Blog

  • पंजाबः CIA स्टाफ ने कुख्यात गैंग के 5 गुर्गों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः CIA स्टाफ ने कुख्यात गैंग के 5 गुर्गों को किया गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने संपत नेहरा गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। खरड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ये गिरफ्तारी की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से काफी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ वारदात के समय इस्तेमाल किया गया स्कूटर और कपडे भी मिले हैं। मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किये गए सभी हथियार गैर लाइसेंसी हैं।  

    उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को खरड़-मोरिंडा हाईवे पर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्विनी  पर और भी कई मामले दर्ज हैं। आपको बता दें की उस पर जीरकपुर के मशहूर होटल के मालिकों से रंगदारी मांगने के आरोप भी है। मोहाली जिले की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।

  • बस स्टैंड के पास ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 10 दुकानें, देखें वीडियो  

    बस स्टैंड के पास ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 10 दुकानें, देखें वीडियो  

    हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मलबे की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत हो गई है। जगह जगह मलबा गिरने से 150 से ज्यादा सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के कारण अब तक करोड़ों रुपए की नुकसान हो चुकी है। उपमंडल आनी में बादल फटने का मामला सामने आया है। आनी में बादल फटने के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। तो वहीं 5 गाड़ियां और दो मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई हैं। इसके अलावा मिल्क प्लांट को भी खासा नुकसान हुआ है।

    स्कूलों की कर दी गई छुट्टी

    मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन के द्वारा छुट्टी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे के करीब आनी के देउठी में बाढ़ आने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गई। सुबह आई इस आपदा से लोग सहम गए हैं।

    भारी बारिश के कारण दुकानें पानी में बह गईं

    आनी के पुराने बस स्टैंड में बने रेहड़ी की दुकानें खड्डे में बह गई हैं। रात करीब 12 बजे से आनी क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते आनी की खड्डों का जल स्तर बढ़ने से खड्ड उफान पर हैं। बस स्टैंड आनी में बने बरसों पुराने रेहड़ी फड़ी की करीब दस दुकानें ताश की पत्तों की तरह खड्डे में ढह गई। इस बाढ़ में तीन गाड़ियां और एक बाइक पानी की चपेट में बहने की सूचना है।

  • पंजाबः राखी के दिन दो बहनों के इकलौते भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना

    पंजाबः राखी के दिन दो बहनों के इकलौते भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना

    लुधियानाः जिलें में एक तरफ जहां राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ मुल्लांपुर दाखा से दुखद खबर सामने आई है। जहां त्योहार के दिन 2 बहनों के इकलौते भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की मां के बयान और घटना स्थल से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल की पहचान मिलने के बाद दाखा पुलिस ने एक प्रवासी युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


    मृतक की पहचान गांव रकबा जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक की मां स्वर्ण कौर पत्नी गांव रकबा निवासी स्वर्गीय दलीप सिंह ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है और उसकी दो बेटियां और एक बेटा था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा जतिंदर सिंह सबसे छोटा था और खेती करता था।

  • शांतिपूर्ण हुए पंचायत उप चुनाव, 539 वोट पाकर विजेंद्र बने करमाली के उप प्रधान

    शांतिपूर्ण हुए पंचायत उप चुनाव, 539 वोट पाकर विजेंद्र बने करमाली के उप प्रधान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पंचायत उपचुनावों में ग्राम पंचायत करमाली के उप प्रधान पद पर विजेंद्र सिंह विजयी रहे हैं। उन्हें 539 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बलबीर सिंह को 277 वोट मिले। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला में पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत डीहर में 63 वोट लेकर प्रेम सिंह, बड़ूही में 67 मत पाकर खेम चंद, मलांगड़ में 124 वोट लेकर रमेश चंद, चताड़ा में 137 वोट लेकर कपूर चंद, पंजावर में 139 वोट लेकर शिव कुमार तथा बालीवाल में 100 वोट हासिल कर तरलोचन सिंह विजयी रहे हैं।

  • 10 दिन चले राखी उत्सव मेले में समूहों ने किया 3.20 लाख रुपए का कारोबार

    10 दिन चले राखी उत्सव मेले में समूहों ने किया 3.20 लाख रुपए का कारोबार

    जिला प्रशासन के राखी उत्सव मेले को लेकर खरीददारों में दिखा जबरदस्त उत्साह

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन एवं जिला ग्रामीण विकास अधिकरण के माध्यम से ऊना के एमसी पार्क में आयोजित किए गए 10 दिवसीय राखी उत्सव मेले पर खरीददारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री का मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किए गए मेले में कुल 3.20 लाख रुपए की सेल हुई। मेले के अंतिम दिन 32,500 रुपए के सोमभद्रा उत्पाद बिके, जबकि बांस के उत्पादों ने 2200 रुपए का कारोबार किया तथा फूड वैन ने 5 हजार रुपए की बिक्री की। 

    इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा उत्पादों ने 2.58 लाख रुपए का कारोबार किया, जबकि 16,410 रुपए के बांस के उत्पाद बिके। वहीं पहली बार लगाई गई फूड वैन ने भी दस दिन में 45,460 रुपए की बिक्री की। उन्होंने कहा कि यह मेला कामयाब रहा है और लोगों ने इस मेले में जमकर खरीददारी की है। राघव शर्मा ने कहा कि राखी के त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार यह मेला आयोजित किया था और ऐसे प्रयास आगे भी किए जाएंगे। इन मेलों का लगाने का उद्देश्य जिला में काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान प्रदान करना है।

    राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को नई पहचान दिलाने व उनकी पैकेजिंग में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा ब्रांड के नाम से प्रचारित किया है। उन्होंने कहा कि सोमभद्रा ब्रांड की पहचान बढ़ने के बाद से जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इससे जुड़ने वाली महिलाओं की तादाद भी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में जहां जिला ऊना में 410 समूहों का गठन किया गया था, वहीं वर्ष 2021-22 में इनकी संख्या बढ़कर 496 हो गई। साथ ही समूहों को ऋण के रूप में दी जाने वाली धनराशि भी बढ़ी है। 31 मार्च 2021 तक जिला ऊना के 181 स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से क्रेडिट के रूप में 5.15 करोड़ दिए गए, वहीं इस वर्ष 31 मार्च 2022 तक जिला के 242 समूहों को 7.33 करोड़ प्रदान किए गए हैं।

  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म को लेकर गर्माया माहौल, हुआ विरोध, देखें वीडियो

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म को लेकर गर्माया माहौल, हुआ विरोध, देखें वीडियो

    जालंधर/ हर्षः बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के रिलीज होने पर हिंदू संगठनों की ओर से फिल्म का विरोध किया गया। विरोध का कारण 2014 में आई पीके फिल्म का मामला था। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों और शिवसेना कार्यकर्ता ने आमिर की फिल्म का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि 2014 में आई के कारण हिंदू लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी, और हिंदू धर्म का अपमान किया था।

    जिसके बाद हिंदू संगठनों ने आमिर खान का बायकॉट कहा था जहां जहां आमिर खान की कोई भी फिल्म लगेगी उसका जमकर विरोध किया जाएगा। दरअसल, भगवान शिव का पीके फिल्म को लेकर मामला गर्माया था। जिसके कारण आज एमबीडी मॉल में शिवसेन कार्यकर्ताओं और अलग-अलग हिंदू संगठनों के लोगों ने आमिर खान की नई फिल्म का जमकर विरोध किया और फिल्म को बंद करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीसीपी नरेश डोगरा ने माहौल को शांत करवाकर सभी कार्यकर्ताओं को आश्वसवासन दिलाकर वहां से भेजा दिया।

    हिंदू संगठनों और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 15 तारीख तक का दिया समय

    हिंदू संगठनों और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 15 तारीख तक का समय पुलिस को दिया है। जिसमें उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 अगस्त तक आमीर खान और सेसंर बोर्ड और पीके फिल्म के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई ना की गई तो 16 अगस्त को सड़कों पर उतरकर प्रशासन और आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। 

  • मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

    मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

    नई दिल्लीः मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दवाओं के साथ दुआओं की भी जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीने में दर्द होने और जिम में कसरत के दौरान गिर जाने के बाद उन्हें कल एम्स  में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

    दिल्ली के एक होटल में रुके राजू श्रीवास्तव बुधवार को जिम में वर्क आउट कर रहे थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह ट्रेडमिल पर गिर पड़े। राजू को तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा है।

    डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि राजू की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें दवाओं के साथ दुआओं की भी जरूरत है। राजू के दिल की धमनियों में कई ब्लॉकेज हैं। जब से राजू के बीमार होने की खबर सामने आई है, उनके करोड़ों फैंस में निराशा है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

    द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान जैसे टीवी शो के अलावा राजू श्रीवास्तव ने कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 58 साल के राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। भाजपा में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं।

  • पंजाब बंद को लेकर आया फरमान, जानें किसानों और वाल्मीकि समुदाय का क्या कहना 

    पंजाब बंद को लेकर आया फरमान, जानें किसानों और वाल्मीकि समुदाय का क्या कहना 

    जालंधर/ वरुणः पंजाब में 12 अगस्त को एक तरफ जहां किसान लुधियाना-जालंधर के साथ-साथ जालंधर लुधियाना वाला हाईवे भी बंद करेंगे, वहीं, आप पार्टी के एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रतन सिंह सिद्धू द्वारा एससी/बीसी वर्ग को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। यह एलान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है। मामले को लेकर चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ बैठक के दौरान उक्त घोषणा मामले का सकारात्मक समाधान नहीं होने के कारण की गई। यह घोषणा अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थान से जारी आदेशों में की गई। इस दिन पंजाब पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन यानी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पंजाब पूरी तरह बंद रहेगा। बता दें कि वाल्मीकि समुदाय का विरोध टालने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने समुदाय के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की, इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शामिल होना था। लेकिन वह नहीं आए, जिसके बाद समुदाय का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया है।

    भगवान वाल्मीकि जी के पावन तीर्थ श्री रामतीर्थ से समुदाय ने हुक्मनामा जारी कर कहा कि 12 अगस्त को पंजाब सुबह नौ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक बंद रहेगा। समुदाय के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर 11 अगस्त को बंद नहीं किया गया बल्कि 12 अगस्त को बंद की काल दी गई है। वाल्मीकि समुदाय ने यह बंद की काल एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू की एक टिप्पणी के बाद दी थी। हालांकि सरकार ने इस मामले को टालने का कोशिश भी की लेकिन मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान के न पहुंचने के कारण समुदाय के लोगों में रोष पनप गया। इसके बाद भड़के समुदाय के लोगों ने बंद का आह्वान किया। समुदाय ने सभी से अपील की है कि वह उनके बंद का समर्थन करें।

    जबकि किसान संगठनों ने भी रक्षाबंधन तक अपना आंदोलन थोड़ा शांत रखा था। गन्ने का बकाया न मिलने पर रोष जता रहे किसानों ने कहा कि रक्षा बंधन के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। किसानों ने कहा कि पहले सिर्फ लुधियाना जालंधर हाईवे ही रोका था, लेकिन रक्षा बंधन को देखते हुए शुगर मिल के सामने सर्विस लेन भी खोल दी गई थी। लेकिन रक्षा बंधन के बाद पूरा हाईवे बंद किया जाएगा। किसानों का कहना है कि रक्षा बंधन के बाद किसान संगठनों की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में पूरे पंजाब की सड़कों को बंद करने पर भी फैसला हो सकता है। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब की सभी शुगर मिलों में किसानों के पैसे फंसे हुए हैं। लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है लेकिन पैसे दिलाने में कोई मदद नहीं कर रही है।

  • पंजाबः पॉश कॉलोनी में पेट्रोल पंप मालिक की गोलियां मार कर हत्या

    पंजाबः पॉश कॉलोनी में पेट्रोल पंप मालिक की गोलियां मार कर हत्या

    अमृतसर : जिलें में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला जिलें की पॉश कॉलोनी होली सिटी का सामने आया है। जहां देर रात पेट्रोल पंप मालिक का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया है। मृतक का पहचान मोहन सिंह के रूप में हुई है जिसका फतेहगढ़ चूड़ियां में पेट्रोल पंप है। बीती रात हमलावरों द्वारा गोलियां मार बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

    पुलिस को इस घटना की सुचना दे दी गई है और वह आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि इसी कॉलोनी में नवजोत सिधु और दिनेश बस्सी का घर भी है। पुलिस का कहना है कि इंनोवा सवार 3 लोगों ने मोहन सिंह पर चलाई गोलियां चलाई। वह पेट्रोल पंप से घर आ रहा था की अचानक घर के पास ही मोहन सिंह पर हमलावरों ने गोलियां चला दीं।

    वही कॉलोनी के निवासी का कहना है कि कॉलोनाइजर को कई बार सुरक्षा इंतजाम को लेकर कहा गया लेकिन कुछ नही हुआ। हालांकि इस कॉलोनी में नवजोत सिधु और दिनेश बस्सी जैसे लोग रहते है लेकिन सुरक्षा कर्मी कोई भी नही है कॉलोनी में। वहीं पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • मास्क लगाना फिर अनिवार्य, नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

    मास्क लगाना फिर अनिवार्य, नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

    नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है।

    राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,146 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 8205 हो गई है। उधर, दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बीए 2.75 है। 

    लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। यह सब-वैरिएंट उनको भी संक्रमित कर सकता है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। हालांकि, इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

    डॉ. सुरेश ने कहा कि कोरोना के मामले कम होने के साथ लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना कम कर दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उनमें लक्षण कम गंभीर है। डायबिटीज, हार्ट, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों वाले लोगों के लिए काफी जोखिम उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी तक समाप्त नहीं हुआ है, तीन महीने पहले संक्रमित होने वाले लोग फिर से कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं।