Blog

  • मान सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक गरिमा के लिए 1500 रुपये प्रति माह देने का ऐतिहासिक फैसला

    मान सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक गरिमा के लिए 1500 रुपये प्रति माह देने का ऐतिहासिक फैसला

    चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किया गया बजट महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।

    कैबिनेट मंत्री ने खैहरा की टिप्पणियों पर हैरानी जताते हुए कहा कि इस तरह महिलाओं की गरिमा और क्षमता पर सवाल उठाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने पूछा कि क्या गरीब घरों की महिलाएं या सरकार की इस पहल पर खुशी मनाने वाली महिलाएं सूरमे जन्म देने के योग्य नहीं हैं? उन्होंने कहा, “पंजाब के सूरमे केवल अमीर घरों में ही नहीं जन्मे। बहुत से सूरमे उन माताओं ने जन्मे हैं जिन्होंने गरीबी और कठिन परिस्थितियों में रहते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और पंजाब को महान नायक दिए।”

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि पंजाब के उन सूरमों की विरासत पर भी सवाल खड़ा करती हैं जो साधारण परिवारों में जन्मे। कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री ने कहा कि वे इतिहास के दर्दनाक पन्नों को भी याद कर लें, जैसे 1984 के सिख विरोधी दंगे, जब पंजाब के कई सूरमे इस हिंसा का शिकार बने थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे बयान देने से पहले आत्ममंथन करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा महिलाओं के हित में बनी योजनाओं का सम्मान किया है। चाहे महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना हो या अन्य कल्याणकारी योजनाएं, किसी भी सरकार द्वारा शुरू की गई महिला हितैषी योजना का कभी विरोध नहीं किया गया और न ही उसे बंद करने की बात कही गई। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विपक्ष मान सरकार की जन-पक्षीय नीतियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और अब सरकार को घेरने के बजाय महिलाओं को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल विधानसभा में बैठी महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की महिलाएं इस तरह की टिप्पणियों का कड़ा विरोध कर रही हैं। डॉ. बलजीत कौर ने चेतावनी दी कि जब तक महिलाओं के खिलाफ ऐसे बयान देने वालों को जवाबदेह नहीं बनाया जाता, महिलाओं की आवाज लगातार उठती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपील की कि अपने नेता के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे और पंजाब की महिलाओं से माफी मांगे।

  • स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी एवं शाश्वत हिन्दू जागृति द्वारा 16 मार्च को “केरला स्टोरी 2” का मेगा मूवी शो आयोजित

    स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी एवं शाश्वत हिन्दू जागृति द्वारा 16 मार्च को “केरला स्टोरी 2” का मेगा मूवी शो आयोजित

    ऊना /सुशील पंडित: चिंतपूर्णी क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी एवं शाश्वत हिन्दू जागृति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 16 मार्च 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11:30 बजे अंबेडकर भवन, अंब में “केरला स्टोरी 2” का मेगा मूवी शो आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का हिस्सा बन सकें।

    बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

    इस बैठक में डॉ. विवेक कुमार, गौरव कुमार, सुरेश सोनी, गौरव तलवार, पूनम, अंजली, पायल, साक्षी, अनमोल मेहरा, अभिषेक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया।

     

     

  • पंचकूला सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    पंचकूला सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    चंडीगढ़— हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री Aarti Singh Rao ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित Civil Hospital Panchkula का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न वार्डों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रूम, एनआईसीयू, ओपीडी, आईसीयू, ईएनटी और ऑर्थोपेडिक विभाग सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवाइयों और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकांश मरीजों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार और सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत संचालित जनऔषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और दवाइयों की उपलब्धता की जांच के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल की सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने पाया कि अस्पताल में 16-17 सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद उनकी ड्यूटी और कार्यस्थल का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। इस पर उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसे पीपीपी मोड पर देने पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि गर्मियों को देखते हुए अस्पताल में एयर कंडीशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    स्वास्थ्य मंत्री ने महिला वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने नर्सरी वार्ड का भी दौरा किया और नवजात शिशुओं की देखभाल की व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ मरीजों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने तुरंत तीन डॉक्टरों को तलब किया और स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के निर्देशानुसार सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

  • Punjab News: नाका तोड़कर भागे कार सवार, पीछा करते पुलिस की गाड़ी पलटी, ASI सहित 2 घायल

    Punjab News: नाका तोड़कर भागे कार सवार, पीछा करते पुलिस की गाड़ी पलटी, ASI सहित 2 घायल

    लुधियानाः जिले के समराला के नजदीक नाका तोड़कर फरार हुए कार चालकों की पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सवार हाइटेक नाके को तोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार होकर पलट गई। इस घटना में एएसआई समेत पुलिस मुलाजिम घायल हो गए।

    समराला थाने के थाना के SHO हरविंदर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, पुलिस ने हेडों पर लुधियाना-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए हाईटेक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान लुधियाना की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को जब रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने रुकने के बजाय बैरिकेड को टक्कर मार दी और गाड़ी भागते हुए ले गया। पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत सरकारी गाड़ी से कार का पीछा किया।

    गांव नानोवाल के पास जब पुलिस गाड़ी फरार कार के बिल्कुल करीब पहुंची, तो कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार फेट मार दी। इस कारण पुलिस की गाड़ी का संतुलन बिगड़ कर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एएसआई गुरविंदर सिंह और एक अन्य मुलाजिम को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने फरार स्विफ्ट कार का नंबर और अन्य जानकारी हासिल कर ली है। थाने के प्रमुख के मुताबिक, कार सवार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मुलाजिमों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली की महिला को मिला तुरंत दिल का इलाज

    मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली की महिला को मिला तुरंत दिल का इलाज

    चंडीगढ़— जब मोहाली की माणिकपुर गांव की महिला सुखविंदर कौर को अचानक दिल से जुड़ी गंभीर परेशानी हुई, तो तुरंत इलाज की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत उनका इलाज बिना किसी आर्थिक देरी के कराया गया। इससे परिवार को लगभग ₹4 लाख के संभावित खर्च से राहत मिली और उन्होंने सिर्फ उनकी सेहत पर ध्यान केंद्रित किया।

    सुखविंदर कौर को तेज सीने में दर्द और मधुमेह से जुड़ी दिक्कतों के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने तुरंत स्टेंट डालने की सलाह दी। इलाज और अस्पताल में भर्ती का खर्च लगभग ₹3-4 लाख तक आ सकता था, जिसे तुरंत जुटाना परिवार के लिए आसान नहीं था। योजना के तहत पात्रता की पुष्टि होते ही जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई और उनका इलाज सूचीबद्ध अस्पताल में किया गया। एक हफ्ते की निगरानी के बाद उन्हें स्थिर हालत में छुट्टी दे दी गई। यह मामला मुख्यमंत्री सेहत योजना की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। पूरे पंजाब में अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं और सरकारी अस्पतालों में 70% से अधिक मरीज मुफ्त इलाज पा रहे हैं। राज्य सरकार ने योजना के तहत कैशलेस इलाज और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बीमा कंपनी को ₹500 करोड़ जारी किए हैं। योजना के अंतर्गत दिल की सर्जरी, कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को कवर किया जाता है, ताकि पात्र परिवार पैसों की कमी के कारण जरूरी इलाज में देरी न करें, जैसा स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने बताया।
     
  • Punjab News: सड़क किनारे पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

    Punjab News: सड़क किनारे पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

    श्री कीरतपुर साहिब: बूंगा साहिब बस अड्डे के नज़दीक श्री कीरतपुर साहिब-रूपनगर राष्ट्रीय मार्ग पर सीमेंट से भरा ट्रक पलट गय। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का सतुलंन बिगड़ने से हादसा हुआ है। सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक बेकाबू होकर सड़क के साथ खाली पड़ी जमीन में पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं है। हालांकि घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    इस हादसे में सड़क के किनारे खाली जगह में लगे दो पेड़ भी टूट गए। मौके पर मौजूद ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब उसके सामने एक ट्रक जा रहा था और पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके ट्रक को ओवर किया।

    जिसके बाद सामने जा रहे ट्रक से बचने के लिए अचानक उसके आगे कट मार दिया। कार को बचाते हुए ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क के किनारे खाली जगह में जाकर पलट गया। उसने बताया कि एक और ट्रक को मौके पर बुलवाकर सीमेंट की बोरियां उसमें लोड करवाई गई हैं। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि सड़क के साइड की खाली जगह में पलटे ट्रक को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई है।

  • हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कृषि मेला 23 व 24 मार्च को

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कृषि मेला 23 व 24 मार्च को

    चंडीगढ़– चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से 23 व 24 मार्च को दो दिवसीय कृषि मेला खरीफ का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रदेशभर के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, विभिन्न विभागों और संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस कृषि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की नवीनतम किस्मों, उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को धान, कपास, बाजरा, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मेले में किसानों के लिए फसल उत्पादन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन तथा मधुमक्खी पालन से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, जैविक उत्पादों तथा कृषि आधारित उद्योगों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

  • हरियाणा में 250 पीएम श्री स्कूलों का चयन, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

    हरियाणा में 250 पीएम श्री स्कूलों का चयन, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

    चंडीगढ़ — हरियाणा में स्कूली शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक पीएम श्री स्कूल को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो वर्षों तक 2 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, जिसमें 21 प्रमुख घटकों को शामिल किया गया है, ताकि सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सके। मुख्य सचिव Anurag Rastogi ने पीएम श्री योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों की बुनियादी और शैक्षणिक जरूरतों का आकलन करने तथा कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्तों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित की जाएं।

    उन्होंने निर्देश दिया कि ये समितियां अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का दौरा कर बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक जरूरतों का आकलन करें तथा प्राथमिकता वाले कार्यों की पहचान करें, ताकि उपलब्ध राशि का सही ढंग से उपयोग किया जा सके। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि इन स्कूलों में सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए और जिलों में तैनात एचसीएस अधिकारी कम से कम एक पीएम श्री स्कूल को गोद लेकर उनके मार्गदर्शन और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन पीएम श्री स्कूलों और तीन मॉडल संस्कृति स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि राज्य में विभिन्न चरणों के तहत कुल 250 पीएम श्री स्कूलों का चयन किया गया है और 143 विकास खंडों में से 137 को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जा चुका है। वर्ष 2025-26 के लिए योजना का स्वीकृत बजट 191.69 करोड़ रुपये है, जिसमें से 95.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और 29.78 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इन विद्यालयों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिनमें सौर ऊर्जा संयंत्र, एलईडी लाइटिंग, जल संरक्षण प्रणाली, पोषण वाटिका, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त परिसर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, साथ ही स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल शिक्षण उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक और कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी।

  • स्टाफ नर्सों को हायर एजुकेशन के दौरान पूरी सैलरी मिलेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

    स्टाफ नर्सों को हायर एजुकेशन के दौरान पूरी सैलरी मिलेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान स्टाफ नर्स को भी 40 प्रतिशत के स्थान पर पूरा वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने मेडिकल एजुकेशन विभाग में 80 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू की जाएगी। एक साल में स्वास्थ्य विभाग में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा और आने वाले समय में इस क्षेत्र में बहुत सारी नौकरियां मिलने वाली हैं। इसी के साथ राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत तेजी से सुधार कर रही है और हाई-एंड टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी, हाई-एंड एमआरआई जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं।


    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आऊटसोर्स आधार पर नियुक्तियों को बंद करना चाहती है क्योंकि यह युवाओं का शोषण है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में नियमित स्टाफ नर्सों के साथ-साथ असिस्टेंट स्टाफ नर्सों के पद भी सृजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार मिल सके। बैचवाइज नर्सों की भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओवरसीज भर्ती विभाग भी बनाया है, जो नौकरी के लिए विदेश जाने वाले युवाओं का पूरा ट्रैक एंड ट्रेस रखता है।
    8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था और आज शिमला में नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी इस उपलक्ष्य पर एक कार्यशाला का आयोजन कर रही है। हर क्षेत्र में आज बेटियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हिमाचल प्रदेश में 57.5 प्रतिशत महिलाएं पंचायती राज संस्थानों में चुन कर आईं जो प्रदेश के लिए खुशी की बात है।  हिमाचल प्रदेश की बेटियां निंरतर आगे बढ़ रही हैं और ध्येय को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 1952 से आरडीजी मिल रही थी लेकिन इस संवैधानिक अधिकार को सोलहवें वित्तायोग ने बंद कर दिया है। जिन राज्यों में आय व व्यय का अंतर होता है, उन्हें आरडीजी दी जाती थी लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोगों का यह अधिकार अब छीन लिया गया है। उन्होंने आगे कहा ‘‘अगर किसी प्रदेश के बजट से हर साल 10 हजार करोड़ रुपये कम हो जाएं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस राज्य पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा के नेता कहते हैं कि 17 राज्यों की आरडीजी बंद हुई है लेकिन उनके संसाधन ज्यादा हैं। हमारे पास सिर्फ पानी और जंगल हैं। हमें उद्योगों से भी ज्यादा लाभ नहीं मिलता क्योंकि जीएसटी उत्पाद की खरीद पर लगता है और हिमाचल प्रदेश की आबादी बहुत कम है। उत्पाद हिमाचल में तैयार हो रहे हैं लेकिन जीएसटी का फायदा बड़े राज्यों को हो रहा है। हमारा टैक्स कलेक्शन 4000 करोड़ रुपये से घटकर 150 करोड़ रुपये रह गया है।’’

    उन्होंने कहा कि हमें बिजली परियोजनाओं में 50 प्रतिशत रॉयल्टी मिलनी चाहिए, ताकि हिमाचल के लोगों को उनका अधिकार मिले। उन्होंने नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • लाखों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, मंहगी गाड़ियों और कपड़ों के शौंक ने बनाया तस्कर, देखें वीडियो

    लाखों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, मंहगी गाड़ियों और कपड़ों के शौंक ने बनाया तस्कर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक युवक चौकी गांव जाने वाली सड़क पर नॉर्थ पार्क होटल के पास किसी ग्राहक को हेरोइन देने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर नाका लगाकर निगरानी शुरू कर दी।

    इसी दौरान एक युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा, जिसे पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की। तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और जांच के दौरान आरोपी के पास से करीब 72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद की गई हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी खड़क मंगोली का रहने वाला कर्ण है।

    पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगे तो वह भी उसके पास नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में बाइक भी चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडी मंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महंगी गाडियों और महंगे कपड़ों के शौकिन ने उसे ड्रग्स सप्लायर बना दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश और पंचकूला में पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आज पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड मिला, रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।