लगाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है की शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के साथी बने सरकारी गवाह। इस दौरान बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल इस्तीफा दो। बीजेपी का आरोप है कि, “दिल्ली के शराब घोटाला मामले में नया खुलासा हुआ है। जो बताता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस आधार पर केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।” शराब घोटाला को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। जानकारी के अनुसार दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात कर दी गई है।

    गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची और उनके घर की तलाशी ली गई। हालांकि अभी तक या पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह छापेमारी क्यों की जा रही है। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह से पूछताछ कर चुकी है। इस पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के तमाम नेता जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब संजय सिंह के आवास पर ईडी की ये छापेमारी हुई है। वहीं बीजेपी भी दिल्ली सरकार का विरोध करने से पीछे नहींं हटती।