Blog

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने झटके 90% से अधिक अंक 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने झटके 90% से अधिक अंक 

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं  के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।मेडिकल स्ट्रीम में अक्षिता राजपूत ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इश्मीत कौर ने 94.6%, अक्षरा ने 92.2% , इशिता और सिमृता कौर ने 90.6% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त हरकीत कौर, अजीत सिंह,  रमनदीप कौर, सुनेत्रा और वरुण कुमार ने 90% अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

     

    नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में अनिका वशिष्ट ने 97.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अरुंधति गठनिया और सृष्टि अरोड़ा ने 94.8%, गुरप्रीत सिंह ने 94.6%, प्रणव भारद्वाज ने 94%, मानिक सैणी ने 91.8%, शाश्वत सिंह ने 91.4%, शैलजा रायजादा  ने 91.2% , अमन ठाकुर  ने 90.2% तथा आयुष रायजादा ने 90% अंक प्राप्त  किए। कॉमर्स स्ट्रीम में आराध्या शर्मा ने 98.8 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

    लक्ष्य आनंद ने 97.4% , सानवीं ठाकुर ने 94.2%, मन्नत सहगल 93.6%, कनव राठौर 91.2%, ईशा जोशी ने 90.8%,वैष्णवी खुल्लर ने 90.2, ऋषिका शर्मा, इंद्रवीर सिंह और चैताली ने भी 90%  अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के निदेशक अनुज  वशिष्ट ने  विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का ही यह परिणाम है।

    हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के छात्र-छात्राओं ने न्यायालय परिसर, नालागढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के छात्र-छात्राओं ने न्यायालय परिसर, नालागढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया

    ऊना /सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के छात्र-छात्राओं ने नालागढ़ स्थित न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालतों की कार्यवाही देखी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पंकज गुप्ता तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अजय ठाकुर के समक्ष चल रही कार्यवाहियों को देखा। इस अवसर पर नालागढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अधिवक्ता मुनिश दिदवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोक अदालतों की महत्ता एवं उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने लोक अदालतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये संस्थाएँ आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    पंकज गुप्ता,अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अदालत की प्रक्रिया को समझना विधि के छात्रों के लिए अत्यधिक आवश्यक है। इससे छात्रों का व्यक्तित्व एक बेहतर अधिवक्ता के रूप में विकसित होता है। कोर्ट विजिट में छात्र-छात्राओं ने न्यायिक प्रक्रियाओं की बारीकियां सीखी। इस दौरे के दौरान छात्रों के साथ डॉ.भूपेंद्र कुमार जोधाता, प्रधानाचार्य और, सहायक प्रोफेसर, लॉ, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ भी थे। प्रधानाचार्य, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, ने भी बताया कि भविष्य मे सभी कानून के छात्र-छात्राओं की बेहतर ट्रेनिंग और इन्र्टनशिप की व्यवस्था कॉलेज द्वारा की जाएगी ।

    प्रधानाचार्य, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ ने यह भी बताया कि इस शैक्षणिक सत्र (2022-23) से बी.ए.एल.एल.बी. 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स के साथ एल.एल.बी. 3 वर्षीय डिग्री की कक्षाएं भी शुरू हो गईं। इस दौरे के बाद प्रधानाचार्य, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ ने अध्यक्ष, बार एसोसिएशन व अन्य अधिवक्ताओं को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उनके समर्थन के लिए का धन्यवाद किया।

     

  • सिधरावली हादसा: मृतक श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता, Sanjay Seth ने सौंपे चेक

    सिधरावली हादसा: मृतक श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता, Sanjay Seth ने सौंपे चेक

    चण्डीगढ- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज गुरुग्राम में सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन साइट पर बीते दिनों हुए हादसे में जान गंवाने वाले सात श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 20-20 लाख रुपए के चेक प्रदान किए। साथ ही सभी मृतकों के परिजनों को यात्रा खर्च के लिए 20-20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की और दु:ख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

    केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने हादसे को लेकर बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों की हर प्रकार से सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार दु:ख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से बातचीत के उपरांत वे झारखंड के जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरन महतो के साथ बुधवार की देर शाम गुरुग्राम पहुंचे और मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे के उपरांत त्वरित कार्रवाई करने व पीड़ित परिवारों की संवेदी भाव से मदद करने के लिए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का आभार भी जताया। इस अवसर पर उपायुक्त गुरुग्राम अजय कुमार तथा सीपी श्री विकास अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि बीती 9 मार्च की शाम गुरुग्राम जिला के गांव सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी की साइट पर मिट्टी खिसकने से सात श्रमिकों नामत: शिवशंकर, परमेश्वर महतो, मंगल महतो, भागीरथ गोपे, संजीव गोपे, धनंजय गोपे निवासी झारखंड तथा सतीश निवासी राजस्थान की मौत हो गई जबकि चार अन्य श्रमिक घायल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने मृतकों के परिजनों को हरियाणा सरकार की सहायता व दुर्घटना को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी।

    गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 20-20 लाख रुपए की सहायता के अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को हरियाणा सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (बीओसी) कल्याण फंड से 4 लाख रुपए तथा वर्कमेन कंपनसेशन एक्ट के तहत 15 लाख रुपए से अधिक की सहायता भी दी जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक परिवार को कुल मिलाकर लगभग 40 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी। उन्होंने हादसे के उपरांत जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश वीर और स्ट्रक्चर इंजीनियर विकास पांडेय को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान श्रम विभाग के कमिश्नर वर्कमेन कंपनसेशन एक्ट अनिल शर्मा, एएलसी कुशल कटारिया, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

     
  • Nayab Singh Saini ने कैलाश भगत, कमलेश ढांडा और संजय चौधरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    Nayab Singh Saini ने कैलाश भगत, कमलेश ढांडा और संजय चौधरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता स्व. अमरनाथ भगत के निधन पर, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के पिता स्व. जगत सिंह मलिक के निधन पर और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी की माता स्व. शकुंतला देवी के निधन पर जताया शोक

    चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को कैथल पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता स्व. अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचें। जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। विदित रहे कि अमरनाथ भगत वरिष्ठ भाजपा नेता थे जिनका गत आठ मार्च को निधन हो गया था।

    इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर पहुंचें। जहां उनके पिता स्व. जगत सिंह मलिक के निधन पर शोक जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी के घर पहुंचें। जहां उनकी माता स्व. शकुंतला देवी के निधन पर शोक जताया और संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

     
  • ग्रामीण कारीगरों और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रदर्शनी आयोजित

    ग्रामीण कारीगरों और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रदर्शनी आयोजित

    चंडीगढ़— नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा “ग्रामीण भारत महोत्सव – प्रदर्शनी एवं बिक्री” का आयोजन 13 से 22 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्ज़ीबिशन ग्राउंड में किया जाएगा। 10 दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री महोत्सव में भारत की समृद्ध ग्रामीण विरासत, पारंपरिक शिल्प और हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक लगाई जाएगी। इस महोत्सव में देश के 20 राज्यों से आए कारीगरों, बुनकरों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा किसानों द्वारा लगभग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर उत्पाद बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।

    इस प्रदर्शनी में नागरिकों को विभिन्न प्रकार के ग्रामीण उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। इनमें मधुबनी एवं गोंड पेंटिंग्स, डोकरा कला, बांस एवं बेंत के उत्पाद, फुलकारी, पश्मीना, होम फर्निशिंग और सिल्क वस्त्र जैसे पारंपरिक शिल्प विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अतिरिक्त जैविक मसाले, अचार और ड्राई फ्रूट्स जैसे उत्पाद भी उपलब्ध होंगें। विभिन्न प्रदेशों के पकवानों की स्टॉल भी लगाई जाएंगी। नाबार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इस महोत्सव में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर ग्रामीण कारीगरों, बुनकरों और महिला उद्यमियों को न केवल प्रोत्साहित करें बल्कि हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

     
  • बाजारों को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार का अभियान, व्यापारियों से सहयोग की अपील

    बाजारों को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार का अभियान, व्यापारियों से सहयोग की अपील

    चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल स्थित अनाज मंडी में आयोजित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कूड़ेदान वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर लगभग 250 कूड़ेदान वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अनाज मंडी के दुकानदारों और आढ़तियों को कूड़ेदान वितरित करते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के हर नागरिक का भी नैतिक कर्तव्य है। यदि सभी लोग मिलकर अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प लें, तो शहरों और बाजारों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।अनाज मंडी और सब्जी मंडी किसी भी शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होती हैं। यहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं, इसलिए इन स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में डालें और अपने ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें।

    खेल राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नगर निकायों के माध्यम से बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, बल्कि इससे शहर की छवि भी बेहतर बनती है। स्वच्छ और व्यवस्थित बाजारों में लोगों का विश्वास बढ़ता है और व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि मंडी के सभी व्यापारी और कर्मचारी मिलकर सफाई का ध्यान रखें, तो यह स्थान पूरे जिले के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर, बाजार और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि पलवल को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके। इस मौके पर एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

     
  • Punjab News: Finance Minister Harpal Cheema ने केंद्र पर साधा निशाना, विदेश नीति से देश को संकट, देखें वीडियो

    Punjab News: Finance Minister Harpal Cheema ने केंद्र पर साधा निशाना, विदेश नीति से देश को संकट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र की विदेश नीति को लेकर जमकर निशाने साधे। मीडिया से बात करते हुए वित्त में ने कहा कि केंद्र की विदेश ने देश को संकट के कगार पर ला खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश गैस और तेल के संकट का सामना करने की कगार पर खड़ा है। वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी की विदेश नीति ने देश को बुरी तरह कमजोर कर दिया है। देश को अमेरिका को सौंपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते और ईरान-अमेरिका के बीच भारत की भूमिका देश के आम लोगों और मजदूरों के लिए हानिकारक है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि ईरान- इजराइल और अमेरिका युद्ध का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। देश की एनर्जी सेक्टर पर इसका असर देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में तेल और गैस के सकंट से भारत को जूझना पड़ेंगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की इस पॉलिसी ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी चोट पहुंचाई है, क्योंकि तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि देश को यूएसए के सामने बेचने की कोशिश भाजपा ने की है।

    ईरान और यूएसए की जंग केंद्र जो रोल अदा कर रही है, वह किसानों, मजदूरों और कारोबारियों के लिए हानिकारक है। गैस सिलेंडर के दामों में केंद्र ने पहले ही बढ़ौतरी कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते भारत ने स्टैंड नहीं लिया और भारी नुकसान भारत को उठाना पड़ सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि आज ईरान ने भारत को छूट दी है कि अगर भारत ईरान से तेल खरीदना चाहता है तो वह खरीद सकता है, लेकिन भारत के प्रधान मंत्री और गृह मंत्री ने मौन धारण किया है।

    हरपाल चीमा ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मृत्यु और 165 स्कूली छात्रों की बम विस्फोट में हुई मौत के मामलों पर देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और विदेश मंत्री मौन साधे हुए हैं। ईरान के साथ भारत के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध थे, वहीं रूस के साथ भारत के अच्छे व्यापारिक संबंध थे। इससे पता चलता है कि देश का प्रधानमंत्री बुरी तरह से फेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि जो स्टिंग फाइल खुल रही है, इससे डर के कारण भाजपा देश के हितों को यूएसए के आगे बेचने का काम किया है। चीमा ने कहा कि पंजाबियों ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाया है। उन्होंने कहा कि हम भारत देश को गुलाम नहीं बनने देंगे और देश को यूएसए की मंडी नहीं बनने देंगे।

     

  • Film Industry में छाया मातम, इस मशहूर Actor का 27 साल की उम्र में हुआ निधन

    Film Industry में छाया मातम, इस मशहूर Actor का 27 साल की उम्र में हुआ निधन

    Actor Hari Murali passes away: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पहचान बनाने वाले Hari Murali का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें केरल के पय्यानूर स्थित उनके घर में मृत पाया गया, जिसके बाद पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार महज 27 साल के थे। अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इतनी कम उम्र में एक उभरते हुए कलाकार का इस तरह चले जाना वाकई चौंकाने वाला है।

    6 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मों में अभिनय
    मुरली के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में 2004 की मशहूर फिल्म ‘रासिकन’ से शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म में सुपरस्टार दिलीप के साथ काम किया था और अपनी एक अलग पहचान बनाई थी

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन खबर है कि एक्टर कन्नूर जिले के पय्यान्नूर में अपने घर मृत पाए गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें एक लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

    जानें हरि मुरली के बारे…
    हरि मुरली ने महज 4 साल की उम्र में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इस एक्टर ने करियर के शुरुआती दौर में ही काफी नाम कमाया। लेकिन कई शानदार रोल करने के बाद हरि ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इसके बाद,  उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की डिग्री ली।

     

     

  • Triple Murder Case में शामिल गैंगस्टर Airport से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Triple Murder Case में शामिल गैंगस्टर Airport से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः ट्रिपल कत्ल मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर भवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा को पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपी को पंजाब लाया जा रहा है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने बताया कि आरोपी 2024 में फिरोजपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में शामिल था।

    पुलिस केंद्रिय एजेंसी की मदद से आरोपी को डिपोर्ट करवाकर लेकर आई है। जिसके बाद आरोपी की केंद्रिय एजेंसियों की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की गई। डीजीपी ने कहा कि इंटरनेशल कॉपरेशन और कोर्डिनेशन के साथ जिओ लोकेट किया गया।

    वहीं लुकऑउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद गर्वमेंट ऑफ इंडिया और केंद्रिय एजेंसियों के सहयोग के साथ इंटरनेशनल लेवल पर केस टेक-अप किया गया। अब आरोपी को पंजाब लाया जा रहा है। आरोपी के तार पाकिस्तान के साथ जुड़े है। 2024 में ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी शामिल था। डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों को चेतावनी है, जहां चाहें वहां छिप जाएं, पंजाब पुलिस उन्हें पकड़कर वापस लाएगी।

     

     

  • इस इलाके में Drone गिरने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    इस इलाके में Drone गिरने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी क्षेत्र के सुखा बास बल्दवाला इलाके में एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में बरामद हुआ। जिसको लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने सरपंच को मामले संबंधी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सरपंच ने ड्रोन के बारे में पुलिस को अवगत करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

    अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह ड्रोन कहां से आया था। पुलिस का कहना है कि आस पास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं ड्रोन कहां से आया है कि इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।