Blog

  • 13 मई को न्यायालय अंब में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत – अनिता शर्मा

    13 मई को न्यायालय अंब में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत – अनिता शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों पर निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस, धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, कोविड उल्लंघन के मामले भरण-पोषण, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, वैवाहित विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।

    सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता हेतू एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वितिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पैरा लीगल वालंटियर, आशा/आंगनवाड़ी वर्करों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं। इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे के लिए कोई शुल्क नहीं लगता और पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 13 मई से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    नोएडा: नोएडा में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि सेक्टर 14- ए के पास सोमवार सुबह सेक्टर -27 में रहने वाले धर्मा धामी (45) का शव मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब उसने उसके छोटे भाई किशन धामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बड़े भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

    चंदर के अनुसार इसी कारण किशन ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को सेक्टर 14 के पास फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि एक घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने इनाम देने की घोषणा की है।

  • यूपी पुलिस ने ऊना से बरामद की हिंदू लड़की

    यूपी पुलिस ने ऊना से बरामद की हिंदू लड़की

    बाहरी राज्यों में अपराध करके हिमाचल में छिप रहे हैं अपराधी

    ऊना / सुशील पंडित : यूपी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार को एक घर पर दबिश देकर लड़की को छुड़ा लिया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हिंदू लड़की को अगवा करके लाया नासिर नाम का शख्स ऊना के अप्पर कोटला गांव में छिपा बैठा था। यूपी और ऊना पुलिस के जवान जब उनके ठिकाने पर पहुंचे तो हिंदू लड़की को बरामद कर लिया गया। परंतु आरोपी नासिर वहां से फरार होने के कामयाब हो गया। यूपी पुलिस उसे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अलग अलग गांवों में ढूंढ रही है। मगर बड़ा सवाल यही है कि पूरे भारत वर्ष की हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों द्वारा टार्गेट क्यों किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल की हिंदू लड़कियां भी धीरे धीरे गायब हो रही हैं। खासकर हमीरपुर थाने में गुमशुदा लोगों की लिस्ट में बड़ी गिनती युवा हिंदू लड़कियों की ही है। पिछले दिनों हमीरपुर की एक दर्जन से ज्यादा लड़कियां गायब हैं। एक के माता पिता ने हमें बताया कि हमीरपुर के एक सैलून में उनकी बेटी के साथ काम करने वाला मुस्लिम युवक उसे भगाकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर ले गया है। हिंदू जागरण मंच के आनंद वर्धन शर्मा का कहना है कि हिमाचल पुलिस यूपी नहीं पहुंच पाई लेकिन यूपी पुलिस मुरादाबाद की हिंदू लड़की को बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले तक पहुंच गई।

    दूसरे राज्यों में छिपते हैं अपराधी

    हिमाचल की हिंदू लड़कियों को भगाने वाले मुस्लिम लड़के बाहरी राज्यों में शरण लेते हैं जबकि बाहरी राज्यों की हिंदू लड़कियों को अगवा करके वे हिमाचल में छिपने का ठिकाना ढूंढते हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हिमाचल की असंख्य लड़कियां यूपी, कश्मीर और केरल जैसे राज्यों के मुस्लिम बहुल इलाकों में पाई गई थीं।

    13 अप्रैल को मामला दर्ज हुआ था

    असल में मुरादाबाद के बिलारी पुलिस थाने में 13 अप्रैल को एक लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 10 दिन के भीतर पुलिस ने लड़की को तो बरामद कर लिया है लेकिन हिमाचल पुलिस पिछले दिनों गायब हुई लड़कियों को वापस लाने में विफल रही है। 23 करोड़ जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश की पुलिस जिस तरह से माफिया राज को समाप्त करने में लगी है उसी तरह हिमाचल पुलिस को भी इन मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। खबर लिखे जाने तक नासिर पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया था।

  • 3 रुपए किलो में बिक रहा देश का सबसे मशहूर आम, बाजार में उमड़ी भीड़

    3 रुपए किलो में बिक रहा देश का सबसे मशहूर आम, बाजार में उमड़ी भीड़

    नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आते ही आम की याद आने लगती है। लेकिन इस बार मौसम को देखते हुए नहीं लगता कि आम का स्वाद आम आदमी ले पाएगा। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आम उत्पादक किसानों को बड़ा झटका लगा है। दरसअल पश्चिम बंगाल का मालदा इस सीजन में मात्र तीन रुपए किलो में बिक रहा है। आम की कीमतों में भारी गिरावट को देखते हुए किसान हलाकान हैं। मिली जानकारी के अनुसार मालदा आम अभी पका नहीं है। हालांकि, इसके कच्चे आमों का अचार बनाया जाता है। बाजार में ये अच्छी कीमतों पर बिकते थे। हालांकि, पानी के अभाव में ये आम सूखकर गिर रहे हैं। इससे इनकी क्वॉलिटी पर फर्क पड़ रहा है जिसके चलते बाजार में मालदा आम की कीमतों में गिरावट आई है।

    पहले मालदा के कच्चे आमों से भी यहां के बागों के मालिक और व्यापारी ठीक-ठाक लाभ कमा लेते थे। अचार बनाने के लिए लोग इस आम को तकरीबन 50 रुपए किलो तक में खरीद कर ले जाते थे। हालांकि, इस बार इसकी कीमत सिर्फ 3 रुपए होने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। मालदा जिले में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, काफी संख्या में पेड़ से आम गिर रहे हैं। आम की खेती करने की बजाय, अगल-बगल इलाकों में रहने वाले इसका फायदा उठा रहे हैं। वह इन बगीचों से आम को बटोर कर मार्केट में बेच रहे हैं। इससे वह रोजाना 100-200 रुपये कमा ले रहे हैं।

    मालदा आम को फजली आम के नाम से भी जाना जाता है, आम की एक लोकप्रिय किस्म है जो मुख्य रूप से भारत के पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में उगाई जाती है। वहीं इस किस्म की खेती बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जिलों में भी की जाने लगी है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे बड़े और सबसे स्वादिष्ट आमों में से एक है। इसके रंगों की बात करें तो मालदा आम का रंग हरा-पीला और कई जगहों पर लाल रंग का भी होता है। आम के गूदे का रंग भी चटक पीला और मुलायम होता है। यह आम बेहद रसीला और रेशे रहित होता है। मालदा आम का स्वाद मीठा और साइट्रस गुणों से भरपूर होता है।

  • दुपट्टे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, चौकाने वाला मामला आया सामने

    दुपट्टे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, चौकाने वाला मामला आया सामने

    हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मौसा-मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहे एक 10 साल के बच्चे ने खेल-खेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूने घर में उसकी लाश दुपट्टे के फंदे में लटकती मिली। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव का है। ब्रह्मदत्त साहू का 10 साल का बेटा अमन अपने मौसा श्याम साहू के पास रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की सुबह श्याम साहू, पत्नी के साथ खेतों में भूसा लाने गए थे। घर पर अमन अपनी मौसेरी बहन शिवानी के साथ था। इस बीच शिवानी भी सब्जी लेने घर से बाहर चली गई। जब वह लौटी तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली।

    काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो उसने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने आकर किसी तरह कुंडी खोली तो अंदर अमन फंदे लटक रहा था। घटना की खबर पाकर मौसा-मौसी घर पहुंचे और उसे आनन-फानन पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमन कक्षा तीन में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक उसे किसी बात को लेकर डांट-फटकार भी नहीं पड़ी थी। सीओ सदर राजेश कमल के अनुसार, घर के हालातों से प्रथमदृष्ट्या खेल-खेल में फांसी लगाने की आशंका है।

  • पंजाबः BJP जॉइन करेंगे लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स! 

    पंजाबः BJP जॉइन करेंगे लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स! 

    लुधियानाः नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने पहले से तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस (बैंस ब्रदर्स) भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके भाजपा जॉइन करने की अटकलें चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टी के केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं और बातचीत चल रही है। आने वाले निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में दोनों भाजपा के दामन थाम कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अगले सप्ताह लोक इंसाफ पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में वे कोई सियासी धमाका करेंगे।

    बता दें कि पिछली बार बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर काफी चर्चा चली थी। लेकिन दोनों के गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाई थी। जिसके बाद लोक इंसाफ पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हाालंकि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले लोक इंसाफ पार्टी का गठन हुआ था और इसे दो सीटों पर जीत मिली थी। लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी की पकड़ मजबूत है। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख बलविंदर सिंह बैंस लुधियाना साउथ से चुनाव लड़ा था। सिमरजीत सिंह बैंस ने आत्म नगर  सीट से किस्मत आजमाने का फैसला किया था। लुधियाना नॉर्थ से रणधीर सिंह को टिकट दिया गया था।

  • जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू 26 अप्रैल को

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू 26 अप्रैल को

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज एचसीएल टेक्नोलोजी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा जिसके लिए एचसीएल टेक्नोलोजी की ओर से टेªनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएटस के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि 6 से 12 महीने की होगी तथा 10 हजार रूपये स्टाईपंड प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके उपरांत चयनित युवाओं को 1.7 से 2.2 लाख प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा।

    अनीता गौतम ने 12वीं में गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2022 में उत्तीर्ण तथा जिन्होंने 2023 में 12वीं की परीक्षा दी है, वे अभ्यार्थी 26 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आॅनलाईन परीक्षा होगी जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 7018257223 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • पंजाबः  ASI पर नशा तस्करों ने चढ़ाई बाइक, गंभीर घायल

    पंजाबः ASI पर नशा तस्करों ने चढ़ाई बाइक, गंभीर घायल

    लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज दोराहा इलाके में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान नाके पर मौजूद एएसआई ने नशा तस्करों को बाइक रोकने के लिए इशारा दिया, लेकिन आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। जब एएसआई बाइक को रोकने के लिए आगे आया तो बदमाशों ने उस पर ही बाइक चढ़ा दी। घायल पुलिस कर्मचारी की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। इस दौरान एएसआई सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल सुखदेव सिंह को उनके कर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एएसआई के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। वहीं, पुलिस ने दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सुखदेव स्पेशल ब्रांच में तैनात है। वहीं, दोनों बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान सिकंदर और मनी के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने फरीदकोट से 3 लाख में ड्रग खरीदा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि ड्रग सप्लाई के बारे में खुलासा हो सके।

  • डिप्टी SMO का होटल के कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप

    डिप्टी SMO का होटल के कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप

    प्रयागराजः शहर के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का सोमवार सुबह होटल में शव मिला है। होटल के कमरे में शव बेडशीड से बने हुए फंदे पर लटका हुआ था। सबसे पहले होटल कर्मचारियों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुनील कुमार सिंह का 8 महीने पहले मिर्जापुर से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ था। वह सीएमओ ऑफिस में तैनात थे और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। सिविल लाइंस स्थित विट्‌ठल होटल में उन्होंने एक कमरा ले रखा था। 8 महीने यहीं रह रहे थे। सोमवार सुबह उसी कमरे में उनका शव मिला है।

    मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले थे। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। होटल में डीएम संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम से केस को वर्कआउट करने के बारे में बात की। स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले उनकी तैनाती मिर्जापुर में थी। अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे। चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 किमी. दूर था। इसलिए यहीं पर रहने लगे थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो काफी मिलनसार थे। किसी से उनका विवाद नहीं था।

    डॉ. सुनील कुमार सिंह ने ड्यूटी से आने के बाद होटल के कमरा नंबर 106 में ही रहते थे। सोमवार सुबह जब होटल का स्टाफ कमरे पर पहुंचा, तो कमरा ओपन नहीं हुआ। कई बार आवाज देने के बाद कर्मचारी ने रिसेप्शन पर जानकारी दी। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर की से दरवाजा खोला, तो कमरे में बेडशीट के फंदे पर सुनील लटके मिले। होटल स्टाफ ने कमरा बंद कर फौरन घटना की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी। पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के सामान की तलाशी ली है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। होटल के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। ताकि कमरे के आस-पास की मूवमेंट देखी जा सके। पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दे दी है। डॉक्टर के पिता घनश्याम सिंह यूपी कॉलेज बनारस में प्रोफेसर थे। एसीपी आकाश कुल्हारी ने बताया, कमरे के एक कोने में बैग रखा हुआ मिला है। बेड से गद्दा जमीन पर लटका हुआ था। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस की एक टीम स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, दूसरी टीम सामान की जांच, परिवार से संपर्क और सीसीटीवी जांचने में लगा दी गई है। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़ी गाड़ियों पर पलटा कोयले से भरा ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़ी गाड़ियों पर पलटा कोयले से भरा ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पटियाला: नाभा के भादसों में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कोयले से भरा ट्रक (07 जी.डी. 2911) का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वह अनाज मंडी के पास खड़ी गाड़ियों में जा घुसा। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक नाभा से मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा था। जोकि इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसा इतना भयानक था कि ट्रक ने बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में सूचना मिलने पर थाना भादसों के एसआई गुरमीत सिंह और हवलदार मनिंदर सिंह ढींढसा ने मौके पर पहुंचकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।