जालंधर, ENS: महागनर में एलपीजी गैस की किल्लत से दुकानदार परेशान हो रहे है। वहीं पीपीआर मार्किट के दुकानदारों का कहना है कि सिलेंडर ब्लैक में मिल रहे है, जिसके कारण काम करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि हालांकि केंद्र सरकार ने देश भरमें ESMA एक्ट लागू कर दिया है। इसका मकसद जरूरी सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मामले की जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट मालिक दानिश ने बताया कि सिलेंडर मिलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध से पहले सिलेंडर 1600 रुपए में मिल रहा था, लेकिन अब वहीं सिलेंडर ब्लैक में 2500 रुपए में मिल रहा है। रेस्टोरेंट मालिक ने कहा कि 900 रुपए दामों में बढ़ौतरी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर लेने के लिए वह एजेंसी में फोन कर रहे है, लेकिन सिलेंडर मिल नहीं रहा है। ऐसे में रेस्टोरेंट चलाने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दानिश ने प्रशासन से सिलेंडर में हो रही ब्लैकमेलिंग पर नकेल कसने की अपील की है ताकि रेस्टोरेंट मालिक आसानी से काम कर सके। वहीं रेस्टोरेंट तरुण ने कहा कि सिलेंडर के दामों में अचानक बढ़ौतरी होने से परेशानी का सामना करना पड़ा है।
तरुण ने कहा कि सिलेंडर ब्लैक में डबल दामों में मिल रहा है। इस दौरान जब बात की गई तो कर्मियों का कहना है कि सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से दिक्कत आ रही है। तरुण ने कहा कि उनके पास एक ही सिलेंडर बचा है, ऐसे में रेस्टोरेंट चलाने में भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। तरुण ने कहा कि उनकी तरह अन्य रेस्टोरेंट मालिक सिलेंडर की किल्लर से परेशान है। रेस्टोरेंट मालिक दीपक ने कहा कि उनकी मार्किट में सभी रेस्टोरेंट मालिक सिलेंडर की किल्लत से परेशान है। उन्होंने कहा कि कामकाज ठप्प होने की कगार पर आ गए है। सिलेंडर ब्लैक में दोगुना से तिगुना दामों में मिल रहे है। रेस्टोरेंट मालिक ने सरकार से ब्लैकमेलिंग पर नकेल कसने की अपील की है।






शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह की अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान कुलवंत सिंह का योगदान सदैव अमर रहेगा। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में हम शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
साथ ही, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ एवं सेना के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
घालूवाल गांव की गलियों से होकर निकली अंतिम यात्रा में ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
बता दें, 1985 में जन्में शहीद कुलवंत सिंह वर्ष 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे, जोकि वर्तमान में 56 आर्टिलरी ब्रिगेड की 908 फील्ड रेजिमेंट में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। शहीद कुलवंत सिंह अपने पीछे परिवार में माता महिंदर कौर, पत्नी पूजा देवी, दो बेटे रोहन चौधरी (13) और सूर्यांश (10) को छोड़ गए हैं। इसके अतिरिक्त परिवार में भाई सतवंत सिंह, भाभी मंजू देवी और भतीजा रूद्र प्रताप सिंह भी हैं। राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को सदैव गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देशराज गौतम, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी सचिन हिरेमथ, योल कैंट सिग्नल यूनिट से कैप्टन योगेश, 908 आर्टिलरी से सूबेदार मेजर गुरनाम सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन उपस्थित रहे।









