Blog

  • Jalandhar News: कर्ज से परेशान नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी ने खुद को लगाई आग, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कर्ज से परेशान नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी ने खुद को लगाई आग, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चौगिटी के पास अवतार नगर में स्थित घर में 60 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त ली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोनलाल निवासी अवतार नगर के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं परिजनों ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पीड़ित बेटे बब्बी ने बताया कि अचानक आग लगने के दौरान पत्नी ने उसे बताया और उसके बाद वह भागकर पहली मंजिल पर गए।

    इस दौरान उन्होंने देखा कि आग से वह झुलस चुके थे और हादसे में मौत हो गई। परिजन ने कहा कि कर्जा होने के कारण लोग घर पर आते थे और तंग परेशान करते थे। जिसके कारण परेशान होकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटे ने बताया कि पिता नगर निगम में सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात थे और अब वह रिटायर्ड हो चुके है। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

    पुलिस ने कहा कि शव की हालत काफी खराब हो चुकी है और शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने जीवनलीला समाप्त की है। परिजनों ने कुछ लोगों ने नाम बताए है, ऐसे में परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं पड़ोसी महिला ने कहा कि कर्ज से व्यक्ति काफी परेशान चल रहा था। व्यक्ति नगर निगम से रिटायर्ड होने के बाद दोबारा से काम पर जाना शुरू हो गया था। मृतक के दो बच्चे है। मृतक का मोहल्ले में कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने जीवनलीला समाप्त कर ली।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला सघियां रोड पर देर रात तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक और घायल दोनों की पहचान जल्लोवाल आबादी के निवासियों के रूप में हुई है। घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक, टाटा सफारी गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में कई फीट ऊपर उछले और काफी दूर जाकर सड़क पर गिरे।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिस समय यह हादसा हुआ, वहीं से कुछ महिलाएं और एक छोटी बच्ची पैदल गुजर रही थीं। गनीमत रही कि गाड़ी या बाइक उनसे नहीं टकराई, वरना हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी। वे बाल-बाल बच गए, लेकिन हादसे के मंजर ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच, पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन यहां एक अजीब स्थिति पैदा हो गई। जिस जगह हादसा हुआ, वह इलाका थाना भार्गव कैंप और थाना डिवीजन नंबर 5 की सीमा (ज्यूरिसडिक्शन) पर स्थित है। शुरुआत में पुलिस कर्मी इस बात को लेकर उलझे रहे कि मामला किस थाने के अंतर्गत आता है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਦਾ ਕਹਿਰ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    हालांकि, बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना भार्गव कैंप के ड्यूटी अफसर ने कमान संभाली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए सफारी चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की दोनों टांगें बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि काला सघियां रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखे गए और गुहार लगाई गई, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का मानना है कि यदि यहां गति अवरोधक होते, तो शायद आज यह जान न जाती।

     

  • Jalandhar News: Railway Station पर खुले पैसे को लेकर हुआ हंगामा, क्लर्क ने यात्री को दी धमकी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Railway Station पर खुले पैसे को लेकर हुआ हंगामा, क्लर्क ने यात्री को दी धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन कैंट में टिकट काउंटर पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां खुले पैसे को लेकर महिला क्लर्क यात्री से उलझती हुई दिखाई दी। जब यात्री ने महिला क्लर्क द्वारा गलत व्यवहार किए जाने की बात कही तो पहले क्लर्क ने कहा कि वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकता। जिसके बाद क्लर्क ने धमकी दी कि अगर वह वीडियो अपलोड करने पर RPF की धमकी भी देती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे की महिला कर्मचारी और यात्री के बीच तीखी बहस होती है। महिला यात्री को खुले पैसे लाने की बात कहती है लेकिन यात्री कहता है कि 200 रुपए ही हैं।

    बहस होने पर महिला कर्मचारी यात्री को उसके पैसे लौटा देती है और कहती है कि मैं तुझे टिकट ही नहीं दूंगी। मैंने तुम्हें कहा था कि खुले पैसे (छुट्टे) लेकर आना। मेरे पास यहां वापस करने के लिए पैसे नहीं हैं। मेरे पास जो 40-50 रुपए हैं, इनको भी मैं अगर आपको दे दूंगी तो बाकी यात्रियों को कैसे छुट्टे पैसे वापस करूंगी। यात्री ने कहा कि आपके गल्ले में पैसे हैं। न तो आप आनलाइन पेमेंट ले रही हैं और न ही आप छुट्टे पैसे दे रही हैं। दोनों के बीच पैसों को लेकर लंबी बहस के बाद महिला कर्मचारी यात्री को बिना पैसों से लौटा देती है। महिला कहती है कि अगर तूने वीडियो बनाने या सोशल मीडिया पर डालने जैसी कोई खराब हरकत की तो मैं अभी रेलवे पुलिस को बुला लूंगी।

    घटना की ये वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर आते ही एडवोकेट कल्पना नाम की यूजर ने इसे रेलवे की फिरोजपुर डिविजन को टैग कर दिया। इस पर फिरोजपुर डिविजन के डीआरएम का तुरंत रिप्लाई आया और लिखा कि आप अपना मोबाइल नंबर शेयर करें ताकि कंप्लेट की जा सके। इसके बाद डीआरएम के एक्स हैंडल से लिखा गया कि कोई भी रेलवे कर्मचारी किसी यात्री से बदतमीजी नहीं कर सकता। संबंधित मामले की जांच की जा रही है और तुरंत महिला टिकट क्लर्क के खिलाफ रेलवे कार्रवाई करेगा।

    कल्पना श्रीवास्तव यूजर ने रेलवे मिनिस्ट्री और फिरोजपुर डिविजन के डीआरएम को वीडियो टैग करते हुए मामले में संज्ञान लेने को कहा। साथ ही लिखा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे महिला स्टाफ का बेहद खराब व्यवहार। पैसे छुट्टे नहीं दिए, उल्टा धमकी दी कि RPF को बुला रहे हैं और टिकट भी नहीं दिया। कल्पना ने आगे लिखा कि यह सीधा यात्रियों के साथ धोखाधड़ी है। ऐसे कर्मचारी को तुरंत निलंबित कर जांच की जाए। जालंधर कैंट की इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं कि महिला के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

     

  • आज का राशिफल, 13 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 13 मार्च 2026

    शुक्रवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। आज मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कुछ राशि के जातकों को धन लाभ, सफलता और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, लकी नंबर और शुभ रंग।

    मेष राशि: नये वातावरण में ढलने और नया सीखने के लिए तैयार रहना होगा। व्यवस्था परिवर्तन से लाभान्वित होने का समय है। प्रेम संबंधों के प्रति अधिक आकर्षक महसूस करेंगे। लक्ष्यों से भटकने का खतरा रह सकता है।

    वृषभ राशि: बचत खर्च करके वर्तमान स्थितियां के तनाव को संभाल पाएंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का समय है। परिवार में आपसी मतभेद खुलकर सामने आ सकते हैं। धैर्य और त्याग की भावना से सभी को संभालने की आवश्यकता रहेगी।

    मिथुन राशि: कार्य कुशलता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। दूसरों पर निर्भरता कम करने के लिए बेचैन रह सकते हैं। खास मुद्दे पर बड़ी सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। समर्थन और सहयोग मिलता चला जाएगा। योजनाओं को विरोधियों से गुप्त रखना होगा।

    कर्क राशि: पुरानी घटनाक्रम से फिर से तनाव मिलने की संभावना है। परिस्थितियों को संभालने के लिए मित्रों और सहयोगियों को एकजुट रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर मितव्ययिता सर्वोपरि रखनी होगी।

    सिंह राशि: परिश्रम का उचित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कार्यों को सही दिशा में निरंतरता के साथ आगे बढ़ाएं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता की संभावना है। प्रेम संबंधों से ऊर्जा और विश्वास मिलेगा।

    कन्या राशि: भावनात्मक संबंधों और परिवार में वार्तालाप से स्थितियां सामान्य की ओर बढ़ेगी। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा। लंबी अवधि के कार्यों की अपेक्षा तुरंत फल देने वाले कार्य करना बेहतर रहेगा। शारीरिक मेहनत से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित हो सकते हैं।

    तुला राशि: प्रेम संबंधों में अनुराग बढ़ेगा। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में धन खर्च हो सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी । परिवार में जिन विषयों पर तनाव बढ़ सकता हो उन पर बहस करने से बचे।

    वृश्चिक राशि: कार्यों की दिशा बदलनी पड़ सकती है। नकारात्मक लोग तनाव देने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। करियर में एक दूसरे की मदद मिलने से संबंधों में मजबूती महसूस करेंगे।

    धनु राशि: कार्यों की तेज प्रगति से उत्साहित महसूस करेंगे। महत्वाकांक्षा बढ़ सकती है। प्रतिभा से ज्यादा ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने से बचना होगा। अन्यथा भविष्य में परेशानी महसूस करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है।

    मकर राशि: पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों पर आगे बढ़ने का समय है। नई योजनाओं पर धन और सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। विरोधी अपने स्वार्थ के लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। मित्रों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि: व्यवसाय में धैर्य और धीरज से आगे बढ़ने का समय है। जल्दबाजी और प्रतिस्पर्धा में हानि होने का जोखिम रहेगा। भावनात्मक संबंधों से मिल रही अच्छी सलाह पर काम करना बेहतर रिजल्ट देगा।

    मीन राशि: तय लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई देंगे। काम की अधिकता से आनंद और मनोरंजन के अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। प्रेम संबंधों में बातचीत बेहतर रहेगी। मुलाकात मुश्किल है।

  • Punjab News: स्कूल से बच्ची को लेने जा रही मां से लूट, लुटेरे ने 1 किलोमीटर पीछा कर झपटी सोने की चेन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल से बच्ची को लेने जा रही मां से लूट, लुटेरे ने 1 किलोमीटर पीछा कर झपटी सोने की चेन, देखें वीडियो

    लुधियाना:  जिले के कोट मंगल सिंह इलाके में दिन-दहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, रणजीत नगर गिल रोड स्थित सुप्रीम बिस्कुट फैक्ट्री के पास रहने वाली एक महिला से लुटेरे ने करीब 3 तोला सोने की चेन झपट ली। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की पहचान गगनदीप कौर के रूप में हुई है। गगनदीप दोपहर करीब 11:15 बजे अपनी भांजी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर हरकृष्ण स्कूल से अपनी बेटी को लेने जा रही थी। गगनदीप के पति अकाउंट का काम करते हैं।

    CTV फुटेज आई सामने
    CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि लुटेरा काफी समय से गगनदीप कौर का पीछा कर रहा था। लुटेरा ज्यूपिटर स्कूटर पर सवार था। उसने लाल रंग की शर्ट सिर पर टोपी और काली ऐनक लगा रखी थी।

    जैसे ही गगनदीप अपने घर के मोड़ से निकली लुटेरे ने करीब 1 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। एक सुनसान जगह देखते ही लुटेरे ने झपट्टा मारा और गगनदीप के गले से ढाई से तीन तोले की सोने की चेन (जिसकी कीमत करीब ₹2.15 लाख बताई जा रही है) खींचकर फरार हो गया। फुटेज में दिख रहा है कि चेन छिनने के बाद महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चोर का पीछा भी किया लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में भागने में कामयाब रहा।

    पुलिस थाना में केस दर्ज
    पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस थाना 6 ढोलेवाल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि लुटेरे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • फिर घरों में आए लकड़ी के चूल्हे, LPG GAS की किल्लत से लोग परेशान, देखें वीडियो

    फिर घरों में आए लकड़ी के चूल्हे, LPG GAS की किल्लत से लोग परेशान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: सिलेंडर न मिलने से लोग परेशान है और ऐसे में लोगों को अपने चूल्हा चौका एक बार फिर लकड़ियों पर निर्भर होना पड़ रहा है ढाबों की बात करें तो कई जगहों पर ढाबे तक बंद हो गए हैं, सभी लोगों से जिनको यह दिक्कत आ रही है उनसे खास बातचीत की में लोगों का कहना था कि उन्हें सिलेंडर बुक कराए कई दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है इस कारण उन्हें अब लकड़ियों में फिर से खाना बनाना पड़ रहा है गैस एजेंसी जाते हैं जहां पर लंबी-लंबी लाइन लगी है पिछले दो दिन से वहां पर उनका समय बर्बाद हो रहा है लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है ऐसे में वह करें तो क्या करें अब घर के अंदर फिर से चूल्हा बनाना पड़ रहा है।

    आपको बता दे कुछ देश में यह संकट ईरान और अमेरिका युद्ध के बाद बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है और कई कई गैस एजेंसी में किलोमीटर तक लाइन लगी है लोग परेशान है कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है

     

     

     

     

  •  मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को ₹90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

     मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को ₹90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

    पटियालाः दैनिक मजदूरी पर निर्भर परिवारों के लिए अस्पताल में कुछ दिनों का इलाज भी कई महीनों की कमाई पर भारी पड़ सकता है। पटियाला जिले के मंडोली गांव के मैकेनिक गुरतेज सिंह के लिए गंभीर रूप से बीमार पड़ना न केवल आय रुकने का कारण बना, बल्कि बढ़ते इलाज खर्च की चिंता भी सामने आ खड़ी हुई।

    चमन अस्पताल, बहादुरगढ़ में भर्ती होने के कुछ ही दिनों के भीतर उनके परिवार को बेड चार्ज और दवाइयों पर लगभग  10,000 खर्च करने पड़े। डॉक्टरों ने संकेत दिया कि कुल इलाज का खर्च 80,000 से 90,000 तक पहुंच सकता है। परिवार की अनियमित आय को देखते हुए इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना उनके लिए आसान नहीं था।

    परिवार के पास न तो जमीन थी और न ही कोई बचत, ऐसे में ब्याज पर उधार लेना लगभग तय लग रहा था। इसी दौरान गुरतेज सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री सेहत योजना के बारे में जानकारी मिली और उन्हें स्वास्थ्य कार्ड बनवाने में सहायता दी गई। योजना में पंजीकरण के बाद उन्हें छह दिनों तक अस्पताल में पूरा इलाज मिला और इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ा, क्योंकि पूरा खर्च योजना के तहत कवर किया गया।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनियमित आय वाले परिवार भी इलाज के खर्च की चिंता के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बना सकें। बीमारी के समय आर्थिक सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी चिकित्सा सुविधा।”

    गुरतेज सिंह ने कहा, “सबसे बड़ी चिंता यह थी कि इलाज के लिए पैसे कैसे जुटाए जाएंगे। यदि यह कार्ड न होता, तो हमें उधार लेना पड़ता और कई महीनों तक आर्थिक दबाव झेलना पड़ता। इस योजना ने मेरे परिवार को उस बोझ से बचा लिया।” उन्होंने यह भी बताया कि इतनी बड़ी राशि का खर्च उनकी दोनों बेटियों की पढ़ाई और परिवार की आवश्यकताओं को प्रभावित कर सकता था।

    प्रति पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर यह योजना इस बात को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के कारण परिवारों को लंबे समय तक आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

    करीब 65 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ लोगों को कवर करने के लक्ष्य के साथ, 800 से अधिक अस्पतालों में 2300 से ज्यादा उपचार पैकेज उपलब्ध कराते हुए मुख्यमंत्री सेहत योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान कामकाजी परिवार कर्ज के बोझ में न फंसें।

     

  • Jalandhar News: College Teacher का पर्स छीनकर Snatcher फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: College Teacher का पर्स छीनकर Snatcher फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला न्यू शीतल नगर से सामने आया है। जहां कॉलेज टीचर को बाइक स्नेचर पर्स छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित करुणा ओबेरॉय ने बताया कि वह नवांशहर में स्थित कॉलेज की टीचर है। आज नवांशहर से जालंधर पहुंचने पर जब वे ऑटो से उतरकर पैदल घर जाने लगी तो बाइक सवार दो युवक आए और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए।

    पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि पर्स में 8 हजार रुपए की नगदी, फोन, चांदी का सिक्का, दस्तावेज और कॉलेज की चाबियां थी। पिता द्वारा शोर मचाने पर आसपास लोगों ने स्नेचरों का पीछा किया, लेकिन वह मौके से फरार हो चुके थे।

    वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज की टीचर के साथ लूट की घटना की उन्हें सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल पर खुद पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

     

  • Haryana News: IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े बड़े घोटाले की जांच तेज, एसीबी ने प्रेस वार्ता कर किए कई खुलासे, देखें वीडियो

    Haryana News: IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े बड़े घोटाले की जांच तेज, एसीबी ने प्रेस वार्ता कर किए कई खुलासे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः IDFC First Bank से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में Haryana Anti Corruption Bureau (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को एसीबी की डीजीपी Charu Bali और एसपी Gangaram Poonia ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच से जुड़े कई अहम तथ्य साझा किए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी विभागों के खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। अब एसीबी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर इस घोटाले में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

    फर्जी कंपनियों के जरिए किया गया पैसों का हेरफेर
    जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले कई फर्जी कंपनियां तैयार कीं। इन कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोले गए और फिर सरकारी विभागों के खातों से पैसे इन खातों में ट्रांसफर किए गए। एसीबी के अनुसार यह पूरा काम काफी योजनाबद्ध तरीके से किया गया, ताकि पैसे का स्रोत आसानी से पकड़ में न आए।

    12 बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे पैसे
    जांच के दौरान एसीबी को अब तक 12 ऐसे बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें सरकारी पैसों को ट्रांसफर किया गया था। इन खातों से जुड़े लोगों की पहचान भी कर ली गई है और उनसे पूछताछ जारी है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इन खातों के जरिए पैसे को अलग-अलग जगहों पर भेजने की भी कोशिश की गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है।

    अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
    इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 6 बैंक कर्मचारी, 4 निजी व्यक्ति, 1 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 10 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।

    100 बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी
    एसीबी ने इस मामले में आगे की जांच के लिए करीब 100 बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि इन खातों के जरिए भी पैसे के लेन-देन का शक है। जांच एजेंसी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि घोटाले की रकम आखिर किन-किन लोगों तक पहुंची और इसमें कितने लोग शामिल थे।

    हर ट्रांजेक्शन की हो रही है जांच
    एसीबी की टीम अब एकाउंटिंग और बैंकिंग विशेषज्ञों की मदद से सभी संदिग्ध ट्रांजेक्शनों की जांच कर रही है। हर अनाधिकृत लेन-देन को ट्रेस किया जा रहा है ताकि पूरे घोटाले की सच्चाई सामने आ सके। अधिकारियों के मुताबिक जिन सरकारी पैसों की जानकारी पहले नहीं मिल पा रही थी, उनमें से कुछ रकम अब ट्रेस हो चुकी है।

    आगे और बड़े खुलासों की संभावना
    यह घोटाला मुख्य रूप से हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों के फंड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एसीबी का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसी अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग या अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: ढाई वर्षीय बच्चे से व्यक्ति ने की गलत हरकत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ढाई वर्षीय बच्चे से व्यक्ति ने की गलत हरकत, देखें वीडियो

    विरोध करने पर आरोपी ने की हाथापाई

    जालंधर: सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करते आरोपी को काबू किया गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे की मां ने बताया कि बच्चा छत पर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बच्चे के साथ गंदा काम करते हुआ आरोपी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शी ने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। मोहल्ले में हो-हल्ला होने के बाद बच्चे की मां भी बाहर आई और बच्चों से घटना के बारे में पूछा। बच्चे की मां ने पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत पर डिविजन-8 के चौकी इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने आरोपी ने माना कि उसने बच्चे के साथ गंदा काम करने की कोशिश की। उससे गलती हो गई है। आरोपी की पत्नी ने भी माना कि उसके पति ने गलत काम किया है। पत्नी ने कहा कि पति से गलती हो गई है, उसे माफ कर दिया जाए।

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं दोपहर के वक्त आंगन में लेटा हुआ था। हमारे आंगन में ही यह सब हुआ। एक बच्चे ने भागकर मुझे उठाया और कहा कि अंकल देखो, एक अंकल गंदा-गंदा कर रहा है। जब छत के ऊपर गया तो देखा कि आरोपी बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डाल रहा था। मेरे जाते ही उससे हाथापाई हुई और वह भाग गया। बाद में वह पार्क में जाकर सो गया था, जहां से हम उसे पकड़कर लाए।

    चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सईपुर इलाके में एक छोटे बच्चे के साथ गलत काम हुआ है। बच्चा करीब ढाई साल का बच्चा है। चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आजकल जमाना बहुत खराब है। बच्चों पर नजर रखनी चाहिए वो क्या कर रहा है, कहां खेल रहा है। अगर बच्चे को दुकान पर भी भेजते हो तब भी नजर रखनी चाहिए। ये जो आज काम हुआ है, बहुत बुरा हुआ है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।