Blog

  • Punjab News : बुज़ुर्ग महिला के Blind Murder Case की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    Punjab News : बुज़ुर्ग महिला के Blind Murder Case की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने बुज़ुर्ग महिला के मर्डर केस को सुलझाते हुए बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि झबाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली मिंटी शर्मा के बयान पर केस दर्ज किया गया था। जिसने पुलिस को बताया था कि अज्ञात लोगों ने घर के अंदर उसकी 65 साल की सास कमलेश रानी की हत्या कर दी।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मिंटी शर्मा के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले दलबीर सिंह उर्फ ​​लाडी के साथ अवैध संबंध थे। सास कमलेश रानी अक्सर इन रिश्तों पर एतराज़ करती थी और दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। मिंटी शर्मा ने अपने प्रेमी दलबीर सिंह के साथ मिलकर अपनी सास को रास्ते से हटाने की साज़िश रची।

    9 मार्च को परिवार के सदस्य दीनानगर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। मिंटी शर्मा ने दलबीर सिंह को AC ठीक करने के बहाने घर बुलाया। जिसके बाद दोनों कमरे में गए और तकिये से कमलेश रानी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने कमरे की अलमारियों को हथौड़े से तोड़ सामान बिखेर दिया ताकि ऐसा लगे कि घर में चोरी हुई है।

    पुलिस द्वारा इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Punjab News : AAP पार्टी के नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Punjab News : AAP पार्टी के नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दलजीत राजू किसी निजी काम से फगवाड़ा के खेड़ा रोड इलाके में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उनकी कार के शीशे टूटे हुए पाए गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी दलजीत राजू को गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले उनके घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। ऐसे में ताजा घटना को भी धमकी या दहशत फैलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किसी शरारती तत्व की हरकत है या फिर किसी साजिश के तहत अंजाम दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: Express bees Courier Company से 56 किलो गांजा बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Express bees Courier Company से 56 किलो गांजा बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच 2 की टीम ने एक्सप्रेस बीस कोरियर कंपनी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोरियर कंपनी रेड करके 56 किलो गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि 1 मार्च को पुलिस द्वारा एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस दौरान पुलिस ने 1.5 क्विंटल गांजा बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान जांच में सामने आया है कि कोरियर कंपनी के द्वारा गांजे की सप्लाई हो रही थी, इसके बाद आज पुलिस ने रेड करके भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।लुधियाना में क्राइम ब्रांच ने करियर कंपनी से 56 किलो गांजा जब्त किया, इससे पहले भी कई क्विंटल गांजा करियर कंपनी से जब्त किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के इंचार्ज नवनीत कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान करियर कंपनी (एक्सप्रेस बीस) के ग्राउंड गोदाम में से विभिन्न पैकेटों के माध्यम से लगभग 56 किलो गांजा जब्त किया है। उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच ने पहले भी क्विंटल से अधिक गांजा इस करियर कंपनी (एक्सप्रेस बीस) से गांजा बरामद हुआ था और करियर कंपनी को इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके, भी करियर के रास्ते पंजाब में गांजे की आपूर्ति लगातार जारी रहती है।

    जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के इंचार्ज नवनीत कुमार ने बताया कि पिछले दिन की गई कार्रवाई के दौरान उन्होंने करियर कंपनी (एक्सप्रेस बीस) को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद आज कंपनी ने ही उन्हें सूचना दी कि करियर के रास्ते से गांजा आया है, जिसके बाद उनकी टीम ने आकर विभिन्न पार्सल में से करीब 56 किलो गांजा जब्त किया है। उन्होंने कहा कि यह करियर उड़ीसा से आया है और लुधियाना में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था, मगर किसी भी पार्सल पर पूरा पता नहीं लिखा गया था। उन्होंने कहा कि अभी तक इस करियर कंपनी के पार्सल से करीब 7 क्विंटल गांजा जब्त हो चुका है और अब वे आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

     

     

  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित कर रही मान सरकार: हरभजन सिंह ईटीओ

    सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित कर रही मान सरकार: हरभजन सिंह ईटीओ

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा रही है। यह बात आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बजट संबंधी चर्चा में भाग लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करते हुए राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का फैसला किया है। यह एक बड़ी सामाजिक क्रांति है, जो महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 9300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद करता हूं।

    उन्होंने अपने जीवन की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लेकिन होनहार विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को सफलतापूर्वक चलाने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जहां स्वास्थ्य क्रांति चलाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं, वहीं शिक्षा क्रांति के माध्यम से पंजाब के सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने पंजाबवासियों को जो गारंटियां दी थीं, वे सभी पूरी कर दी गई हैं।

    हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सत्ता संभालने के बाद राज्य में पिछली सरकारों द्वारा लगाए गए 21 टोल प्लाज़ा बंद कर दिए, जिससे राज्य के लोगों को प्रतिदिन 67 लाख रुपये से अधिक की बचत होने लगी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पारदर्शी नीति के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया में 1464 करोड़ रुपये की बचत की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग को 5440 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनसे राज्य में 45,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

  • पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य

    पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य

    हरियाणा:  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फैल रही अफवाहों की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, महानिदेशक  अंशज सिंह तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अवगत करवाया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 9 मार्च को जारी एक आदेश में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए घरेलू एलपीजी की आपूर्ति तथा उसके समुचित एवं समान वितरण एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा – निर्देश जारी किये गए हैं।

    ऑयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है तथा ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गैस की आपूर्ति निरंतर रूप से प्राप्त हो रही है। हालाँकि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है और शेष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

    सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाज़ारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति तथा पूर्ती नियंत्रकों को आवश्यक दिशा – निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने आमजन से अपील की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट एवं भण्डारण से बचें क्यूंकि राज्य में आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

  • नवाचार और प्रौद्योगिकी में हरियाणा-कनाडा साझेदारी की अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    नवाचार और प्रौद्योगिकी में हरियाणा-कनाडा साझेदारी की अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

     हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने आवास संत कबीर कुटीर पर इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कनाडा के साथ बढ़ते सहयोग को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में वे देश और क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहे हैं, जो ज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर आधारित साझेदारियां स्थापित कर रहे हैं।

    हरियाणा और कनाडा कई ऐसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं, जिनसे साझा प्रगति और सतत विकास का एक मजबूत मॉडल तैयार किया जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और स्मार्ट गवर्नेंस में संभावित सहयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रशासन को अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए डिजिटल और एआई आधारित समाधानों को बढ़ावा दे रही है।

    कृषि और एग्री-टेक के संदर्भ में  प्रिसिजन फार्मिंग, पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग से हरियाणा के किसानों की उत्पादकता और आय दोनों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। स्टार्टअप, नवाचार और तकनीकी उद्यमिता भी परस्पर सहयोग के लिए एक बड़ा क्षेत्र है। हरियाणा निरंतर नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और कनाडा का वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम राज्य के प्रयासों को और मजबूती प्रदान कर सकता है।

    मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में कनाडा का अनुभव हरियाणा के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल हरियाणा और कनाडा के बीच दीर्घकालिक और संस्थागत सहयोग की मजबूत आधारशिला बन सकती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भी भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कनाडा आने का निमंत्रण दिया, ताकि सहयोग को और आगे बढ़ाया जा सके तथा भारत–कनाडा साझेदारी को सुदृढ़ किया जा सके।

     
  • ₹360 करोड़ की लिवासा अस्पताल परियोजना से लुधियाना के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: संजीव अरोड़ा

    ₹360 करोड़ की लिवासा अस्पताल परियोजना से लुधियाना के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: संजीव अरोड़ा

    चंडीगढ़: राज्य के मजबूत मेडिकल बुनियादी ढांचे और तृतीयक स्तर के अस्पतालों की बढ़ती संख्या के कारण पंजाब उत्तरी भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभर रहा है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज घोषणा की कि लिवासा अस्पताल द्वारा 360 करोड़ रुपये के निवेश से लुधियाना में एक नया मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। यह पंजाब की स्वास्थ्य सेवा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 368 बेडों वाला मल्टी-स्पेशलिटी तृतीयक देखभाल अस्पताल बनाने के लिए प्राइमवॉक इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक समझौता किया गया है।

    यह अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शेरपुर चौक के पास बनाया जा रहा है, ताकि लुधियाना और आसपास के जिलों के मरीजों की आसान पहुंच सुनिश्चित की जा सके। यह अस्पताल फिलहाल निर्माणाधीन है और अगले 18 महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगा।  इस अस्पताल का निर्मित क्षेत्र 2.3 लाख वर्ग फुट से अधिक होगा और इसे 9,500 से अधिक वर्ग गज फ्रीहोल्ड जमीन पर विकसित किया जाएगा। लिवासा समूह इस परियोजना में लगभग 235 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है और भूमि मालिकों के योगदान सहित कुल निवेश 360 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

    लिवासा अस्पताल पहले से ही पंजाब में मोहाली (फ्लैगशिप सेंटर), अमृतसर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर और खन्ना में अस्पतालों के साथ एक मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क संचालित कर रहा है।लिवासा अस्पताल के सीईओ अनुराग यादव ने बताया कि हम 38 से अधिक मेडिकल स्पेशलिटी, 800 से अधिक बेड, 250 से अधिक वरिष्ठ सलाहकार, 280 आईसीयू बेड, 20 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 6 एडवांस कैथ लैब के साथ तकनीक-आधारित तृतीय और चतुर्थ स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विशेष सेवाओं में कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और एडवांस कैंसर केयर, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक ऑर्थाेपेडिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और लिवर केयर, किडनी ट्रांसप्लांट और नेफ्रोलॉजी तथा 24×7 गंभीर और आपातकालीन देखभाल शामिल हैं।

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिससे लोगों को अपने घर के नजदीक उन्नत तृतीयक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पंजाब सरकार आधुनिक मेडिकल बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली क्लिनिकल सेवाओं में निवेश को प्रोत्साहित करके एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की परियोजनाएं जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं, वहीं राज्य के निवेश इकोसिस्टम को भी मजबूत बनाती हैं।

  • Punjab News: 19 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 19 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने कई अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं, जिनमें 19 IPS और PPS अधिकारियों समेत कई अन्य अफसर शामिल हैं।

     

     

     

    यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। विभाग में यह बदलाव नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है

     

  • पंजाब का बजट जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: लालजीत सिंह भुल्लर

    पंजाब का बजट जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: लालजीत सिंह भुल्लर

    चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब विधानसभा में पंजाब बजट 2026–27 पर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए इस बजट को प्रगतिशील, दूरदर्शी और आम जनता के कल्याण पर केंद्रित बताया। चर्चा में भाग लेते हुए मंत्री ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट पंजाब सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करने और राज्य में संतुलित एवं समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।  सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र किया, जिसके तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

    महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार ने सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने वाली योजना महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी और उन्हें परिवार की आर्थिक मजबूती में अधिक योगदान देने के योग्य बनाएगी। उन्होंने इस पहल को “सम्मान राशि” बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है। अनुसूचित जाति भाईचारे ने ऐतिहासिक रूप से भेदभाव और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इन परिवारों के लिए विशेष सहायता के प्रयास किए गए हैं, ताकि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें और भविष्य में समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

    केंद्र सरकार से सीमित सहयोग और वित्तीय प्रतिबंधों के बावजूद पंजाब सरकार ने अपने राजस्व स्रोतों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इससे सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करने और सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करने में मदद मिली है। पिछली सरकारों ने राज्य पर भारी कर्ज तो चढ़ाया, लेकिन जनता को उसके अनुरूप लाभ नहीं मिला। इसके विपरीत मौजूदा सरकार जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी संसाधनों का उपयोग जनकल्याण और विकास के लिए किया जाए।अंत में भुल्लर ने दोहराया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करती रहेगी।

  • Jalandhar News: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों को किया गिरफ्तार, चली गोलियां ! देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों को किया गिरफ्तार, चली गोलियां ! देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Patwari Dhaba के पास हेरोइन की सप्लाई देने आए बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन और एक अवैध पिस्तौल व बाइक भी बरामद की गई है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय जसकरण सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव मुच्छल जिला अमृतसर तथा 29 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र काका सिंह निवासी वार्ड नंबर 13, राय वाड़ा, चमकौर साहिब, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब आरोपियों को गाड़ी में बिठाया, तो आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस द्वारा दो राउंड फायर भी किए गए लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

    सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जालंधर रेंज की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जसकरण सिंह और जगजीत सिंह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आ रहे तो उन्होंने ट्रैप लगाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल नंबर PB-02-DE-0743 बरामद की है।

    पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी जसकरण सिंह ने बताया कि वह 10वीं पास है और पाठी का काम करता था। जल्दी अमीर बनने की लालसा और इस धंधे में अधिक कमाई होने के कारण वह नशा बेचने के काम में शामिल हो गया।

    वहीं आरोपी जगजीत सिंह ने बताया कि वह 12वीं पास है और बेरोजगार है। जल्दी पैसे कमाने के लालच में वह जसकरण सिंह के साथ मिलकर हेरोइन बेचने लगा था। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि वे यह नशे की सप्लाई कहाँ से लेकर आए थे।