Blog

  • पीलिया के प्रकोप से 14 स्टूडेंट्स सहित 24 से ज्यादा लोग बीमार

    पीलिया के प्रकोप से 14 स्टूडेंट्स सहित 24 से ज्यादा लोग बीमार

    हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में इन दिनों पीलिया का प्रकोप जारी है। दरअसल, बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। करीब एक सप्ताह से इलाके में पीलिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक करीब 24 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि बड़ू क्षेत्र के आस पास आधा दर्जन से अधिक गांवों में फैले पीलिया से एक ही सरकारी स्कूल के 14 बच्चे संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित बच्चों का आंकड़ा 13 था, लेकिन एक और छात्र पीलिया से ग्रस्त पाया गया है। वहीं मोहीं के एक व्यक्ति में भी पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। ऐसे में पीलिया से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 37 से बढ़कर अब 39 हो गया है। हालांकि इनमें से 25 लोग रिकवर बताए जा रहे हैं, जबकि 14 लोगों का उपचार विभागीय निगरानी में चल रहा है। दो से तीन लोग मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। वहीं अन्य का उपचार घरों पर ही चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि स्वाहल, भाटी और मझोट सहित आसपास के गांवों को जमली पेयजल स्कीम से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस पेयजल स्कीम के पास दूषित पानी जमा होने के कारण ही बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पेयजल स्कीम के आसपास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले गंदे पानी के रिसाव को भी पीलिया फैलने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में पीलिया संक्रमितों की पहचान करने में जुटी हुई हैं। एहतियात के तौर पर जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र में पहुंचने वाले पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है तो वहीं सात पानी के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। विभाग की तरफ से क्लोरीन की दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही है। पानी के सेंपल की जांच में पता चलेगा कि पानी शुद्ध है या फिर दूषित है। बता दें कि सरकारी स्कूल स्वाहल के 14 बच्चे पीलिया से पीड़ित मिले हैं। इसके साथ ही अन्य गांवों से भी पीलिया के काफी मामले सामने आए हैं। इनमे स्वाहल के तीन, तीन, बडू के 11, बली के 13, मझोट से चार, काथल से दो, दोसडक़ा से दो, मोहीं से तीन, इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से एक मामला सामने आया है।

    स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया, ‘पिछले कुछ दिनों से बडू और स्वाहल क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी भी इस समस्या का एक बड़ा कारण बन रहा है’। वहीं, जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सईएन राजेश गर्ग ने बताया, ‘विभाग को स्वाहल और इसके आसपास के क्षेत्रों में पीलिया फैलने की जानकारी मिली है। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल एकत्र किए हैं। बीमारी फैलने के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसके अनुसार आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में बीमारी के प्रसार को रोका जा सके’।

  • Congress विधायक खैरा के बयान पर भड़के Harpal Chemma, बोले– ‘यह संविधान और जनादेश का अपमान है’

    Congress विधायक खैरा के बयान पर भड़के Harpal Chemma, बोले– ‘यह संविधान और जनादेश का अपमान है’

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने आज बड़े बहुमत से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैैहरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (ब्रीच ऑफ प्रिविलेज) का मामला प्रिविलेज कमेटी को सौंपने के लिए प्रस्ताव पारित किया। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव में विधायक के हालिया अपमानजनक बयानों और गैर-संसदीय व्यवहार का उल्लेख किया गया है, जिसे सदन ने अपने निर्वाचित सदस्यों, संविधान और जनता का सीधा अपमान माना। प्रस्ताव की पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग विधायक सुखपाल सिंह खैैहरा द्वारा 10 मार्च 2026 को की गई सोशल मीडिया पोस्टों से उठी है। इन सार्वजनिक बयानों में उन्होंने स्पीकर, कैबिनेट मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के विधायकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहा था।”

    सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा, “ऐसी शब्दावली संवैधानिक रूप से चुने हुए प्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करती है। यह मामला 11 मार्च 2026 को और गंभीर हो गया जब विधायक सुखपाल सिंह खैैहरा को सदन में अपने बयानों पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने का अवसर दिया गया, लेकिन उन्होंने अपने शब्द वापस लेने से साफ इनकार कर दिया।” प्रस्ताव में यह भी उल्लेख किया गया कि 11 मार्च को विपक्ष के वॉकआउट के दौरान सदन से बाहर जाते समय सुखपाल सिंह खैैहरा द्वारा किए गए बेहद आपत्तिजनक इशारों की कड़ी निंदा की गई।

    इस व्यवहार को विधानसभा की मर्यादा के विपरीत बताते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, “इन इशारों में संसदीय मर्यादा की पूरी तरह कमी थी और इन कार्रवाइयों को सुखपाल सिंह खैैहरा के साथ मौजूद कांग्रेस विधायकों ने भी देखा। कुछ विधायक सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने, मनोरंजन पैदा करने और संभवतः अपनी व्यूअरशिप से पैसा कमाने के लिए ऐसी शब्दावली और ड्रामेबाज़ी का इस्तेमाल कर संविधान की ली गई शपथ से समझौता कर रहे हो सकते हैं।” सदन की गरिमा की रक्षा के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “पेशेवर सीमाओं को दृढ़ता से स्थापित करने और विधानसभा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए, मैं सदन से अपील करता हूं कि इस मामले की व्यापक जांच की जिम्मेदारी प्रिविलेज कमेटी को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया जाए।”

     

  • बेटे के अपहरण मामले में हुआ खुलासा, बाप ने रची कहानी, देखें वीडियो

    बेटे के अपहरण मामले में हुआ खुलासा, बाप ने रची कहानी, देखें वीडियो

    मेरठः ऑनलाइन गेमिंग की लत में काफी लोग डूबे हुए है। इस गेम से जल्द अमीर बनने के लालच में लोग कर्ज में डूब रहे है। जिसके बाद वह क्राइम की दुनियां में कदम रख लेते है। वहीं कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि पिता ने बेटे के अपरहण की झूठी कहानी रची थी। एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पिता दीपक ऑन लाइन गेमिंग एप पर गेम खेलता था। कर्ज के बोझ से दबे पिता ने रुपये जुटाने के लिए 15 वर्षीय बेटे हनी के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली।

    उसने बेटे को छिपाकर पत्नी से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगने की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने जांच के दौरान पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बच्चे को मुरादनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि थाने में पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन पिता ने पुलिस को बताया किडनैपर्स ने फिरौती की चिट्ठी भेजी है, जिसमें 6 लाख रुपये की मांग की गई है। पुलिस ने गहनता से जांच की तो फिरौती का आरोप सन्दिग्ध पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी “चिल चैट” नाम का ऑनलाइन गेम खेलता था।

    गेम में रकम हारने से उस पर 8 लाख का कर्ज हो गया था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने बेटे के अपहरण की अफवाह फैलाई। पुलिस जांच में सामने आया है कि क्रेडिट कार्ड से आरोपी ने विभिन्न बैंकों से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उनसे मिले पैसों को ऑनलाइन गेम में लगा दिया था। लगातार हारने के कारण वह भारी कर्ज में डूब गया। इसके बाद उसने ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए करीब 2 लाख रुपये और उधार लिए, जिन्हें भी वह गेमिंग में गंवा बैठा। मार्च महीने की किस्तें बकाया होने और कर्जदारों के दबाव से परेशान होकर उसने अपने ही बेटे को बहला-फुसलाकर छिपा दिया। इसके बाद पत्नी से रुपये निकलवाने के लिए अपहरण और फिरौती की झूठी कहानी रच दी। हालांकि पुलिस की सख्त पूछताछ और जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

  • Hallett Hospital में हुई हाथापाई, सफाई कर्मियों ने तीमारदार को पीटा, देखें वीडियो

    Hallett Hospital में हुई हाथापाई, सफाई कर्मियों ने तीमारदार को पीटा, देखें वीडियो

    कानपुरः जिले के हैलेट अस्पताल में हाथापाई की घटना सामने आई है। जहां 3 सफाई कर्मचारियों का तीमारदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जहां 3 सफाई कर्मियों ने तीमारदार की पिटाई कर दी। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने तीमारदार के साथ हाथापाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

    वहीं GSVM मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कार्रवाई के तहत तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

     

     

  • HCS अधिकारियों की APAR अब ऑनलाइन होगी दर्ज, सरकार ने विभाग को दिए निर्देश

    HCS अधिकारियों की APAR अब ऑनलाइन होगी दर्ज, सरकार ने विभाग को दिए निर्देश

    चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वर्ष 2025–26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) राज्य के इंट्रानेट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार एचसीएस अधिकारियों की पीएआर वेबसाइट http://intrahry.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी और इसे 31 दिसंबर, 2026 तक अंतिम रूप देना अनिवार्य होगा।

    सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों और निगमों के प्रमुखों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, अधिकारी एचआरएमएस पोर्टल पर उपलब्ध अपने पेयी कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। सत्यापन के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) अथवा स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड कर भी प्रमाणीकरण किया जा सकेगा।

    अधिकारियों को 31 मई तक अपना स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करना होगा। रिपोर्टिंग प्राधिकारी को 31 जुलाई तक मूल्यांकन पूरा करना होगा। रिव्यूइंग प्राधिकारी को 30 सितंबर तक समीक्षा करनी होगी, जबकि स्वीकार करने वाले प्राधिकारी द्वारा 31 दिसंबर, 2026 तक रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 40 वर्ष से अधिक आयु के एचसीएस अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है और स्व-मूल्यांकन के साथ मेडिकल रिपोर्ट का सारांश भी अपलोड करना होगा। पत्र के अनुसार कार्य निष्पादन का मूल्यांकन 1 से 10 के पैमाने पर संख्यात्मक ग्रेडिंग प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसमें कार्य निष्पादन, व्यक्तिगत गुणों तथा कार्यात्मक दक्षताओं को शामिल किया जाएगा। ऑनलाइन प्रणाली में यह व्यवस्था भी की गई है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित प्राधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो रिपोर्ट स्वतः अगले स्तर पर अग्रेषित हो जाएगी, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

  • Punjab News: Golden Temple पहुंचे Arvind Kejriwal और CM Mann, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple पहुंचे Arvind Kejriwal और CM Mann, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दरबार साहिब पहुंचे। जहां अरविंद केजरीवाल और सीएम मान मिलकर गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में शुकराना अदा किया। अरविंद केजरीवाल और सीएम मान की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए। यात्रा के दौरान, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने देश और पंजाब की प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर, उन्होंने गुरुघर की परंपराओं के अनुसार श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा की और भजनों का कीर्तन सुना। दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता के साथ संवाद भी करेंगे।

    इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर लगाए गए सभी आरोप गलत साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी टिप्पणी की है कि यह मामला बनता ही नहीं था और कहा जा सकता है कि ट्रायल शुरू ही नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के 4 साल पूरे होने वाले हैं और सरकार ने जनहितैषी बजट पेश किया है। मान ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब को देश का नंबर-1 राज्य बनाना है। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लेने आए हैं।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली की अदालत से आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा फैसला आया है और कई बड़े नेताओं को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल ने कहा कि वाहेगुरु की कृपा से उनकी इज्जत वापस आ गई। इसलिए वह दरबार साहिब नतमस्तक होने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी एक साल का समय बाकी है और बहुत काम करने हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में किसानों की आत्महत्याओं में बड़ी कमी आई है और किसानों को सरकार की ओर से हर तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 13 तारीख से निवेश शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है जिसमें दुनिया भर के उद्योगपति शामिल होंगे और 20 मार्च को एक स्टील प्लांट लगवाया जा रहा है।

    केजरीवाल का यह दौरा उनके कथित शराब घोटाले मामले से बरी होने के बाद पहला पंजाब दौरा है। यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमृतसर और सिख धर्म के अनुयायियों के लिए यह क्षण विशेष महत्व रखता है क्योंकि गोल्डन टेंपल एक पवित्र स्थल है और यहा किसी भी नेता का मत्था टेकना सम्मान की निशानी माना जाता है।

     

  • मुस्लिम लड़के से महाकुंभ की Viral Girl Monalisa ने रचाई शादी, ‘लव जिहाद’ को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    मुस्लिम लड़के से महाकुंभ की Viral Girl Monalisa ने रचाई शादी, ‘लव जिहाद’ को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर रातोंरात चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आई है। दरअसल, मोनालिसा ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। मोनालिसा ने 18 वर्ष की आयु में मुस्लिम लड़के से शादी की। वहीं शादी को लेकर परिवार में रोष पाया जा रहा है। दूसरी ओर लोग एक्ट्रेस के इस कदम से काफी हैरान हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सुरक्षा की मांग की।

    उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हैं और जल्द ही उससे शादी करने का फैसला कर चुकी हैं। मोनालिसा का आरोप है कि उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। खासकर उनके पिता जय सिंह भोसले इस संबंध का कड़ा विरोध कर रहे हैं। अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार की तरफ से उन पर दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा ने दावा किया कि उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर किया जा रहा था और धमकियां भी दी जा रही थीं। इसी वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ केरल पहुंच गईं।

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मोनालिसा और फरमान ने बताया कि वे पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों ने यह भी कहा कि सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर रहने के लिए उन्होंने केरल आने का फैसला किया। पुलिस ने जब मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की तो वह बालिग पाई गईं। इसके बाद उनके पिता को भी थाने बुलाया गया, लेकिन कानून के अनुसार बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें अपने फैसले के मुताबिक जाने की अनुमति दे दी।

    मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान उत्तरप्रदेश के बागपत जिले से आते हैं। दोनों साथ में काम करने वाले हैं। जबकि फरमान खान कोई जाने पहचाने एक्टर नहीं है। वहीं हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरहान ने कहा, मैं साउथ की फिल्मों में छोटे मोटे रोल करता हूं। तमिल, हिंदी फिल्मों में किया है। मलयालम की एक फिल्म आने वाली है, जिसके डायरेक्टर जोशुआ सर हैं।

  • Punjab News: पंजाब में 818 युवाओं को सरकारी नौकरी, कुल संख्या 65,000 के पार, “भगवंत मान”

    Punjab News: पंजाब में 818 युवाओं को सरकारी नौकरी, कुल संख्या 65,000 के पार, “भगवंत मान”

    मोहाली, 12 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को मिशन रोजगार के तहत विभिन्न विभागों में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 65,264 तक पहुंच गई है। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं को पारदर्शी और मेरिट के आधार पर रोजगार देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों में 459 पद पावर विभाग, 215 लोकल गवर्नमेंट विभाग, 129 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और 15 पद मेडिकल शिक्षा विभाग में दिए गए हैं।

    मेरिट और पारदर्शिता पर जोर

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सभी नौकरियां पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर दी गई हैं, बिना किसी सिफारिश के। उन्होंने बताया कि पावर विभाग में 1,750 और भर्तियां जारी हैं, जिन्हें जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले लंबे समय तक युवाओं को सरकारी नौकरियों से वंचित रखा गया, लेकिन वर्तमान सरकार ने मिशन रोजगार के जरिए हर गांव और शहर तक रोजगार के अवसर पहुंचाए हैं। मुख्यमंत्री ने नए भर्ती हुए युवाओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि वे अब सरकार का हिस्सा हैं और पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने में योगदान दें।

    जनकल्याण योजनाएं और सरकार की सोच

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी देना कोई एहसान नहीं बल्कि उनका अधिकार है, जो उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर मिला है। उन्होंने नए कर्मचारियों से समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के खजाने का हर पैसा लोगों के कल्याण के लिए उपयोग कर रही है। 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी जा रही है और किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री माताओं-धियों सत्कार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1,000 और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह राशि आम परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

    युवाओं की कहानियां और नई उम्मीद

    इस अवसर पर कई नए नियुक्त युवाओं ने सरकार का आभार जताया और कहा कि उन्हें बिना किसी रिश्वत के केवल मेरिट के आधार पर नौकरी मिली है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि पहले उन्हें नौकरी की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब पारदर्शी प्रक्रिया से उनका विश्वास मजबूत हुआ है। कुछ युवाओं ने यह भी बताया कि वे विदेश से वापस आकर पंजाब में सरकारी नौकरी कर रहे हैं, जो राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के हित में काम करने वाली नीतियों के कारण पारंपरिक राजनीतिक दल असहज हैं, क्योंकि अब राजनीति का केंद्र जनता का कल्याण बन गया है।
  • LPG Gas को लेकर मचा हाहाकर, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    LPG Gas को लेकर मचा हाहाकर, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    गोरखपुरः देश भर में एक ओर कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर किल्लत आ रही है, वहीं दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ता भी काफी परेशान हो रहे है। यही कारण है कि घरेल एलपीजी गैस को लेकर एजेंसी के दफ्तरों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइने लग रही है। एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि घरेलू एलपीजी गैस को लेकर कोई किल्लत नहीं है, लेकिन फिर भी लोग पैनिक हो रहे है। हालात ये हो गए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लोग हाथापाई करने लगे है। ताजा मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी से सामने आया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जहां गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सुबह करीब 9:30 बजे लाइन में जबरन घुसने की कोशिश को लेकर दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मौके पर लात-घूंसे चलने लगे। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय वहां पुलिस बल भी मौजूद था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों बीच-बचाव करके स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। दरअसल, आपूर्ति में कटौती के कारण इन दिनों गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। पीपीगंज में गैस सिलेंडर के लिए तड़के से ही लंबी कतारें लग रही हैं. विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर बीच में घुसने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को जमीन पर गिराकर पीटा गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग की चेतावनी देकर उपद्रवियों को अलग किया। एजेंसी पर सुरक्षा के मद्देनजर अब अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों और कोटे में हुई कटौती के कारण गैस की किल्लत बनी हुई है। पीपीगंज की इस एजेंसी पर करीब 30 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम है। इसी कमी के कारण ग्राहकों का धैर्य जवाब दे रहा है और आए दिन विवाद की स्थितियां पैदा हो रही हैं।      
  • Jalandhar News: श्री गुरु रविदास चौक के पास Non-Veg बेचने को लेकर रोष, जल्द जारी होगा नोटिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री गुरु रविदास चौक के पास Non-Veg बेचने को लेकर रोष, जल्द जारी होगा नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक के पास लोगों द्वारा रेहड़ियों पर नॉनबेज बेचा जा रहा है। दरअसल, नूरमहल में धार्मिक चौंक के पास नॉनवेज की बिक्री को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना हैकि गुरु रविदास महाराज के नाम पर बने चौक के पास नॉनबेज बेचे जाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। शहर के लोगों ने पुलिस और नगर कौंसिल से मांग की है कि मीट-मछली बेचने वालों हटाया जाए, ताकि चौक की खूबसूरती बहाल हो सके।

    इस दौरान लोगों ने कहा कि यहां सरेआम मीट-मछली बेचने वालों की रेहड़ियां लग गई हैं। सिटी के बीचों-बीच इस चौक से शाम को निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां खरीदारों की भीड़ रहने से रोड संकरा हो जाता है। लोगों ने कहा कि रात को तब स्थति खराब हो जाती है जब यहां लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं।

    कई बार ये जगह लड़ाई-झगड़ों का कारण बन चुकी है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि चौक के पास से नॉन बेज बेचने वालों को कहीं और शिफ्ट किया जाए। वहीं नगर कौंसिल नूरमहल के इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि गुरु रविदास चौक पर नॉनबेज बेचने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद यदि रेहड़ियां नहीं हटाईं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।