Blog

  • Punjab News: लुटेरों को लोगों ने किया काबू, Tractor के पीछे बांधकर सिखाया सबक, वीडियो Viral

    Punjab News: लुटेरों को लोगों ने किया काबू, Tractor के पीछे बांधकर सिखाया सबक, वीडियो Viral

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार हो रही वारदातों से परेशान होकर अब लोगों ने खुद ही लुटेरों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। वहीं जिले के विधानसभा हलका पट्टी के गांव ढोटियां में दातर के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लुटेरों को लोगों ने घेरकर काबू कर लिया। हिरासत में लिए गए लुटेरों की पहचान लवदीप सिंह, जगरूप सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी सरहाली के तौर पर हुई है। इस दौरान लोगों ने तीनों की पहले मारपीट की और उसके बाद तीनों को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव में दौड़ाया। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद थाना सरहाली की पुलिस ने तीनों लुटेरों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    गांव ढोटियां निवासी किसान सरबजीत सिंह अपनी बेटी को बस अड्डे छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था। बीते दिन शाम 6 बजे वह बेटी को बस पर बिठाकर गांव लौट रहा था कि रास्ते में 3 लुटेरों ने सरबजीत को घेरकर दातर के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया। पीड़ित के अनुसार पर्स में 1800 थे। किसान ने बहादुरी से तीनों का मुकाबला करते हुए उन्हें उलझाते हुए शोर मचाया। इस दौरान ग्रामीणों ने लाउड स्पीकर पर पूरे गांव के लोगों को सरबजीत सिंह द्वारा बताई जगह पर पहुंचने को कहा। करीब 20 किसान ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तीनों लुटेरों के काबू करके पहले मारपीट की, फिर उनके हाथ बांधकर ट्रैक्टर के पीछे बांधा व पूरे गांव का चक्कर लगाया।

    ट्रैक्टर के पीछे चक्कर लगाते समय तीनों की लाठियों से मारपीट भी की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। । वीडियो वायरल होते ही पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के प्रभारी सलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों लुटेरों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से एक दातर भी बरामद हुआ। वहीं डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल का कहना है कि थाना सरहाली के प्रभारी बिंदरजीत सिंह को मामले की सारी जांच सौंपी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जगरूप सिंह के खिलाफ चोरी और लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज हैं। ट्रैक्टर के पीछे तीनों को बांधकर मारपीट करने की अभी जांच जारी है।

     

     

     

     

  • Confectionery की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित सामान चोरी, देखें CCTV

    Confectionery की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित सामान चोरी, देखें CCTV

    ऊना/सुशील पंडितः हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते टाहलीवाल बाजार में स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में 2 चोरों ने कैश सहित एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते दोनों चोर सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चोर बड़े आराम से टॉर्च की रोशनी में दुकान के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस दौरान हालांकि दोनों चोरों के चेहरे भी सीसीटीवी में देखे जा सकते हैं। वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाजार में रेकी भी की थी , जिसके बाद उन्होंने मौका देखकर दुकान को निशाना बनाया। रोजाना की तरह सुबह जब दुकान का कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद उसने तुरंत दुकान मालिक को फोन कर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की। हालांकि सीसीटीवी में चोरी करने वाले दोनों चोरों के चहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने का आभास होने पर उन्होंने अपनी पहचान छुपाने को अपने चेहरों पर कपड़ा बांध लिया और चोरी करने लगे। बहरहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

     

     

  • Punjab News: हेरोइन और हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और हथियार बरामद किए है। हालांकि पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन गैंगस्टर के तहत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 4 मैगजीन और 7 रौंद बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि ऑपरेशन गैंगस्टर के तहत ज़ीरा सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

    सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अवैध असलहा लेकर घूम रहे है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए है। इसी तरह ज़ीरा की एक अन्य पुलिस टीम ने फिरोजशाह के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए हैं। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मुलाजमों पर पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत पर्चे दर्ज हैं।

  • Jalandhar News: पेट्रोल पंप पर नोटिस चिपका देख लोग हुए पैनिक, मैनेजर ने बताई वजह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पेट्रोल पंप पर नोटिस चिपका देख लोग हुए पैनिक, मैनेजर ने बताई वजह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ईरान युद्ध भारत की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बनकर उभर रहा है। इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है, जिससे कच्चे तेल की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। इस कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट आई है। वहीं गैस की किल्लत भी देखने को मिल रही है। हालांकि डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल की ओर से लोगों को अफवाहों की ओर ध्यान ना देने की अपील की गई है।

    इसी के साथ कहा गया है कि तेल और गैस की शहर में कोई कमी नहीं है। वहीं आज उस समय लोग पैनिक हो गए, जब 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल के पास पेट्रोल पंप पर टेक्निकल प्रॉबल्म आने से लोगों को वापिस भेजा जाने लगा। इस मामले को लेकर पंप मैनेजर ने बताया कि उनके पास पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन मशीन में टेक्निकल प्रॉबलम आने के कारण अभी लोगों को मना किया जा रहा है। इसको लेकर पंप की ओर से टेक्निकल प्रॉब्लम आने को लेकर नोटिस भी चिपकाया गया है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग पैनिक होने लग गए।

     

  • Punjab News: चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर 3 भैंसें चुराई, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर 3 भैंसें चुराई, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बिना किसी डर के लोगों की हक की कमाई को मिनटों में चपत लगाकर फरार हो जाते हैं। वहीं अब इन चोरों की जानवरों पर भी नजर आ गई हैं। ताजा मामला अमृतसर का है जहां चोरों ने भैंसें चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते पीड़ित बीबी कुलवंत कौर ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले भैंसें किश्तों पर खरीदी थीं, ताकि परिवार दूध बेचकर गुजारा कर सके। पीड़ित परिवार के मुताबिक, रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात लोग उनके पशु बाड़े में आए। इस दौरान वह गहरी नींद में थे। इसी का फायदा उठाकर चोर गाड़ी में भैसें लादकर फरार हो गए और उन्हें चोरी का पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि घर में कुल 10 जानवर थे, जिनमें से चोरों ने 3 भैंसों को चुनकर चुरा लिया।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुई भैंसों की कीमत करीब 2 लाख रुपये, 1.80 लाख रुपये और 1.75 लाख रुपये थी। परिवार का कहना है कि वे इन जानवरों के सहारे ही अपना गुजारा करते थे और घर का खर्च चलाने के लिए दूध बेचते थे। भैंसों के चोरी होने की वजह से अब परिवार के सामने बड़ी पैसे की दिक्कत आ गई है और किश्तें चुकाना भी मुश्किल हो गया है। पीड़ित बीबी कुलवंत कौर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इलाके के CCTV कैमरों में एक गाड़ी दिख रही है, लेकिन ज्यादा रोशनी होने की वजह से गाड़ी का नंबर साफ नहीं है।

    वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला अभी सीनियर अधिकारियों के ध्यान में नहीं आया है। जल्द ही शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि उनकी भैंसों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए, क्योंकि परिवार की रोजी-रोटी सिर्फ मवेशियों पर ही निर्भर थी।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना

    Jalandhar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना

    जालंधर, ENS: पिछले कुछ दिनों से युवाओं की मौत की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देहात इलाके में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसी के साथ एक सप्ताह के अंदर शहर और देहात इलाके में यह तीसरी घटना है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर मेहतपुर बस स्टैंड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ।

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अनमोल निवासी खुरमपुर गांव रूप में हुई है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि नौजवान की मौत नशे के कारण हुई है, लेकिन दूसरी ओर पुलिस की ओर से अभी तक नशे से मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें उसकी मां बेटे की लाश के पास रोती दिखाई दे रही है।

    बताया जा रहा है कि मौके से एक बोतल भी बरामद हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से पहले 7 मार्च को उधोवाल गांव का एक कबड्डी खिलाड़ी वंश की मौत हो चुकी है। वहीं बीते दिन शहर में राम नगर फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो चुकी है।

  • Punjab News: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज अल सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ अजनाला के कई गांवो में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 5 बजे से सुबह करीब 9 बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान अमृतसर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। ऐसे में मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

    पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। भाखड़ा डैम इलाके में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 17 मार्च को मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है।

    14 मार्च को मुख्य रूप से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), पटियाला और रूपनगर में बारिश की संभावना जताई गई है। बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे गेहूं (दाना भरने की अवस्था), सरसों, गोभी सरसों और आलू की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।

     

     

     

  • मठ में तैरता मिला महंत का शव, इलाके में दहशत

    मठ में तैरता मिला महंत का शव, इलाके में दहशत

    बाड़मेरः झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ महाराज (57) का शव टांके में तैरता मिला है जिससेे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे भक्त जब मठ में बने टांके से पानी खींच रहे थे, तो उन्हें शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्त पहुंच गए। सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को महंत के जूते टांके के बाहर पड़े मिले। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि महंत पारसनाथ महाराज का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। बाटाडू चौकी पुलिस इंचार्ज अनोपाराम और नागाणा थाना सीआई अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमओबी टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस मौका मुआयना करने के साथ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

    ग्रामीणों ने बताया कि महंत पारसनाथ करीब 30 साल से झाक मठ के मठाधीश थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में झाक मठ और गोशाला के विकास के लिए काम किया। गोसेवा, धर्म और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा की नजर से देखते थे। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक है। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Cricketer Hardik Pandya की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में शिकायत दर्ज

    Cricketer Hardik Pandya की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में शिकायत दर्ज

    पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने झंडा अपनी पीठ पर बांधकर डांस किया और जमीन पर लेट गए। पुणे पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है।

    आरोप है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे का अपमान किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में पंड्या अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे दिखे। उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

    वकील वाजिद खान ने कहा कि द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के अनुसार तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। उनका आरोप है कि जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या इस बात का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है। इस मामले में उन्होंने इसी कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। यह कानून राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है। इसके तहत तिरंगे को जमीन पर गिरने देना, उसे अनुचित तरीके से पहनना या किसी भी तरह उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना दंडनीय माना जाता है।

    खान ने बताया कि उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि, खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी।

     

  • Punjab News: महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Sukhpal Khaira के बेटे और वकील, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Sukhpal Khaira के बेटे और वकील, देखें वीडियो

    विधानसभा में खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश

    मोहालीः कपूरथला के भुल्तथ से कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा मामले में खैहरा के बेटे मेहताब आज वकील कुबेर शेर सिंह के साथ महिला आयोग के सामने पेश हुए। सुखपाल खैहरा के बेटे मेहताब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खैहरा को जो समन भेजा गया है, उसमें कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, उन्हें पहले शिकायत की एक कॉपी दी जानी चाहिए ताकि वह महिला आयोग के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत कर सकें, जिसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। वहीं दूसरी ओर आज से शुरू हुए पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाना चाहिए। यह प्रस्ताव आम आदमी पार्टी के विधायकों को बंधुआ मजदूर कहने के मामले में लाया गया है।