Blog

  • Punjab News: गेट लगाने को लेकर गरमाया मामला, हुई हाथापाई, दंपति सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गेट लगाने को लेकर गरमाया मामला, हुई हाथापाई, दंपति सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः ज़ीरकपुर के सैनी विहार फेज-3 में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां बलटाना की गली में गेट लगाने को लेकर विवाद गरमा गया। इस दौरान गेट लगाने को लेकर हाथापाई हो गई और घटना में दपंति सहित 4 परिवारिक सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि गली में रहने वाले कुछ लोगों ने मिलकर दंपति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित पार्वती पांडे ने बताया कि उनके घर के बाहर गली के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से गेट लगाया जा रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद (एमसी) कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उनके अनुसार बीते दिन एमसी की टीम गेट को हटाने के लिए पहुंची थी, जिसके बाद से ही गली में तनाव का माहौल बन गया। पार्वती पांडे का आरोप है कि शाम के समय करीब 5-7 लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उनके पति के.डी. पांडे घायल हो गए, जबकि उनकी सास चंपा रानी का दांत टूट गया। पार्वती पांडे और उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी त्रिषा पांडे को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए पहले ढकोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने रात में ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दे दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गली में रहने वाले सोमनाथ और उसका बेटा-बहू, सब्जी वाला गुप्ता व उसका परिवार, राणा और उसकी पत्नी, दीपक नेगी की पत्नी और उसकी जेठानी तथा माधवी देवी की किरायेदारनी सहित कई लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें गली के कुछ लोग कथित तौर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चोंकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह नें बताया कि हम इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं और जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।  
  • रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-29 में रिहायशी इलाके में देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इलाके में तेंदुआ आने के कारण लोगों ने पूरी रात घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। वहीं लोगों ने पुलिस को जंगलात विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जंगलात विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि देर रात चले सर्च ऑपरेशन में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुआ पीर दरगाह के पास पानी पीते हुए कैद हुआ है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार बीते दिन रात 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में एक महिला अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास घूमते हुए एक तेंदुए पर पड़ी। यह देखते ही महिला घबरा गई और तुरंत बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल गई। घर पहुंचकर महिला ने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति ने यह जानकारी पास में स्थित पीर दरगाह के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद जब दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें साफ दिखाई दिया कि एक तेंदुआ दरगाह के पास बने स्थान पर पानी पी रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाके में पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस और फॉरेस्ट विभाग दोनों ही तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में दिखाई दे रहे हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।    
  • जंग का असरः बड़े-बड़े होटलों व ढाबों में चूल्हों पर खाना बना रहे Chef, देखें वीडियो

    जंग का असरः बड़े-बड़े होटलों व ढाबों में चूल्हों पर खाना बना रहे Chef, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और इजरायल-अमेरिका तथा ईरान के बीच जारी टकराव का असर अब दुनिया के कई देशों में साफ दिखाई देने लगा है। इस संघर्ष की वजह से जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, वहीं कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस टकराव में अब तक अमेरिका को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और युद्ध से जुड़ी गतिविधियों पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक खर्च हो चुके हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस तनाव का प्रभाव खाड़ी देशों में भी देखने को मिल रहा है, जहां ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार पर दबाव बढ़ गया है। इसी का असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है। कई शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। कीमत बढ़ने की आशंका और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण लोग पैनिक में आकर सिलेंडरों का स्टॉक करने लगे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर भी खासा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा मुश्किलें होटल इंडस्ट्री को झेलनी पड़ रही हैं। गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण कुछ छोटे-बड़े होटलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। वहीं कई होटलों ने हालात से निपटने के लिए पुराने तरीकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिनमें बड़े-बड़े होटलों के शेफ पारंपरिक लकड़ी और कोयले वाले चूल्हों पर खाना बनाते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई शेफ सूट-बूट पहनकर चूल्हों पर चाइनीज और अन्य आधुनिक डिश तैयार कर रहे हैं। यह नजारा लोगों को पुराने समय की याद दिला रहा है, जब घरों और ढाबों में इसी तरह चूल्हों पर खाना बनाया जाता था। इन परिस्थितियों को देखकर लोग एक तरफ जहां पुराने दौर को याद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह भी दुआ कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय तनाव जल्द खत्म हो और हालात दोबारा सामान्य हो जाएं, ताकि आम जिंदगी और कारोबार पर पड़ा यह असर खत्म हो सके।    
  • Punjab News: 8 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 8 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार की ओर से लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी आदेशों के अनुसार डीएसपी स्तर के 8 अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों का आदेश जारी किए गए है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। देखें लिस्ट

  • शहर में LPG सिलेंडर को लेकर लगी लोगों की लंबी लाइनें, होटलों के मेन्यू में हुआ बदलाव, देखें वीडियो

    शहर में LPG सिलेंडर को लेकर लगी लोगों की लंबी लाइनें, होटलों के मेन्यू में हुआ बदलाव, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी और हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में एलपीजी की किल्लत होने लगी है। गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है, जबकि कुछ लोग सीधे खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। जिसके चलते एजेंसियों के सामन लोगों की लंबी-लंबी कतारें नज़र आ रही हैं।

    चंडीगढ़ में कई गैस एजेंसियों ने कॉमर्शियल सिलिंडरों की सीमित उपलब्धता के चलते हाथ खड़े कर दिए हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों से सिलिंडरों की नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही, जिसके कारण मांग के अनुसार वितरण करना मुश्किल हो रहा है। हालात यह हैं कि जिस होटल या रेस्टोरेंट को पांच सिलेंडरों की जरूरत है, उसे एक सिलेंडर से ही काम चलाना पड़ रहा है। सेक्टर-35, सेक्टर-7 और सेक्टर-26 के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार गैस की कमी के कारण उन्हें अपने मेन्यू में बदलाव करना पड़ रहा है। कई जगहों पर उन व्यंजनों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है जिनमें गैस की खपत ज्यादा होती है।

    कुछ प्रतिष्ठानों में पीएनजी गैस की सुविधा होने के कारण फिलहाल कामकाज जारी है लेकिन एलपीजी पर निर्भर होटल और ढाबे मुश्किल में हैं। सेक्टर-38 के में तीसरे दिन गैस की सप्लाई पहुंची है। जिसे एजेंसी के बाहर लोगों की भड़ जुट गई। अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे की बुकिंग भी 30 दिन के बाद हो रही है। साथ ही सभी घरों को सिलेंडर मिले, इसके लिए गैस एजेंसियों पर पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी है। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अरूण गुप्ता ने कहा कि डोमेस्टिक गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है। हर एजेंसी में गैस सिलेंडर हैं।

    पोर्टल में बुकिंग शो न होने के कारण सिलेंडरों की डिलीवरी में दिक्कत आई है। बिना बुकिंग वेरिफाई किए किसी भी कस्टमर को सिलेंडर नहीं भेज सकते। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने लोगों को कहा है वे एलपीजी या पेट्रोलियम उत्पादों की कमी को लेकर फैल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी गलत जानकारी फैलाने से भी बचें। लोग अपनी सामान्य जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर खरीदें और अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को पेट्रोलियम उत्पादों या एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध जमाखोरी की जानकारी मिलती है तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

     

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में Accident के बाद पुलिस हुई सतर्क, High-Level नाकाबंदी कर काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Accident के बाद पुलिस हुई सतर्क, High-Level नाकाबंदी कर काटे चालान, देखें वीडियो

    मोहालीः बीते दिनों VIP रोड जीरकपुर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एनआरआई युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे से सभी लोग शोक में थे। वहीं अब इस हादसे से सीख लेते हुए जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने इलाके में कड़ी नाकाबंदी शुरू कर दी है। इसी के चलते सुबह से शाम तक नाकाबंदी दौरान करीब 160 चालान काटे गए।

    जानकारी देते ट्रैफिक इंचार्ज मनफूल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश अनुसार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें कई शिकायतें मिल रही थी कि VIP रोड जीरकपुर पर लोग नियमों का उल्लंघन करके रश ड्राइव करते हैं जिसके चलते यहां नाकाबंदी की गई। यहां ज्यादातर लड़कियां ट्रिपल राइडिंग करते हुए पकड़ी गईं। इसके अलावा बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड वगैरह गाड़ी चलाने पर भी करीब 160 चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओवरस्पीड पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है जो भी चालक ओवरस्पीड वाहन चला रहा है उन पर कार्रवाई करते हुए आनलाइन भी चलान किए जा रहे हैं। पुलिस इलाके के अलग-अलग चेक प्वाइंट पर नाके लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेल्मेट डालकर ही गाड़ी चलाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।

     

  • Punjab News: यात्रियों से लूटपाट करने वाले दपंति सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: यात्रियों से लूटपाट करने वाले दपंति सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय एक हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग खासकर रात के समय अकेले यात्रियों को अपनी निशाना बनाता था और उन्हें फंसाकर पैसे लूटता था। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग खास तौर पर रात के समय रेलवे स्टेशन से लेकर गोल डिंगी और आसपास के सुनसान इलाकों में सक्रिय रहता था।

    गैंग की महिलाएं अकेले यात्रियों से बातचीत कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थीं और कुछ समय बाद गैंग के अन्य पुरुष सदस्य वहां पहुंचकर उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उससे पैसे वसूूल कर लेते थे। पुलिस ने इस गैंग के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज कर 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से अधिकतर महिलाएं थीं और उस वक्त एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया था।

    अब पुलिस ने एक ओर मामला दर्ज करके 7 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ आपस में रिश्तेदार भी हैं, जिनमें एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें बहुत शिकायतें मिल रही थीं और पुलिस टीमों ने इनको गिरफ्तार किया है। अब इनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी और इस गैंग से जुड़ी अधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

  • Haryana News: इस इलाके में चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने के गहने और नकदी चोरी, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने के गहने और नकदी चोरी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर के गांव नवांनगर झीड़ा में एक मकान को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जसबीर सिंह निवासी गांव नवांनगर झीड़ा ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते जसबीर सिंह ने बताया कि वे 3 भाई हैं, जिनमें से एक भाई की मृत्यु हो चुकी है। मृतक भाई का परिवार, जिसमें उसकी पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी शामिल हैं, उनके साथ लगते मकान में रहता है। सुबह जब घर में रह रही महिला ने साथ लगते कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी भी खुली हुई थी। इसके बाद महिला ने तुरंत घर के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। मौके पर कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और खिड़की की ग्रिल भी तोड़ी गई थी जिसके बाद चोरी होने की घटना के बारे में पता चला। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर घर के जरूरी कागजात, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, बैंक एफडी के कागजात, सोने का सेट, सोने का किटी सेट, दो सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठियां, चांदी के गहने तथा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।  
  • Punjab News: संजय गांधी कॉलोनी में चले ईंट पत्थर, लहराए हथियार, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: संजय गांधी कॉलोनी में चले ईंट पत्थर, लहराए हथियार, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात जमकर उत्पाद मचाया। बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, थाना-7 के तहत आने वाली संजय गांधी कॉलोनी (सेक्टर 32) में बदमाशों ने गोपाल मंदिर के पास पहले गाली गलौच की, फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद हाथों में नंगी तलवारें लहराते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे से शुरू हुआ यह बवाल सुबह 5:30 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। बाइक सवार युवक तलवार रहते हुए कई चक्कर लगाते रहे।

    दहशत का आलम यह था कि लोग घरों में बैठ अपनी जान की सलामती मांगते रहे। स्थानीय निवासियों के मुताबिक आधी रात को अचानक गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया। कुछ ही देर में करीब 6 नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उनके हाथों में नंगी तलवारें और तेजधार हथियार चमक रहे थे। बदमाशों ने इलाके में एक-दो बार नहीं बल्कि 4 बार चक्कर लगाए। जो भी वाहन रास्ते में आया उस पर हथियारों से हमला कर दिया।

    हैरानी की बात यह है कि इन हमलावरों के मन में पुलिस का भी खौफ नहीं था। घटना का जो लाइव वीडियो सामने आया है उसमें बदमाश हाथों में तलवारें लहराते हुए खुद ही मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे। गली के दोनों तरफ से भारी पथराव हो रहा था जैसे कोई युद्ध छिड़ा हो। हथियारों से गाड़ियों पर वार कर रहे थे। इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूरी रात तांडव होता रहा पुलिस की PCR वैन भी इलाके में आई लेकिन सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश गलियों में छिप जाते और पुलिस के जाते ही फिर से हमला शुरू कर देते। सुबह होते ही डरे-सहमे लोगों ने थाना 7 में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। थाना 7 के प्रभाारी ने कहा मामला उनके संज्ञान में है। टीम मौके का मुआयना कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

     

     

  • Punjab News: High Security बाल गृह से नाबालिग फरार, मामला दर्ज

    Punjab News: High Security बाल गृह से नाबालिग फरार, मामला दर्ज

    लुधियानाः खन्ना में दोराहा स्थित हाई सिक्योरिटी हेवेनली एंजल बाल गृह से नाबालिग फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय लड़का दीवार फांदकर फरार हुआ है। हालांकि घटना 8 फरवरी 2026 की बताई जा रही है, लेकिन मामला अब सामने आया है। इस मामले में करीब एक महीने बाद जब लड़के का कोई सुराग नहीं मिला तो दोराहा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने व गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

    दोराहा थाना प्रभारी आकाश दत्त ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान इस बाल गृह से बच्चों के गायब होने के 3 मामले दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले कुछ बच्चियां भी यहां से गायब हुई थीं, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस ने बाल गृह में कार्यरत जोत कौर निवासी वार्ड नंबर 10 दोराहा के बयान पर मामला दर्ज किया है। जोत कौर ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को वह अन्य स्टाफ के साथ बाल गृह में मौजूद थी। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सुरक्षा कर्मियों ने सूचना दी कि एक लड़का बाल गृह की दीवार फांदकर बिना बताए कहीं चला गया है।

    इसके बाद स्टाफ ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि संभव है किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे लालच या झांसा देकर अपने साथ ले जाकर गैरकानूनी तरीके से बंधक बना लिया हो। बताया जा रहा है कि उस बच्चे को बाल कल्याण समिति लुधियाना की ओर से यहां रखा गया था और उसकी देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी ट्रस्ट के पास थी। ऐसी घटनाएं बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती हैं और ट्रस्ट को इस पर गंभीरता से समीक्षा करनी चाहिए।